CRPF Full Form in Hindi | CRPF का फुल फॉर्म क्या होता है

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट CRPF Full Form in Hindi में हम सीआरपीएफ क्या होता है, सीआरपीएफ फुल फॉर्म, इसके कार्य और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से जानने वाले है।

हमारे भारत देश में बहुत से अलग अलग पोस्ट के पुलिस बल पाये जाते है जिसमे से CRPF भी एक है और आज की हमारी यह पोस्ट इसी से सम्बंधित होने वाली है।

इस पोस्ट में हम CRPF की स्थापना, CRPF के लिए योग्यता और CRPF कैसे बन सकते है और इसके क्या क्या कार्य होते है यह सब जानकारी विस्तार से जानने वाले हैं।

इसलिए अगर आपको भी CRPF ज्वाइन करना है या आप भी इससे सम्बंधित पूरी जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

CRPF का Full Form क्या होता है?

अगर बात करे CRPF के फुल फॉर्म की तो CRPF का पूरा नाम Central Reserve Police Force होता है जिसका हिंदी नाम “केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल होता है।

सीआरपीएफ एक अर्द्धसैनिक बल के रूप में कार्य करता है जो की भारत का सबसे बड़ा सशस्त्र पुलिस बल है जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

CRPF Meaning in Hindi – सीआरपीएफ का हिंदी मीनिंग “केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल” होता है।

CRPF Full Form in Hindi

Short Form Full Form Hindi Meaning
C Central केंद्रीय
R Reserve रिज़र्व
P Police पुलिस
F Force बल

इस प्रकार अब आपको उपरोक्त सारणी के माध्यम से और भी अच्छे से सीआरपीएफ के फुल फॉर्म और इसके हिंदी मतलब के बारे में जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब आगे जानते है CRPF क्या होता है?

CRPF क्या है? (What is CRPF in Hindi)

CRPF Full Form in Hindi

जैसा की हमने ऊपर बताया CRPF एक अर्द्धसैनिक बल है जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई सन 1939 को एक Crown Representative Police के रूप में की गयी थी जिसे बाद में 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने के बाद केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में बदल दिया गया।

CRPF की स्थापना मुख्य रूप से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए की गयी। मतलब की अगर किसी भी राज्य में किसी भी प्रकार का कोई दंगा होता है तो सबसे पहले सीआरपीएफ फाॅर्स को ही बुलाया जाता है और इसी कारण CRPF को भारत के प्रत्येक राज्य में समान अधिकार मिला हुआ है।

सीआरपीएफ का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और वर्तमान समय में सीआरपीएफ में लगभग 3,13,634 एक्टिव कर्मचारी कार्यरत है।

अब तक आपको सीआरपीएफ क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या है की अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब इसके इतिहास पर एक नजर फेरते है?

CRPF का इतिहास (CRPF History in Hindi)

सीआरपीएफ की स्थापना से लेकर अब तक के इसके इतिहास को आप निम्न्लिखित बिंदुओं के माध्यम से जान सकते है।

  • CRPF की स्थापना सबसे पहले सन 1939 में भारत के संवेदनशील राज्यों में रहने वाले ब्रिटिश लोगो की सुरक्षा के लिए की गयी थी और CRPF का नाम CRP (Crown Representative Police) से लिया गया था।
  • उसके बाद 28 दिसम्बर सन 1949 को संसद के सीआरपीएफ अधिनियम के अंतर्गत इसका नाम CRP से बदलकर CRPF (Central Reserve Police Force) कर दिया गया।
  • 21 अक्टूम्बर सन 1959 को CRPF के 20 जवानो की एक छोटी सी टुकड़ी पर चीनी सेनिको ने हमला कर दिया था जिनसे मुठभेड़ में 10 जवान अपने देश के लिए शहीद हो गए और उन्ही शहीद जवानो की शहादत में प्रति वर्ष 21 अक्टूम्बर को Police Commemoration Day (पुलिस स्मरणोत्सव दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
  • सन 1960 के दशक में अधिकांश राज्य पुलिस दलों को सीआरपीएफ में विलय कर दिया था।
  • सन 1965 तक सीआरपीएफ भारत की सीमा पर भी तैनात रहा और भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भी CRPF ने अपना बहुत योगदान दिया उसके बाद सीमा की सुरक्षा के लिए BSF को तैनात किया गया।
  • सन 1980 में पंजाब में हुई आतंकी गतिविधियों को रोकने और उन पर अंकुश लगाने में भी CRPF का बहुत बड़ा योगदान रहा साथ ही सन 1990 में त्रिपुरा में हुए उग्रवाद को भी कम करने में भी CRPF की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • सन 2001 में हुए भारतीय संसद हमले में CRPF ने हमला करने वाले सभी पांचो आतंवादियो को मार गिराया था और इसी वर्ष CRPF को भारत की प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया।
  • सन 2008 में नक्सल ऑपरेशन का मुकाबला करने के लिए CoBRA (Commando Battalion For Resolute Action) हेतु सीआरपीएफ की एक स्पेशल इकाई का गठन किया गया।
  • 2 सितम्बर 2009 में CRPF द्वारा भारत का सबसे बड़ा खोज अभियान चलाया गया था जिसमे CRPF के 5 हजार जवानो को आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी को खोजने के लिए भेजा गया था।

दरहसल 2 सितम्बर 2009 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के नल्लामल्ला फॉरेस्ट रेंज में लापता हो गया था और इसी कारण CRPF द्वारा यह खोज मिशन चलाया गया। यह मिशन भारत में अब तक का सबसे बड़ा खोज अभियान था।

चलिए अब तक आपको CRPF के इतिहास के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब थोड़ा सा सीआरपीएफ के मुख्य कार्यो के बारे में जान लेते है।

सीआरपीएफ के कार्य

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के कुछ मुख्य कार्यो की सुची निम्न्लिखित है।

  • CRPF का मुख्य कार्य भीड़ और दंगो पर नियंत्रण करना होता है।
  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेशो में क़ानूनी व्यवस्था को बनाये रखना।
  • प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्यो और बचाव में भी CRPF का मुख्य योगदान होता है।
  • किसी भी प्रकार के नक्सल ऑपरेशन का मुकाबला करना।
  • पर्यावरण, वनस्पतियों का संरक्षण और जीवों की रक्षा करना।
  • चुनाव के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करना।
  • VIPs और बहुत से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे हवाई अड्डों और पावर हाउस की सुरक्षा में।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peace Keeping Mission) में भाग लेना आदि।

इस प्रकार सीआरपीएफ के जवानो का देश की रखा और आंतरिक सुरक्षा के साथ साथ और भी बहुत से कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान होता है अब यह तो जान लिया की CRPF के इतने महत्वपूर्ण काम होते है तो अब यह भी देख लेते है की CRPF का वेतन कितना होता है?

CRPF की सैलरी कितनी होती है

अब अगर बात करे सीआरपीएफ सैलरी की बात करे तो CRPF में बहुत सी पोस्ट रैंक होती है और प्रत्येक CRPF Rank के अधिकारियो या जवानो को अलग अलग सैलरी प्रदान की जाती है जो की 21 हजार से शुरू होकर 1 लाख तक हो सकती है।

इस प्रकार सीआरपीएफ में आपकी जितनी ऊँची पोस्ट होती है या जितनी बड़ी रैंक होती है उस हिसाब से आपको वेतन भी मिलता है। और वैसे भी CRPF में कार्य करने वाले जवान अपने देश की रक्षा के लिए कार्यरत होते है न की सैलरी के लिए।

CRPF कैसे बने (How To Become a CRPF)

अगर आप भी अपने देश की सेवा करना चाहते है और इस कार्य के लिए आप एक CRPF जवान के रूप में कार्य करना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की CRPF की नियुक्ति कैसे होती है लेकिन उससे पहले आपको यह पता होना चाहिए की इसके लिए योग्यता क्या क्या होनी आवश्यक है।

CRPF बनने के लिए योग्यता

सीआरपीएफ में नियुक्त होने के लिए आपके अंदर कुछ योग्यताये होनी चाहिए जो की निम्न्लिखित है।

  1. CRPF बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयी 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होना आवश्यक है।
  2. इसमें आपको SC/ST के लिए 5 साल, OBC के लिए 3 साल और असैनिक Central Government के कर्मचारियों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाती है।
  3. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बाहरवीं पास होना आवश्यक है।
  4. साथ ही उम्मीदवार के पास सम्बंधित विषय ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  5. CRPF बनने के लिए पुरुषो की लम्बाई 153cm होना आवश्यक है।
  6. वही CRPF बनने के लिए महिला की लम्बाई 140.5cm होना आवश्यक है।

इस प्रकार अगर आप में भी यह सभी योग्यताएं है तो आप CRPF की भर्ती के बारे में पता करके आवेदन कर सकते है।

CRPF बनने के लिए आपको सबसे पहले लिखित परीक्षा को पास करना होता है और जब आप लिखित परीक्षा को पास कर लेते है तो उसके बाद आपका शारीरिक परिक्षण होता है जिसे पार करने के बाद आपका इंटरव्यू लिया जाता है।

और उसमे भी आप पास हो जाते है तो उसके बाद आपकी एक ट्रेनिंग होती है जिसे पूरी करके आप एक CRPF जवान के रूप में नियुक्त हो जाते है।

इस प्रकार अगर आपको एक CRPF जवान बनना है तो आपको अपनी पढाई पर भी ध्यान देना होगा साथ ही आपको शारीरिक कार्यो पर भी ध्यान देना होगा जैसे दौड़, सीना आदि तभी आप इसका शारीरिक परिक्षण पार कर सकते है।

इस प्रकार अगर आप भी एक CRPF सैनिक बनने का सपना देखते है तो आपको प्रतिदिन अखबारों और ऑनलाइन न्यूज़ के माध्यम से CRPF की भर्तियो की जानकारी रखनी होगी और साथ ही कड़ी मेहनत भी करनी होगी।

FAQs Related to CRPF Full Form

सीआरपीएफ का पूरा नाम क्या होता है?

सीआरपीएफ का पूरा नाम केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल होता है।

CRPF Full Form क्या है?

CRPF का फुल फॉर्म Central Reserve Police Force है जिसे हिंदी में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल कहते है।

CRPF की स्थापना कब हुई?

CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी।

सीआरपीएफ बनने के लिए आयु सीमा क्या है?

CRPF बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष जिसमे आपको आपकी केटेगरी के अनुसार कुछ छूट भी मिलती है।

CRPF का मुख्य कार्य क्या होता है?

CRPF का मुख्य कार्य देश की आंतरिक सुरक्षा करना और क़ानूनी व्यवस्था बनाये रखना हैं।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट CRPF Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment