नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बताने वाले है दुनिया की सबसे सस्ती Currency किस देश की है और सबसे सस्ती करेंसी वाले टॉप दस देश कौन कौन से है।
जिस प्रकार हमारे भारत की करेंसी “भारतीय रूपया” है उसी तरह अलग-अलग देशो की अलग-अलग करेंसी होती है जैसे अमेरिका की डॉलर, इंग्लैंड की पौंड, पाकिस्तान की पाकिस्तानी रूपया आदि।
जिस प्रकार सभी देशो की करेंसी अलग-अलग होती है उसी तरह इन देशो की करेंसी वैल्यू भी अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए अमेरिका के 1 Doller की वैल्यू हमारे भारत के लगभग 82 रूपए के बराबर होता है।
क्या आपको पता है दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन-सी है? मतलब किस देश की करेंसी सबसे कम है। अगर नहीं तो इस पोस्ट में आप जानने वाले है की सबसे सस्ती करेंसी कौनसी है और किस देश की है और इससे सम्बंधित जानकारी विस्तार से। इसलिए कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।
दुनिया की सबसे सस्ती करेन्सी वाले टॉप 10 देशो की लिस्ट
नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से आप दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी और करेंसी की तुलना में दुनिया के सबसे कमजोर देश की लिस्ट देख सकते है।
क्र.सं. | Currency (मुद्रा) | Country (देश) |
---|---|---|
1. | बोलिवर | वेनेज़ुएला |
2. | ईरानी रियाल | ईरान |
3. | वियतनाम डोंग | वियतनाम |
4. | लियोन | सिएरा लियोन |
5. | किप | लाओस |
6. | रुपिया | इंडोनेशिया |
7. | सोम | उज़्बेकिस्तान |
8. | फ्रांक | गिनी |
9. | गुआरानी | पैराग्वे |
10. | रिएल | कंबोडिया |
इस प्रकार उपरोक्त सारणी से आपको यह तो पता चल गया की दुनिया के सबसे कमजोर करेंसी वाले टॉप दस देश कौनसे है तो चलिए अब थोड़ा विस्तार से देख लेते है की इन देशो की करेंसी वैल्यू हमारे भारतीय करेंसी वैल्यू से कितनी कम है मतलब की आगे हम भारत बनाम अन्य देश की मुद्रा तुलना करने वाले है।
दुनिया की सबसे सस्ती Currency किस देश की है
अगर बात करे सबसे सस्ती करेंसी की तो सबसे सस्ती करेंसी में सबसे पहला नाम वेनेज़ुएला करेंसी “बोलिवर” का आता है जिसका करेंसी कोड VEF होता है।
वर्तमान में वेनेज़ुएला देश की मुद्रा दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा है। लेकिन इसके जैसे कई और देश है जिनकी मुद्रा काफी कमजोर है। नीचे हम ऐसे ही टॉप 10 देशो की लिस्ट और उनके बारे में संक्षिप्त में जानने वाले है। तो चलिए विश्व के सबसे कमजोर करेंसी वाले देश कौन से है।
1. Venezuela (वेनेज़ुएला) : बोलिवर
वेनेज़ुएला देश दक्षिणी महाद्वीप में स्थित है और इसकी राजधानी काराकास में है। वेनेज़ुएला दक्षिणी अमेरिका के उतर में स्थित एक उष्णकटिबंधीय प्रदेश है जो दुनिया भर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
हालाँकि इस देश में तेल की खदानें मौजूद है और यह देश अन्य देशो के साथ तेल का निर्यात भी करता है लेकिन फिर भी करेंसी की तुलना में वेनेज़ुएला देश बाकि अन्य देशो से सबसे कमजोर देश है और इसकी करेंसी वैल्यू सबसे कम है।
अगर हम वेनेज़ुएला करेंसी की भारत की करेंसी के साथ तुलना करे तो 1 भारतीय रूपए की कीमत 29,455 VEF (Venezuelan Bolívares) के बराबर होती है। मतलब अगर आप वेनेज़ुएला में 1 रूपया भी लेकर जाते है तो आपको 29,455 बोलिवर दिए जायेंगे।
2. Iran (ईरान) : ईरानी रियाल
ईरान देश जम्बूद्वीप के दक्षिण पश्चिमी खंड में स्थित मुस्लिम राष्ट्र है। ईरान की राजधानी तेहरान है और सन 1935 तक ईरान को फारस नाम से भी जाना जाता था। ईरान देश की मुद्रा ईरानी रियाल है जो की दुनिया की दूसरी सबसे कमजोर मुद्रा मानी जाती है।
Iran का करेंसी कोड IRR है। अगर भारत की करेंसी से तुलना की जाए तो 1 भारतीय रूपया की कीमत 513 ईरानी रियाल के बराबर होती है। मतलब अगर आप ईरान में 1 रूपया लेकर जाते है तो आपको 513 ईरानी रियाल दिए जायेंगे। हालाँकि करेंसी वैल्यू कमजोर होने के बावजूद भी ईरान की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है।
3. Vietnam (वियतनाम) : वियतनाम डोंग
सबसे कमजोर करेंसी वाले देशो की लिस्ट में तीसरे नंबर वियतनाम देश आता है जिसकी करेंसी है “वियतनाम डोंग” और इसका करेंसी कोड VND होता है। अगर भारतीय करेंसी से तुलना की जाए तो 1 भारतीय रुपये की कीमत लगभग 285 वियतनाम डोंग के बराबर होती है।
वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है जहाँ दुनियाभर के पर्यटक घूमने आते है। अगर आप भारतीय है और वियतनाम में घूमने जाते है तो आप मात्रा 100 रूपए को वहां लगभग 28500 रूपए में बदलवा सकते है और बहुत ही सस्ते में इस देश में भ्रमण कर सकते है।
4. Sierra Leone (सिएरा लियोन) : लियोन
सिएरा लियोन आधिकारिक तौर पर अफ्रीका का एक देश है जिसकी राजधानी सिएरा के सबसे बड़े शहर फ्रीटाउन में है। सिएरा में अंग्रेजी भाषा बोली जाती है और इसकी कुल जनसँख्या लगभग 84 लाख के बराबर है।
सिएरा का करेन्सी लियोन है जिसका करेन्सी कोड SLL होता है। सिएरा मुद्रा की अगर भारतीय मुद्रा के साथ तुलना की जाये तो 1 भारतीय रूपए की वैल्यू लगभग 239 सिएरा लियोन के बराबर होती है।
5. Laos (लाओस) : किप
लाओस देश दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है। लाओस की राजधानी व्यिंचन में है जो लाओस का सबसे बड़ा शहर है। लाओस को हजार हाथियों की भूमि भी कहा जाता है।
Laos देश की मुद्रा कीप है जो की सन 1952 से लाओस की आधिकारिक मुद्रा है। लाओस मुद्रा का करेंसी कोड LAK होता है। अगर भारतीय मुद्रा से तुलना करे तो 1 भारतीय रूपया की कीमत 205 Laotian Kip के बराबर होती है।
6. Indonesia (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया रुपिया
इंडोनेशिया कमजोर करेंसी वाले देशो की लिस्ट में पाँचवे स्थान पर आता है। इंडोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा “रूपिया” है जिसका करेंसी कोड IDR होता है। इंडोनेशिया के 184.17 रुपिया की वैल्यू 1 भारतीय रूपया के बराबर होती है मतलब की अगर आप इंडोनेशिया में एक भारतीय रूपया लेकर जाते है तो आपको लगभग 184 रूपए दिए जाते है।
इंडोनेशिया एक विशाल देश है जो दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इंडोनेशिया की राजधानी पहले जकार्ता थी लेकिन वर्तमान में इंडोनेशिया की राजधानी नूसन्तारा हो गयी है। इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है।
7. Uzbekistan (उज़्बेकिस्तान) : सोम
उज़्बेकिस्तान एशिया के केंद्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो और से जमीन (भूभाग) से घिरा हुआ है। साथ ही इसके चारो और स्थित देशो की भी समुन्द्र तक कोई पहुंच नंही है। सन 1991 तक उज़्बेकिस्तान, सोवियत संघ का एक घटक था।
उज़्बेकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा सोम है जिसका करेंसी कोड UZS है। उज़्बेकिस्तान के करेंसी की वैल्यू देखे तो 1 भारतीय रूपए के बराबर 138 Sum (सोम) होता है। मतलब की उज़्बेकिस्तान में हमारे 1 रूपए की कीमत 138 सोम होती है।
8. Guinea (गिनी) : फ्रांक
गिनी गणराज्य आधिकारिक तौर पर पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है जिसे पहले फ्रैंच गिनी के नाम से जाना जाता था। अर्द्ध चंद्राकार के आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है।
Guinea देश की आधिकारिक मुद्रा फ्रांक है जिसका करेंसी कोड GNF होता है। अगर भारतीय करेंसी से इसकी तुलना करे तो 1 भारतीय रूपए की कीमत लगभग 104 GNF (गिनी फ्रांक) के बराबर होती है। मतलब की अगर आप एक भारतीय रूपया लेकर जायेंगे तो आपको 104 GNF दिए जायेंगे।
9. Paraguay (पैराग्वे) : गुआरानी
पैराग्वे गणराज्य, मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। यह पैराग्वे नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है जो देश के केंद्र से होते हुए उतर से दक्षिण की और बहती है।
पैराग्वे देश की आधिकारिक मुद्रा गुआरानी है जिसका करेंसी कोड PYG होता है। भारतीय करेंसी की तुलना में एक भारतीय रूपया की वैल्यू लगभग 87 PYG के बराबर होता है।
10. Cambodia (कंबोडिया) : रिएल
कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था। कंबोडिया को राजधानी फ़्नोम पेन्ह में है जो कंबोडिया का सर्वाधिक जनसँख्या वाला शहर है। इस देश की जनसख्या लगभग 1.66 करोड़ के बराबर है।
कंबोडिया की आधिकारिक मुद्रा रिएल है किसका करेंसी कोड KHR है। तुलना करे भारतीय करेंसी से तो एक भारतीय रूपया की कीमत लगभग 49 KHR (कम्बोडियन रियाल) के बराबर होती है।
Note - इस पोस्ट में बताये गए आंकड़े मार्च 2023 के अनुसार बताये गए है। प्रत्येक देश की करेंसी में प्रतिदिन उतार चढाव लगा रहता है और यह कम ज्यादा होती रहती है। लेकिन फिर भी कमजोर करेंसी की लिस्ट में मोटा-माटी यहीं देश शामिल रहते है।
किसी भी देश की Currency Value कम-ज्यादा क्यों होती है
किसी भी देश की करेंसी वैल्यू कम-ज्यादा इसलिए होती है क्योकि ज्यादातर ग्लोबल लेनदेन डॉलर में होता है और जब किसी देश की Currency (मुद्रा) कमजोर होती है तो उसका उत्पादन भी डॉलर की तुलना में सस्ता हो जाता है और ग्लोबल मार्किट में उसकी मांग बढ़ जाती है।
किसी भी देश की मुद्रा वैल्यू कम-ज्यादा होने के पीछे यही एक मुख्य कारण होता है जो आपको अब अच्छे से समझ में आ गया होगा। चलिए अब हम इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल-जवाब देख लेते है।
FAQs Related to Post
दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा कौनसी है?
दुनिया की सबसे सस्ती और कमजोर मुद्रा बोलिवर है जो की वेनेज़ुएला की आधिकारिक मुद्रा है।
दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा कौन है?
दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा वेनेज़ुएलियन बोलिवर है जो की वेनेज़ुएला देश की मुद्रा है और इसकी वैल्यू एक भारतीय रूपए के बराबर लगभग 29,500 बोलिवर होता है।
पूरी दुनिया में कुल कितनी करेंसी है?
United Nations के अनुसार पूरी दुनिया में कुल 180 Currency को लीगल टेंडर के रूप में मान्यता दी गयी है मतब की वर्तमान में कुल 180 Currency संचालन में है।
भारत की करेंसी क्या है?
भारत की करेंसी भारतीय रूपया है जिसका करेन्सी कोड INR होता है और 1 डॉलर के बराबर 82 भारतीय रूपया होता है।
Conclusion –
तो दोस्तों उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी के आधार पर आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की दुनिया की सबसे सस्ती Currency किस देश की है?
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ताकि उन्हे भी पता चल सके की दुनिया की सबसे सस्ती Currency किस Country की है? साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles :-