इस पोस्ट में हम बात करने वाले है मोबाइल टावर कैसे लगवाये और मोबाइल टावर लगवाकर कितने पैसे कमाए जा सकते है के बारे में विस्तार से।
दोस्तों अगर आपके क्षेत्र में सिग्नल नहीं आता है या नेटवर्क की समस्या है तो आप अपने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगवा सकते है और इस समस्या का निवारण कर सकते है और साथ ही साथ आपको इसके लिए अगर से पैसे भी कमाने के अवसर मिल जाता है।
आपको केवल टावर लगवाने के लिए अप्लाई करना होगा और टावर लगाने वाली टीम आकर सारा काम पूरा कर देगी लेकिन टावर लगवाने के लिए भी आपको कुछ नियमो की पालना करनी होती है।
अगर आपके क्षेत्र में भी इस तरह की टावर से सम्बंधित कोई समस्या है या मोबाइल टावर लगवाना है तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।
क्योकि यह पोस्ट आपको आपके समस्या के हल तक पंहुचा सकती है तो चलिए जानते है टावर लगवाने के लिए अप्लाई करने के प्रोसेस और नियमो के बारे में।
मोबाइल टावर लगाने के नियम 2022
मोबाइल टावर लगवाने के लिए कुछ नियम होते है और अगर आप उन नियमो की पालना करते है या उन नियमो को पूरा करते है तभी आप मोबाइल टावर लगवा सकते है।
- अगर आप गांव में टावर लगवाना चाहते है तो आपके पास 2500 वर्ग फिट की खाली जगह होनी चाहिए।
- अगर आप सिटी या शहर में टावर लगवाना चाहते है तो आपके पास 2000 वर्ग फिट की खाली जगह होनी चाहिए।
- आप जहां भी मोबाइल टावर लगवाना चाहते है उसके 100 मीटर के दायरे में हॉस्पिटल नहीं होना चाहिए।
- अगर आप अपने घर की छत पर टावर लगवाना चाहते है तो आपके घर की छत पर 500 वर्ग फिट की जगह होनी चाहिए।
- मोबाइल टावर लगवाने के लिए कंपनी आपसे कोई भी पैसा नहीं लेती है।
- टावर लगवाने का पूरा खर्चा टावर कंपनी ही उठाती है।
- मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपके आस पास के लोगो को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार अगर आप इन सभी नियमो का पालन करते है तो आप आसानी से मोबाइल टावर लगवा सकते है।
मोबाइल टावर लगवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरुरत होती है तो चलिए जानते है उन दस्तावेजों के बारे में।
- अगर आप अपनी बिल्डिंग में टावर लगवाना चाहते है तो आपको स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट की जरुरत होती है जिससे पता चलता है की आपकी बिल्डिंग टावर लगवाने के काबिल है या नहीं।
- आप जहा भी टावर लगवाना चाहते है अगर वह जगह आपकी नहीं है तो आपको बिल्डिंग या जगह के मालिक की तरफ से NOC(No Objection Certificate) की जरुरत होती है।
- आपको म्युनिसिपेलिटी की तरफ से भी NOC की जरुरत होती है।
- कंपनी और ओनर के बिच साइन के एग्रीमेंट की जरुरत होती है।
इस प्रकार आपके पास टावर लगवाने के लिए यह मुख्य दस्तावेज होने चाहिए और इसके साथ साथ कुछ पर्सनल दस्तावेज जैसे ID Prof, Address Prof और Bank Details आदि।
मोबाइल टावर कैसे लगवाये इन हिंदी
अब हम बात करेंगे अपनी किसी भी खाली जगह या घर पर मोबाइल टावर कैसे लगवाये या टावर लगवाने के लिए अप्लाई कैसे करे के बारे।
भारत में बहुत सी कम्पनिया है जो मोबाइल टावर लगाती है लेकिन बहुत सी कम्पनिया ऐसी भी है जो टावर लगाने का झूठा वादा करके आपसे पैसे की ठगी कर सकती है इसलिए इसी कंपनियों से हमेशा सावधान रहे क्योकि टावर लगवाने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई पैसा नहीं देना होता है।
यहाँ हम आपको कुछ ऐसी बेस्ट कंपनियों के बारे में बता रहे है जो भारत में सबसे ज्यादा टावर लगाने का काम करती है और जिन पर आप भरोसा कर सकते है।
- ATC Tower – www.bharati-infratel.com
- Indus Tower – https://www.industowers.com
- Bharati Infratel – https://www.atctower.in
आप इन तीनो कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरकर टावर के लिए अप्लाई कर सकते है या कंपनी के ऑफिस जाकर भी कांटेक्ट कर सकते है। अप्लाई करने के बाद कंपनी आप के सिलेक्टेड एरिया में अपनी टीम भेज कर निरिक्षण करेंगी और अगर आपकी जगह सही होती है तो वह टावर लगाने का काम शुरू कर देगी।
Indus Tower Company भारत की सबसे बड़ी टावर लगाने वाली कंपनी है जिसका हेडऑफिस गुड़गांव में है और इस कंपनी के कई ब्रांच है। इसके अलावा ATC Tower(American Tower Corporation) और Bharati-Infratel भी अच्छी कंपनी है जिनकी मदद से आप टावर लगवा सकते है।
Jio Tower कैसे लगवाये
अब अगर बात करे जिओ का टावर कैसे लगवाये या अगर आपको Jio Tower लगवाना है तो इसके लिए आप घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से अप्लाई कर सकते है तो चलिए जानते है आसान से steps के माध्यम से।
Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में My JIO App इनस्टॉल करे।
Step 2 – अपना जिओ मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर करे।
Step 3 – अब अपने My JIO ऍप के डैशबोर्ड पर मेनू के बटन पर क्लिक करे।
Step 4 – अब आपको Partner with Jio के विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 5 – उसके बाद आपको सेलेक्ट करना है की आप टावर बिल्डिंग में लगाना चाहते है या Plot/Land पर लगवाना चाहते है।
Step 6 – अब आपको अपनी लोकेशन या पिनकोड दर्ज करना है।
Step 7 – अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमे आपको अपना नाम, नंबर और एड्रेस दर्ज करना जैसा की नीचे फोटो में दिखाया गया है।
Step 8 – उसके बाद आपके सामने एक और पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने Land सम्बंधित जानकारी दर्ज करना है जैसा की नीचे फोटो में दिखाया गया है।
Step 9 – अब आपको सबमिट कर देना है जिससे आपकी Tower Request अप्लाई हो जाएगी।
Step 10 – अब आपको जिओ टीम की तरफ से कॉल या मैसेज के माध्यम से कांटेक्ट किया जायेगा और आगे की चर्चा की जाएगी।
इस प्रकार आप आसानी से इन Steps के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से जिओ टावर के लिए अप्लाई कर सकते है।
Mobile Tower लगवाकर कितने पैसे कमाए जा सकते है
अब अगर बात करे टावर से पैसे कमाने की तो आप अपने खाली पड़े प्लॉट या बिल्डिंग पर टावर लगवाकर किराया ले सकते है या पैसे कमा सकते है। यह किराया आपकी लोकेशन और कितनी जगह है इस बात पर निर्भर करता है।
अगर आप सिटी में कही खाली जगह या बिल्डिंग पर टावर लगवाना चाहते है तो आप 1 लाख तक का किराया टावर लगवाकर प्राप्त कर सकते है। वही अगर आप अपने गाँव में किसी खाली पड़ी जगह पर टावर लगवाना चाहते है तो आप लगभग 10 हजार से 50 हजार तक का किराया प्राप्त कर सकते है।
इस प्रकार अगर आपके पास भी ऐसी कोई खाली जगह है तो आप उसका इस्तेमाल टावर लगवाने के लिए कर सकते है और कमाई कर सकते है साथ ही साथ इसमें आपको किसी भी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट भी नहीं करना पड़ता है।
मोबाइल टावर लगाने के फायदे और नुकसान
हर चीज के दो पहलु होते है जिसके उससे लाभ भी होता है और नुकसान भी इसी तरह मोबाइल टावर लगवाने के फायदे भी है और मोबाइल टावर के नुकसान भी है जो नीचे बताये गए है।
- मोबाइल टावर लगवाने से आपके आस पास के क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या ख़तम हो जाती है।
- खाली पड़ी जमीन पर टावर लगवाकर आप पैसे भी कमा सकते है।
- लेकिन मोबाइल टावर से रेडिएशन का खतरा रहता है।
- मोबाइल टावर के रेडिएशन के कारण आस पास के लोग बहुत सी घातक बीमारियों के शिकार हो सकते है।
इस प्रकार अगर आप टावर लगवाने की भी सोच रहे है तो टावर लगवाने के लिए ऐसी जगह का चुनाव करे जो घरो से दूर हो और जिसके आस पास लोग न रहते हो।
FAQs Related to Mobile Tower
टावर लगाने पर कितना पैसा मिलता है?
टावर लगवाने पर कितना पैसा मिलेगा यह टावर कंपनी पर निर्भर करता है लेकिन कम से कम 10 हजार से 50 हजार तक का किराया आप आसानी से प्राप्त कर सकते है।
मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी कांटेक्ट नंबर क्या है?
अगर आप जिओ कंपनी का टावर लगवाना चाहते है तो आप सीधा My Jio App से कांटेक्ट कर सकते है या 198 जिओ टावर कंपनी का मोबाइल नंबर(Helpline number) पर कॉल करके संपर्क कर सकते है।
जिओ का टावर कैसे लगवाए?
अगर आप अपनी खाली पड़ी जमीन पर जिओ का टावर लगवाना चाहते है तो आप अपने मोबाइल की मदद से Direct My Jio app से Apply कर सकते है।
Apply करने के बाद जिओ कंपनी की टीम आपके दस्तावेजों और जमीं का वेरिफिकेशन करने के बाद आपका टावर लगवाने का अप्रूवल देगी।
तो दोस्तों आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और हमारी शेयर की गयी मोबाइल टावर लगवाने सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट मोबाइल टावर कैसे लगवाये पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और साथ ही साथ अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles:-
हमारे आस पास 5किलेमिटर तक कोई जिओ टावर नहीं है तो रेज नहीं रहती है इसलिए हमारे खेत में टावर लगाना आप आके देखो तो पता लगेगा नम्बर 6367599872
जितनी जरुरत होगी उतनी जमिन देने के लिए तेयार