BSc 1st Year में कितने Subject होते है | बीएससी विषय सूची

नमस्कार दोस्तों, वर्तमान समय में जिन भी विधार्थियों ने अपनी बाहरवीं की परीक्षा पास कर ली है और आगे बीएससी करने का सोच रहे है उनके मन में एक सवाल जरूर घूम रहा होगा की BSc 1st Year में कितने Subject होते है या बीएससी में कुल कितने विषय होते है।

बीएससी (बैचलर ऑफ़ साइंस) एक अंडरग्रेजुएट अकेडमिक डिग्री प्रोग्राम है जिसमे विज्ञान से सम्बंधित विषय शामिल होते है। यह डिग्री उन छात्रों के मध्य एक लोकप्रिय डिग्री प्रोग्राम है जो विज्ञान और अनुसन्धान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है।

अगर आप भी बीएससी की डिग्री करने के सोच रहे है तो आपको इसमें शामिल विषयो की जानकारी होना अनिवार्य है और अगर आपको अभी तक बीएससी के विषयो की जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

बीएससी क्या है (What is BSc in Hindi)

BSc 1st Year में कितने Subject होते है

बीएससी एक बाहरवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किया जाने वाला डिग्री प्रोग्राम है जिसे वह कोई भी छात्र कर सकता है जिसमे हाल ही में अपनी बाहरवीं कक्षा साइंस स्ट्रीम में 50 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण की है।

बीएससी मुख्यतः 3 साल का एक Undergraduate Degree प्रोग्राम है जो Science Stream के छात्रों द्वारा किया जाता है और इस डिग्री को पूरा करने के बाद आप इसी क्षेत्र में मास्टर डिग्री (MSc) कर सकते है।

BSc का Full Form क्या होता है

BSc Full Form Bachelor of Science
BSc Full Form in Hindi बैचलर ऑफ़ साइंस
BSc Meaning in Hindi विज्ञान में स्नातक

इस प्रकार दोस्तों उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको बीएससी की फुल फॉर्म और इसके हिंदी मीनिंग के बारे में अच्छे से पता चल गया होगा तो चलिए अब बीएससी में कितने सब्जेक्ट होते है के बारे में जान लेते है।

BSc में कितने Subject होते है

बीएससी तीन वर्ष का एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है जिसमे विज्ञान और प्रौधोगिकी से सम्बंधित अलग-अलग विषय शामिल होते है। बीएससी के तीनो वर्षो में कुछ मुख्य विषय शामिल होते है जो की निम्न्लिखित है।

  • Physics
  • Chemistry
  • Mathematics
  • Botany
  • Zoology

उपरोक्त विषयो को आप बीएससी में अलग-अलग Combination के साथ ले सकते है। इसके अलावा BSc के अलग-अलग वर्षो में अलग विषय शामिल होते है और इस पोस्ट में हम मुख्य रूप से बीएससी प्रथम वर्ष के विषय जानने वाले है।

BSc 1st Year में कितने Subject होते है

BSc के प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों को मुख्य विषयो के एक सेट का अध्यनन करना होता है जो सभी छात्रों के लिए अनिवार्य विषय होते है। इन विषयो को बुनियादी विज्ञान अवधारणाओं और सिद्धांतो में एक मजबूत आधार प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

अगर बात करे बीएससी के प्रथम वर्ष में कुल विषयो की तो BSc के First Year में आमतौर पर छह विषय होते है जो की इस कोर्स को कराने वाले विश्वविद्यालय या कॉलेज के आधार पर भिन्न भिन्न हो सकते है लेकिन मुख्य विषय आम तौर पर विभिन्न संस्थानों में एक-समान होते है।

बीएससी के 1st Year में मुख्य रूप से छह विषय शामिल होते है जिन्हे निम्न्लिखित सूची में बताया गया है।

  1. Mathematics – इस विषय में मुख्य रूप से संख्या, मात्रा और आकर का अध्ययन शामिल है।
  2. Physics – इस विषय में प्रदार्थ, ऊर्जा और ब्रम्हांड के मूलभूत सिद्धांतो का अध्ययन शामिल है।
  3. Chemistry – इसमें प्रदार्थ के गुणों, संरचनाओं और व्यव्हार के अध्ययन को शामिल किया गया है।
  4. Zoology – इसमें विभिन्न प्रकार के जानवरो के जीवन, उनके व्यव्हार और शरीर विज्ञान व वर्गीकरण के अध्यनन को शामिल किया गया है।
  5. Botany – इसमें विभिन्न पेड़-पौधो के जीवन के अध्यनन से सम्बंधित उनकी वृद्धि, संरचना और कार्य आदि का अध्ययन शामिल है।
  6. English – इस विषय का मुख्य उदेश्य छात्रों की Communication Skill में सुधार करना होता है।

इस प्रकार बीएससी के प्रथम में उपरोक्त 6 मुख्य सब्जेक्ट शामिल होते है जो लगभग सभी कॉलेज में उपलब्ध होते है। इन सब्जेक्ट को आप अपनी स्ट्रीम के अनुसार चुन सकते है जैसे अगर आप बीएससी Science Mathematics से कर रहे है तो आपके निम्न्लिखित सब्जेक्ट शामिल होंगे।

BSc Mathematics के Subject

  1. Chemistry (Inorganic Chemistry, Organic Chemistry, Physical Chemistry)
  2. Physics (Physics 1st, Physics 2nd, Physics 3rd)
  3. Mathematics (Maths 1st, 2nd, 3rd)
  4. English
  5. Environmental Studies

Science Mathematics वाले स्ट्रीम के छात्रों की जनरल बीएससी प्रथम वर्ष में उपरोक्त विषय होते है जिनके कुल 11 पेपर होते है। वही अगर आप Biology से BSc कर रहे है तो आपके निम्न्लिखित विषय शामिल होंगे।

BSc Biology के लिए Subject

  1. Chemistry
  2. Botany
  3. Zoology
  4. English
  5. Environmental Studies

इस प्रकार Biology में भी आपके प्रथम वर्ष में कुल 11 Papers होते है जिसमे 3-3 Papers आपके मुख्य विषय Chemistry, Botany और Zoology के होते है साथ ही 2 Paper आपके English और Environmental के होते है।

इस प्रकार उपरोक्त सब्जेक्ट जनरल बीएससी के लिए बताये गए है। बीएससी में और भी कई सब्जेक्ट होते है। आप अपने कॉलेज में उपलब्ध सब्जेक्ट के अनुसार अलग-अलग सब्जेक्ट ले सकते है।

जैसे अगर आप Science Mathematics से है और आपको Computer Subject लेना है तो आप Chemistry को छोड़कर Computer विषय चुन सकते है लेकिन इसके लिए आप जिस भी विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहे है उस कॉलेज में कंप्यूटर विषय होना आवश्यक है।

अगर आप General BSc कर रहे है तो आपके बीएससी प्रथम वर्ष में उपरोक्त बताये गए विषय होने वाले है लेकिन आप चाहे तो इनके अलावा और भी सब्जेक्ट ले सकते है। नीचे हमने ऐसे ही कुछ सब्जेक्ट के बारे में बताया है जिन्हे आप अपनी कॉलेज की उपलब्धता के आधार पर चुन सकते है।

PCM (Physics Chemistry Mathematics) के विषय

अगर आप BSc Physics, Chemistry, Mathematics से कर रहे है तो आपके पास निम्न्लिखित विषय चुनने का विकल्प मौजूद होता है।

  • Physics
  • Geology
  • Electronic
  • Mathematics
  • Physical science
  • Nautical science
  • Instrumentation
  • Industrial chemistry
  • Polymer science
  • Information Technology
  • Computer Science BSC chemistry

PCB (Physics Chemistry Biology) के विषय

अगर आप Physics, Chemistry और Biology से अपनी बीएससी कर रहे है तो आपको निम्न्लिखित विषय चुनने का विकल्प मिलता है।

  • BSc in Geology
  • BSc in Biotechnology
  • BSc in Zoology
  • BS in Anthropology
  • BSc Biomedical science
  • BSC Physical science
  • BSC in Genetics
  • BSc in Physiotherapy
  • BSc in Immunology
  • BSc in Botany
  • BSc in Optometry
  • BSc Horticulture
  • BSC Fisheries Science
  • BSC in Food Technology
  • BSc in Home Science
  • BSc in Biology
  • BSC in Nursing
  • BSC in Forensic Science
  • BSc in Biological science
  • BSc Environmental Science
  • BSc in Occupational Therapy
  • BSc in Medical Lab Technology
  • BSc and AH- Veterinary Science
  • BSC Agriculture and Dairy science

इस प्रकार अब तक की पोस्ट पढ़ने के बाद आशा है आपको बीएससी प्रथम वर्ष के सभी विषयो के बारे में पता चल गया होगा तो चलिए अब इस विषय से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब देख लेते है।

FAQs:- बीएससी विषय सूची

BSc Biology में कितने Subject होते है?

बीएससी बायोलॉजी में कुल 5 मुख्य सब्जेक्ट होते है।
1. Chemistry
2. Botany
3. Zoology
4. English
5. Environmental Studies

BSc Math में कितने Subject होते है?

बीएससी मैथ में कुल 5 मुख्य विषय शामिल होते है।
1. Chemistry
2. Physics
3. Mathematics
4. English
5. Environmental Studies

बीएससी फर्स्ट ईयर में कितने सब्जेक्ट होते है?

बीएससी फर्स्ट ईयर में कुल छह मुख्य सब्जेक्ट होते है जो की निम्न्लिखित है।
1. Physics
2. Mathematics
3. Zoology
4. Botany
5. Chemistry
6. English

बीएससी में कुल कितने विषय होते हैं?

बीएससी में कुल छह मुख्य विषय होते है। जिसमे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय शामिल है।

बीएससी में कौन कौन से विषय आते हैं?

बीएससी में विज्ञान और प्रोधोगिकी से सम्बंधित विषय सम्मिलित होते है जैसे रसायन, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर आदि।

Conclusion-

दोस्तों उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट BSc 1st Year में कितने Subject होते है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा बीएससी प्रथम वर्ष के कुल विषय और इससे सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आप भी Bsc First Year में है और आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सभी साथी-दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिससे उन्हें भी बीएससी के सभी विषयो की जानकारी मिल सके। साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment