Landmark क्या होता है? Landmark का मतलब क्या होता है?

नमस्कार दोस्तों, आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है Landmark क्या होता है? इसका हिंदी मीनिंग और इससे सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से।

अक्सर जब भी हम ऑनलाइन कोई सामान आर्डर करते समय या किसी अन्य जगह पर अपना एड्रेस दर्ज करते है तो एड्रेस सेक्शन में हमे एक Landmark का भी ऑप्शन मिलता है लेकिन बहुत से लोगो को नहीं पता होता है की लैंडमार्क के ऑप्शन में क्या भरे?

आप में से भी बहुत से लोगो को यह जानकारी नहीं होगी की लैंडमार्क किसे कहते है या लैंडमार्क का मतलब क्या होता है लेकिन अब चुकीं आप इस पोस्ट पर आ चुके है तो आपको इस पोस्ट में लैंडमार्क से सम्बंधित पूरी जानकारी मिलने वाली है इसलिए कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Landmark क्या होता है

Landmark क्या होता है

लैंडमार्क आपके घर या ऑफिस के पास की ऐसी फेमस जगह को कहा जाता है जिससे आपके घर को ढूंढ़ने में आसानी हो। लैंडमार्क कुछ भी हो सकता है जैसे कोई स्कूल, बड़ी बिल्डिंग, मंदिर, हॉस्पिटल, एटीएम, बैंक आदि।

अगर आपके घर के आसपास ऐसी कोई फेमस जगह है तो आप उसे लैंडमार्क के तौर पर अपने एड्रेस में इस्तेमाल कर सकते है।

उदाहरण के लिए अगर आपका घर किसी बड़े प्रसिद्व मंदिर के पास है या आपके घर के सामने कोई बड़ा स्कूल है तो आप उस मंदिर या स्कूल को लैंडमार्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

Landmark किसे कहते है (Landmark Meaning in Hindi)

अगर हम बात करे लैंडमार्क के हिंदी मीनिंग की तो Landmark मुख्यतः दो शब्दों से मिलकर बना है Land + Mark जहाँ Land का अर्थ भूमि या जगह होता है और Mark का मतलब चिन्ह या प्रतिक।

और इन दोनों शब्दों को अगर मिला दे तो लैंडमार्क का मतलब होता है भूमि चिन्ह, सीमाचिन्ह या उस एरिया का कोई पॉपुलर भूमि प्रतिक।

Landmark क्यों जरुरी है?

बहुत से लोगो के मन में यह सवाल भी होता है की लैंडमार्क डालना कितना जरुरी होता है और क्यों जरुरी होता है तो चलिए इसे हम एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है।

मान लीजिये मेरा घर बोयना गाँव में है और में अपने एड्रेस में ही केवल बोयना ही लिखता हूँ तो किसी भी व्यक्ति को मेरा घर ढूंढने में परेशानी हो सकती है।

लेकिन इसकी जगह अगर में अपना एड्रेस बोयना के साथ “हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने” का भी इस्तेमाल करू तो यह मेरा लैंडमार्क हो जायेगा और अब कोई भी अच्छे से समझ जायेगा की मेरा घर बोयना गाँव में हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने है।

इस प्रकार अगर आपको किसी के साथ अपना प्रॉपर एड्रेस शेयर करना है तो आपको अपने एड्रेस में लैंडमार्क का इस्तेमाल करना बहुत ही जरुरी है साथ ही ध्यान रहे आपको लैंडमार्क में उस जगह का इस्तेमाल करना है जो उस एरिया में पॉपुलर हो या उसे सभी लोग जानते हो।

Landmark के फायदे और नुकसान

उम्मीद है अब तक आपको लैंडमार्क की परिभाषा और उसके हिंदी मीनिंग के बारे में अच्छे से पता चल गया होगा साथ ही आपको यह भी पता चल गया होगा की लैंडमार्क कितना जरुरी है तो चलिए अब इसके लाभ और नुकसान के बारे में भी जान लेते है।

  1. लैंडमार्क के फायदों की बात करे तो इसका सबसे पहला फायदा यही है की इससे किसी भी व्यक्ति या Courier वाले को आपका घर खोजने में कोई परेशानी नहीं होती है।
  2. अगर आप ऑनलाइन कोई प्रोडक्ट आर्डर करते है तो वह आसानी से आपके घर पहुँच जाता है।
  3. अगर किसी को आपका घर ढूंढने में परेशानी हो रही है तो वह लैंडमार्क की मदद से आसानी से आपके घर तक पहुँच सकता है।
  4. अगर आपकी कोई Business Place है तो आप उसके लिए भी लैंडमार्क का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपके कस्टमर को आप तक पहुँचने में आसानी हो।

इस प्रकार लैंडमार्क के बहुत से अलग अलग फायदे होते है लेकिन लैंडमार्क की वजह से कुछ लोगो को सामान्य सी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है जैसे अगर आपके घर के आस पास कोई स्कूल या कॉलेज है तो आपको वहां भीड़भाड़ का सामना करना पड़ सकता है।

किन जगह या चीजों को लैंडमार्क के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है

लैंडमार्क के लिए आप अपने घर के आस पास की किसी भी पॉपुलर जगह का इस्तेमाल कर सकते है जैसे अगर आपके घर के आस पास कोई ऐसी चीज हो जो उस क्षेत्र में फेमस हो और सभी लोग उसके बारे में जानते हो।

अगर हम गावों की बात करे तो गाँव में आप लैंडमार्क के लिए किसी भी चौपाल, चौक या अन्य किसी स्कूल का इस्तेमाल कर सकते है।

वहीं शहरों में आप लैंडमार्क के लिए किसी ऐसी पॉपुलर बिडिंग का इस्तेमाल कर सकते है जो आपके घर के आस पास हो और जिसे लोग जानते हो।

इसके अलावा आप किसी पार्क, हॉस्पिटल, या कॉलेज का भी लैंडमार्क इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन लैंडमार्क लगाते समय आपको कुछ बातो का भी ध्यान रखना आवश्यक है जो की निम्न्लिखित है।

Landmark का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने योग्य बिंदु

  1. किसी भी जगह को लैंडमार्क के लिए चुनने से पहले आपको पता कर लेना है आप जिसे लैंडमार्क चुन रहे है वह दो चीजे तो नहीं है। मतलब की अगर आप किसी होटल का लैंडमार्क देते है और उसी नाम से उस क्षेत्र में दो होटल है तो इससे लोगो को आपका घर ढूंढने में परेशानी हो सकती है।
  2. आप जिस भी चीज को अपना लैंडमार्क चुन रहे है वो आपके घर से ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए।
  3. आपके जिस भी चीज को अपना लैंडमार्क चुना है वह आपके घर से इतना पास होना चाहिए की कोई भी व्यक्ति वहां पहुँच कर आपके घर को आसानी से ढूंढ सके।
  4. अगर आपके आस पास कोई प्रसिद्व दुकान है जहाँ आपका परिचय है तो आप उस दुकान को भी लैंडमार्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है।

आशा है आपको हमारी अब तक की पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में आपको लैंडमार्क से सम्बंधित पूरी जानकारी भी मिल गयी होगी तो चलिए अब हम इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Landmark

लैंडमार्क में क्या भरा जाता है?

Landmark में आप अपने एड्रेस के आस पास की किसी फेमस जगह या चीज का इस्तेमाल कर सकते है जैसे किसी स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, बिल्डिंग आदि।

लैंडमार्क का हिंदी अर्थ क्या होता है?

लैंडमार्क शब्द का अगर संधि विच्छेद किया जाये तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है लैंड + मार्क जिसमे लैंड का मतलब होता है भूमि, जगह, सीमा आदि और मार्क का अर्थ है चिन्ह या प्रतिक। इस प्रकार लैंडमार्क का हिंदी अर्थ होता है सीमाचिन्ह या भूमि चिन्ह।

एड्रेस में लैंडमार्क का मतलब क्या होता है?

एड्रेस में लैंडमार्क का मतलब होता है आपको अपने एड्रेस में किसी ऐसी फेमस जगह या चीज का नाम इस्तेमाल करना है जो आपके घर के आस पास हो और जिससे आपका घर खोजने में आसानी हो।

लैंडमार्क का क्या महत्व है?

किसी भी एड्रेस पर पहुँचने में लैंडमार्क का बहुत ही अधिक महत्त्व है क्योकि अगर आपको किसी व्यक्ति के एड्रेस में सिर्फ उसके एरिया का नाम दिया गया है तो आपको उसका घर पता करने में काफी परेशानी हो सकती है लेकिन अगर उसके एड्रेस में एरिया के साथ साथ किसी फेमस लैंडमार्क का भी इस्तेमाल किया गया है तो आप आसानी से उसके घर को पता कर लेंगे।

मैं अपना लैंडमार्क कैसे जानूं?

अगर आपको अपना लैंडमार्क पता करना है तो आपको सबसे पहले जानना होगा की आपके घर या बिज़नेस के आस पास ऐसी कौनसी पॉपुलर जगह है जिसके बारे में अधिकतर लोगो को पता है जैसे अगर कोई कॉलेज है या स्कूल या पार्क है तो आप इसे अपना लैंडमार्क चुन सकते है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Landmark क्या होता है और इसके क्या फायदे है जरूर पसंद आयी होगी साथ ही इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी लैंडमार्क की सही जानकारी प्राप्त हो सके साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment