हेलो दोस्तों स्वागत हैं आपका आपके अपने ब्लॉग KamaiKarle.com पर जहाँ हम लोगो को पैसे कमाने के तरीको के बारे में जानकारी देते हैं और पेश हैं पैसे कमाने का एक और नया तरीका जिसकी हम इस पोस्ट में बात करेंगे वह हैं Admob से पैसे कैसे कमाए?
दोस्तों आपने अपने फ़ोन में Google Play Store से कोई न कोई Application डाउनलोड किया होगा और जब भी आप उसका इस्तेमाल करते होंगे तो कई सारे Ads भी आपको दिखाए देते हैं होंगे।
क्या आपने कभी सोचा हैं की ये Ads क्यों आते हैं या यह Ads किस कंपनी के हैं या इससे App को क्या फायदा होता हैं अगर आपको इन सभी सवालों का जवाब नहीं पता हैं या आप भी अपना कोई एप्लीकेशन बनाकर उससे पैसे कमाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े।
क्योकि इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की Admob क्या हैं? और Admob से पैसे कैसे कमा सकते हैं? और अपना App बनाकर उसमे Admob की सहायता से Ads लगाकर पैसे कैसे कमाए जा सकते है?
Table of Contents
Admob क्या हैं?(What is Admob in Hindi)
अब हम जान लेते हैं की Admob के बारे में क्योकि जब तक हमे यह नहीं पता होगा की Admob क्या हैं तब तक हम इससे पैसे नहीं कमा सकते हैं इसलिए पहले हम जान लेते हैं की आखिर Admob हैं क्या?
दरहसल Admob एक Ad नेटवर्क हैं जो बहुत सी कंपनियों की marketing करता हैं बिलकुल वैसे जैसे Google AdSense काम करता हैं और अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो आपको Google AdSense की तो अच्छी जानकारी भी होगी।
Admob भी Google का ही एक प्रोडक्ट हैं जिसकी सहायता से हम अपने बनाये गए Apps पर Ads रन करके पैसे कमा सकते हैं यानि की Admob से पैसे कमाने के लिए आपके पास खुद का App होना चाहिए। इसको आप अपने Blog या Website के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
Admob की स्थापना 10 अप्रैल 2006 को उमर हमोई द्वारा की गयी लेकिन बाद में उसे 10 अप्रैल 2010 को Google द्वारा खरीद लिया गया।
Admob पर Account कैसे बनाये
Admob का इस्तेमाल करने के लिए Admob पर Account होना जरुरी हैं इसलिए हम अब जान लेते हैं की Admob पर Account कैसे बना सकते हैं।
- Admob पर Account बनाने के लिए सबसे पहले Admob की Official Website पर जाये।
- उसके बाद आपको Sign Up का विकल्प दिखाए देगा उस पर Click करे और अपना Email और Password दर्ज करे।
- उसके बाद आपसे आपके Mobile number और Address पूछा जायेगा जिसे दर्ज करके आगे बढ़े।
- उसके बाद आपका Account अप्रूवल के लिए Reviewing होगा और कुछ समय बाद यह Approve हो जायेगा।
- उसके बाद आप अपने Admob Account से Ad Create करके अपने App में डाल सकते हैं।
- उसके बाद आपके App में Ads दिखना शुरू हो जायेगे और साथ ही साथ आपकी कमाई भी शुरू हो जाती हैं।
Admob Ad Unit क्या हैं?
जिस प्रकार हम Google AdSense में ads लगाते हैं तो हमे Select करना होता हैं की हमे किस प्रकार का Ads लगाना हैं जैसे Banner, Native Ads आदि।
उसी प्रकार Admob में भी हम अपने App के लिए विभिन प्रकार के Ads का चयन कर सकते हैं जैसे Banner, Reward, Interstitial आदि और इसे ही Ad Unit कहा जाता हैं।
Admob से App Monetize कैसे करे
Admob से App Monetize करने के लिए आपको सबसे पहले Google AdSense की तरह Ad Unit का चयन करना होता हैं की आप किस तरह का Ad लगाना चाहते हैं। Ad Unit Generate करने के बाद आपको उसे अपने App में लगा देना हैं और यह हो गया आपका App Monetize .
अगर आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा हैं तो आप YouTube पर सर्च कर सकते हैं और कोई भी एक Video Tutorial देखकर उसकी सहायता से अपने App को Admob से Monetize कर सकते हैं।
Admob से पैसे कैसे कमाए
अब हम बात कर लेते हैं की Admob से पैसे कैसे कमा सकते हैं तो इसके लिए सबसे पहली जो जरुरी चीज हैं वह हैं Mobile App अगर आप Admob से Earning करना चाहते हैं तो आपके पास खुद का एक Mobile App होना चाहिए।
अब अगर आपको App Developing की थोड़ी बहुत जानकारी हैं तो आप App बना सकते हैं और अगर आपको इसकी जानकारी नहीं भी हैं तो भी कोई परेशानी नहीं हैं आप किसी भी App Developing की जानकारी रखने वाले व्यक्ति से अपने लिए App बनवा सकते हैं।
उसके बाद आपके पास Admob से पैसे कमाने के लिए Admob का Approval लेना आवश्यक हैं। Admob Account बनाने के लिए आपके पास Email होना आवश्यक हैं। Admob का Aprooval आपको तुरंत नहीं मिलता हैं उसमे कुछ समय लग सकता हैं।
जब आपका App बन जाये तो आप इसे PlayStore पर अपलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको 25$ चार्ज देना पड़ता हैं तभी आप Google Play Store पर अपना App अपलोड कर सकते हैं।
App अपलोड करने के बाद आप उसमे Admob का अकाउंट लिंक कर सकते हैं जिससे जब भी कोई व्यक्ति आपके App को Download करेगा या इस्तेमाल करेगा उसको Ads दिखाए देंगे और अगर कोई व्यक्ति उन Ads पर क्लिक करेगा तो उससे आपकी Earning होगी।
सीधा सा मतलब हैं की जितना ज्यादा आपका App डाउनलोड होगा आपकी Earning उतनी ही ज्यादा होगी और आप Admob से ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकेंगे।
उसके अलावा अगर आपके App के ज्यादा Downloads हो गए हो और आपका App पॉपुलर हो जाये तो उसके बाद आप अपने App को बेचकर भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
साथ ही साथ आपने प्लेस्टोर पर ऐसे बहुत से App देखे होंगे जिन्हे इस्तेमाल करने के लिए हमे पहले Pay करना पड़ता हैं यानि की वह Paid App होते हैं इस प्रकार हम भी Admob की सहायता से इस तरीके से भी पैसे कमा सकते हैं।
अगर आप Admob से अधिक से अधिक पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको अपने App को पॉपुलर बनाना होगा और इसके लिए आप अपने Social Accounts पर अपने App का प्रमोशन कर सकते हैं साथ ही साथ आप AdSense की सहायता से भी अपने App का प्रमोशन कर सकते हैं।
जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को आपके App के बारे में पता चलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग आपके App को डाउनलोड करेंगे जिससे आपकी ज्यादा से ज्यादा कमाई होगी।
Admob से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य
चलिए अब हम Admob से सम्बंधित कुछ Interesting Facts के बारे में जानते हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगो को नहीं पता होता हैं।
- वर्तमान में Online पैसे कमाने के लिए Google Admob दुनिया का सबसे बड़ा Ad Network हैं।
- Admob पर हर महीने लगभग 200 बिलियन से ज्यादा Ad Request आती हैं।
- 1 लाख से ज्यादा Advertiser Admob पर अपना Ad रन करते हैं।
- 2013 से लेकर 2018 तक Admob CPM Rate 200% तक बढ़ा हैं।
तो दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल जिसमे हमने Admob से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारी देने की कोशिश की हैं और आशा हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।
क्या Admob को AdSense की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है?
बिलकुल नहीं, अगर आप Admob का इस्तेमाल AdSense की जगह अपने वेबसाइट के लिए करना चाहते है तो यह संभव नहीं है, इसका इस्तेमाल आप केवल मोबाइल एप्लीकेशन के लिए ही कर सकते है।
Admob क्या है और पैसे कैसे कमाए?
Admob असल में गूगल का ही एक Ad Network है जिसका इस्तेमाल मोबाइल एप्लीकेशन में Ad Unit लगाने के लिए किया जाता है।
इससे पैसे कमाने के लिए आप अपना कोई मोबाइल एप्लीकेशन बना सकते है और उसके बाद Admob से Ads लगाकर Earning कर सकते है।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट Admob से पैसे कैसे कमाए पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts होता है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।