DGP Full Form in Hindi | DGP का मतलब क्या होता है?

DGP का फुल फॉर्म क्या होता है, DGP Full Form in Hindi, DGP कौन होता है, DGP कैसे बने, डीजीपी बनने के लिए योग्यता, डीजीपी का वेतन कितना होता है, डीजीपी का फुल फॉर्म हिंदी में, DGP, DSP, SP, ASP, ACP का फुल फॉर्म क्या है।

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी एक और नयी पोस्ट में जिसमे हम आपको DGP का फुल फॉर्म से लेकर DGP बनने तक के पुरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है।

सभी व्यक्ति का आप एक लक्ष्य होता है जिसे वह अपने करियर के रूप में चुनता है। सभी लोगो का अलग अलग करियर ऑप्शन होता है जिसमे आपके पास DGP बनने का भी एक करियर ऑप्शन होता है।

लेकिन बहुत से छात्र सही मार्गदर्शन न होने के कारण अपने इस लक्ष्य तक पहुँचने में विफल हो जाते है तो अगर आपका भी लक्ष्य DGP बनना है और आपको इसके प्रोसेस की सही जानकारी सही नहीं है तो इस पोस्ट में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली है।

इसलिए कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको DGP बनने की पूरी जानकारी अच्छे से पता चल सके और आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो।

DGP Full Form in Hindi

अगर बात करे DGP के फुल फॉर्म की तो इसका पूरा नाम Director General of Police होता है। वही अगर हिंदी में DGP की Full Form की बात करे तो हिंदी में इसका पूरा नाम पुलिस महानिदेशक होता है।

  • DGP का Full Form in Hindi – DGP का पूरा नाम Director General of Police होता है जिसे हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहा जाता है।

Full Form of DGP in Hindi

D Director
G General of
P Police

इस प्रकार अब आपको DGP का फुल फॉर्म हिंदी में और अंग्रेजी दोनों में अच्छे से पता चल गया होगा तो चलिए अब जान लेते है की आखिर DGP कौन होता है या किसे कहते है?

DGP कौन होता है? (DGP का मतलब क्या होता है)

DGP पुलिस प्रशासन का एक शीर्ष पद होता है जो अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बनाये रखने का काम करता है।

डीजीपी एक Three Star Rank है जो हमारे भारत में किसी भी राज्य के पुलिस विभाग का सबसे सर्वोच्च पद होता है जिस पर नियुक्त व्यक्ति को राज्य के कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया जाता है।

क्योकि एक डीजीपी किसी भी राज्य या केंद्र शाषित प्रदेश का पुलिस प्रशासन का प्रमुख अधिकारी होता है इसलिए इसे राज्य पुलिस प्रमुख भी कहा जाता है और किसी भी राज्य का केवल एक ही DGP होता है।

इस प्रकार DGP का पद एक बहुत ही सम्मानजनक और जिम्मेदारी वाला होता है तो चलिए अब जानते है की आप किस तरीके से DGP बन सकते है या एक DGP Officer बनने का प्रोसेस क्या होता है।

DGP कैसे बने (How to Become a DGP in Hindi)

DGP Full Form in Hindi

जैसा की हमने ऊपर बताया की डीजीपी का पद एक बहुत ही जिम्मेदारी वाला और बड़ा पद होता है इसलिए आपको इस पद तक पहुँचने के लिए काफी कठिन परिश्रम करना होता है।

अगर आप कठिन परिश्रम करते है तो आप आईपीएस और सिविल सेवाओं की परीक्षा में शामिल हो सकते है और जब आप सिविल सेवाओं की परीक्षा क्लियर कर देते है तो उसके बाद आईपीएस के तौर पर नियुक्त किये जाते है और उसके बाद आपकी नियुक्ति डीजीपी के पद पर होती है।

तो चलिए अब पुरे विस्तार से जानते है की डीजीपी बनने के लिए हमे कौन कौन सी परीक्षा देनी होती है और डीजीपी बनने के लिए कौन कौन सी योग्यताये होनी आवश्यक है और साथ ही एक डीजीपी अफसर को कितना वेतन मिलता है आदि।

DGP बनने के लिए योग्यता क्या होती है

पुलिस प्रशासन के इतने बड़े पद पर नियुक्त होने के लिए आपमें कुछ योग्यताओ का होना आवश्यक है तो चलिए जानते है एक डीजीपी बनने के लिए क्या-क्या योग्यता होना आवश्यक है?

  1. DGP बनने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरी करना आवश्यक है।
  2. DGP बनने के लिए आपको UPSE की IPS की परीक्षा को अच्छे अंको के साथ पास करना होगा क्योकि केवल एक आईपीएस अफसर ही डीजीपी के पद पर नियुक्त होने के लिए योग्य होता है।
  3. DGP के पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होती है। वही आरक्षित वर्ग को इसमें 5 साल तक की छूट दी गयी है।

इस प्रकार अगर आपने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी कर ली है तो आप UPSC Exam की तैयारी कर सकते है और IPS का एग्जाम क्लियर करके एक आईपीएस अफसर के पद पर नियुक्त हो सकते है और उसके बाद ही आप डीजीपी के पद पर पहुँच सकते है।

DGP बनने के लिए परीक्षा

DGP बनने के लिए आपको पहले अपनी ग्रेजुएशन तक की परीक्षा को पास करना होता है और उसके बाद आप UPSC (Union Public Service Commission) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित Civil Services की परीक्षा की तैयारी कर सकते है।

जब आप UPSC की परीक्षा को पास कर लेते है तो उसके बाद आप एक आईपीएस अफसर के पद पर नियुक्त हो जाते है और आईपीएस के पद पर काम करते करते आप प्रमोशन पाकर डीजीपी की पोस्ट तक पहुँच सकते है।

लेकिन ऐसा नहीं है की आईपीएस बनने के बाद आपका सीधा डीजीपी के पद पर प्रमोशन हो जायेगा। इस बीच आपको और भी बहुत से अलग-अलग पद जैसे ACP, SP, SSP, DIGP IGP आदि और भी कुछ पदों पर कार्य करने के बाद आपकी कार्यक्षमता और ईमानदारी को देखते हुए आपको डीजीपी के पद पर प्रमोशन मिलता है।

इस प्रकार डीजीपी बनने के लिए आपके पास डायरेक्ट कोई तरीका नहीं है और नहीं कोई ऐसी परीक्षा है जिसे पास करके आप डायरेक्ट डीजीपी बन सकते है आपको पहले दूसरे पदों पर कार्य करके अनुभव प्राप्त करना होगा।

DGP का वेतन (DGP Salary )

अब अगर बात करे की एक डीजीपी अफसर की सैलरी कितनी होती है तो आपको बता दे क्योकि डीजीपी पुलिस प्रशासन का एक सर्वोच्च पद होता है इसलिए इसकी सैलरी भी सबसे अधिक होती है।

एक DGP Officer को लगभग 56000 से लेकर 225000 तक का मासिक वेतन मिलता है और साथ ही साथ डीजीपी अफसर को ग्रेड पे भी दिया जाता है।

सैलरी के अलावा एक डीजीपी अफसर को और भी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती है जैसे।

  • डीजीपी को एक सरकारी वाहन और वाहन चालक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Medical Insurance की भी सुविधा दी जाती है।
  • Free Electricity और Free Telephone की भी सुविधा मिलती है।
  • DGP को एक सरकारी निवास भी प्राप्त होता है और उसके साथ कई सरकारी कर्मचारी जैसे रसोइये, चौकीदार आदि की भी सुविधा मिलती है।

इस प्रकार एक डीजीपी अफसर को उसकी सैलरी के अलावा और भी कई सारे सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।

पुलिस प्रशासन के पद से सम्बंधित कुछ और फुल फॉर्म और उनका हिंदी अर्थ

डीजीपी के अलावा और भी बहुत से पुलिस पद होते है जिनमे से कुछ की हमने यहाँ फुल फॉर्म और उनका हिंदी अर्थ बताने की कोशिश की है।

संक्षिप्त रूप फुल फॉर्म
DGP (डीजीपी)Director General of Police (पुलिस महानिदेशक)
DSP Full Form in Hindi)Deputy Superintendent of Police (पुलिस उपाधीक्षक)
SP Full Form in Hindi Superintendent of Police (पुलिस अधीक्षक)
ASP Full Form in Hindi)Assistant Superintendent of Police (सहायक पुलिस अधीक्षक)
ACP Full Form in Hindi Assistant Commissioner of Police (सहायक पुलिस आयुक्त)

इस प्रकार यह कुछ और पुलिस पद है जिनके फुल फॉर्म और हिंदी मतलब के बारे में अब आपको पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

FAQs Related to DGP

डीजीपी का फुल फॉर्म क्या होता है?

डीजीपी का फुल फॉर्म डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस होता है जिसे हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहा जाता है।

DGP कैसे बन सकते है?

DGP बनने के लिए आपको पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी और उसके बाद आप सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करके आईपीएस के पद पर काम कर सकते है और उसके बाद आप ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता के साथ काम करते हुए प्रमोशन प्राप्त करके डीजीपी का पद प्राप्त कर सकते है।

डीजीपी बनने के लिए आयु सीमा कितनी है?

डीजीपी बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वही अगर आप किसी आरक्षित श्रेणी से आते है तो आपको और भी छूट मिल जाती है।

DGP का वेतन कितना होता है?

DGP की सैलरी लगभग 56000 से लेकर 225000 तक होती है और इसके अलावा डीजीपी को और भी कई सारी सरकरी सेवाएं उपलब्ध होती है।

क्या DGP बनने आसान है?

नहीं, DGP किसी भी राज्य का एक सर्वोच्च पुलिस पद होता है जिसे प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होता है और साथ ही आपको इस पद के योग्य बनना पड़ता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट DGP क्या हैं और DGP Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा DGP का Full Form और डीजीपी बनने की पूरी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

2 thoughts on “DGP Full Form in Hindi | DGP का मतलब क्या होता है?”

Leave a Comment