Burj Khalifa का मालिक कौन है | Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai

दोस्तों, क्या आपने बुर्ज खलीफा के बारे में सुना हुआ है? क्या आपको पता है Burj Khalifa का मालिक कौन है और यह किस देश में स्थित है? आज की इस पोस्ट में आपको बुर्ज ख़लीफ़ा के मालिक और इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से देने वाले है।

बुर्ज ख़लीफ़ा के बारे में सुना हुआ तो लगभग सभी लोगो ने होगा लेकिन शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इसके बारे में पूरी जानकारी हो। बुर्ज ख़लीफ़ा दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत है जिसमे आपको खरीदारी करने से लेकर सिनेमाघर और फ्लैट तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाती है।

बुर्ज ख़लीफ़ा को लेकर लोगो के मन में तरह के सवाल रहते है जैसे बुर्ज खलीफा किसने बनवाया होगा, बुर्ज खलीफा किसका है, बुर्ज ख़लीफ़ा में कुल कितने फ्लोर है आदि और भी कई सवाल शायद आपके मन में भी होंगे।

अगर हां, तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको बुर्ज ख़लीफ़ा से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण जानकरी उपलब्ध करवाने वाले है जिसमे आपको आपके सारे सवालों के जवाब भी मिलने वाले है। इसलिए कृपया इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

बुर्ज ख़लीफ़ा क्या है? (What is Burj Khalifa in Hindi)

Burj Khalifa का मालिक कौन है

बुर्ज ख़लीफ़ा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत है जिसकी ऊंचाई 828 मीटर (2717 फ़ीट) है। बुर्ज खलीफा के निर्माण का कार्य 6 जनवरी 2004 को शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में लगभग 5 साल 9 महीने का समय लगा था।

वैसे तो दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग यानि बुर्ज ख़लीफ़ा 9 अक्टूम्बर 2009 को बनकर तैयार हो गयी थी लेकिन इसे आम जनता के लिए 4 जनवरी 2010 को खोला गया था।

Burj Khalifa पर कुल 163 Floor है और इसे बनाने में लगभग 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्चा आया था जिसे अगर रूपए में बदले तो इस बिल्डिंग को बनाने में लगभग 11 हजार करोड़ का खर्चा आया था।

अब यह जानकार आपके मन में भी जिज्ञासा उत्पन हो रही होगी की आख़िर इतने पैसे खर्च करके इतनी ऊँची बिल्डिंग किसने बनवायी होगी और इसका मालिक कौन होगा तो चलिए जानते है।

Burj Khalifa का मालिक कौन है

दोस्तों बुर्ज खलीफा का मालिक Emaar Properties है जो की दुबई की एक बहुत बड़ी Real Estate Company है जिसके चेयरमैन Mohamed Alabbar है और इन्होने ही बुर्ज ख़लीफ़ा का भी निर्माण करवाया है।

Mohamed Alabbar का पूरा नाम Mohamed Ali Rashed Alabbar है। इनका जन्म 8 नवंबर 1956 को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। वर्तमान में मोहम्मद अलाब्बर की आयु 66 वर्ष है और इनके दो बच्चे भी है जिनके नाम Salama Alabbar, Rashid Alabbar है।

मोहम्मद अलाब्बर एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है और Emaar Properties और Eagle Hills Properties के मालिक भी है। दुबई में इनकी बुर्ज ख़लीफ़ा के अलावा और भी कई सारी प्रॉपर्टीज है जैसे Dubai Malls, Dubai Marina आदि।

बुर्ज ख़लीफ़ा को बनाने के लिए अमेरिका के मशहूर आर्किटेक Adrian Smith ने बिल्डिंग को डिज़ाइन किया और इसे बनाने का कॉन्ट्रैक्ट Samsung C&T Corporation Company को दिया गया जो की South Korea की एक कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी है।

Burj Khalifa किस देश में स्थित है

बुर्ज ख़लीफ़ा ईमारत दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है और इसका पूरा एड्रेस 1 Sheikh Mohammed bin Rashid Blvd – Downtown Dubai – Dubai – United Arab Emirates है।

अगर आपको कभी भी दुबई जाने का मौका मिले तो बुर्ज खलीफा देखने जरूर जाए ताकि आपको इस बिल्डिंग की असली सुंदरता के बारे में पता चल सके।

अब तक आपको बुर्ज खलीफा से सम्बंधित बहुत सी जानकारी मिल गयी होगी जैसे बुर्ज खलीफा का ओनर, बुर्ज खलीफा की लागत, यह किस देश में है आदि तो चलिए अब हम बुर्ज खलीफा से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जान लेते है।

Burj Khalifa से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

बुर्ज खलीफा से सम्बंधित बहुत सी ऐसी इंटरेस्टिंग जानकारी है जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता हो तो चलिए जानते है इसके बारे में।

  1. पहले बुर्ज खलीफा का नाम बुर्ज दुबई था जिसे बाद में बदल कर बुर्ज ख़लीफ़ा किया गया।
  2. बुर्ज ख़लीफ़ा विश्व की सबसे ऊँची ईमारत है जिसकी ऊंचाई 828 मीटर (2717 फ़ीट) है।
  3. बुर्ज खलीफा को 95 से 100 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
  4. बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग 11 हजार करोड़ रूपए का खर्चा आया था।
  5. बुर्ज खलीफा में प्रतिदिन लगभग 946,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाता है।
  6. बुर्ज खलीफा के नाम 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है जिसमे सबसे ऊँची ईमारत, सबसे ऊँची लिफ्ट, सबसे ज्यादा मंजिल, एक मंजिल पर सबसे ज्यादा फ्लैट जैसे कई रिकॉर्ड शामिल है।
  7. बुर्ज खलीफा में एक दिन में जितनी बिजली उपयोग की जाती है उससे 100 वाट के 360,000 बल्ब जलाये जा सकते है।
  8. बुर्ज खलीफा के 76वे फ्लोर पर एक स्विमिंग पूल भी है जो की विश्व का दूसरा सबसे ऊंचाई पर बना हुआ स्विमिंग पूल है।
  9. बुर्ज खलीफा में हेलीकाप्टर के उतरने के लिए एक हेलिपैड भी बनाया हुआ है जो की जमीन से लगभग 210 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  10. बुर्ज खलीफा में लगभग 35 हजार लोग एक समय में रह सकते है।
  11. बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए ज्यादातर एल्युमीनियम और कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है।
  12. बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए पांच A380 एयरक्राफ्ट के वजन के बराबर एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।
  13. इस ईमारत को बनाने में 100000 हाथियों के वजन कितना कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया।
  14. Burj Khalifa के सबसे ऊपरी फ्लोर का तापमान ग्राउंड लेवल के तापमान से 6 डिग्री कम होता है।
  15. बुर्ज खलीफा में रेस्टोरेंट और मॉल भी बने हुए है साथ ही इसके चारो और झील है जो इसके नज़ारे को और भी खूबसूरत बना देती है।
  16. बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए हायमेनोकालिस नामक फूल से प्रेरणा ली गयी और इसके डिज़ाइन से ही बुर्ज खलीफा का डिज़ाइन तैयार किया गया।
  17. बुर्ज खलीफा में 2957 पार्किंग स्पेस, 37 ऑफिस फ्लोर और 304 होटल और 900 अपार्टमेंट उपलब्ध है।
  18. Burj Khalifa में लगभग 57 लिफ्ट लगे हुए है और सबसे फ़ास्ट लिफ्ट का रिकॉर्ड भी बुर्ज खलीफा के नाम ही है।
  19. बुर्ज खलीफा को बनने में लगभग 6 वर्ष का समय लगा था।
  20. बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए लगभग 12000 मजदूरों ने दिन रात काम किया था।

इस प्रकार दोस्तों आपको बुर्ज खलीफा से सम्बंधित उपरोक्त रोचक तथ्य जरूर पसंद आये होंगे और आपको बुर्ज खलीफा से सम्बंधित कुछ नयी जानकारी प्राप्त हुई होगी तो चलिए अब हम इससे जुड़े कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Burj Khalifa

दुबई का बुर्ज खलीफा कितने मालिक है?

दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को Emaar Properties Company द्वारा बनवाया गया है और इसके मालिक मोहम्मद अलाब्बर है।

बुर्ज खलीफा किसने और क्यों बनवाया?

बुर्ज खलीफा को Emaar Properties Company द्वारा बनवाया गया और इसे बिज़नेस और पैसे कमाने के उद्देश्य से बनवाया गया है।

बुर्ज खलीफा को बनाने में कितना समय लगा?

बुर्ज खलीफा को बनाने का कार्य 2004 में शुरू हुआ था और 2009 में यह बनकर तैयार हो गया। बुर्ज खलीफा को बनने में लगभग 6 वर्ष का समय लगा था।

बुर्ज खलीफा में कितने कमरे है?

बुर्ज खलीफा में कुल 304 कमरे है और 900 अपार्टमेंट है।

Burj Khalifa की Height कितनी है?

बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है वही अगर फ़ीट में देखे तो बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई 2717 फ़ीट है।

दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग कौन है?

विश्व की सबसे ऊँची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा है जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है।

Conclusion –

तो दोस्तों उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की आखिर दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग Burj Khalifa का मालिक कौन है और इस पोस्ट में बताई बुर्ज खलीफा से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment