1 इंच में कितने मिलीमीटर होते है | इंच को मिमी में कैसे बदले

नमस्कार दोस्तों, आपने अपने दैनिक जीवन में लम्बाई मापने की इकाइयां जैसे मीटर, सेंटीमीटर, मिलीमीटर, इंच आदि शब्दों के बारे में जरूर सुना होगा। क्या आपको पता है 1 इंच में कितने मिलीमीटर होते है?

शायद आप में से बहुत से लोगो को इसका जवाब नहीं पता होगा और बहुत से लोग इस सवाल के जवाब को लेकर कंफ्यूज बीच होंगे और इसीलिए आप इस पोस्ट तक भी आये है।

लेकिन क्योकि आप इस पोस्ट पर आ चुके है तो अब आपके इंच और मिलीमीटर से सम्बंधित सभी सवालों के जवाब मिलने वाले है बस शर्त है की आपको इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा पढ़ना है।

इंच और मिलीमीटर क्या होता है?

इंच और मिलीमीटर दोनों ही लम्बाई नापने की इकाई है जिनका इस्तेमाल छोटी-छोटी दूरी और लंबाई को मापने के लिए किया जाता है।

Inch (इंच)- इंच मुख्य रूप से USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) और पहले ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रह चुके कुछ अन्य देशो में उपयोग की जाने वाली माप की एक इकाई है। एक इंच का मान 1/12 फुट के बराबर या 2.54 सेंटीमीटर के बराबर होता है।

Millimeter (मिलीमीटर) – मिलीमीटर मुख्य रूप से मेट्रिक प्रणाली में इस्तेमाल की जाने वाली माप की एक इकाई है जो दुनिया के अधिकांश देशो में माप की प्रणाली है। मिलीमीटर को संक्षिप्त में मिमी (mm) द्वारा भी प्रदर्शित किया जाता है। एक मिलीमीटर 1/1000 मीटर या 0.039 इंच के बराबर होता है।

इस प्रकार दोस्तों अब आपको इंच और मिलीमीटर के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो गयी होगी तो चलिए अब 1 Inch में कितने mm होता है या 1 इंच बराबर कितना mm होता है के बारे में जान लेते है।

1 इंच में कितने मिलीमीटर होते है

एक इंच में 25.4 मिमी (मिलीमीटर) होते है। अगर सेंटीमीटर में देखे तो 1 इंच में 2.54 सेंटीमीटर होते है। मिलीमीटर दुरी मापन की सेंटीमीटर से छोटी इकाई है। 1 सेंटीमीटर में 10 मिलीमीटर होते है।

  • 1 इंच = 25.4 मिमी
  • 1 मिमी = 0.039370 इंच

इस प्रकार अब आपको यह तो पता चल गया होगा की 1 Inch में कितने mm होते है तो चलिए अब 2 इंच, 3 इंच और 5 इंच आदि में भी मिलीमीटर (मिमी) का मान देख लेते है।

Inch (इंच) Millimeter (मिमी)
1 इंच 25.40 mm
2 इंच 50.80 mm
3 इंच 76.20 mm
4 इंच 101.60 mm
5 इंच 127.00 mm
6 इंच 152.40 mm
7 इंच 177.80 mm
8 इंच 203.20 mm
9 इंच 228.60 mm
10 इंच 254.00 mm
20 इंच 508.00 mm
100 इंच 2540.00 mm
200 इंच 5080.00 mm
500 इंच 12700.00 mm
1000 इंच 25400.00 mm

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको कितने mm का एक इंच होता है, 2 इंच में कितना एमएम होता है या 9 इंच में कितना एमएम होता है आदि की जानकारी अच्छे से प्राप्त हो गयी होगी। चलिए अब हम मिमी (मिलीमीटर) को इंच में कैसे बदले या इंच को मिमी में कैसे बदले आदि के बारे में जान लेते है।

इंच को मिलीमीटर (मिमी) में कैसे बदले

Inch को Millimeter में बदलने के लिए पहले आपको पहले एक इंच में कितना मिमी होता है जानना होगा और जैसा की हमने ऊपर बताया 1 इंच में 25.40 मिमी होता है।

अगर अगर आपको इंच के किसी भी मान को मिमी में बदलना है तो आपको उसको 25.40 से गुना करना होगा। उदाहरण के लिए, अगर आपको 15 इंच को मिमी में बदलना है तो आपको 15×25.40 करना होगा जिसका उत्तर 381.00 मिलीमीटर होगा।

इस प्रकार एक और उदाहरण देखे तो अगर आपको 24 इंच को मिमी में बदलना है तो आपको 24 को 25.40 से गुना करना है जिसका उत्तर 609.60 मिमी होगा।

ठीक इसी तरह अगर आपको मिलीमीटर को इंच में बदलना है तो आपको मिलीमीटर के मान में 25.40 का भाग देना होगा। उदाहरण से समझे तो अगर आपको 50 मिमी को इंच में बदलना है तो 50 में 25.40 का भाग देना होगा और इसका उत्तर होगा 1.9685 इंच।

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से किसी भी संख्या को इंच और मिलीमीटर में बदल सकते है। आप चाहे तो गूगल पर Inch to mm Convertor लिखकर सर्च करे और कोई भी वेबसाइट ओपन करके आप आसानी से किसी भी संख्या को इंच या मिमी में बदल सकते है। चलिए अब हम इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Inch & Millimeter

100 एमएम में कितने इंच होते हैं

100 mm में 3.937008 इंच होते है।

7 इंच में कितने एमएम होते हैं

7 इंच में 177.80 मिलीमीटर होते है।

आधा इंच में कितने एमएम होते हैं

आधे इंच में 12.70 मिमी होते है।

40 एमएम में कितना इंच होता है

40 मिलीमीटर में 1.574803 इंच होते है।

1 फुट में कितने एमएम होते हैं

एक फुट में लगभग 304.8 एमएम होते है।

4 इंच में कितने एमएम होते हैं

4 इंच में लगभग 101.60 एमएम होते है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट 1 इंच में कितने मिलीमीटर होते है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा इंच और मिमी से सम्बंधित जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment