नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे Amazon से Shopping कैसे करे या Amazon पर Oder कैसे करते है सम्बंधित पूरी जानकारी।
अगर आपको थोड़ा बहुत भी Online Shopping का शौक है तो आपको अमेज़न के बारे में जरूर पता होगा जो की एक बहुत बड़ा E-Commerce Platform हैं जहा से आप कोई भी सामान आसानी से ऑनलाइन आर्डर कर सकते है।
ऑनलाइन शॉपिंग करने का सबसे बड़ा फायदा यही है की यहाँ हमे सामान खरीदने के लिए कही बाहर जाने की जरुरत नहीं होती है।
हम घर बैठे बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से ऑनलाइन कोई भी प्रोडक्ट आर्डर कर सकते है और वह प्रोडक्ट हमारे घर पर डिलीवर हो जाता है।
इसके अलावा जब भी हम कोई प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदते है तो उस पर हमे अच्छा ख़ासा डिस्काउंट भी मिल जाता है जिससे हमारा और मुनाफा हो जाता है और इसी कारण आज के डिजिटल जमाने में हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करता है।
जब भी बात ऑनलाइन शॉपिंग की आती है तो हमारे मन में सबसे पहला ख्याल Best Shopping Websites का आता है जिसमे से एक Amazon भी है।
तो दोस्तों अगर आपको अभी तक नहीं पता है की Amazon पर Shopping कैसे करते है तो इस पोस्ट में आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है इसलिए पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
Table of Contents
Amazon से Shopping कैसे करे
Amazon से Shopping करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Amazon App को Download करके Install करना होगा।
Amazon App को Download करने के लिए आप गूगल प्लेस्टोर का सहारा ले सकते है या आप चाहे तो नीचे दिए गए Download Button से भी Amazon App को डाउनलोड कर सकते है।
Download करने के बाद आपको अमेज़न पर अपना मोबाइल और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके अपना अकाउंट क्रिएट कर लेना है। क्योकि अमेज़न पर शॉपिंग करने के लिए अकाउंट बनाना बहुत ही आवश्यक है।
Amazon पर Online Order कैसे करे
अब अगर बात करे अमेज़न पर आर्डर कैसे करते है, अमेज़न से सामान कैसे मंगाये, Online Shopping कैसे करते है या Online Order कैसे करते है तो,
नीचे बताये गए Steps के माध्यम से आप आसानी से Amazon से कोई भी Product Online आर्डर कर सकते है तो चलिए अब अमेज़न से शॉपिंग करने का तरीका जान लेते है।
Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Amazon App या अमेज़न की ऑफिसियल वेबसाइट से लॉगिन करे।
Step 2 – अब आपको होमपेज पर सबसे ऊपर Search का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करके आपको जो भी प्रोडक्ट खरीदना उसे सर्च करे।
जैसे अगर आपको कोई Samsung company का मोबाइल खरीदना है तो आप Samsung Mobile लिखकर सर्च कर सकते है। अगर आपको मोबाइल का मॉडल नाम पता है तो आप वह भी लिख सकते है।
Step 3 – अब आपको Samsung के बहुत से मोबाइल देखने को मिल जायेंगे जिसमे से आपको जो भी मोबाइल खरीदना है उस पर क्लिक करे।
Step 4 – अब आपको उस मोबाइल से सम्बंधित सभी जानकारी चेक कर लेना है जैसे Price, Ram, Rom, Processor, Battery, Camera आदि।
Step 5 – पूरी डिटेल्स चेक करने के बाद अगर आपको कन्फर्म है की आपको यही मोबाइल खरीदना है तो नीचे स्क्रोल डाउन करके Buy Now पर क्लिक करे।
Note – अगर आप एक साथ एक से अधिक प्रोडक्ट खरीदना चाहते है तो आप Buy Now की जगह Add to Cart पर क्लिक करके सभी प्रोडक्ट को कार्ट में ऐड करके एक साथ खरीद सकते है।
Step 6 – Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Add New Address का ऑप्शन मिलेगा जहा आपको अपना Full Address दर्ज करना है।
Address आपको सही तरीके से नीचे बताये अनुसार दर्ज करना है जिससे आपका प्रोडक्ट आप तक सही सलामत पहुँच सके। आप चाहे तो Use Current Location पर क्लिक करके अपनी Current Location का Address भी डाल सकते है।
- Country Name – यहाँ आपको अपना देश यानि India सिलेक्ट कर लेना है।
- Full Name – यहाँ अपना पूरा नाम दर्ज करे।
- Mobile Number – यहाँ आपको अपना Active मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- Pin code – यहाँ अपने एरिया का Postal Code या Pin Code दर्ज करे।
- Flat, House No. – यहाँ आपको अपना मकान या फ्लैट नंबर दर्ज करना है।
- Area, Street, Village – यहाँ आपको अपने गांव का नाम या गली का नाम दर्ज करना है।
- Landmark – यहाँ अपने घर के आस पास का कोई लैंडमार्क दर्ज करे जैसे School, College, Hospital आदि।
- Town/City – यहाँ अपनी City या जिले का नाम दर्ज करे।
- State – यहाँ अपना राज्य सिलेक्ट करे।
- उसके बाद आप चाहे तो इसे अपना डिफ़ॉल्ट एड्रेस भी बना सकते है जिससे आप जब भी कोई प्रोडक्ट आर्डर करेंगे तो यह एड्रेस ऑटोमैटिक ही सिलेक्ट हो जायेगा।
- Address Type – यहाँ आपको अपना Address Type सिलेक्ट कर लेना है Home/ Office क्योकि दोनों का डिलीवरी समय अलग अलग होता है।
इस प्रकार उपरोक्त जानकारी सही सही दर्ज करने के बाद आपको Add Address पर क्लिक कर देना है जिससे आपका वह Address सेव हो जायेगा।
Step 7 – अब आपके सामने Select Payment Method का पेज ओपन होगा जहा आपको अपना पेमेंट मेथड चुनना है जैसे UPI, Net Banking, Debit/Credit Card, EMI या Pay on Delivery.
यहाँ आपको अपना कोई भी पेमेंट का तरीका सिलेक्ट कर लेना है अगर आप डिलीवरी के समय पेमेंट करना चाहते है तो Pay On Delivery के ऑप्शन पर क्लिक करे और उसके बाद Continue के ऑप्शन पर क्लिक करे।
इस प्रकार अब आपका Order Placed हो जायेगा और अब आप इसे आसानी से अपने Amazon App के जरिये ही कभी भी ट्रैक कर सकते है।
आशा है आपको हमारी अब तक की अमेज़न से सामान कैसे मंगाये की जानकारी अच्छी लगी होगी और उम्मीद है आपको आगे की पोस्ट भी पसंद आएगी।
Amazon पर अपना Order कैसे देखे
अगर आपने अमेज़न से कोई प्रोडक्ट आर्डर किया है और आपको उसकी स्थिति जानना है या अपने आर्डर को ट्रैक करना चाहते है तो आप नीचे बताये स्टेप्स के माध्यम से आसानी से अपने Order को Track कर सकते है।
Step 1 – सबसे पहले Amazon App ओपन करे और आपने जिस भी अकाउंट से आर्डर किया था उसे लॉगिन कर ले।
Step 2 – अब सबसे नीचे दायी तरफ कोने में Menu(3 Line) पर क्लिक करके Orders के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step 3 – अब यहाँ आपको आपके आर्डर किये सारे प्रोडक्ट्स दिखाई देंगे। आपको जिस भी प्रोडक्ट को ट्रैक करना है उस पर क्लिक करे।
Step 4 – अब यहाँ आपको आपके प्रोडक्ट की ट्रैकिंग डिटेल्स देख जाएगी जैसा की नीचे फोटो में दिखाया हुआ है।
इस प्रकार इन आसान से स्टेप्स के माध्यम से आप पता कर सकते है की आपका आर्डर कहा तक पहुंचा है और कब तक आपके पास डिलीवर हो जायेगा आदि।
Amazon पर Oder Cancel कैसे करे
अगर आपको नहीं पता है Amazon पर Order Cancel कैसे करते है तो नीचे बताये स्टेप्स से आप आसानी से अपने किसी भी आर्डर को कैंसिल कर सकते है।
- सबसे पहले Amazon App ओपन करे।
- नीचे दायी तरफ कोने में Menu पर क्लिक करके Order पर क्लिक करे।
- जिस भी आर्डर को कैंसिल करना चाहते है उस पर क्लिक करे।
- अब अपने आर्डर की Tracking Details के नीचे Cancel Order के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब आपको अपना आर्डर कैंसिल करने का कारण बताना है जो की ऑप्शनल है।
- उसके बाद आपको Cancel Selected Items पर क्लिक कर देना है जिससे आपका वह आर्डर केंसल हो जायेगा।
इस प्रकार आप इस आसान से तरीके से अपने किसी भी आर्डर को केंसल कर सकते है। आपको यहाँ एक बात का ध्यान रखना है की आपको कोई भी आर्डर Shipped होने से पहले केंसल करना है अन्यथा आप केंसल नहीं कर पाएंगे।
FAQs Related to Amazon Shopping
अमेज़न से आर्डर Return होने पर रिफंड कैसे मिलता है?
अगर आपने अमेज़न से कोई आर्डर किया है जिसका पेमेंट आपने किया हुआ है तो आपको उस आर्डर का रिफंड 7 दिनों के भीतर आपके Amazon Pay Balance में जुड़ जाता है जिसका इस्तेमाल आप पुनः शॉपिंग करने के लिए कर सकते है।
अमेज़न पर बिना अकाउंट बनाये शॉपिंग कैसे करे?
अमेज़न से शॉपिंग करने के लिए आपका अमेज़न पर अकाउंट होना जरुरी है। अगर आपने अमेज़न पर अकाउंट नहीं बनाया है तो आप अमेज़न से ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कर सकते है।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Amazon से Shopping कैसे करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट के माध्यम से Amazon से शॉपिंग कैसे किया जाता है की जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
यह भी पढ़े –