Meesho पर Order कैसे करे | 2024 पूरी जानकारी

दोस्तों, क्या आपने मीशो ऐप के बारे में सुना हुआ है? अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग वगैरा करते है तो आपने इस ऐप के बारे में जरूर सुना हुआ होगा लेकिन क्या आपको पता है Meesho पर Order कैसे करे?

मीशो एक रिसेल्लिंग एप्लीकेशन है जहाँ आप किसी भी प्रोडक्ट को सेल करवाकर पैसे कमा सकते है साथ ही आप अपने लिए भी बहुत ही कम प्राइस में किसी भी प्रोडक्ट को आर्डर कर सकते है।

मीशो ऐप पर आपको बहुत से प्रोडक्ट सस्ते में मिल जाते है जो अन्य ऑनलाइन वेबसाइट पर महंगे मिल रहे होते है और इसी कारण बहुत से लोग मीशो से सामान खरीदना पसंद करते है लेकिन सामान आर्डर करने का सही तरीका पता नहीं होने के कारण परेशान रहते है।

लेकिन इस पोस्ट में माध्यम से हम आपकी परेशानी को दूर करने वाले है क्योकि इस पोस्ट में आपको Meesho App से सामान आर्डर करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बय स्टेप बताने वाले है। इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

ऑनलाइन मीशो में आर्डर कैसे करे

मीशो ऐप में किसी भी प्रोडक्ट को आर्डर करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है आप नीचे बताये आसान से स्टेप्स को फॉलो करते हुए सरलता से अपना Order Place कर सकते है।

  1. सबसे पहले Meesho App को ओपन करे और अपना प्रोडक्ट चुने।
  2. अपने प्रोडक्ट की Size सिलेक्ट करे।
  3. अब Add Address के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना Delivery Address दर्ज करे।
  4. अब Address सेव करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  5. अगले पेज पर अपना Payment Method चुने और सबसे नीचे Order Place के ऑप्शन पर क्लिक करे।

बधाई हो, आपका आर्डर सफलतापूर्वक Placed हो चूका है। अगर आप इस पुरे प्रोसेस को विस्तार से जानना चाहते है तो आगे की पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़े।

Meesho पर Order कैसे करे ऑनलाइन

मीशो ऐप पर आर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले मीशो ऍप को Download करके अकाउंट बना लेना है। अगर आपने पहले से ही मीशो ऐप पर अकाउंट बना रखा है तो आप नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से मीशो पर आर्डर कर सकते है।

Step 1 : अपना Product सिलेक्ट करे

मीशो ऐप को ओपन करते ही आपको होम पेज पर बहुत से अलग-अलग प्रोडक्ट देखने को मिल जायेंगे। अगर आपको यहाँ से कोई प्रोडक्ट पसंद नहीं आता है तो आप ऊपर दिए सर्च बार से अपने प्रोडक्ट को सर्च कर सकते है।

Meesho पर Order कैसे करे

जैसे अगर आपको कोई घडी आर्डर करना है तो आप सर्च में Watch लिखकर सर्च कर सकते है या अगर आपके पास उस घडी का कोई फोटो है जो आप आर्डर करना चाहते है तो आपको Search Box में एक Camera का आइकॉन मिलेगा उस पर क्लिक करके आप डायरेक्ट उस घडी के इमेज को भी सर्च कर सकते है।

अब आपको बहुत से अलग-अलग घड़ियों के रिजल्ट दिखाई देंगे जिसमे से अपनी पसंद की घड़ी पर क्लिक करे और नीचे Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक करे। अगर आपको एक से अधिक प्रोडक्ट आर्डर करना है तो आप Buy Now के पास वाले ऑप्शन Add to Cart पर क्लिक करके दूसरे प्रोडक्ट को भी इसी तरह Add to Cart करे।

Meesho पर Order कैसे करे

Step 2अपना Size Select करे

अगर आप Shoes, Shirt, T-shirt आदि आर्डर कर रहे है तो Buy Now पर क्लिक करने पर आपको Size सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है जहा से आप अपना Size Select करे और पुनः नीचे दिए Buy Now के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।

Meesho पर Order कैसे करे

Size Select करने पर आपको नीचे एक स्पेशल ऑफर भी देखने को मिल सकता है जिसमे प्रोडक्ट रिटर्न करने सम्बंधित कुछ शर्त होती है जिसे मानने पर आपको कुछ डिस्काउंट मिल जाता है। लेकिन अगर आप अपने प्रोडक्ट पर Easy Return चाहते है तो इस ऑफर को रहने दे।

Step 3 – अपना Delivery Address दर्ज करे

Cart में Add करने के बाद आपको अगले पेज पर Add Address का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे। अब आपको अपने डिवाइस की लोकेशन परमिशन को Allow करना है।

Address Page पर आपको सबसे ऊपर Use My Location का ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करके आप डायरेक्ट अपने घर की लोकेशन दर्ज कर सकते है इसके अलावा आपको नीचे Address दर्ज करने के लिए अलग अलग ऑप्शन मिलते है जिसमे आपको अपना पूरा एड्रेस दर्ज करना होता है जोकि निम्न्लिखित है।

Meesho पर Order कैसे करे
  • House No./Building Name – इसमें अपना मकान नंबर या बिडिंग का नाम दर्ज करे।
  • Road Name/Area/Colony – इसमें अपने घर के पास वाली रोड या अपनी कॉलोनी का नाम दर्ज करे।
  • Pin Code – इस सेक्शन में अपना पिनकोड दर्ज करे।
  • City – यहाँ अपने घर के पास की सिटी का नाम दर्ज करे। यहाँ आप अपना जिला या तहसील भी दर्ज कर सकते है।
  • State – अपने राज्य का नाम लिखे।
  • नीचे आपको एक लैंडमार्क लिखने का ऑप्शन भी मिलता है जिसमे आप अपने घर के पास की कोई भी फेमस जगह का नाम लिख सकते है। (यह ऑप्शनल होता है)

Contact Details – Address दर्ज करने के बाद आपको नीचे कांटेक्ट डिटेल्स दर्ज करने का ऑप्शन मिलता है जिसमे आपको निम्न्लिखित ऑप्शन मिलते है।

  1. Name – यहाँ अपना नाम दर्ज करे।
  2. Contact Number – यहाँ अपना एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करे।

उपरोक्त डिटेल्स को अच्छे से भरने के बाद एक बार पुनः अपने एड्रेस को चेक कर ले और उसके बाद सबसे नीचे Save Address and Continue के ऑप्शन पर क्लिक करके अगले पेज पर पुनः Continue के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 4 – अपना Payment Method चुने

जब एड्रेस का प्रोसेस पूरा हो जाये तो उसके बाद आपको अलगे पेज पर पेमेंट करने का तरीका चुनना होता है। मीशो ऐप पर आपको निम्न्लिखित Payment Method के ऑप्शन मिलते है।

Meesho पर Order कैसे करे
  1. UPI (GPay/Phone Pe/Paytm) आदि
  2. Wallet
  3. Debit/Credit Cards
  4. Net Banking
  5. Cash on Delivery

आप अपने प्रोडक्ट का पेमेंट करने के लिए इनमे से किसी भी Payment Method का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप Cash on Delivery का तरीका इस्तेमाल करते है तो ज्यादा बेहतर रहता है।

Payment Method चुनने के बाद आपको नीचे एक और Reselling the Order? का ऑप्शन मिलता है और उसके सामने आपको Yes or No का ऑप्शन भी मिलता है। अगर आप प्रोडक्ट अपने खुद के लिए मंगवा रहे है तो No पर क्लिक करे और अगर आप दूसरे के लिए आर्डर कर रहे है तो Yes पर क्लिक करने आप अपना मार्जिन ऐड कर सकते है।

उसके बाद नीचे आपको उस प्रोडक्ट का Total Price देखने को मिल जायेगा साथ ही सबसे नीचे आपको Place Order का ऑप्शन भी मिलेगा जिस पर क्लिक करने पर आपका Order Confirm हो जायेगा। इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से मीशो से कोई भी सामान आर्डर कर सकते है।

Meesho पर Order कैसे करे

Messho पर अपना Order कैसे Track करे

अगर आपने मीशो ऐप से कोई सामान आर्डर किया है और अब आप पता करना चाहते है की आपका आर्डर कहा तक पहुंचा है या कब तक डिलीवर होगा तो उसके लिए आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  1. सबसे पहले मीशो ऐप ओपन करे।
  2. सबसे नीचे आपको My Order का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  3. अब यहाँ Ordered को सिलेक्ट करे और अपने आर्डर पर क्लिक करे।
  4. अब अगले पेज पर आपको Order Tracking के सेक्शन में आपके आर्डर की पूरी Tracking Details देखने को मिल जाएगी।

इस प्रकार यहाँ से आप जान सकते है की आपका Order Shipped हुआ है या नहीं और आपका आर्डर Deliver कब तक होगा आदि।

Meesho पर Order Cancel कैसे करे

बहुत सी बार लोग गलती से मीशो पर Order Placed कर देते है और उन्हें आर्डर कैंसिल करने का प्रोसेस पता नहीं होने के कारण आर्डर को कैंसिल नहीं कर पाते है। अगर आपके भी ऐसा ही कुछ हुआ है तो आप नीचे बताये Steps को Follow करके अपने आर्डर को कैंसिल कर सकते है।

  1. सबसे पहले मीशो ऐप ओपन करके My Order सेक्शन में जाए।
  2. अब यहाँ से उस Order को चुने जिसे Cancel करना है।
  3. अब आपको Order Details के सेक्शन में ऊपर Help Centre का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  4. अब अगले पेज पर सबसे नीचे Can I Cancel my Order के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  5. उसके बाद अगले पेज पर आपको Cancel Order का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  6. उसके बाद अगले पेज पर आर्डर कैंसिल करने का कोई भी एक Reason सिलेक्ट करके सबसे नीचे Cancel Product के ऑप्शन पर क्लिक करे।

बधाई हो, अब आपका आर्डर सफलतापूर्वक कैंसिल हो जायेगा। ध्यान रहे अगर आपने कोई गलत Order Placed कर दिया है तो उसे आर्डर करने के 24 घंटो के भीतर ही पुनः Cancel कर दे।

आशा करते है अब तक आपको मीशो ऐप से सामान कैसे मंगवाए, मीशो ऍप से सामान आर्डर करने का तरीका अच्छे से समझ में आ गया होगा साथ ही आपको मीशो पर आर्डर कैंसिल करने और ट्रैक करने सम्बंधित जानकारी भी मिल गयी होगी तो चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब देख लेते है।

FAQs Related to How to Order from Meesho

मीशो पर ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करे?

मीशो ऐप पर ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत ही आसान है। आपको सबसे पहले मीशो ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके अकाउंट बना लेना है और उसके बाद आप यहाँ से किसी भी प्रोडक्ट को सिलेक्ट करके इस पोस्ट में बताये स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से सामान आर्डर कर सकते है।

क्या मैं सीधे मीशो से खरीद सकता हूं?

हां, अगर आप एक Reseller नहीं है फिर भी आप सीधे मीशो ऍप से अपने लिए कोई भी सामान आर्डर कर सकते है।

क्या मीशो डिलीवरी डेट से पहले डिलीवरी करती है?

हां किसी किसी स्थिति में मीशो आपके प्रोडक्ट को डिलीवरी डेट से पहले ही डिलीवर कर देता है लेकिन ऐसा हर स्थिति में हो यह जरूर नहीं है। किसी किसी स्थिति में आर्डर डिलीवर होने में ज्यादा समय भी लग सकता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी की मदद से आपको Meesho पर Order कैसे करे की पूरी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सभी सोशल मीडिया दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment