नमस्कार दोस्तों, आज की हमारी इस पोस्ट में हम जानने वाले है NGO क्या होता है कैसे काम करता है और NGO से पैसे कैसे कमाए जा सकते है सम्बंधित पूरी जानकरी विस्तार से।
क्या आप एनजीओ के बारे में जानते है, आपने शायद एनजीओ का नाम सुन रखा होगा। बहुत सी मूवीज में एनजीओ के बारे में बताया जाता है लेकिन अभी भी बहुत से लोगो को एनजीओ के बारे में पता नहीं है।
एनजीओ एक गैर सरकारी संगठन होता है जो लोगो की मदद करता है लेकिन क्या आपको पता है वर्तमान में एनजीओ बहुत से बेरोजगारों को रोजगार का मौका भी दे रहा है।
मतलब की अब आप NGO के साथ जुड़कर लोगो की मदद से साथ साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते है लेकिन कैसे? तो इसी जानकारी को पूरा प्राप्त करने के लिए हमारी इस पोस्ट पर अंत तक बने रहे और पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।
Table of Contents
NGO क्या है (What is NGO in Hindi)
NGO एक गैर सरकारी संगठन होता है जिसे बहुत से लोगो के समूह द्वारा समाज कल्याण या सामाजिक कल्याण के लिए संचालित किया जाता है।
अगर आप समाजसेवा करना चाहते है या किसी गरीबो को सहायता देना चाहते है तो आप एनजीओ के साथ जुड़ सकते है और समाज कल्याण का काम कर सकते है।
NGO Full Form - Non-Government Organization (गैर सरकारी संगठन होता है)
अगर बात करे NGO Full Form In Hindi की तो जैसा की हमने ऊपर बताया हिंदी में एनजीओ का पूरा नाम गैर सरकारी संगठन होता है।
इसे गैर लाभ संगठन (Non-Profit Organization या NPO के नाम से भी जाना जाता है यानि की यह किसी भी व्यसाय या लाभ के लिए शुरू नहीं किया जा सकता है इसका उद्देश्य केवल लोगो की मदद करना होता है।
वैसे तो आप समाजसेवा का काम बिना एनजीओ की मदद से भी कर सकते है लेकिन अगर आप एनजीओ रजिस्टर करके समाजसेवा का कार्य करते है तो आप सरकार और अनुदानदाता से आर्थिक सहायता भी प्राप्त कर सकते है।
अन्यथा अगर आप कोई भी आर्थिक सहायता प्राप्त करना नहीं चाहते है तो आप बिना किसी एनजीओ के भी लोगो की मदद कर सकते है।
पहले के समय में केवल बड़े-बड़े बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीस ही एनजीओ चलाते थे लेकिन वर्तमान में ऐसा बिलकुल नहीं है। वर्तमान में कोई भी किसी भी स्तर से एनजीओ चला सकता है।
सन 2020 में हुए एक सर्वे के अनुसार भारत में कुल 31 लाख से भी ज्यादा NGO’s है जो Active है और Working Condition में है जो समाज कल्याण का काम कर रहे है।
NGO क्या काम करता है
अब अगर बात करे एनजीओ कैसे काम करता है या क्या काम करता है तो NGO एक ऐसा Organization है जिसके माध्यम से बहुत से लोग मिलकर किसी ऐसे क्षेत्र में काम करते है जिसे सरकारी पूरा नहीं कर पाती है।
ऐसे में कुछ लोग NGO माध्यम से समाज सुधार या समाज कल्याण का कार्य करते है। वर्तमान में NGO बहुत से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करता है जो की निम्न्लिखित है।
- Poverty
- Pollution
- Environment
- Unemployment
- Malnutrition
- Street Animals
- Orphan Children Service
- Sanitation and Cleanliness
- Children Education and Child Labor
- Rural Development and Connectivity
इस प्रकार वर्तमान में NGO के माध्यम से लाखो करोड़ो लोग जुड़े हुए है और वह विभिन्न क्षेत्रों में लोगो की अलग अलग तरीके से मदद कर रहे है। चलिए अब जानते है NGO कैसे शुरू करे?
भारत में NGO कैसे Registration करे
अब अगर भारत में NGO की बात करे तो भारत में आप मुख्यतः तीन एक्ट के माध्यम से NGO की शुरुआत या NGO रजिस्टर करवा सकते है और इन तीनो का अलग-अलग महत्त्व होता है और उद्देश्य भी अलग अलग होता है।
- Society Act – इस एक्ट के तहत ज्यादातर रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र में होते है। इसमें आपको Memorandum Of Association And Rules And Regulation दस्तावेजों के साथ 7 लोगो की आवश्यकता होती है।
- Trust Act – इस एक्ट से रजिस्टर करने के लिए आपको Charity Commissioner या Registrar Office में अप्लाई करना होगा और इसके लिए आपको Trustees तथा Deed दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- Company(NGO) Act – इस एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए Memorandum And Articles Of Association And Regulation दस्तावेजों की और 3 सदस्यों की आवश्यकता होती है।
इन तीनो में से आप अपने उद्देश्य पूर्ति को देखते हुए किसी भी तरह के NGO को शुरू कर सकते है और समाज कल्याण का काम शुरू कर सकते है।
NGO से पैसे कैसे कमाए
अब चलिए बात करते है की आखिर एनजीओ से पैसे कैसे कमाए जा सकते है। आपको एनजीओ से पैसे कमाने के लिए पहले किसी भी एनजीओ के साथ जुड़ना होगा या अपना खुद का कोई एनजीओ शुरू करना होगा।
तो चलिए अब NGO में पैसे कैसे कमाए पर एनजीओ के फायदे क्या क्या है से सम्बंधित विभिन्न तरीको के बारे में जान लेते है।
1 NGO में जॉब करके पैसे कमाए
वर्तमान में NGO समाज सेवा करने के साथ साथ लोगो को रोजगार भी प्रदान कर रहा है जिसके तरह आप NGO में नौकरी के तौर पर ज्वाइन हो सकते है। भारत में बहुत से एनजीओ काम करते है आप किसी भी एनजीओ ने जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
नीचे हम आपको कुछ NGO के बारे में बता रहे है जहां आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
SBI के साथ समाजसेवा करे
SBI (State Bank of India) स्वयं एक समाजसेवी संस्था है जो समाज सेवा का कार्य करती है, अगर आप चाहे तो SBI के समाजसेवी संस्था में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
अगर आप इस जॉब को प्राप्त कर लेते है तो SBI आपको प्रतिमाह 15 हजार का वेतन देती है और साथ ही यात्रा भत्ता अलग से जिससे आप यात्रा कर सके और गांव गांव जाकर लोगो की मदद कर सके।
समाजसेवा कार्य के लिए State Bank of India ने एक Youth Fellowship Program की भी शुरुआत की है जिसका मुख्य उद्देश्य गावो की प्रगति करना है।
Youth Fellowship Program एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक विकास और समाजकल्याण है। इस प्रोग्राम के तहत अनुभवी जवान ग्रेजुएट लोगो को एक साथ कार्य करने का मौका दिया जाता है।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत आपको छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स दिए जाते है जिन्हे आपको पूरा करना होता है। इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है। चलिए अब बात करते है NGO से कैसे जुड़े?
एनजीओ में नौकरी कैसे प्राप्त करे
अगर आप NGO में जॉब करना चाहते है तो इसके लिए आपको 12वीं पूरी करने के बाद सोशल साइंस में अपनी ग्रेजुएशन और PG करनी होगी तभी आप NGO में जॉब के लिए अप्लाई करने के योग्य होते है।
वर्तमान में कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी में NGO से सम्बंधित पढ़ाई करवाई जाती है, NGO में जॉब के लिए बहुत सी अलग-अलग भर्तियां निकलती है जिसकी जानकारी आप अखबारों में विज्ञापनों से प्राप्त कर सकते है या इंटरनेट से प्राप्त कर सकते है।
NGO में जॉब मिलने पर आपकी सैलरी आपके अनुभव और कोर्स के आधार पर तय होती है मतलब आपको काम का अच्छा अनुभव है तो आप अच्छे वेतन पर एनजीओ में काम कर सकते है।
2 स्वयं का NGO शुरू करके पैसे कमाए
अगर आप भी समाजसेवा का कार्य करने की रूचि रखते है और आप थोड़ा बहुत इन्वेस्टमेंट कर सकते है तो आप अपना स्वयं का NGO शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको ऊपर बताये किसी भी एक एक्ट के तहत अपने NGO को रजिस्टर करवाना है।
अगर आप अपना खुद का एनजीओ शुरू करते है तो आप निम्न्लिखित दो तरीको से पैसे कमा सकते है।
Government Ads (सरकारी सहायता)
अगर आपका NGO Government Registered है तो सरकार आपके इस काम के लिए Financially मदद भी कर सकती है।
भारत सरकार की Social Welfare Ministry इस तरह की संस्थाओं के लिए अलग से बजट भी पास करती है लेकिन बजट पास करने से पहले सरकार आपकी संस्था का निरिक्षण करती है।
उसके बाद अगर सरकार को आपकी संस्था सही लगती है तो आपके काम के अनुसार सरकार आपकी संस्था के लिए बजट पास करती है।
Funding and Donation की मदद से
एक बार जब आप अपनी संस्था शुरू करके उसकी अच्छे से मार्केटिंग कर देते है यानि की जब लोगो को आपकी संस्था के बारे में पता लगने लग जाता है तो उसके बाद आप Funding और Donation की मदद से अच्छे पैसे प्राप्त कर सकते है।
हमारे भारत में लाखो लोग है तो इस तरह के NGO में Donation देते है और अगर आपकी संस्था भी लोगो की नजर में आ जाती है तो आप भी डोनेशन से आर्थिक मदद प्राप्त कर कर सकते है।
आप अपने डोनेशन के पैसो को समाज सेवा में लगा सकते है और ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद कर सकते है और उसमे से जो पैसा बच जाता है उसे आप रख सकते है।
भारत के कुछ Top NGO’s
वैसे तो भारत में कुल 31 लाख से भी ज्यादा NGO रजिस्टर्ड है लेकिन यहाँ हम भारत के कुछ टॉप और पॉपुलर समाजसेवी संस्थाओं के नाम के बारे में बता रहे है।
- Goonj
- Care India
- Smile Foundation
- Helpage India
- Nanhi Kali
- Sargam Sanstha
- Being Human
- Give India Foundation
- Sammaan Foundation
- Child Rights And You (Cry)
यह कुछ उपरोक्त Top NGO’s in India जो भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर है और काफी सालो से भारत में समाजसेवा का कार्य कर रहे है।
FAQ:- NGO Se Paise Kaise Kamaye
NGO से कितना पैसा कमा सकते है?
अगर आप ग्रेजुएट है तो आप NGO में जॉब करके प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रूपए तक कमा सकते है।
NGO की Full Form क्या है?
NGO का मतलब Non-Government Organization या गैर सरकारी संगठन होता है।
NGO क्या काम करता है?
NGO का मुख्य काम समाजसेवा करना है इसके तहत बहुत से काम आते है जैसे गरीबो की मदद करना, अनाथ बच्चो की मदद करना, बाल मजदूरी को कम करना, Pollution को कम कराना आदि।
बिना पैसे के एनजीओ कैसे शुरू करे?
अगर आपके पास पैसे नहीं है लेकिन फिर भी आप एनजीओ शुरू करना चाहते है तो आप छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत कर सकते है।
उसके बाद जब आपके पास Funding और Donation आना शुरू हो जाये तो उसके बाद आप इसे बड़े स्तर पर लेजा सकते है।
एनजीओ में कौन कौन से पद होते है?
एनजीओ में मुख्यतः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सलाहकार और कार्यकर्ता आदि के पद होते है और यह सभी मिलकर ही एनजीओ बनता है।
में 12वीं के बाद एनजीओ से कैसे जुड़ सकता हूँ?
अगर आप एनजीओ से जुड़ना चाहते है तो आपको उसके लिए समाजशास्त्र की डिग्री हासिल करनी होगी और आप इस डिग्री को हासिल करने के बाद यानि की ग्रेजुएशन करने के बाद ही एनजीओ के साथ जुड़ सकते है।
भारत का सबसे बड़ा एनजीओ कौनसा है?
भारत का सबसे बड़ा एनजीओ Smile Foundation है।
भारत में कुल कितने एनजीओ है?
सीबीआई द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में कुल तक़रीबन 31 लाख एनजीओ पंजीकृत है।
भारत में कितने एनजीओ काम कर रहे है?
अगर बात करे भारत में कुल गैर सरकारी संगठन(NGO) की तो इंडिया में तक़रीबन 31 लाख एनजीओ पंजीकृत है।
शिक्षा के लिए कौन से एनजीओ काम करते है?
शिक्षा के लिए भारत में मुख्यतः आक्सफैम इंडिया, World Vision, Save the Children, यूनिसेफ आदि गैर सरकारी संगठन काम करते है जो भारत में शिक्षा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और नए नए नामांकन के लिए जमीनी स्तर पर काम करते है।
NGO की सैलरी कितनी होती है?
NGO में शुरूआती सैलरी बहुत कम होती है जो की लगभग 10 हजार से 20 हजार के आस पास होती है लेकिन धीरे धीरे आपको अनुभव हो जाता है तो आपका प्रमोशन उच्च पद पर हो जाता है और आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो जाती है।
NGO का मतलब हिंदी में क्या होता है?
NGO का पूरा नाम “Non Governmental Organization होता है जिसका हिंदी में मतलब गैर सरकारी संगठन होता है।
विश्व का सबसे बड़ा एनजीओ कौनसा है?
सितम्बर 2016 तक की रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों की संख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन BRAC है।
5 समाजसेवी संस्थाओं के नाम लिखिए?
भारत की कुछ समाजसेवी संस्थाये – Goonj, Care IndiaSmile Foundation, Helpage India, Nanhi Kali, Sargam Sanstha आदि।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट NGO से पैसे कैसे कमाए जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles :-
Mai bhi is sanstha me kaam karna chahta hu or apne aon me hi samaj seva karna chahta hu par mujhe koi guideline nahi mil pa rha hai kya kare kaise suru kare dusri bat mere pas paisa bhi nahi hai mai geography se graduation pass hu or computer ki basic knowledge bhi hai
Mai samaj seva karna chahti hu.
Mai NGO SE judna chahti hu .
contact us
I want to open a ngo
Please guide me
Thanks jankari k liye
I am start new NGO , SUM give me Detected information .
I am start new Ngo but how given the donation.. Pz. Help me sir
NGO se kaise Paisa kamana hai
Me ngo me judna chaheti hu
Mujhe bhi NGO me job krna h or jodna bhi h
Mujhe bhi ngo me job karni h
Hii
hlo
I’m interested mujhe bhi ngo me me job krna he please help me
हमे एक ऐसे एनजीओ की जरूरत है जो राजकीय विद्यालय में बच्चों की या स्कूल की सहायता कर सके
मैं गरीब बच्चो को फ्री में पढ़ाता हूं जिनके माता पिता में कोई एक नही है उसका पूरा खयाल रखता हु मेरा वर्तमान में स्कूल हैं please help me 7408818358
#Niswarth_help_foundation# se aap jud SAKTE ho
हमारी संस्था घरेलू हिंसा और स्व रोजगार पर काम करती किंतु हमे काम और सपोर्ट नही मिल पा रहा है इससे संन्धित कोई प्रोजेक्ट हो तो हमे बताये राँची झारखंड
सर्वजन कल्याण सेवा समिति हमारी संस्था घरेलू हिंसा पारिवारिक विवाद महिला सुरक्षा मानव अधिकार आदि पर कार्य करती हैं फंडिंग कैसे हो सुझाव दें
9761155947