दोस्तों कैसे हो आप? आशा करता हु अच्छे होंगे। इस पोस्ट में हम Mintpro App क्या हैं? और Mintpro App से पैसे कैसे कमाए? Insurance बेचकर पैसे कैसे कमाए सम्बंधित जानकारी विस्तार से देंगे।
दोस्तों वर्तमान में समय इतना बदल गया हैं की हमे अगले एक मिनट का भी भरोसा नहीं हैं की कब क्या हो जाये ऐसे में लोग पहले अपना इंशोरेंस करवाते हैं।
इसी तरह अगर पैसे कमाने की बात आये तो हर कोई ज्यादा पैसे कमाना चाहता हैं और इसके लिए वह ज्यादा से ज्यादा परिश्रम करने को तैयार रहता हैं क्योकि आखिर पैसा हैं तो सब सुख हैं।
इस प्रकार आप इंशोरेंस सेल्स में भी अपना करियर देख सकते हैं। आप इंशोरेंस सेल्स एजेंट बनकर भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आप में से बहुत से लोगो को इसके बारे में जानकारी नहीं होगी।
इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको पूरा मार्गदर्शन देंगे की आप किस प्रकार Mintpro के माध्यम से इंशोरेंस बेचकर पैसे कमा सकते हैं। तो पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
Mintpro App क्या हैं?(What is Mintpro app in Hindi)
Mintpro एक Insurance एप्लीकेशन हैं जिसकी सहायता से आप अपने फाइनेंस व्यवसाय या Insurance Business को मैनेज और develop कर सकते हैं।
अगर आप एक Insurance एजेंट बनने की सोच रहे हैं या आपका कोई बीमा व्यवसाय हैं तो Mintpro App आपके लिए एक अच्छा ऍप हैं जिसकी मदद से आप अपने काम को Develop कर सकते हैं।
आप एक अच्छे बीमा सलाहकार बन सकते हैं या Insurance Business में अपना करियर बना सकते हैं। आपको केवल Mintpro एप्लीकेशन को डाउनलोड करना हैं और अकाउंट बनाकर आप काम शुरू कर सकते हैं।
Mintpro App Download कैसे करे?
Mintpro App को डाउनलोड करना बहुत ही आसान हैं आप गूगल प्लेस्टोर से मुफ्त में आसानी से Mintpro App डाउनलोड कर सकते हैं।
लेकिन वर्तमान में मिंटप्रो ऐप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध नहीं है इसलिए आप इसका दूसरा ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल ओपन करे।
- सर्च बार में Mintpro App Download सर्च करे।
- अब Mintpro वेबसाइट को ओपन करे।
- अब आपको Sign Up का ऑप्शन मिलेगा।
- उसके नीचे Get it on Play store के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब आप गूगल प्लेस्टोर पर पहुँच जायेंगे और यहाँ से आप इनस्टॉल बटन पर क्लिक करके इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है।
जब एप्लीकेशन आपके मोबाइल में इनस्टॉल हो जाये तो उसके बाद आप उसमे अपना अकाउंट बनाकर काम शुरू कर सकते हैं। जिन्हे अकाउंट बनाने के बारे में जानकारी नहीं हैं तो उनके लिए हम आगे के Steps में Mintpro पर अकाउंट बनाने की प्रोसेस बताने वाले हैं।
Mintpro App पर अकाउंट कैसे बनाये
Mintpro App पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान हैं आप बढ़ी ही आसानी से अकाउंट बना पाएंगे आपको केवल हमारे बताये Steps का अनुसरण करना हैं और आपका अकाउंट बन जायेगा।
सबसे पहले ऊपर बताये तरीके से Mintpro app अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर ले उसके बाद आगे के Steps फॉलो करे।
- सबसे पहले Mintpro App ओपन करे।
- अब आपके Sign Up का ऑप्शन होगा।
- Sign Up पर क्लिक करे।
- अब अपना वह नंबर सेलेक्ट करे जिससे आप अकाउंट बनाना चाहते हैं।
- अब आपके सेलेक्ट किये नंबर पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करे।
- अब आपसे आपके Insurance selling में Experience पूछा जायेगा।
- आप Beginner या Professional हैं सेलेक्ट करे।
- उसके बाद आपको कुछ Details Add करनी होगी।
- Name, Email, और Language दर्ज करे।
- यह सब जानकारी दर्ज करते ही आपका अकाउंट बन जायेगा।
- उसके बाद आप Mintpro के Dashboard पर पहुंच जायेंगे।
इस प्रकार आप इन आसान से Steps का अनुसरण करते हैं और आपका अकाउंट बन कर तैयार हो जाता हैं और उसके बाद आप Profile के सेक्शन में जाकर अपनी प्रोफाइल कम्प्लीट कर सकते हैं।
आप प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको My Account का विकल्प मिलता हैं उस पर क्लिक करके आप अपनी Business Information, Pan Details, Aadhar Details, Bank Details, Personal Details और Educational Details अपडेट कर सकते हैं।
Mintpro के साथ पैसे कमाना कैसे शुरू कर सकते हैं
Mintpro से साथ पैसे कमाने के लिए आप आसान से Steps को पूरा करके शुरू कर सकते हैं।
Step 1 – Fill Details – सबसे पहला Steps हैं Fill Details यानि की आपको इसमें अपनी सारी डिटेल्स fill करनी हैं जैसे Business, Pan, Aadhar, Bank, Education, Personal आदि सब Details अच्छे से Add करे।
Step 2 – Get Verified – जब आप अपनी सारी Details Add कर देते हैं तो आपका Account Verification के लिए चला जाता हैं और कुछ समय बाद वह Verified हो जाता हैं।
Step 3 – Start Selling – जब आप ऊपर के दोनों Steps कम्प्लीट कर लेते हैं और आपका Account Verified हो जाता हैं तो उसके बाद आप Mintpro से साथ पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
Mintpro App से पैसे कैसे कमाए
Mintpro App पर आप अलग अलग तरीको से पैसे कमा सकते हैं। इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप 50 हजार रूपए महीना तक कमा सकते हैं।
आप Mintpro App पर पार्ट टाइम में भी काम करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं आगे हम आपको Mintpro से पैसे कैसे कमाए सम्बंधित तरीको के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
1 Refer and Earn से पैसे कमाए
Mintpro App के Referral Program से आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आप Refer and Earn से पैसे कैसे कमा सकते हैं इसके बारे में हम कुछ आसान से Steps से समझते हैं।
- सबसे पहले Mintpro App ओपन करे।
- अब आप Profile के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब आपको Refer And Earn का विकल्प दिखेगा।
- उस पर क्लिक करने पर आपको एक Invite Code मिलेगा।
- आपको उस Code को अपने Social मीडिया पर शेयर करना हैं।
- आप अपने दोस्तों को भी उस लिंक से Sign up करवा सकते हैं।
- जब आपके दोस्त आपके शेयर किये लिंक से Mintpro पर Sign Up कर लेते हैं।
- तो उसके बाद आपको अपने दोस्त को 3 Policies Sell करने में मदद करनी हैं।
- जब आपका दोस्त 3 Policies Sell कर देता हैं तो आपको 500 रूपए प्रत्येक पर मिलते हैं।
इस प्रकार आप Refer and Earn Program से एक referral पर 1500 रूपए कमा सकते हैं और आप इस platform के माध्यम से अनलिमिटेड Referral बना सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
2 Offers सेक्शन से पैसे कमाए
Offer सेक्शन जोकि Mintpro App पर अभी नया नया ऐड हुआ हैं इसके माध्यम से भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत से अलग अलग स्क्रेच कार्ड जीतने का मौका मिलता हैं साथ ही साथ आप इसमें Quiz खेलकर भी पैसे जीत सकते हैं।
Play Quiz and Win – इस सेक्शन में आपको अलग अलग Quiz Tournaments खेलने को मिलते हैं जिसमे अगर आप जीत जाते हैं तो आपको 25 हजार रूपए तक जीतने का मौका मिलता हैं। यह Quiz अलग अलग समय पर आयोजित किये जाते हैं इसलिए आप इसमें तय समय पर Quiz में भाग ले सकते हैं।
Share and Win – जैसा की नाम से ही पता चल रहा हैं की इसमें आपको Share करने पर जीतने का मौका मिलता हैं। इसमें आपको Content शेयर करना होता हैं जो आप Share Now के बटन पर क्लिक करके कर सकते हैं।
इसमें आपको Content शेयर करने पर स्क्रेच कार्ड जीतने का मौका मिलता हैं जिससे आप अलग अलग रिवॉर्ड जीत सकते हैं।
Sell Policies and Earn – इस के तहत आपको Policies Sell करने पर पैसे कमाने का मौका मिलता हैं। यानि की अगर आप Health Policies Sell करवाते हैं तो आपको 250rs Extra कमाने का मौका मिलता हैं।
साथ ही साथ अगर आप Commercial Vehicle की Policies Sell करते हैं तो आपको 400rs तक एक्स्ट्रा कमाने का मौका मिलता हैं।
इस प्रकार आप इन तरीको से अच्छे पैसे Earn कर सकते हैं और अपनी जरूरते पूरी कर सकते हैं।
Insurance बेचकर पैसे कैसे कमाए
अब हम जान लेते हैं की Insurance बेचकर पैसे कैसे कमाए तो इस के लिए पहले आपको Mintpro के साथ पॉइंट् ऑफ़ सेल्स पर्सन(Posp) बनना होगा। आगे हम पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन कैसे बने और इसके लिए क्या योग्यता हैं उसके बारे में चर्चा करेंगे।
पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन बनने के लिए योग्यता
अब हम पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन के लिए लाइसेंस योग्यता के बारे में बात करेंगे।
- पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन लाइसेंस के लिए आपको आयु कम से कम 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- इसके लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता 10 पास होनी चाहिए।
अगर आपके अंदर यह योग्यता हैं तो आप Posp यानि पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन का लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन कैसे बने
अगर आपके पास ऊपर बताई दोनों योग्यता हैं तो आप निचे बताये Steps को फॉलो करके पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन बन सकते हैं।
- सबसे पहले Mintpro पर खुद को रजिस्टर करे।
- उसके बाद अपने KYC Documents अपलोड या प्रस्तुत करे।
- उसके बाद आपको 15 घंटे की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी।
- यह ट्रेनिंग आपको video के माध्यम से दी जाएगी।
- इस ट्रेनिंग में आपको आसान तरीके से Insurance के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको एक एग्जाम पास करना होगा।
- यह एग्जाम आप अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन कभी भी दे सकते हैं।
- एग्जाम पास करने पर आपको पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन का लाइसेंस मिलेगा।
- उसके बाद आप आसानी से Insurance Policies बेच सकते हैं।
इस प्रकार आप आसान तरीके से Mintpro के माध्यम से Insurance ट्रेनिंग प्राप्त करके पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन का लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं और उसके बाद Insurance Policies बेचकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
Some FAQs Related to Mintpro App
mintpro insurance business app क्या है?
Mintpro एक Insurance Application है जहा से आप insurance Sale करके पैसे कमा सकते है।
Mintpro Customer Care Number क्या है?
Mintpro का कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर 8169708779 है। इस Mintpro हेल्पलाइन नंबर से आप अपनी कोई भी शिकायत या जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Mintpro (Sign In) log in कैसे करे?
अगर आपका Mintpro App पर पहले से अकाउंट हैं और आप Log in करना चाहते हैं तो आप अपना Email और Password जो आपने Mintpro पर अकाउंट बनांते वक्त दर्ज किया था उसे दर्ज करके Log in कर सकते हैं।
Mintpro पर Insurance Exam कैसे दे?
Mintpro App पर आपको रजिस्टर करने के बाद 15 घंटे की ट्रेनिंग लेनी होती हैं उसके बाद ऑनलाइन एग्जाम होता हैं उसे अगर आप पास कर लेते हैं तो आपको पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन का सर्टिफिकेट मिल जाता हैं और उसके बाद आप इन्शुरन्स बेच सकते हैं।
बीमा एजेंट परीक्षा क्या हैं?
बीमा एजेंट परीक्षा वह परीक्षा हैं जो भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की गयी होती हैं और आपको Mintpro App में ट्रेनिंग सेशन पूरा करने के बाद देनी होती हैं।
क्या हम Mintpro App पर रेफर करके पैसे कमा सकते हैं?
हां आप Mintpro App के Refer and Earn प्रोग्राम के तहत रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। आप अपने दोस्तों को रेफर करके उनको Policies Sell करवाने में मदद कर सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
मिंट प्रो एप से पैसे कैसे कमाए?
मिंट प्रो एप से पैसे कमाने के लिए आप अलग अलग काम कर सकते है जैसे इस प्लेटफार्म पर आप Insurance बेचकर पैसे कमा सकते है। इसके अलावा यहाँ से आप Quiz खेलकर, Refer and Earn और Policies बेचकर भी पैसे कमा सकते है।
मिंट प्रो एप से क्या होता है?
Mintpro App (मिंट प्रो) ऐप एक ऐसा प्लेटफार्म है ऑनलाइन Insurance ख़रीदे व बेचे जाते है और आप इस प्लेटफार्म पर Insurance सेल करवाकर अपना कमीशन निकाल सकते है और अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
क्या मिंट प्रो ऐप पर पैसे खर्च होते है?
मिंट प्रो ऐप पर आप बिलकुल फ्री में अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते है यानि की यहाँ पर अकाउंट बनाने के लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होता है और उसके बाद आप आसानी से यहाँ से मुफ्त में Insurance सेल करके कमाई कर सकते है।
क्या मिंट प्रो ऐप भारत में काम करता है?
वर्तमान में मिंटप्रो ऐप को भारत के लिए प्लेस्टोर से रिमूव कर दिया गया है इसलिए इसे आप प्लेस्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते है लेकिन इसका एक दूसरा ऍप उपलब्ध है।
तो दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल जिसमे हमने आपको Insurance बेचकर पैसे कमाने की पूरी जानकारी दी और Mintpro App के बारे में जानकारी दी और आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी होगी।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल Mintpro App से पैसे कैसे कमाए पसंद आया होगा तो इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसकी जानकारी मिल सके।
अगर आपको हमारे इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी Doubts हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद।