दुनिया की सबसे महँगी Currency कौन सी है 2023 यहाँ जानिए

दोस्तों, इस पोस्ट में हम जानने वाले है दुनिया की सबसे महँगी Currency कौन सी है साथ ही दुनिया की सबसे महँगी करेंसी वाले Top 10 ताकतवर देश और उन की करेंसी के बारे में विस्तार से।

दुनिया में अधिकतर ग्लोबल लेनदेन अमेरिकी डॉलर में ही होती है और इसी कारण बहुत से लोगो को यह ग़लतफ़हमी रहती है की डॉलर ही दुनिया की सबसे महँगी करेंसी है लेकिन असल में यह केवल आपकी ग़लतफ़हमी है।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की तो फिर दुनिया की सबसे महँगी करेंसी किस देश की है या सबसे महंगी करेंसी कहा की है तो आपके इन सभी सवालो का जवाब इस पोस्ट में मिलने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

Table of Contents

Top 10 दुनिया की सबसे महँगी करेंसी कौन-सी है

नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से आप दुनिया का सबसे महंगा करेंसी का नाम, और उसकी भारत में कितनी वैल्यू है आदि के बारे में जान सकते है। इस सारणी में बताई गयी मुद्रा की वैल्यू 27 मार्च 2023 के अनुसार है और क्योकि मुद्रा की वैल्यू में उतार चढ़ाव होता रहता है इसलिए वर्तमान में यह वैल्यू अलग हो सकती है।

क्र.सं.Currency (मुद्रा) Currency Code (मुद्रा कोड) मुद्रा की INR(भारतीय मुद्रा) में वैल्यू (Approx.)
1 Kuwaiti DinarKWD 1 KWD = 269 INR
2Bahraini DinarBHD 1 BHD = 218 INR
3Omani RialOMR 1 OMR = 214 INR
4Jordanian DinarJOD 1 JOD = 116 INR
5British PoundGBP 1 GBP = 100 INR
6Gibraltar PoundGIP 1 GIP = 100 INR
7Cayman Island DollarKYD 1 KYD = 98 INR
8Swiss FrancCHF1 CHF = 89 INR
9Euro EUR 1 EUR = 88 INR
10United States DollarUSD 1 USD = 82 INR

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको दुनिया की सबसे महँगी मुद्रा के बारे में पता चल गया होगा तो चलिए अब इन टॉप दस मुद्रा के बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते है।

दुनिया की सबसे महँगी Currency कौन सी है

किसी भी देश की करेंसी वैल्यू से उस देश की जीडीपी और आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है और इसी आधार पर नीचे हम दुनिया के सबसे ताकतवर देश या दुनिया की सबसे महँगी करेंसी वाले टॉप दस देशो के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने वाले है।

इससे पहले वाली पोस्ट में हमने बताया था दुनिया की सबसे सस्ती Currency किस देश की है अगर आपने अभी तक उस पोस्ट को नहीं पढ़ा है तो यह पोस्ट पढ़ने के बाद इस लिंक पर क्लिक करके आप पिछली पोस्ट को भी पढ़ सकते है। चलिए अब एक-एक करके उन Top 10 Currency के बारे में जान लेते है जो सबसे महँगी करेन्सी मानी जाती है।

1. Kuwaiti Dinar (कुवैती दीनार)

दीनार दुनिया की सबसे महँगी करेंसी है जो की कुवैत की आधिकारित मुद्रा है। दीनार का मुद्रा कोड KWD होता है और अगर इसकी तुलना भारतीय रूपए से की जाए तो 1 दीनार की कीमत लगभग 269 भारतीय रूपए के बराबर होती है मतलब की अगर आपको कुवैत में 1 दीनार की कोई वस्तु खरीदनी है तो आपको 269 भारतीय रूपए देने होंगे।

कुवैत पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु देश है जिसे आधिकारिक तौर पर कुवैत राज्य कहा जाता है इसकी राजधानी कुवैत सिटी में है। कुवैत दुनिया का छठा सबसे बढ़ा तेल भंडार वाला देश है और इसी के कारण कुवैत की करेंसी इतनी ताकतवर है और इस देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है।

2. Bahraini Dinar (बहरीन दीनार)

Bahraini Dinar दुनिया का दूसरा सबसे महंगा करेंसी है जो बहरीन देश की आधिकारिक मुद्रा है। बहरीन दीनार का ISO Code या करेंसी कोड BHD होता है। अगर तुलना करे भारतीय मुद्रा से तो 1 बहरीन दीनार की वैल्यू लगभग 218 भारतीय रूपए के बराबर है।

मतलब अगर आपको बहरीन में अगर 1 बहरीन दीनार का कोई सामान खरीदना है तो आपको लगभग 218 भारतीय रूपए देने होंगे। बहरीन जम्बूद्वीप के अरब खंड में बसा हुआ एक देश है जो द्वीप पर बसा हुआ है। बहरीन की राजधानी मनामा है और यह की कुल जनसँख्या लगभग 14.6 लाख है।

3. Omani Rial (ओमानी रियाल)

Omani Rial विश्व की तीसरी सबसे महँगी मुद्रा है जो Oman (ओमान) देश की आधिकारिक मुद्रा है। Omani Rial का करेंसी कोड OMR होता है। अगर तुलना करे भारतीय मुद्रा से तो एक ओमानी रियाल की वैल्यू लगभग 214 भारतीय रूपए के बराबर होती है। मतलब की ओमान में एक रियाल की किसी वस्तु को खरीदने के लिए आपको लगभग 214 भारतीय रुपये देने होंगे।

Oman एक मुस्लिम देश है जो अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित है जिसे आधिकारिक रूप से सल्तनत ओमान के नाम से जाना जाता है।

4. Jordanian Dinar (जॉर्डनियन दीनार)

जोर्डनियन दीनार दुनिया की चौथी सबसे महँगी मुद्रा है जिसका करेंसी कोड JOD है। यह सं 1950 से आधिकारिक तौर पर Jordan देश की मुद्रा है। जॉर्डन एक अरब देश है जो जॉर्डन नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह देश मुख्य रूप से प्राचीन स्मारकों, प्रकृति भंडार और समुंदर के किनारे के रिसॉर्ट्स के कारण प्रसिद्ध है।

अगर तुलना करे जोर्डनियन दीनार की भारतीय रूपया से तो 1 दीनार की वैल्यू लगभग 116 भारतीय रूपए के बराबर होती है मतलब आपको जॉर्डन में किसी एक दीनार की चीज खरीदने के लिए लगभग 116 रूपए देने होंगे।

5. British Pound (ब्रिटिश पोंड)

Pound, United Kingdom की आधिकारिक मुद्रा है जिसका करेंसी कोड GBP होता है। पौंड मुद्रा का इस्तेमाल यूनाइटेड किंगडम के अलावा अन्य कुछ देशो में भी इस्तेमाल की जाती है।

अगर भारतीय मुद्रा से तुलना की जाये तो एक पौंड की वैल्यू लगभग 100 भारतीय रुपये के बराबर होती है। मतलब की एक पौंड की कोई वस्तु खरीदने के लिए आपको लगभग 100 भारतीय रूपए खर्च करने होंगे।

6. Gibraltar Pound (पौंड)

Gibraltar Pound, जिब्राल्टर देश की आधिकारिक मुद्रा है जिसका करेंसी कोड GIP होता है। जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित सक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है।

तुलना करे अगर भारतीय मुद्रा से तो एक जिब्राल्टर पौंड की वैल्यू लगभग 100 भारतीय रूपए के बराबर होती है यानि अगर आपको एक जिब्राल्टर पोंड की वस्तु खरीदने के लिए आपको लगभग 100 भारतीय रूपए खर्च करने होंगे।

7. Cayman Island Dollar (केमन द्वीप-समूह डॉलर)

Cayman Island Dollar, Cayman Island की आधिकारिक मुद्रा है जिसका करेंसी कोड KYD होती है। केमन द्वीप समूह एक देश है जो उतर अमेरिका महाद्वीप के केरेबियन क्षेत्र में स्थित है।

अगर तुलना करे केमन द्वीप डॉलर की भारतीय मुद्रा के साथ तो एक केमन डॉलर की वैल्यू लगभग 98.78 भारतीय रुपये के बराबर होता है। करेंसी के मामले में Cayman Island Dollar सातवीं सबसे महँगी करेंसी है।

8. Swiss Franc (फ्रांक)

फ्रांक, स्विट्जरलैंड और लीख़्टेनश्टाइन देश की आधिकारिक मुद्रा है। इसका करेंसी कोड CHF होता है। CHF Currency को विश्व अर्थव्यवस्था की एक स्थिर मुद्रा माना जाता है।

अगर CHF की INR से तुलना करे तो 1 CHF (Swiss Franc) की वैल्यू लगभग 89 भारतीय रुपये के बराबर होती है मतलब 1 CHF की किसी वस्तु को खरीदने के लिए आपको लगभग 89 भारतीय रूपया खर्च करना होता है।

9. Euro (यूरो)

विश्व की सबसे महँगी करेंसी की लिस्ट में Euro का नौवा स्थान है। Euro का करेंसी कोड EUR होता है और यह European Union की आधिकारिक मुद्रा है।

हमारे भारत में एक यूरो की कीमत लगभग 88 भारतीय रूपए के बराबर होता है मतलब की अगर हमे एक यूरो की कोई चीज खरीदनी है तो हमे 88 भारतीय रूपए देने होंगे।

European Union, यूरोप देशो का एक समूह है जिसमे लगभग 27 देश शामिल है। जिसमे ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, जर्मनी, फ़िनलैंड, इटली आदि देश शामिल है।

10. United States Doller (संयुक्त राज्य डॉलर)

तो दोस्तों वर्ल्ड की सबसे महँगी करेंसी की लिस्ट में अमेरिकी डॉलर का दसवा स्थान है। United States Doller का करेंसी कोड USD होता है और USD का फुल फॉर्म United States Doller होता है।

US Doller का इस्तेमाल संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा और भी बहुत से अलग अलग देशो में किया जाता है साथ ही बहुत से ग्लोबल लेनदेन भी डॉलर में ही किये जाते है इसी कारण डॉलर को एक ताकतवर मुद्रा माना जाता है।

डॉलर की वैल्यू भारत में 82 रूपए है यानि एक डॉलर की कीमत भारत में लगभग 82 रूपए के बराबर होता है।

उम्मीद है अब तक आपको अच्छे से पता चल गया होगा की सबसे महँगी करेंसी इन वर्ल्ड कौन सी है और किस देश की है सम्बंधित पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

बहुत से लोगो के मन में सवाल होता है की आख़िर देशो की करेंसी कम ज्यादा क्यों होती रहती है तो इसके अलग अलग कारण हो सकते है जैसे किसी भी करेंसी की वैल्यू अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मांग के आधार पर निर्धारित होती है और क्योकि अधिकतर ग्लोबल लेनदेन डॉलर में ही की जाती है इसलिए डॉलर को एक ताकतवर मुद्रा माना जाता है। इसके अलावा किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था भी उसकी मुद्रा के कम-ज्यादा होने में बहुत योगदान रखती है।

FAQs Related to this Post

दुनिया की सबसे महँगी मुद्रा कहा की है?

विश्व की सबसे महँगी मुद्रा कुवैती दीनार है जो की कुवैत देश की है। इस मुद्रा की भारतीय वैल्यू एक दीनार की वैल्यू लगभग 269 भारतीय रूपया के बराबर होती है।

विश्व का सबसे महंगा पैसा कौन से देश का है?

विश्व की सबसे महँगी मुद्रा कुवैत देश की है। कुवैत का एक दीनार हमारे भारत में लगभग 269 रूपए के बराबर होता है।

कुवैत का 1 दीनार इंडिया में कितना होता है?

1 Kuwaiti Dinar की वैल्यू भारत में लगभग 269 INR (भारतीय रूपया) के बराबर होता है।

भारत की करेंसी विश्व में कितने नंबर पर है?

भारत देश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है और GDP के मामले में भारत 17 वे नंबर पर है।

दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी कौन सी है?

दुनिया की सबसे महँगी 10 मुद्राओं की लिस्ट नीचे बताई गयी है।
1. Kuwaiti Dinar
2. Bahraini Dinar
3. Omani Rial
4. Jordanian Dinar
5. British Pound
6. Gibraltar Pound
7. Cayman Island Dollar
8. Swiss Franc
9. Euro
10. United States Doller

कुवैती दीनार किस देश की करेंसी है?

कुवैती दीनार कुवैत देश की आधिकारिक करेंसी है।

सबसे कमजोर मुद्रा किस देश की है?

दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा बोलिवर है जो की वेनेज़ुएला देश की है।

सबसे महंगा डॉलर किस देश का है?

सबसे महंगा डॉलर केमन द्वीप-समूह डॉलर है जो केमन द्वीप क्षेत्र का है। इसकी भारत में वैल्यू लगभग 98 भारतीय रूपया के बराबर होती है।

विश्व की सबसे महँगी मुद्रा कौन सी है?

विश्व की सबसे महँगी मुद्रा कुवैती दीनार है जो कुवैत की करेंसी है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी के आधार पर आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी कौन सी है?

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment