दोस्तों, इंस्टाग्राम पर आप अपने पसंदीदा Photo और Video को Post कर सकते है और उनकी Stories भी लगा सकते है। लेकिन कई लोग अपने किसी पर्सनल कारण से Instagram Stories को चुनिंदा लोगो को ही दिखाना चाहते है या इंस्टाग्राम स्टोरी को चुनिंदा लोगो से छुपाना चाहते है।
लेकिन उन्हें Instagram Story Hide कैसे करें की सही जानकारी नहीं होती है और इसी कारण वह Instagram Stories लगाते ही नहीं है। अगर आपकी भी यही समस्या है और आप इसका समाधान चाहते है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आ चुके है।
में वादा करता हूँ की इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ने के बाद आपको इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे छुपाये जानने के लिए किसी अन्य वेबसाइट पर जाने की जरुरत नहीं रहेगी।
Note - अगर आपको अभी तक नहीं पता है की Instagram Story कैसे लगाए तो आप हमारी यह पोस्ट Instagram पर Story कैसे डाले पढ़ सकते है।
Instagram की Story कैसे छुपाये
Instagram की Story Hide करने के लिए आपको मुख्यतः दो तरीके मिलते है जिनके बारे में हम इस पोस्ट में आगे जानने वाले है। अगर आप भी किसी Specific Person से अपनी Story छुपाना चाहते है तो इस पोस्ट में बताये तरीको का इस्तेमाल कर सकते है।
Instagram Story कैसे Hide कैसे
अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी चुनिंदा लोगो से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी छुपाना चाहते है तो आप इस तरीके से स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी Story Hide कर सकते है।
Step 1 – सबसे पहले अपना Instagram App ओपन करे और Login करे।
Step 2 – अब आपको होम पेज पर नीचे Search Icon मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 3 – अब आपके सामने Explore Page ओपन होगा जहा सबसे ऊपर Search Box से आपको उस व्यक्ति का Instagram Username सर्च करके Profile ओपन करना है जिससे आप अपनी स्टोरी छुपाना चाहते है।
Step 4 – Profile ओपन करने के बाद आपको Right Side ऊपर कोने में 3 Dots का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 5 – अब आपको Hide Your Story का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 6 – अब आपको एक पॉप-अप मैसेज प्राप्त होगा जिसमे आपको पुनः Hide के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
बधाई हो, अब वह व्यक्ति आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी नही देख पायेगा। इस प्रकार आप एक-एक करके उन सभी अकाउंट के लिए अपनी स्टोरी हाईड कर सकते है जिनसे आप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी छुपाना चाहते है।
Instagram Story Unhide कैसे कैसे
अगर कभी आपका मन बदल जाता है और आप पुनः अपनी स्टोरी Unhide करना चाहते है तो आपको ऊपर बताये Same Steps को फॉलो करना है।
मतलब की सर्च बॉक्स से उस Username को सर्च करना है जिससे आप अपनी Story Unhide करना चाहते है। Profile ओपन करके 3 Dots पर क्लिक करना है और Unhide Your Story के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
इस प्रकार अब पुनः आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी इस व्यक्ति को दिखने लग जाएगी और इसी तरह आपने जिन जिन व्यक्तियों से अपनी स्टोरी हाईड की है सभी से Unhide भी कर सकते है।
Instagram Story Hide कैसे करें (दूसरा तरीका)
अगर आपको ऊपर बताये तरीके से Instagram Story Hide करने में कोई समस्या आ रही है तो आप इस दूसरे तरीके का इस्तेमाल कर सकते है।
Step 1 – सबसे पहले Instagram App ओपन करके लॉगिन करे।
Step 2 – अब होम पेज पर Your Story के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step 3 – अब आपको सबसे ऊपर Right Side कोने में Settings का आइकॉन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 4 – अब अगले पेज पर सबसे ऊपर Story के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step 5 – अब आपको सबसे ऊपर ही Hide Story From के नीचे People का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 6 – अब आपको कुछ Account Suggest हो जायेंगे जिनमे से अगर आप किसी से अपनी स्टोरी हाईड करना चाहते है तो सिलेक्ट करले अन्यथा आप चाहे तो ऊपर दिए सर्च बॉक्स से प्रोफाइल सर्च करके भी सिलेक्ट कर सकते है।
इस प्रकार अब आप अपने इंस्टाग्राम पर जो भी Story Publish करेंगे वह सभी Stories उन लोगो को नहीं दिखाई देगी जिनके लिए आपने Story Hide की है।
इस प्रकार उम्मीद है आपको इंस्टाग्राम पर स्टोरी छुपाने के उपरोक्त दोनों तरीके अच्छे से समझ में आ गए होंगे। अगर आप केवल सिलेक्टेड लोगो तक ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करना चाहते है तो नीचे बताये गए तरीके का इस्तेमाल कर सकते है।
Instagram पर Close Friends Story कैसे लगाए
Instagram पर आपको एक Close Friends List का फीचर मिलता है जिसकी मदद से आप अपने करीबी मित्रो की एक लिस्ट बना सकते है और अपनी पर्सनल स्टोरीज को सभी के साथ शेयर करने के बजाय केवल अपने Close Friends के साथ ही शेयर कर सकते है।
अगर आप अपने केवल चुनिंदा दोस्तों के साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करना चाहते है तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
Step 1 – सबसे पहले Instagram के प्रोफाइल पेज पर जाकर Right Side ऊपर कोने में 3 Line (Menu) के ऑप्शन पर क्लिक करके Settings के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step 2 – अब आपको अगले पेज पर Account का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 3 – अब आपको अगले पेज पर Close Friends का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
Step 4 – अब अगले पेज पर आपको कुछ Accounts Suggest होंगे जिन्हे आप अपने Close Friends में शामिल कर सकते है। इसके अलावा आप ऊपर सर्च बॉक्स से यूजरनाम सर्च करके भी ऐड कर सकते है।
Step 5 – अब जब भी आप Story लगाए तो Story Publish करने के लिए आपको नीचे दो ऑप्शन मिलेंगे Your Story और Close Friends. अगर आप Story को केवल Close Friends तक ही शेयर करना चाहते है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करे।
इस प्रकार आप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को केवल अपने करीबी दोस्तों के साथ ही शेयर कर सकते है। चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब देख लेते है।
FAQs Related to Instagram Story Hide
अपनी Instagram Story Hide कैसे करें?
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को छुपाने के लिए निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करे।
1. सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करे।
2. नीचे Search Icon पर क्लिक करे।
3. सर्च बार से उस व्यक्ति का यूजरनाम सर्च करे जिससे इंस्टाग्राम स्टोरी छुपाना चाहते है।
4. उस व्यक्ति की प्रोफाइल ओपन करे और दायी तरफ ऊपर कोने में 3 Dots पर क्लिक करे।
5. Hide Your Story के ऑप्शन पर क्लिक करे।
बधाई हो अब वह व्यक्ति आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी नहीं देख सकता है।
क्या किसी को पता है कि आप अपनी कहानी इंस्टाग्राम पर छुपाते हैं?
अगर आप किसी से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी छुपा रहे है तो इसकी जानकारी उस व्यक्ति को तब तक नहीं होगी जब तक की आप स्वयं उसे नहीं बता देने। हालाँकि अगर आप उस व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर पूरी तरह से ब्लॉक कर देते है तो उसे पता चल जायेगा की आपने उसे ब्लॉक किया है।
Hide Your Story Meaning in Hindi?
बहुत से लोगो को Hide your Story का हिंदी मतलब पता नहीं होता है तो आपको पता दे Hide Your Story Instagram Meaning in Hindi का मतलब होता है “अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी छुपाये”
Instagram Story को Unhide कैसे करे?
Instagram Story Unhide करने के लिए आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
1. Instagram ओपन करे और Search Icon पर क्लिक करे।
2. वह Username सर्च करे जिससे आपने Story Hide कर रखी है।
3. उस व्यक्ति का प्रोफाइल ओपन करे और दायी तरफ ऊपर कोने में 3 Dots पर क्लिक करे।
4. Unhide Your Story के ऑप्शन पर क्लिक करे।
इस प्रकार आप आसानी से उपरोक्त स्टेप्स की मदद से Hide की गयी Story को पुनः Unhide कर सकते है।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Instagram Story Hide कैसे करें जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी भी रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे Facebook, WhatsApp और Instagram पर अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Read More Articles :-
- Instagram पर Photo कैसे डाले
- Instagram पर Block List कैसे देखे
- Instagram से Video Download कैसे करे
- Instagram Account को Private कैसे करे
- Instagram पर Block और Unblock कैसे करे
- Instagram पर Group कैसे बनाये 1 मिनट में
- Instagram पर अपना Number Hide कैसे करे
- Instagram का Password कैसे Change करे
- बिना डिलीट किये Instagram Post को Hide कैसे करे
- Instagram Account Permanently Delete कैसे करे
- Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है New List