LCD Full Form in Hindi | LCD का फुल फॉर्म क्या होता है [2024]

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले है LCD Full Form in Hindi के बारे जिसमे हम जानने वाले है LCD क्या होता है, इसकी फुल फॉर्म क्या है और यह कितने प्रकार का होता है सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से।

दोस्तों क्या आपने कभी LCD का नाम सुना हुआ है? जरूर सुना हुआ होगा क्योकि वर्तमान में आने वाली TVs एलसीडी में बदल गयी है जो पहले कभी बहुत बड़े डब्बे हुआ करते थे।

उसी तरह और भी बहुत सी चीजे जैसे Light Bulb भी LCD Bulb में बदल गया है और अब तो धीरे धीरे LCD का जमाना भी पुराना हो गया है क्योकि अभी वर्तमान में LED और Plasma TVs आ चुके है।

हां TV से याद आया क्या आपको TV का फुल फॉर्म पता है? अगर आपको नहीं पता है तो आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद TV Full Form in Hindi पोस्ट को जरूर पढ़े।

अब अगर आप LCD का फुल फॉर्म और इससे सम्बंधित पूरी जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

LCD Full Form in Hindi

LCD Full Form in Hindi
Short Form Full Form LCD Hindi Meaning
L Liquidतरल (लिक्विड)
C Crystal क्रिस्टल
D Display डिस्प्ले

इस प्रकार अब आपको उपरोक्त सारणी के माध्यम से एलसीडी का फुल फॉर्म और एलसीडी हिंदी मीनिंग के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी।

LCD क्या है (What is LCD in Hindi)

LCD Full Form in Hindi

एलसीडी का पूरा नाम तरल क्रिस्टल डिस्प्ले होता है जिसे Electronic Visual Display के नाम से भी जाना जाता है। एलसीडी के अंदर मुख्यतः Liquid Crystal होता है।

अब जिन्हे Liquid Crystal के बारे में नहीं पता उन्हें बता दे जैसा की हम सभी स्कूल में पढ़े हुए है की किसी भी प्रदार्थ के मुख्यतः रूप होते है ठोस (Solid), तरल (Liquid) और गैस (Gas).

लेकिन Liquid Crystal का इसमें से कोई भी एक गुण नहीं है मतलब की यह न तो ठोस है और नहीं तरल प्रदार्थ। Liquid Crystal Basically क्रिस्टलीय सॉलिड के समान होता है जो Solid और Liquid के बीच में कही Exist करता है।

इसके अणुओं की संरचना सामान्यतः एक Particular Pattern में तो होती है लेकिन ठोस प्रदार्थ की तरह फिक्स आकार में नहीं होती है।

एलसीडी के कितने प्रकार होते है

अगर बात करे एलसीडी के प्रकारो की तो मुख्यतः एलसीडी के दो प्रकार होते है जो की निम्न्लिखित है।

  1. Field Effect Display (FED)
  2. Dynamic Scattering Display (DSD)

इसके अलावा भी एलसीडी के कुछ और प्रकार होते है जैसे Traditional Inorganic LCDs, Organic LCDs, High Brightness LCDs आदि। चलिए यह तो बात हो गयी इसके प्रकारो की अब हम इसके Working Principle को समझ लेते है यानि की यह काम कैसे करती है।

LCD कैसे काम करती है?

LCD (Liquid Crystal Display) में तरल क्रिस्टल सामग्री काँच की दो शीटों के मध्य सेंडविच के रूप में होती है। लिक्विड क्रिस्टल अणुओं को बिना किसी वोल्टेज के पारदर्शी इलेक्ट्रोड के मध्य काँच की सतह के समानांतर संरेखित किया जाता है।

जब वोल्टेज लगाया जाता है तो लिक्विड क्रिस्टल अणु अपनी दिशा बदल देते है और काँच की सतह के लंबवत हो जाते है यह अपने अभिविन्यास के आधार पर ऑप्टिकल विशेषताओं में भिन्न होते है।

इसलिए Liquid Crystal अणुओं की गति और कांच के दोनों बाहरी किनारो से जुडी ध्रुवीकरण प्लेटो के ध्रुवीकरण की दिशा को मिलकर प्रकाश संचरण की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसके अलावा एलसीडी स्क्रीन के पीछे Backlight का भी इस्तेमाल किया जाता है जो स्क्रीन पर इमेज बनाने के लिए आवश्यक प्रकाश उपलब्ध करवाते है। एलसीडी स्क्रीन कम Power Consume करती है।

LCD और LED में क्या अंतर है

बहुत सी बात लोग LCD और LED के मध्य कंफ्यूज हो जाते है की दोनों में से कौन बेस्ट है और दोनों में क्या क्या अंतर है तो अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो निम्न्लिखित सारणी के माध्यम से आपको आपके सवाल का जवाब मिलने वाला है।

S.no.LCDs LEDs
1 इसका पूरा नाम Liquid Crystal Display होता है। इसका पूरा नाम Light Emitting Diode होता है।
2 LCDs कम बिजली की खपत करती है। LEDs अधिक बिजली खपत करती है।
3 इसमें Mercury का इस्तेमाल होता है। जबकि इसमें Mercury का इस्तेमाल नहीं होता है।
4 LCDs पतले होते है। LEDs एलसीडी की तुलना में और भी पतले होते है।
5 LCDS की पिक्चर क्वालिटी LEDS की तुलना में कम होती है। LEDs की पिक्चर क्वालिटी एलसीडी की तुलना में अधिक होती है।
6 LCDs में IPS Panel का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। LEDs में IPS Panel का इस्तेमाल किया जाता है।
7 इनकी कीमत एलईडी की तुलना में कम होती है। एलसीडी की तुलना में इनकी कीमत ज्यादा होती है।
8 डायरेक्ट करंट से इसका जीवन काल कम हो जाता है। इसमें डायरेक्ट करंट का कोई प्रभाव नहीं होता है।

इस प्रकार अब आपको अच्छे से पता चल गया होगा की LCDs किस प्रकार LEDs की तुलना में भिन्न है तो चलिए अब बिना देरी के LCDS के फायदे और नुकसान के बारे में भी चर्चा कर लेते है।

LCD के फायदे (Advantages of LCDs in Hindi)

एलसीडी के बहुत से ऐसे लाभ है जिसके कारण लोग इसे इतना ज्यादा पसंद करते है। अगर आपको एलसीडी के फायदों के बारे में नहीं पता है तो आप नीचे बताये बिन्दुओ से जान सकते है।

  • LCDs Screens बहुत ही पतले होते है और इसी कारण इनका वजन भी कम होता है।
  • एलसीडी स्क्रीन बहुत ही कम बिजली खपत करते है और कम Heat Produce करते है।
  • LCDs में High Peak Intensity होती है जिसके कारण इसमें Image काफी Bright दिखाई देते है।
  • LCD Panel का अपने Native Resolution में Zero Geometric Distortion होता है।
  • LCDs में Images उनकी Native Resolution में काफी शार्प होते है।

इस प्रकार अब आपको इनके फायदों के बारे में तो पता चल ही गया होगा तो चलिए अब इनके Disadvantages के बारे में भी जान लेते है।

LCDs के नुकसान

जिस प्रकार हर चीज के दो पहलू होते है उसी तरह एलसीडी के भी फायदों के साथ साथ नुकसान भी है। अब इनके नुकसान की बात करे तो सबसे पहला नुकसान तो यही है की LCDs स्क्रीन CRT की तुलना में काफी महंगे होते है।

इसके अलावा एलसीडी में Limited Viewing Angel होता है और इसके सभी पैनल के Pixel Resolution पहले से ही Fixed और Determine किये गए होते है।

LCDs का Resolution और Aspect Ratio पहले से ही फिक्स होता है जिसे बदल पाना संभव नहीं होता है और इसी कारण कभी कभी इनमे White Saturation की समस्या उत्पन हो जाती है।

LCD के अन्य फुल फॉर्म

एलसीडी के कुछ अलग-अलग केटेगरी में कुछ और भी फुल फॉर्म है जिन्हे आप निम्न्लिखित सारणी के माध्यम से समझ सकते है।

Short Name Full Form Category
AMLCD Active Metrix Liquid Crystal DisplayTechnology/Display & Graphics
LCD Lesotho Congress for DemocracyGovernment/Politics

आशा है आपको हमारी अब तक की शेयर की गयी जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। चलिए अब आगे हम इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs:- LCD का Full Form क्या होता है

LCD का पूरा नाम क्या होता है?

LCD का Full Form और पूरा नाम Liquid Crystal Display होता है।

LCD का अविष्कार किसने किया?

LCD का अविष्कार George H. Heilmeier नामक वैज्ञानिक ने किया था।

एलसीडी का दूसरा नाम क्या है?

एलसीडी को Electronic Visual Display के नाम से भी जाना जाता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट LCD Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा एलसीडी और इसकी फुल फॉर्म से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment