Aeroplane का अविष्कार किसने किया और कब हुआ पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, हवाई जहाज या एयरोप्लेन तो आपने जरूर देखा हुआ होगा और आप में से कुछ लोगो ने हवाई जहाज में सफर भी किया होगा लेकिन क्या आपको पता है Aeroplane का अविष्कार किसने किया?

हवाई जहाज को उड़ते हुए तो बहुत से लोग देखते है लेकिन बहुत ही कम ऐसे लोग है जिन्हे इसके आविष्कारक के बारे में जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है जैसे की आप। क्योकि आप इस पोस्ट पर आये है मतलब की आप हवाई जहाज के खोजकर्ता के बारे में जानना चाहते है।

अगर आपके मन में भी हवाई जहाज किसने बनाया, हवाई जहाज का अविष्कार कब हुआ, एरोप्लेन के अविष्कारक कौन है आदि सवाल घूम रहे है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आ चुके है।

क्योकि इस पोस्ट में आपके उपरोक्त सभी सवालों के जवाब मिलने वाले है साथ ही पोस्ट के अंत में हम आपको Aeroplane से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी बताने वाले है इसलिए कृपया पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

हवाई जहाज क्या है (What is Aero Plane in Hindi)

Aeroplane का अविष्कार किसने किया और कब

हवाई जहाज स्थिर पंखो वाली एक ऐसी मशीन होती है जो अपने स्थिर पंखो के साथ भी हवा में उड़ सकता है और लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वायुमार्ग से पहुंचा सकता है।

जिस प्रकार आप ट्रैन और बस की भाँति एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर करते है उसी तरह हवाई जहाज से आप वायुमार्ग से सफर कर सकते है। हवाई जहाज से सफर करना बस और रेल की तुलना में काफी महंगा होता है और इस कारण बहुत कम लोग ही इससे सफर करते है।

जिस प्रकार सोचने में आश्चर्यजनक लगता है की इतना भारी विमान हवा में कैसे उड़ता होगा उसी तरह सवाल यह भी है की आख़िर इसका अविष्कार कैसे हुआ होगा और इसका अविष्कार किसने किया होगा तो चलिए जानते है इसके पीछे का पूरा इतिहास विस्तार से।

Aeroplane का अविष्कार किसने किया और कब

हवाई जहाज/ऐरोपप्लेन के अविष्कार को लेकर अलग-अलग वैज्ञानिको के नाम दर्शाये जाते है लेकिन हवाई जहाज बनाने के पीछे का मुख्य योगदान Wilbur Wright और Orville Wright नाम के दो भाइयो का है। सन 1903 में Wilbur Wright और Orville Wright ने मिलकर हवाई जहाज का अविष्कार किया था।

Wright Brothers अमेरिकी वैज्ञानिक थे जिसमे से Wilbur Wright का जन्म 16 अप्रैल 1867 को हुआ था और May 30, 1912 को मात्रा 45 वर्ष की आयु में Typhoid Fever के कारण इनकी मृत्यु हो गयी थी। वही इनके भाई Orville Wright का जन्म 19 अगस्त 1871 को हुआ था और 30 जनवरी 1948 को मात्र 76 साल की आयु में हार्ट अटैक के कारण इनकी भी मृत्यु हो गयी थी।

इन दोनों भाइयो ने Higher School से अपनी Education पूरी की थी और आगे चलकर इन्होने Aero Plane का अविष्कार किया था और इन्ही को बदौलत आज हम वायुमार्ग से मीलो की दुरी कुछ ही घंटो में तय कर सकते है।

जब गूगल पर Aero Plane के अविष्कारक का नाम सर्च किया जाता है तो Wright Brothers के साथ कुछ और नाम दिखाई देते है जिन्होंने हवाई जहाज के अविष्कार में अपना योगदान दिया था लेकिन वर्तमान में पूरी दुनिया Wright Brothers को ही हवाई जहाज के अविष्कारक के रूप में मान्यता दे चुकी है।

अब तक आपको यह तो पता चल गया होगा की हवाई जहाज का अविष्कार किसने किया तो चलिए अब आगे जानते है की हवाई जहाज का अविष्कार कब किया और कैसे हुआ के बारे में।

हवाई जहाज के अविष्कार का इतिहास

इस संसार में जब भी लोगो को किसी चीज की आवश्यकता हुई किसी न किसी ने उस वस्तु का अविष्कार किया है और उसी तरह हवाई जहाज का भी अविष्कार हुआ है।

कहा जाता है की Wright Brothers को हवाई जहाज बनाने का आईडिया उनके पिता से प्राप्त हुआ था। बचपन में उनके पिता Milton Wright ने उन्हें एक खिलौना दिया था जो की एयरोप्लेन की भाँति था और इसे फ्रांस के एक वैज्ञानिक Alphonse Penaud ने डिज़ाइन किया था और इसी से उन्हें हवाई जहाज बनाने की जिज्ञासा उत्त्पन हुई थी।

धीरे धीरे जब Wilbur Wright और Orville Wright दोनों भाई बड़े हुए तो उन्हें समझ में आया की हवाई जहाज बनाना उनकी सोच से काफी मुश्किल था लेकिन उनकी दिन रात की मेहनत आखिर एक दिन रंग लाई।

सन 1899 से लेकर 1902 तक उन्होंने हवाई जहाज बनाने के काफी किये और इस दौरान उन्होंने पायलट शिक्षा भी ग्रहण की लेकिन हवाई जहाज बनाने में विफल रहे लेकिन लगातार प्रयास और आत्मविश्वास के कारण सन 1903 में उन्हें हवाई जहाज बनाने में आखिर सफलता मिल ही गयी।

सन 1903 में Wright Brothers ने एक हवाई विमान का अविष्कार किया था जो कुछ सेकण्ड्स की उड़ान के बाद पुनः धरती पर उतर गया था लेकिन इसके बाद Wright Brothers ने हार नहीं मानी और लगातार अपने विमान में सुधार करते हुए बहुत से अलग अलग विमान बनाये।

और इसी के साथ धीरे धीरे विमान के उड़ने की दुरी बढ़ती गयी और अलग अलग सुधारों के बाद आखिर उन्हें सफलता मिल ही गयी और दोनों भाई मशीनी हवाई जहाज के आविष्कारक के रूप में प्रतिष्ठित हो गए।

भारत का हवाई जहाज के अविष्कार में योगदान

आपको यह बात जानकारी गर्व होगा की हवाई जहाज के अविष्कार में भारत का भी योगदान रहा है लेकिन बदकिस्मती से भारत में उस समय ब्रिटिश सरकार का राज था और इस कारण Airplane अविष्कार के इतिहास में भारत का नाम कही देखने को नहीं मिलता है।

सबसे पहले सन 1895 में “शिवकर बापूजी तलपड़े” नाम के एक वैदिक विद्वान् ने मुंबई की चौपाटी के पास हवाई जहाज को उड़ाया था जो लगभग 100 फ़ीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भरा था लेकिन क्योकि हमारा देश अंग्रेजो का गुलाम था इसलिए इतिहास में इसका कोई वर्णन देखने को नहीं मिलता है।

Father of Airplane किसे कहा जाता है?

जॉर्ज केली (George Cayley) वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे पहले कल्पना की थी की हवा से भरी वस्तु भी हवा में उड़ सकती है और अपनी इस बात को साबित करने के लिए उन्होंने बहुत से प्रयोग भी दर्शाये थे और इसी कारण सन 1846 में George Cayley को पहली बार “Father of Airplane” कहा गया था।

Wright Brothers ने भी उड्यन में George Cayley के योगदान को स्वीकार किया था। वर्तमान में आधुनिक विमान के पिता Wright Brothers को ही कहा जाता है।

दुनिया में पहली बार हवाई जहाज कहा उड़ा था

दुनिया का पहला विमान सन 1903 में उड़ा था जिसमे मात्रा 12 सेकंड में 120 फ़ीट की दुरी तय की थी। इतिहासकारो के अनुसार यह विमान United States of America के  Kitty Hawk, North Carolina में उड़ान भरा था। वर्तमान में इस जगह को Kill Devil Hills के नाम से जाना जाता है।

Wright Brothers दुनिया के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विमान नियंत्रण का अविष्कार किया था जो Fixed Wing संचालित को संभव बनाता था।

इस प्रकार अब तक आपको यह तो अच्छे से समझ में आ गया होगा की Airplane का अविष्कार किसने किया था और Aeroplane किसने बनाया था लेकिन बहुत से लोगो का यह सवाल होता है की हवाई जहाज की खोज किसने की थी या Aeroplane की खोज किसने की तो इसका जवाब है एयरोप्लेन की खोज नहीं बल्कि अविष्कार हुआ था।

अगर आपको खोज और अविष्कार के मध्य अंतर नहीं पता है और आप जानना चाहते है की खोज और अविष्कार के बीच के अंतर को जानना चाहते है तो आप हमारी Science की खोज किसने की पढ़ सकते है जिसमे हमने खोज और अविष्कार के मध्य के अंतर को अच्छे से समझाया है।

FAQs Related to Aeroplane का Invention किसने किया

एरोप्लेन का आविष्कार कब और किसने किया था?

एयरोप्लेन का अविष्कार Wright Brothers ने सन 1903 में किया था।

एरोप्लेन के जनक कौन है?

सबसे पहले ऐरोप्लेन के जनक George Cayley को कहा जाता था लेकिन वर्तमान में आधुनिक हवाई विमान के पिता के रूप में Wright Brothers को माना जाता है।

भारत में हवाई जहाज का आविष्कार किसने किया था?

भारत में सबसे पहले सन 1895 में “शिवकर बापूजी तलपड़े” नाम के एक वैदिक विद्वान् ने किया था।

प्लेन का आविष्कार कब हुआ था?

प्लेन का अविष्कार सन 1903 में हुआ था।

भारत में प्लेन कब शुरू हुआ?

भारत में हवाई जहाज की सेवा सबसे पहले सन 1915 में हुई थी।

Conclusion –

तो दोस्तों उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Aeroplane का अविष्कार किसने किया जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट Airplane किसने बनाया पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment