Google Pay की History कैसे डिलीट करे ~ 2024 आसान तरीका

नमस्कार दोस्तों, आज की हमारी इस पोस्ट में हम बात करने वाले है Google Pay History Delete के बारे में जिसमे हम आपको Google Pay की History कैसे डिलीट करे की पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले है।

गूगल पे एक बहुत सी आसान और सिक्योर ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपनी ऑनलाइन लेनदेन पूरी कर सकते है जैसे मोबाइल रिचार्ज करना, पैसे ट्रांसफर करना या अन्य कोई ट्रांसेक्शन।

और इसकी सबसे अच्छी बात यह है की आप गूगल पे की मदद से जितनी भी ट्रांसेक्शन करते है उसकी पूरी हिस्ट्री आपके गूगल पे ऐप पर सेव रहती है जिसे आप बाद में कभी भी देख सकते है।

लेकिन आप में से बहुत से लोगो का सवाल रहता है की क्या गूगल पे की हिस्ट्री को डिलीट किया जा सकता है? और अगर किया जा सकता है तो कैसे? तो आज की यह पोस्ट हम आपके इन्ही सवालों का जवाब देने के लिए लेकर आये है।

इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आपको पता चल जायेगा की गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डिलीट की जा सकती है या नहीं और अगर डिलीट की जा सकती है तो कैसे? तो चलिए सबसे पहले हम जान लेते है ट्रांसेक्शन हिस्ट्री क्या है?

Transection History क्या होता है

Transection History वह History होती है जिसमे आपके द्वारा की गयी सभी Transection(लेनदेन) की जानकारी सेव की गयी हो।

जैसे अगर आप गूगल पे एप्लीकेशन की मदद से किसी को भी पैसे ट्रांसफर करते है, रिचार्ज करते है या अन्य कोई ट्रांसेक्शन करते है तो वह सभी ट्रांसेक्शन आपके गूगल पे एप्लीकेशन में रिकॉर्ड हो जाते है जिन्हे आप पुनः कभी भी गूगल पे ऐप में जाकर देख सकते है।

इस प्रकार की सुविधा लगभग सभी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन में देखने को मिल जाती है फिर चाहे वह Phone Pe हो, Amazon Pay हो या Google Pay.

इस फीचर की मदद से आप एक ही जगह पर अपनी पूरी ट्रांसेक्शन हिस्ट्री देख सकते है। क्या आपको पता है गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री कैसे देखते है? अगर नहीं तो चलिए जानते है How to Delete Google Pay Transection History in Mobile.

Google Pay Transection History कैसे देखे

अगर आप भी गूगल पे पर की गयी अपनी अब तक की सभी लेनदेन को देखना चाहते है तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से देख सकते है।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Pay App ओपन करे।

Step 2 – अब आपको स्क्रॉल डाउन करके सबसे नीचे आ जाना है यहाँ आपको Show Transection History का ऑप्शन मिल जायेगा उस पर क्लिक करे।

Google Pay Transection History कैसे देखे

Step 3 – अब आपको अगले पेज पर आपकी पूरी गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री देखने को मिल जाएगी जिसे आप एक एक करके चेक कर सकते है।

Google Pay Transection History कैसे देखे

इस प्रकार आप उपरोक्त स्टेप्स का अनुसरण करते हुए आसानी से अपनी गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री देख पाएंगे तो चलिए अब गूगल पे हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका भी जान लेते है।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

अगर आप भी अपने गूगल पे अकाउंट की ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते है तो आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डिलीट कर सकते है।

आपको सबसे पहले अपना क्रोम ब्राउज़र ओपन करके उस ईमेल से लॉगिन करना है जो ईमेल आपके गूगल पे अकाउंट में ऐड किया हुआ है और उसके बाद निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करे।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Pay ओपन करे और होम पेज पर दायी तरफ ऊपर कोने में Profile के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 2 – अब आपको नीचे Settings का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 3 – अब अगले पेज पर आपको Privacy & Security के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 4 – Privacy & Security के ऑप्शन में आपको सबसे ऊपर Data & Personalization का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 5 – अब अगले पेज पर अगर आपका Personalization within Google Pay वाला ऑप्शन ON है तो उसे Off कर दे और उसके ऊपर Google Account के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 6 – अब आप एक नए पेज पर Redirect हो जायेंगे जहाँ नीचे स्क्रॉल डाउन करने पर आपको Verify का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 7 – अब अगर आप वेरिफिकेशन के लिए स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करना चाहते है तो Continue पर क्लिक करे लेकिन अगर आप किसी और तरीके का इस्तेमाल करना चाहते है तो Try Another Way पर क्लिक करे।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

Step 8 – जब आप अपना स्क्रीन लॉक दर्ज करके वेरीफाई कर लेते है तो उसके बाद आपको आपकी पूरी गूगल पे हिस्ट्री देखने को मिल जाएगी जिसके सामने Cancel का ऑफ्शन भी होगा जिस पर क्लिक करके आप उस ट्रांसेक्शन को डिलीट कर सकते है।

Google Pay की History कैसे डिलीट करे

इस प्रकार जब आप अपनी ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डिलीट करले तो उसके बाद पुनः Back आ कर Personalization within Google Pay के ऑप्शन को ON करदे।

इस प्रकार आप उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करते हुए बहुत ही आसानी से अपनी गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को डिलीट कर सकते है। चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Google Pay History Delete

क्या गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डिलीट की जा सकती है?

हां, आप बहुत ही आसानी से इस पोस्ट में बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को डिलीट कर सकते है।

Google Pay Transection History कैसे देखते है?

गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री देखने के लिए आपको गूगल पे ऐप के होमपेज पर ही नीचे स्क्रॉल पर Show Transection History का ऑप्शन मिल जाता है जिस पर क्लिक करके आप अपनी गूगल पे हिस्ट्री देख सकते है।

क्या में अपनी गूगल पे ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डिलीट कर सकता हूँ?

हां, आप अपनी गूगल पे की ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को डिलीट कर सकते है।

Google Pay की Transection History कैसे डिलीट करे?

गूगल पे की ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को आप गूगल पे एप्लीकेशन से ही डिलीट कर सकते है जिसका पूरा तरीका बहुत ही आसान भाषा में इस पोस्ट में बताया गया है जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपनी गूगल पे हिस्ट्री डिलीट कर पाएंगे।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Google Pay की History डिलीट कैसे करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment