1 टन में कितने क्विंटल होते है | टन और क्विंटल का मतलब जाने

जब भी हमे किसी ठोस वस्तु का वजन मापना होता है तो उसे हम ग्राम और किलो में मापते है और इसके बारे में लगभग सभी को पता भी होता है की 1 किलो में कितने ग्राम होते है लेकिन क्या आपको पता है 1 टन में कितने क्विंटल होते है? शायद आपको इसका जवाब नहीं पता होगा।

और इसीलिए तो आप इस पोस्ट पर आये है। मुख्यतः ज्यादा भारी वस्तुओं का वजन मापने में टन और क्विंटल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बहुत से लोगो को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं होगी क्योकि इस पोस्ट में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में टन और क्विंटल की जानकारी देने वाले है साथ ही इन दोनों के मध्य क्या अंतर है यह भी बताने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

1 टन कितना होता है

1 टन में कितने क्विंटल होते है

ग्राम और किलो की तरह ही टन भी वजन मापने का एक मानदंड है जिसका इस्तेमाल अधिक भारी वस्तुओं को तौलने के दौरान किया जाता है। हम अपना अधिकतर लेनदेन ग्राम और किलो में ही करते है और इसी कारण टन के बारे में अधिकतर लोगो को जानकारी नहीं होती है।

टन के बारे में अधिकतर उन्ही लोगो को जानकारी होती है जो थोक में कोई सामान खरीदते है या बेचते है और इस चीज की समझ रखते है लेकिन एक आम व्यक्ति को भी इसकी जानकारी होना आवश्यक है क्योकि किसी भी समय आपको इसकी आवश्यकता हो सकती है।

अगर हम किलो के माप में देखे तो 1 टन में 1000 किलो होता है मतलब की एक टन पूरा एक हजार किलो के बराबर होता है। उसी तरह 2 टन पूरा 2 हजार किलो के बराबर होता है।

क्र.सं.टन में माप किलो में माप
1 1 टन 1×1000 = 1000 किलो
2 2 टन 2×1000 = 2000 किलो
3 5 टन 5×1000 = 5000 किलो
4 50 टन 50×1000 = 50,000 किलो
5 10 टन 10×1000 = 10,000 किलो
6 100 टन 100×1000 = 100,000 किलो
7 1000 टन 1000×1000 = 10,00,000 किलो
टन में कितना किलो होता है।

इस प्रकार अब आपको यह तो अच्छे से पता चल गया होगा की 1 टन में कितना किलो होता है या 1 टन में कितना Kg होता है। लेकिन अगर आपको जानना है की 1 टन बराबर कितना क्विंटल होता है तो उसके लिए पहले आपको 1 क्विंटल बराबर कितना होता है यह जानना होगा।

1 क्विंटल कितना होता है

क्विंटल भी टन की तरह ही ज्यादा भारी वस्तुओं को तौलने का एक मापदंड है लेकिन यह टन की तुलना में छोटी इकाई होती है। मतलब की अगर आपको टन से कम भार की किसी वस्तु को तोलना है तो आप उसके लिए क्विंटल इकाई का प्रयोग कर सकते है।

अगर बात करे 1 क्विंटल में कितना किलो की तो आपको बता दे 1 क्विंटल पुरे 100 किलो के बराबर होता है। यानि अगर किसी वस्तु का भार 100 किलो है तो आप उसे एक क्विंटल भी बोल सकते है ठीक उसी तरह 200 किलो को 2 क्विंटल बोला जा सकता है।

क्र.सं.क्विंटल में मापकिलो में माप
1 1 क्विंटल 1×100 = 100 किलो
2 2 क्विंटल 2×100 = 200 किलो
3 5 क्विंटल 5×100 = 500 किलो
4 50 क्विंटल 50×100 = 50,00 किलो
5 100 क्विंटल 100×100 = 100,00 किलो
6 1000 क्विंटल 1000×100 = 10,00,00 किलो
7 2000 क्विंटल 2000×100 = 20,00,00 किलो
क्विंटल में कितना किलो होता है।

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की एक क्विंटल में कितना किलो होता है और इसे किस प्रकार आगे 5 और 10 क्विंटल के लिए भी कैलकुलेट किया जा सकता है। तो चलिए अब आगे जानते है की आखिर 1 टन कितने क्विंटल का होता है और 1 टन बराबर कितना क्विंटल होता है?

1 टन में कितने क्विंटल होते है

अब तक आपने टन और क्विंटल को अच्छे से समझ लिया होगा और आपको पता भी लग गया होगा की 1 टन में कितने Kg या 1 क्विंटल में कितने किलोग्राम होते है। लेकिन अगर बात करे कितने क्विंटल का एक टन होता है तो इसे आप आसानी से नीचे बताई सारणी से समझ सकते है।

1 टन में 10 क्विंटल होता है मतलब की 10 क्विंटल के बराबर एक टन होता है ठीक इसी तरह 2 टन में 20 क्विंटल होता है और आप नीचे बताई सारणी के अनुसार आसानी से टन को क्विंटल में कन्वर्ट कर सकते है।

क्र.सं.टन में मापक्विंटल में माप
1 1 टन 1×10 = 10 क्विंटल
2 2 टन 2×10 = 20 क्विंटल
3 5 टन 5×10 = 50 क्विंटल
4 10 टन 10×10 = 100 क्विंटल
5 20 टन 20×10 = 200 क्विंटल
6 50 टन 50×10 = 500 क्विंटल
7 100 टन 100×10 = 1000 क्विंटल
टन में कितना क्विंटल होता है।

उम्मीद है उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको अच्छे से पता चल गया होगा की 1 टन में कितना क्विंटल होता है और आशा है अब आप आसानी से इसे अन्य माप के लिए भी कन्वर्ट कर सकते है।

टन को क्विंटल में कैसे बदले

टन को क्विंटल में बदलने का तरीका बहुत ही आसान है। जैसा की हमे पता है 1 टन में 10 क्विंटल होता है। ठीक उसी तरह अगर आपको पूछा जाता है की 6 टन में कितना क्विंटल होता है तो आपको 6 को 10 से गुना करना है और इससे आपको पता चल जायेगा की 6 टन में 60 क्विंटल होता है।

इसी तरह आपको जितने भी क्विंटल का पूछा जाये उसको 10 के साथ गुणा करने पर वह क्विंटल में बदल जायेगा। नीचे इसके कुछ उदाहरण दिए गए है।

  • 3 टन = 3×10 = 30 क्विंटल
  • 4 टन = 4×10 = 40 क्विंटल
  • 12 टन = 12×10 = 120 क्विंटल

इस प्रकार आप आसानी से किसी भी माप को टन से क्विंटल में बदल सकते है आपको बस 10 से गुणा करना होता है। चलिए अब हम इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल-जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Post

कितने किलो में 1 टन होता है?

1000 किलोग्राम को 1 टन कहा जाता है मतलब की 1000 किलो में एक टन होता है।

20 टन में कितना कुंटल होता है?

20 टन में कुल 200 क्विंटल होता है।

एक कुंतल कितना होता है?

1 क्विंटल में 100 किलो होता है।

10 कुंतल बराबर कितना होता है?

10 क्विंटल बराबर 1000 किलो होता है जिसे 1 टन भी कहा जा सकता है।

100 किलो में कितने कुंतल होते हैं?

100 किलो में एक क्विंटल होता है।

1 Metric Tan में कितने Quintal होते है?

1 मैट्रिक टन में 10 क्विंटल होते है मतलब की 1 मेट्रिक टन 10 क्विंटल या 1000 किलोग्राम के बराबर होता है।

2 कुंटल कितना होता है?

2 क्विंटल का मतलब 200 किलोग्राम होता है।

1 Tan Barabar Kitna Kg hota hai?

1 टन बराबर 1000Kg होता है मतलब की एक टन में 1000 किलो होता है।

Conclusion –

आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी के माध्यम से आपको पता चल गया होगा की 1 टन में कितने क्विंटल होते है साथ ही आपको टन और किलोग्राम की पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ताकि उन्हें भी टन और क्विंटल की जानकारी मिल सके साथ ही अगर आपको हमारी पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment