LPG Full Form in Hindi | एलपीजी (LPG) का फुल फॉर्म क्या है

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले है LPG Full Form in Hindi या LPG का फुल फॉर्म और इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से।

क्या आपके घर में गैस कनेक्शन है? अगर हां तो फिर Gas Cylinder भी होगा और आपको शायद से पता होगा की हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलिंडर में LPG Gas का इस्तेमाल होता है।

इसके साथ ही परिवहन के वाहनों में भी ईंधन के रूप में एलपीजी गैस का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है LPG Gas का पूरा नाम क्या होता है?

शायद आप में से कुछ लोगो को इसके बारे में जानकारी हो लेकिन जिन्हे नहीं पता है उन्हें भी इस पोस्ट के माध्यम से पता चलने वाला है साथ ही इस पोस्ट में हम एलपीजी गैस के अलग-अलग उपयोग और इसके फायदे व नुकसान के बारे में अच्छे से जानने वाले है इसलिए कृपया पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

LPG Gas क्या है? (What is LPG in Hindi)

LPG Full Form in Hindi

एलपीजी एक रंगहीन, गंधहीन और हवा से भरी हुई गैस होती है जिसमे मुख्यतः प्रोपेन और ब्यूटेन गैस पायी जाती है और इसे हिंदी में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस कहते है।

अगर आप सोच रहे है की अगर यह गैस गंधहीन गैस होती है तो हमारे गैस सिलिंडर में गैस एक रिसाव के दौरान इसकी गंध क्यों आती है? तो यह गंध एथिल मर्केप्टन के कारण होती है।

एलपीजी गैस के रिसाव का पता लगाने के लिए इसमें तीव्र दुर्गन्ध वाले एथिल मर्केप्टन नामक यौगिक को मिलाया जाता है और इसी कारण से हमे पता चल जाता है की एलपीजी का कहाँ से रिसाव हो रहा है।

एलपीजी का 95 प्रतिशत भाग प्रोपेन और ब्यूटेन का होता है वहीं 5 प्रतिशत में अन्य गैसों प्रोपेलीन, ब्यूटीलीन, एथेन ईथीलीन आइसोब्यूटेन आदि का मिश्रण होता है।

LPG का फुल फॉर्म क्या होता है

Short Form LPG Full Form LPG Meaning in Hindi
L Liquified तरलीकृत
P Petroleum पेट्रोलियम
G Gas गैस

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको एलपीजी के फुल फॉर्म और इसके हिंदी मीनिंग के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब इसके बारे में थोड़ा बहुत विस्तार से जानते है।

LPG Full Form in Hindi

जैसा की हमने ऊपर देखा LPG का Full Form “Liquified Petroleum Gas” होता है जिसे हिंदी में “तरलीकृत पेट्रोलियम गैस” कहा जाता है। इस गैस का इस्तेमाल मुख्य रूप से ईंधन के रूप में किया जाता है।

वैसे तो भारत में बहुत सी सरकारी और प्राइवेट कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस उपलब्ध करवाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से भारत में तीन निजी कंपनियों के द्वारा रसोई गैस (एलपीजी गैस) उपलब्ध करवाई जाती है जो की इस प्रकार है –

  1. भारत गैस कंपनी
  2. इण्डेन गैस कंपनी
  3. हिदुस्तान पेट्रोलियम गैस कंपनी

इस प्रकार अब आपको अच्छे से पता चल गया होगा एलपीजी क्या होता है और इसका फुल फॉर्म क्या है तो चलिए अब इसके प्रमुख उपयोग के बारे में जान लेते है।

एलपीजी का उपयोग क्या है

वैसे तो एलपीजी गैस का इस्तेमाल बहुत सी जगहों पर किया जाता है लेकिन हम इसके कुछ प्रमुख उपयोग के बारे में जानने वाले है जो की निम्न्लिखित है।

  1. LPG का इस्तेमाल हमारे घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है।
  2. इसके अलावा एलपीजी का इस्तेमाल कुछ वाहनों में ईंधन के रूप में भी होता है।
  3. बहुत से उद्योगों में भी एलपीजी गैस का इस्तेमाल किया जाता है।
  4. कई जगह पर बिजली उत्पन करने के लिए भी एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है।
  5. पानी को गर्म करने या हीटिंग सिस्टम में भी एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है।

इस प्रकार एलपीजी का बहुत से अलग अलग कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे हम एक आदर्श ईंधन के रूप में देख सकते है क्योकि यह जलने के दौरान कोई भी धुँआ नहीं छोड़ता है और पूरा जल जाता है कोई अवशेष नहीं छोड़ता है। चलिए अब इसके कुछ फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते है।

एलपीजी से होने वाले फायदे

एलपीजी का इस्तेमाल तो हम करते है लेकिन इसे इस्तेमाल करने का फायदा क्या है उसके बारे में थोड़ा जान लेते है।

  1. एलपीजी वायु प्रदुषण को रोकती है क्योकि यह जलने के दौरान धुँआ नहीं छोड़ता है।
  2. यहाँ एक आदर्श ईंधन है जिसका इस्तेमाल लगभग सभी घरों की रसाई में खाना पकाने के लिए किया जाता है।
  3. क्योकि यह वायु प्रदुषण नहीं करती है इसलिए इसके उपयोग से ओजोन परत को भी कोई क्षति नहीं होती है।
  4. एलपीजी का उपयोग करने के दौरान आपको कोई भी नुकसान नहीं होता है क्योकि यह जलने के दौरान किसी भी विषैली गैस में परिवर्तित नहीं होती है।
  5. इसे आप सिलिंडर में भरकर आसानी से कही भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते है।

एलपीजी गैस से होने वाले ख़तरे

एलपीजी के उपयोग तो आपने देख लिए लेकिन अगर आप सावधानी नहीं बरतते है तो इससे आपको कुछ खतरा भी हो सकता है जो की निम्न्लिखित है।

  1. यदि एलपीजी का संपर्क अधिक मात्रा में किसी इंसान के फेफड़ों से होता है तो उसकी मौत भी हो सकती है।
  2. क्योकि एलपीजी एक अत्यधिक ज्वलनशील गैस है इसलिए इसके रिसाव से विस्फोट का खतरा हो सकता है।

इसलिए हमेशा एलपीजी का इस्तेमाल करने के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए और अगर आपको लगता है की गैस नली से थोड़ा भी रिसाव हो रहा है तो आपको तुरंत नली को बदल देना चाहिए।

नया एलपीजी गैस कनेक्शन कैसे ले

अगर आपके पास एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है और आप भी गैस कनेक्शन लेना चाहते है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है आप अपने पास के किसी भी गैस एजेंसी पर जाकर एक फॉर्म भर सकते है और अपना गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते है।

गैस कनेक्शन का फॉर्म भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ-साथ कुछ दस्तावेज अटैच करने होते है जैसे आपका Identity Proof और Address Proof जो की निम्न्लिखित है।

For Identity Proof –

पहचान प्रमाण के लिए आप निम्न्लिखित में से कोई भी दस्तावेज अटैच कर सकते है।

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. वोटर आईडी कार्ड
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. पासपोर्ट

For Address Proof –

अपने एड्रेस प्रूफ के लिए आप निम्न्लिखित में से कोई भी दस्तावेज अटैच कर सकते है।

  1. राशन कार्ड
  2. बिजली बिल
  3. ड्राइविंग लाइसेंस
  4. पासपोर्ट
  5. बैंक स्टेटमेंट
  6. घर का रजिस्ट्रेशन दस्तावेज

इस प्रकार आप उपरोक्त दस्तावेजों को गैस कनेक्शन के फॉर्म के साथ अटैच करके फॉर्म को पुनः गैस एजेंसी पर जमा करवा सकते है और उसके बाद 7 से 8 दिन के भीतर आपका गैस कनेक्शन हो जायेगा। इसके अलावा आप गैस एजेंसी से भी गैस कनेक्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस प्रकार अब आपको एलपीजी फुल फॉर्म और इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे तो चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to LPG

एलपीजी गैस को हिंदी में क्या कहते हैं?

एलपीजी गैस को हिंदी में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस या द्रवित पेट्रोलियम गैस कहते है।

एलपीजी सिलेंडर में कौन सी गैस होती है?

घरेलु एलपीजी सिलिंडर में प्रोपेन और ब्यूटेन गैस भरी होती है जो की तरलीकृत गैस है और इसे ही एलपीजी गैस कहा जाता है।

LPG का क्या अर्थ है?

LPG का मतलब होता है “Liquified Petroleum Gas” जिसे द्रवित पेट्रोलियम गैस भी कहते है।

एलपीजी का रासायनिक नाम क्या है?

LPG का रासायनिक नाम Liquified Petroleum Gas होता है जो की मुख्य रूप से ईंधन के रूप में इस्तेमाल की जाती है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट LPG Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए उपयोगी भी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

2 thoughts on “LPG Full Form in Hindi | एलपीजी (LPG) का फुल फॉर्म क्या है”

Leave a Comment