FCI Full Form in Hindi | एफ सी आई क्या होता है

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी एक और नयी शानदार पोस्ट FCI Full Form in Hindi पर जिसमे हम FCI क्या है, इसका फुल फॉर्म और इससे सम्बंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से जानने वाले है।

जैसा की हम अपनी पहले की पोस्ट में भी बता चुके है की किसी भी शार्ट फॉर्म के बहुत से अलग अलग फील्ड में अलग अलग फुल फॉर्म होते है और इस पोस्ट में भी हम FCI के अलग अलग फुल फॉर्म जानने वाले है।

साथ ही इस पोस्ट में हम मुख्यतः भारतीय खाद्य निगम (FCI) के बारे में विस्तार से जानने वाले है की भारतीय खाद्य निगम क्या है, इसका उद्देश्य क्या है और इससे सम्बंधित कुछ रोचक बिंदुओं के बारे में तो अच्छे से समझने के लिए पोस्ट को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

FCI का Full Form क्या है

अगर हम बात करे FCI के फुल फॉर्म की तो FCI का पूरा नाम Food Corporation of India होता है। जो की भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी सबसे बड़ी Food Corporation है।

FCI Full Form in Hindi

Short Form Full Form FCI Meaning in Hindi
F Food खाद्य
C Corporation of निगम
I India भारतीय

इस प्रकार अब आपको उपरोक्त सारणी के माध्यम से पता चल गया होगा की एफ सी आई का फुल फॉर्म “फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया” होता है जिसे हिंदी में “भारतीय खाद्य निगम” कहते है।

चलिए अब आपको FCI की फुल फॉर्म से सम्बंधित तो पूरी जानकारी हो गयी होगी तो अब हम एफ सी आई क्या होता है इसके बारे में जान लेते है।

FCI क्या है (What is FCI in Hindi)

FCI Full Form in Hindi

जैसा की हमने ऊपर बात की FCI भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी सबसे बड़ी फ़ूड कॉर्पोरेशन है और एशिया की Largest Food Supply Chain में से एक है।

Food Corporation of India (FCI) या भारतीय खाद्य निगम एक संगठन है जो हमारे देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खाद्यानों को खरीद कर उन्हें गोदामों में भंडारित करता है।

भारतीय खाद्य निगम की स्थापना भारत सरकार द्वारा सं 1965 में फ़ूड कॉर्पोरेशन एक्ट के तहत की गयी थी उस समय लगभग 100 करोड़ की पूंजी के साथ FCI की शुरुआत की गयी थी और वर्तमान में भी एफ सी आई का पूरा स्वामित्व भारत सरकार के पास ही है।

FCI (Food Corporation of India) का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है और देश के लगभग हर राज्य की राजधानी में इसका रीजनल ऑफिस भी मौजूद है।

FCI एक बहुत ही बड़ी मात्रा में अनाज को क्रय करके उन्हें गोदामों में भंडार करके रखता है ताकि किसी भी आपदा के समय या जरूरतमंद लोगो को यह अनाज उपलब्ध हो सके।

FCI का इतिहास क्या है

अब तक आपको एफ सी आई क्या होता है इसकी जानकारी तो मिल ही गयी होगी तो चलिए अब एक नजर इसके इतिहास पर भी डाल लेते है।

  • FCI को सबसे पहले सन 1964 में संसद में पास किया गया था और उसके बाद इसे लागू
  • उसके बाद जनवरी सन 1965 में Food Corporation Act के तहत FCI को लागू किया गया।
  • FCI का पहला कार्यालय तमिलनाडु राज्य के तंजावुर जिले में था।
  • FCI का पहला Headquarter चेन्नई में स्थित था और बाद में इसे दिल्ली में शिफ्ट कर दिया गया।
  • वर्तमान में फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।

इस प्रकार FCI (Food Corporation of India) एक Multi State Corporation है जो की सभी राज्यों के किसानो के लिए समान रूप से कार्य करता है।

FCI के उद्देश्य क्या क्या है

उम्मीद है आपको हमारी अब तक की शेयर की गयी जानकारी अच्छी लगी होगी तो चलिए अब आगे FCI के कार्यो या इसके उदेश्यो के बारे में जानते है।

  1. FCI गरीब किसानो के हक़ की रक्षा के लिए समर्थन अभियान चलाता है।
  2. FCI बड़ी मात्रा में खाद्यानों को खरीदकर इसे गोदामों में भंडार करके रखता है और सभी राशन कार्ड धारको को कम कीमत में अनाज उपलबध करवाता है।
  3. यह सार्वजनिक खाद्यानो की वितरण प्रणाली के लिए पुरे देश में खाद्यानों का वितरण करता है।
  4. मूल्य के स्थिरीकरण के लिए बाजार हस्तक्षेप।
  5. उचित नीतियों और बफर स्टॉक के माध्यम से खाद्यानों और चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  6. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्य अनाज का व्यापार करना।
  7. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्य अनाज का बफर स्टॉक तैयार करना।

इस प्रकार फ़ूड कॉर्पोरेशन निगम के बहुत से काम है जो देश के किसानो और जनता के लिए कठिन समय में खाद्यानो की उपलब्धता को सुनिश्चित करता है।

FCI से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य

अब तक आपको एफ सी आई के इतिहास और इसके उदेश्यों से सम्बंधित उचित जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब इससे सम्बंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जान लेते है।

  • एफ सी आई का पूरा नाम हिंदी में “भारतीय खाद्य निगम” होता है।
  • FCI की शुरुआत सन 1965 में की गयी थी।
  • FCI को Ministry of Consumer Affairs द्वारा ऑपरेट किया जाता है।
  • वर्तमान में इसके चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कुमार है।
  • एफ सी आई के पास 800000 मीट्रिक टन से अधिक अनाज स्टोरेज की क्षमता उपलब्ध है।

उम्मीद है आपको उपरोक्त रोचक तथ्य पसंद आये होंगे तो चलिए अब इस पोस्ट से जुड़े कुछ सवाल जवाबो के बारे में जान लेते है।

FCI के कुछ अन्य केटेगरी में फुल फॉर्म

FCI Full Form Category
Food Craft Institute Universities & Institutions
Federal Correctional InstitutionGovernmental > Police
Framatome Connectors InternationalBusinesses > Corporations
Framatome Connectors InternationalCompanies & Corporations

Some FAQs Related to FCI Full Form

FCI का पूरा नाम क्या है?

FCI का पूरा नाम Food Corporation of India होता है जिसे हिंदी में भारतीय खाद्य निगम कहते है।

FCI की स्थापना कब की गयी?

FCI की स्थापना सन 1965 में की गयी थी।

FCI का वर्तमान मुख्यालय कहाँ स्थित है?

वर्तमान में फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

वर्तमान में एफ सी आई के चेयरमैन कौन है?

वर्तमान समय में एफ सी आई के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मान संजीव कुमार जी है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट FCI Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment