नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले है AM और PM क्या होता है और AM और PM का Full Form क्या होता है, इसका इतिहास और इसके महत्त्व के बारे में विस्तार से।
जब भी किसी जगह पर समय प्रदर्शित होता है तो अक्सर साथ में AM और PM लिखा हुआ मिलता है। आपने बहुत सी डिजिटल घड़ियों में भी देखा होगा की आपको समय के साथ AM और PM भी लिखा हुआ दिखाई देता है?
लेकिन आखिर यह am और pm होता क्या है? अगर आप भी इसी जिज्ञासा के साथ यहाँ पर आये है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
क्योकि इस पोस्ट में हम AM और PM से सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से शेयर करने वाले है साथ ही पोस्ट में अंत में AM और PM से सबंधित अलग अलग केटेगरी में भी फुल फॉर्म देखने वाले है इसलिए पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।
Table of Contents
AM और PM का क्या मतलब है
सबसे पहले हम अगर बात करे की AM और PM क्या होता है तो आपको बता दे इन शब्दों का इस्तेमाल अक्सर घड़ी या मोबाइल में समय देखने के लिए किया जाता है। AM और PM दोनों संक्षिप्त शब्दों को प्रमुख तौर पर लेटिन भाषा से लिया गया है।
AM और PM का इस्तेमाल मुख्य रूप से 12 घंटे वाले समय फॉर्मेट के लिए किया जाता है क्योकि पुरे दिन में 24 घंटे होते है और 24 घंटे के समय फॉर्मेट में 1 से 24 तक समय प्रदर्शित हो जाता है जिसे आसानी से समझा भी जा सकता है।
लेकिन 12 घंटे वाले समय फॉर्मेट में पुरे दिन में 1 से 12 का दो बार प्रयोग होता है तो इससे यह समझना मुश्किल हो जाता है की 12 रात का बज रहा है या दिन का।
इसी कारण इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है जिसमे AM का समय दोपहर से पहले तक किया जाता है और दोपहर के बाद से लेकर रात के 12 बजे तक PM का इस्तेमाल किया जाता है।
AM और PM का Full Form क्या होता है
जैसा की हमने ऊपर बात की AM और PM दोनों लेटिन के शब्द है जिनका इस्तेमाल अंग्रेजो के समय से चलता आ रहा है और इसे बहुत से लेटिन शब्द है जिनका हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते है लेकिन इनका मतलब नहीं पता होता है।
उसी में AM और PM भी शामिल है तो चलिए अब एक-एक करके इन दोनों शब्दों के फुल फॉर्म और इनके हिंदी मीनिंग के बारे में जानने का प्रयास करते है।
- AM Full Form – ANTE MERIDIEM (मध्यरात्रि से लेकर दोपहर 12 बजे तक का समय)
- PM Full Form – POST MERIDIEM (दोपहर 12 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12 बजे तक का समय)
AM का फुल फॉर्म क्या है
अगर हम बात करे AM Full Form की तो इसका पूरा नाम “ANTE MERIDIEM” होता है और इसका इस्तेमाल मध्यरात्रि से लेकर दोपहर तक के समय के लिए किया जाता है।
अगर बात करे AM Full Form in Hindi या AM Meaning in Hindi तो AM का हिंदी मतलब “पूर्वाह्न” होता है जो की समय की एक मानक इकाई है।
12 घंटे वाली घड़ी में समय की अवधि को दो भागो में विभाजित किया जाता है जिसमे AM समय चक्र की पहली अवधि यानि की दोपहर तक के समय को प्रदर्शित करता है।
PM का फुल फॉर्म क्या होता है
अब अगर बात की जाये PM Full Form की तो इसका पूरा नाम “POST MERIDIEM” होता है जिसे इंग्लिश में After Noon भी कहते है।
वही अगर PM Full Form in Hindi की बात करे तो इसे हिंदी में मध्याह या दोपहर के बाद का समय भी कहते है। 12 घंटे के फॉर्मेट में दोपहर के 12 बजे से लेकर मध्यरात्रि या रात के 12 बजे तक PM का इस्तेमाल किया जाता है।
AM और PM का इतिहास
पुराने समय में लोगो को समय देखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था क्योकि उस जमाने में समय का सही पता लगाने के लिए कोई सटीक माध्यम नहीं था।
इसी कारण उस समय लोगो ने समय को दिन और रात के आधार पर दो भागो में विभाजित किया हुआ था और दिन के समय का निर्धारण करने के लिए वह सूर्य का और रात के समय के निर्धारण के लिए चाँद व सितारों का इस्तेमाल किया जाता था।
लेकिन वर्तमान समय में आपको समय देखने के लिए बहुत से उपकरण मिल जाते है फिर चाहे वह घडी हो या मोबाइल। यहाँ आपको समय के साथ साथ AM और PM भी देखने को मिल जाते है जिससे आप दिन और रात के समय का आसानी से पता लगा सकते है।
AM और PM के प्रयोग का क्या महत्त्व है?
अब अगर हम AM और PM का इस्तेमाल करने के महत्त्व की बात करे तो आपको बता दे समय का पता लगाने के लिए AM और PM का बहुत महत्त्व है।
क्योकि मान लीजिए आपको किसी जगह का आमंत्रण मिला जिसमे 10 बजे का समय लिखा हुआ है लेकिन समय के साथ AM और PM लिखा हुआ नहीं है तो आप कंफ्यूज रहेंगे की आपको रात के 10 बजे जाना है या दिन के।
लेकिन उसी तरह अगर उस आमंत्रण में 10 AM लिखा हुआ होता है तो आसानी से पता चल जाता की आपको सुबह के 10 बजे जाना है।
इसी प्रकार आप समझ सकते है की समय के साथ AM और PM का प्रयोग करना कितना आवश्यक है और इसी के साथ आपको यह भी समझ में आ गया होगा की दोपहर से पहले के समय को AM और दोपहर के बाद के समय को PM कहा जाता है।
उदाहरण द्वारा समझे तो 8 AM का मतलब होता है सुबह के 8 बजे और 8 PM का मतलब होता है रात के 8 बजे हुए है। उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको AM और PM में कोई भी Confusion नहीं रहेगा और am और pm की फुल फॉर्म के बारे में भी अच्छे से समझ गए होंगे।
FAQs:- AM & PM Full Form in Hindi
AM का फुल फॉर्म क्या है?
AM का पूरा नाम ANTE MERIDIEM होता है।
PM का फुल फॉर्म क्या है?
टाइम की केटेगरी में PM का पूरा नाम POST MERIDIEM होता है, इसके अलावा PM का फुल फॉर्म Prime Minister भी होता है जिसे हिंदी में प्रधानमंत्री कहते है।
AM कब होता है?
AM का समय रात के 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक का होता है जिसे पूर्वाह्न भी कहा जाता है।
AM PM कब होता है?
AM का समय मध्यरात्रि से दोपहर 12 बजे तक और PM का समय दोपहर 12 बजे से लेकर मध्यरात्रि के 12 बजे तक का होता है।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट AM और PM का Full Form क्या होता है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करे जरूर बताये।
Read More:-