Canva क्या है और Canva से पैसे कैसे कमाए ~ 2023

दोस्तों क्या आप Canva के बारे में जानते है? आज की हमारी इस पोस्ट में हम जानेंगे Canva App क्या है और Canva से पैसे कैसे कमाए जा सकते है आदि की जानकारी विस्तार से।

दोस्तों, वर्तमान में अगर आप अपनी ज़िन्दगी आराम से गुजारना चाहते है तो सिर्फ जॉब करने से ही काम नहीं चलेगा, जॉब के साथ साथ आपमें कुछ ऐसी Skills होनी चाहिए जिसकी मदद से आप Online Parttime काम करके पैसे कमा सके।

अगर आपके अंदर Skills है तो उन Skills को इस्तेमाल करके पैसे कैसे कमाए उन सभी तरीको को हम अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुँचाते है और आज की इस पोस्ट में भी हम कुछ ऐसा ही तरीका आपके लिए लेकर आये है।

अगर आपको थोड़ा बहुत भी Photoshop या Poster, Templet Design आदि का ज्ञान है तो आप आसानी से इस पोस्ट में बताये तरीको से अच्छे पैसे कमा पाएंगे। इसलिए इस पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े

Canva क्या है?(What is Canva in Hindi)

Canva एक प्रकार का Photo Designing Platform है जिसे आप Website और Application दोनों ही प्लेटफार्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Canva का इस्तेमाल करके आप हर तरह का Design बना सकते है जैसे Instagram Post, YouTube Thumbnail, Posters, Templets, Wallpaper, Logo आदि बहुत से प्रकार के Design Create कर सकते है।

आपको बता दे आप इसका फ्री वर्शन इस्तेमाल करके भी बहुत सी Design क्रिएट कर सकते है और अगर आप इसके Premium Version को खरीद लेते है तो आप इसके कुछ Extra Premium Features का इस्तेमाल कर सकते है।

अगर आपको अपने Instagram page के लिए कोई पोस्ट बनाना है या YouTube के लिए कोई Thumbnail बनाना हो या कोई Logo बनाना हो तो आप Canva पर आसानी से बना सकते है और डाउनलोड कर सकते है।

Canva पर Account कैसे बनाये

Canva पर अकाउंट बनाने के आपके पास दो ऑप्शन रहते है पहला वेबसाइट और दूसरा एप्लीकेशन का, आप दोनों ही तरीको से इसका इस्तेमाल कर सकते है।

अगर आप अपने मोबाइल में Canva का इस्तेमाल कर रहे है तो एप्लीकेशन की मदद से आपको इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

इसलिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google Play Store से Canva App Download कर लेना है। Download और Account बनाने के लिए नीचे बताये Steps का अनुसरण करे।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Google play store ओपन करे।
  2. सर्च करे Canva App और Install Button पर क्लिक करके इनस्टॉल करले।
  3. अपने मोबाइल में Canva App को ओपन करे।
  4. Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  5. Sign Up With Google के ऑप्शन को चुने।
  6. अपनी ईमेल आईडी सिलेक्ट कर ले।

Congratulations, Canva App पर आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन गया है, अब आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते है।

Canva का इस्तेमाल कैसे करे

Canva का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आप यहाँ बहुत ही आसानी से कोई भी Design बना सकते है और उसे Jpg या PNG किसी भी फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते है।

Canva होमपेज पर आपको हर तरह के ऑप्शन मिल जाते है जैसे Templets, Poster, Instagram Post, Logo, YouTube Thumbnail, Wallpaper, Invitation Card आदि।

जैसे मान लीजिये आपको Logo बनाना है तो आपको केवल Create Design पर क्लिक करके Logo के ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।

उसके बाद आपको Logo से सम्बंधित बहुत से Templets और Text मिल जायेंगे जहा से आप कोई भी अच्छा सा Templets सिलेक्ट करके Logo Create कर सकते है।

इसके अलावा अगर आप कोई Custom Size में Design बनाना चाहते है तो उसका भी ऑप्शन आपको यहाँ मिल जाता है जिससे आप अपनी मनपसंद साइज की डिज़ाइन क्रिएट कर सकते है।

Canva से पैसे कैसे कमाए

अब अगर बात करे Canva app से पैसे कैसे कमाए जा सकते है तो आपको बता दे Canva से पैसे कमाने के लिए आप अलग अलग तरीको का इस्तेमाल कर सकते है जिनके बारे में हम नीचे बताने वाले है।

आप नीचे बताये गए तरीको में से किसी भी तरीके की मदद से Canva से पैसे कमा सकते है और अगर आप चाहे तो नीचे बताये सभी तरीको का इस्तेमाल भी कर सकते है।

1 Canva Affiliate Marketing से पैसे कमाए

Affiliate Marketing को आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका माना गया है। आप Canva App से भी Affiliate Marketing करके पैसे कमा सकते है।

आपको केवल Canva App के Premium Version के एफिलिएट लिंक को लोगो तक शेयर करना है और जब लोग आपके शेयर किये लिंक से Canva के Premium Version को खरीदते है तो आपको उस पर कमीशन मिलता है।

2 Social Media की मदद से

वर्तमान में आपने देखा होगा बहुत से लोग नए नए Instagram Pages बनाते है और उस पर अच्छा अच्छा Content शेयर करते है। लेकिन आपको बता दे उनमे से बहुत से लोग वह कंटेंट खुद से नहीं बनवाते है बल्कि दुसरो को पैसे देकर उनसे बनवाते है।

क्योकि जब उनके Instagram या Facebook Page पर अच्छा Content होगा तो ज्यादा लोग उसे देख्नेगे और फॉलो करेंगे और इससे उसकी आमदनी भी बढ़ेगी।

इसी तरीके से अगर आप भी इस तरह के लोगो की तलाश कर सकते है जिन्हे अपने Instagram या Facebook page के लिए कंटेंट बनवाना हो और उसके बाद आप Canva की मदद से उनका कंटेंट बनाकर उनसे पैसे चार्ज कर सकते है।

इस तरीके के लोगो को ढूंढने के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते है जैसे Facebook Groups, या किसी भी Post में कमेंट के माध्यम से अपनी Service के बारे में जानकरी दे सकते है।

3 Fiverr के माध्यम से पैसे कमाए

अगर आपको नहीं पता तो बता दे Fiverr एक Freelancing Sites है जहा आप अपनी Skills को बेचकर पैसे कमा सकते है यानि की अगर आपके पास कोई स्किल है जैसे Photo Editing की।

तो आप अपनी Skill से सम्बंधित कस्टमर को Fiverr वेबसाइट पर ढूढ़ सकते है और उनका काम पूरा करने उनके अपना पैसा प्राप्त कर सकते है।

इस तरह आप Canva पर ग्राफिक डिजाइनिंग करके उसे Fiverr पर आसानी से अपने कस्टमर को बेच सकते है और पैसे कमा सकते है।

4 YouTube Thumbnail बनाकर पैसे कमाए

YouTube पर बहुत से ऐसे Creator है जो अपने YouTube video के लिए किसी दूसरे से Thumbnail बनवाते है और इसके बदले में उन्हें पैसे देने है।

आप Canva की मदद से आसानी से अच्छे अच्छे YouTube Thumbnail बना सकते है और फिर ऐसे Creator से Contact कर सकते है जिन्हे इनकी जरुरत हो।

उसके बाद आप उनके लिए Permanent Thumbnail बनाकर दे सकते है और इसके बदले उनसे अच्छे पैसे भी चार्ज कर सकते है।

5 Logo Design करके पैसे कमाए

बहुत से App Developer को अपने एप्लीकेशन के लिए अच्छा सा Logo चाहिए होता है या अपने वेबसाइट के लिए या अपने Business के लिए अच्छे से Logo की जरुरत होती है।

ऐसे में अगर आपको इस विषय सम्बंधित थोड़ी बहुत भी जानकारी है और अगर आप अच्छा Logo Create कर सकते है तो आप Canva App की मदद से अच्छा Logo बनाकर भी पैसे कमा सकते है।

FAQ Related to Canva

क्या Canva App Free है?

हां, Canva App बिलकुल फ्री है लेकिन अगर आप इसके Pro Version का इस्तेमाल करना चाहते है तो उसके लिए आपको कुछ Charge देना पड़ता है।

Canva App Free Download कैसे करे?

Canva App को आप Google Play Store के माध्यम से आसानी से डाउनलोड करके इनस्टॉल कर सकते है।

Canva Pro का One Month Plan क्या है?

Canva Pro का One Month Plan only ₹333.25/month का है।

Conclusion –

आशा करते है दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट Canva से पैसे कैसे कमाए जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment