Instagram पर Group कैसे बनाये | New Updated Method [2024]

दोस्तों, आज के समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल तो लगभग सभी लोग करने लग गए है लेकिन अभी भी इंस्टाग्राम के बहुत से ऐसे फीचर्स है जिसके बारे में लोगो को पूरी जानकरी नहीं है।

आज की इस पोस्ट में हम इंस्टाग्राम के एक ऐसे ही फीचर Instagram Chat Group की बात करने वाले है। जिस प्रकार आप WhatsApp पर Group बनाकर बहुत से लोगो के साथ एक साथ Chat कर सकते है उसी प्रकार Instagram पर भी Group Chat की जा सकती है।

अगर आपको अब तक Instagram के इस Feature की जानकारी नहीं थी तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आ चुके है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको Instagram पर Group कैसे बनाये की पूरी जानकारी स्टेप बय स्टेप विस्तार से देने वाले है .इसलिए कृपया पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Instagram Group Chat Feature क्या है

Instagram पर Group कैसे बनाये

Instagram Group Chat फीचर की मदद से आप इंस्टाग्राम पर नया ग्रुप बना सकते है और दो या दो से अधिक लोगो के साथ एक साथ चैट कर सकते है और Reels शेयर कर सकते है।

Instagram पर भी आप WhatsApp की तरह ही अपना एक Group Chat Create करके अपने सभी दोस्तों को Add कर सकते है और उनके साथ एक साथ चैट कर सकते है। तो चलिए अब जल्दी से Instagram पर Group कैसे बनाते है जान लेते है।

Instagram पर Group कैसे बनाये

अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर New Group Chat बनाना चाहते है तो नीचे बताये गए प्रोसेस को Step by Step फॉलो करे।

Step 1 – सबसे पहले अपना Instagram App ओपन करे और अपने अकाउंट में लॉगिन करे।

Step 2 – अब आपको होम पेज पर Right Side ऊपर कोने में Message का आइकॉन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

Instagram पर Group कैसे बनाये

Step 3 – अब आपको अगले पेज पर Right Side ऊपर कोने में Plus (+) का आइकॉन दिखेगा उस पर क्लिक करे।

Instagram पर Group कैसे बनाये

Step 4 – अब आपको नीचे कुछ Suggested Account दिख जायेंगे जिन्हे आप अपने Group में Add कर सकते है। आपको यहाँ से जिस भी Account को अपने Instagram Group में ऐड करना है उसे Select कर ले।

Instagram पर Group कैसे बनाये

Step 5 – अगर आप किसी अन्य यूजर को भी अपने Group में Add करना चाहते है तो ऊपर दिए Search Option से यूजरनाम सर्च करके उसे भी सिलेक्ट कर ले।

Step 6 – सभी Accounts को Select करने के बाद Right Side ऊपर कोने में Chat के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Instagram पर Group कैसे बनाये

Step 7 – अब आपका Instagram Group Create हो जायेगा। जहा आप कोई भी मैसेज भेज सकते है, Photos, Videos Share कर सकते है।

Congratulations, अब आपका इंस्टाग्राम ग्रुप बन चूका है। अब आप अपने Group Members के साथ Chat कर सकते है। अगर आप अपने Instagram Group को Customize करना चाहते है तो नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

Instagram Group Name & Profile कैसे Change करें

अगर आप अपने Instagram Group का नाम और प्रोफाइल फोटो बदलना चाहते है तो नीचे बताये प्रोसेस को फॉलो करे।

Step 1 – सबसे पहले अपना Instagram App ओपन करके उस Group को ओपन करे जिसका आप नाम बदलना चाहते है।

Step 2 – अब सबसे ऊपर आपको Group Name दिखाई दे रहा होगा उस पर क्लिक करे।

Step 3 – अब आपको अगले पेज पर Chat Settings के ऑप्शन के नीचे आपके Group का नाम दिख जायेगा जिसे आप Change कर सकते है।

Instagram पर Group कैसे बनाये

Step 4 – ऊपर आपको Change Group Photo का ऑप्शन भी मिलता है जिस पर क्लिक करके आप अपना Group Profile Photo बदल सकते है।

इस प्रकार आप Instagram Group Create करके अपने दोस्तों के साथ एक साथ चैट कर सकते है और उनके साथ मीडिया शेयर कर सकते है।

Instagram पर Group कैसे Delete करें

अगर आपको इंस्टाग्राम पर Group Delete करना है तो उसका प्रोसेस बहुत ही आसान है। आप नीचे बताये आसान स्टेप्स को फॉलो करके Instagram Group को Delete कर सकते है।

Step 1 – जिस भी Instagram Group को डिलीट करना है उसे ओपन करे।

Step 2 – अब सबसे ऊपर Group Name पर क्लिक करे।

Instagram पर Group कैसे Delete करें

Step 3 – अब आपको सबसे नीचे स्क्रोल करने पर आपको Leave Chat का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Instagram पर Group कैसे Delete करें

अब आपका वह Group Remove हो जायेगा। आप चाहे तो पहले अपने सभी Group Members को Remove करके भी Group को Delete कर सकते है।

Instagram Group Chat के फायदे

Instagram पर Group बनाने का हर किसी का अलग-अलग उदेश्य हो सकता है और इसके कई सारे फायदे हो सकते है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  1. आप आज साथ अनेको लोगो के साथ Chat कर सकते है।
  2. एक साथ अधिक लोगो के साथ कोई भी फोटो और वीडियो शेयर कर सकते है।
  3. अपने सभी दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर एक साथ चैट या रील शेयर कर सकते है।
  4. Instagram Group Voice Call और Video Call कर सकते है।
  5. अगर आपकी कोई कंपनी है तो आप अपने Employs को एक साथ कोई भी जानकारी दे सकते है।

इस प्रकार इंस्टाग्राम ग्रुप के बहुत से अलग अलग फायदे होते है जिनके बारे में शायद आपको पता चल गया होगा। तो चलिए अब हम Instagram Group से सम्बंधित कुछ सवाल-जवाब देख लेते है।

FAQs:- Instagram Group Create कैसे करे

Instagram पर कितने Group बनाये जा सकते है?

इंस्टाग्राम पर आप एक साथ अनेको Group बना सकते है इसकी कोई भी सीमा तय नहीं है।

Instagram Group में कितने Members जोड़ सकते है?

Instagram Group की अधिकतम लिमिट 250 मेंबर्स की होती है मतलब की आप इंस्टग्राम पर एक ग्रुप में केवल 250 यूजर को ही ऐड कर सकते है।

Instagram पर Group कैसे हटाए?

Instagram पर Groups हटाने के लिए निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करे।
1. सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करे।
2. Message Icon पर क्लिक करके उस Group को ओपन करे जिसे डिलीट करना है।
3. ऊपर Group Name पर क्लिक करे।
4. स्क्रोल करने पर आपको सभी Group Members दिख जायेंगे।
5. सभी Group Members को Remove करने के बाद सबसे नीचे Leave Chat के ऑप्शन पर क्लिक करे।
इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम ग्रुप को डिलीट कर सकते है।

Instagram Group Theme कैसे Change करे?

Instagram पर Group Theme बदलने के लिए निम्न्लिखित स्टेप्स फॉलो करे।
1. उस Group को ओपन करे जिसकी थीम बदलना चाहते है।
2. सबसे ऊपर Group Name पर क्लिक करे।
3. अब आपको यहाँ Theme का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
4. अपना पसंदीदा थीम सिलेक्ट करे।

Conclusion –

उम्मीद करते है इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी और इस पोस्ट में बताये Instagram पर Group कैसे बनाये का तरीका आपके लिए उपयोगी रहा होगा।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो अपने सभी सोशल मीडिया दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ताकि उन्हें भी Instagram में Group कैसे बनाये की जानकारी मिल सके साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment