OMR Full Form in Hindi | OMR क्या है? पूरी जानकारी

OMR Full Form, OMR का Full Form, OMR Full Form in Hindi, ओएमआर क्या होता है, Full Form of OMR in Hindi, OMR का मतलब क्या होता है, OMR Sheet Full Form in Hindi, ओएमआर का पूरा नाम क्या है?

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी एक और नयी पोस्ट पर जिसमे हम आपको OMR Sheet की फुल फॉर्म और इससे जुडी जानकारी विस्तार से देने वाले है।

दोस्तों अगर आपने भी अभी तक कोई न कोई कॉम्पिटिशन का एग्जाम दिया है तो आपको ओएमआर शीट के बारे में तो अच्छे से पता होगा लेकिन क्या आपको इसका फुल फॉर्म पता है?

मुझे पता है आपको पता नहीं होगा और आपको क्या इस पोस्ट पर आने वाले अधिकतर लोगो को इसका फुल फॉर्म नहीं पता है और इसीलिए तो आप सब इस पोस्ट पर आये है।

तो अगर आपको भी ओएमआर शीट का पूरा नाम नहीं पता है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े क्योकि इस पोस्ट में हम आपको ओएमआर की फुल फॉर्म के साथ साथ OMR के फायदे और नुकसान की भी जानकारी देने वाले है।

OMR Full Form in Hindi

वैसे तो OMR के बहुत से और भी फुल फॉर्म है जिनमे से कुछ फुल फॉर्म की जानकारी हम आपको इस पोस्ट के अंत में देने की कोशिश करेंगे।

लेकिन इस पोस्ट में हम आपको OMR Sheet की फुल फॉर्म और इससे जुडी जानकारी विस्तार के साथ साझा करने वाले है।

  • OMR Sheet का फुल फॉर्म – OMR Sheet का मतलब “Optical Mark Recognition” होता है जिसे हिंदी में ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन कहते है।

OMR का फुल फॉर्म

O Optical (ऑप्टिकल)
M Mark (मार्क)
R Recognition (रिकग्निशन

OMR का दूसरा एक और फुल फॉर्म Optical Mark Reader भी होता है जिसे हिंदी में ऑप्टिकल निशान मान्यता कहा जाता है।

इस प्रकार अब आपको आसानी से ओएमआर की फुल फॉर्म पता चल गयी होगी तो चलिए अब जान लेते है OMR क्या है? और कैसे काम करता है?

OMR क्या होता है? (What is OMR in Hindi)

OMR Full Form in Hindi

OMR जिसका विस्तारित नाम Optical Mark Recognition होता है एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार के दस्तावेजों जैसे परीक्षा की उत्तर पुस्तिका, सर्वेक्षण रिपोर्ट या किसी पुराने रिकॉर्ड को स्कैनिंग करके मानव द्वारा चिन्हित डाटा को प्राप्त किया जा सकता है।

ओएमआर एक विशेष प्रकार का ऑप्टिकल स्कैनर होता है जिसका इस्तेमाल से मानव द्वारा किये गए पेन या पेंसिल के निशानों को पहचानने के लिए किया जाता है।

वर्तमान में बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओ में ओएमआर शीट का इस्तेमाल किया जाता है और अगर आपने भी कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपने ओएमआर शीट को जरूर देखा होगा।

ओएमआर शीट एक प्रकार का कागज़ का पेज होता है जिस पर आपको प्रश्नो के जवाब के लिए पेन या पेंसिल के गोले बनाने होते है और उसके बाद ओएमआर शीट को स्कैनिंग करके आपके प्रश्नो के सही और गलत जवाब का आंकलन किया जाता है।

OMR कैसे काम करता है?

जब आपको परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट दिया जाता है तो आपको काले या नीले पेन की मदद से ओएमआर शीट में गोलों को भरना होता है।

उसके बाद जब परीक्षा का समापन हो जाता है तो ओएमआर चेक करने के लिए ओएमआर शीट को OMR Scanner में डाला जाता है।

उसके बाद ओएमआर स्कैनर लेज़र लाइट डालकर ओएमआर शीट में किये गए काले या नीले गोलों को पहचानता है। जहा जहा आपने गोले किये होते है वहाँ से कम लेजर लाइट वापस आती है लेकिन जहा आपने गोले नहीं किये होते है वहां से ज्यादा लेजर लाइट वापस आती है।

इस तरीके से आपके सही और गलत सवालों की जाँच की जाती है और इस तरह की ओएमआर शीट का इस्तेमाल बहुविकल्पीय प्रश्नो के उतर वाली परीक्षा के दौरान किया जाता है।

OMR Sheet कैसे भरी जाती है?

वैसे तो ओएमआर शीट को कैसे भरना है उसकी जानकारी आपको ओएमआर शीट पर मिल जाती है लेकिन फिर भी आप नीचे बताये गए बिन्दुओ के माध्यम से OMR Sheet को भरने का तरीका और OMR Sheet भरते समय ध्यान रखने योग्य बातो के बारे में जान सकते है।

  1. ओएमआर शीट को भरने के लिए हमेशा Black और Blue बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करे।
  2. ओएमआर शीट भरते समय गोलों को पूरा और गाढ़ा भरे अन्यथा मशीन द्वारा आपके उस प्रश्न के उत्तर को पढ़ा नहीं जायेगा।
  3. कभी भी एक प्रश्न के जवाब में एक से अधिक गोलों को नहीं भरे अन्यथा किसी भी उतर को सही नहीं माना जायेगा।
  4. ओएमआर शीट को भरने के लिए कभी भी Gel Pen का इस्तेमाल नहीं करे।
  5. किसी भी प्रश्न के गोले को गोले की सिमित दायरे में ही भरे यानि की गोले से बाहर पेन से बड़ा गोला नहीं करे।
  6. अगर आपने एक बार किसी प्रश्न के गोले को भर दिया है तो दोबारा उसे मिटाने की कोशिश नहीं करे।
  7. बहुत से लोग गोले के अंदर राइट का निशान लगा देते है तो ऐसा नहीं करे और गोले को पूरी तरह से काला करे।

इस प्रकार अगर आप इस तरीके से ओएमआर शीट को भरते है तो ओएमआर स्कैनिंग के दौरान आपकी ओएमआर शीट को स्कैन होने में कोई परेशानी नहीं होती है और आपके सभी सवालों के जवाब भी स्वीकार कर लिए जाते है।

OMR के फायदे तथा नुकसान क्या क्या है?

जिस प्रकार किसी भी चीज के दो पहलु होते है उसी तरह ओएमआर के भी फायदे और नुकसान दोनों है तो चलिए इन दोनों के बारे में विस्तार से जान लेते है।

ओएमआर के फायदे

सबसे पहले हम ओएमआर के फायदों के बारे में जान लेते है।

  1. ओएमआर की प्रक्रिया में डाटा को कंप्यूटर और स्कैनर की मदद से चैक किया जाता है जिससे बहुत ही कम समय में यह डाटा चेक हो जाता है और समय की काफी बचत होती है।
  2. अगर आप किसी प्रोडक्ट पर ज्यादा मात्रा में लोगो पर सर्वे करना चाहते है तो आप इस ओएमआर प्रक्रिया के माध्यम से बहुत ही कम समय में अपने सर्वे को पूरा कर सकते है।
  3. इस प्रक्रिया की आप किसी भी डाटा को केवल एक कंप्यूटर के माध्यम से कलेक्ट कर सकते है यानि की आपको किसी भी डाटा को कलेक्ट करने के लिए ज्यादा ताम झाम करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  4. इस प्रक्रिया के माध्यम से हम बहुत ही कम समय में बिना किसी गलती के डाटा एंट्री कर सकते है वही अगर हम कीबोर्ड के माध्यम से डाटा एंट्री करते है तो हमे बहुत समय लग जाता है और गलती होने का भी चांस रहता है।

इस प्रकार अब आपको ओएमआर के फायदों के बारे में तो अच्छे से पता चल गया होगा तो चलिए अब हम इसके नुकसान पर भी एक नजर फेर लेते है।

ओएमआर के नुकसान

ओएमआर के फायदों के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी है जिन्हे आप नीचे बताये बिंदुओं के माध्यम से जान सकते है।

  1. इस प्रक्रिया का इस्तेमाल केवल बहुविकल्पीय प्रश्नो के लिए ही किया जा सकता है।
  2. ओएमआर शीट की मदद से किसी भी डाटा या आंसर शीट को चेक करने के लिए आपकी ओएमआर शीट अच्छे से भरी हुई होनी चाहिए अन्यथा ओएमआर आपकी शीट को स्कैन नहीं कर पाता है।
  3. ओएमआर शीट को भरते समय बहुत ध्यान से भरना होता है अन्यथा अगर आपने एक बार कोई गलत जवाब भर दिया तो उसके बाद आप अपने जवाब को चेंज नहीं कर सकते है।
  4. इस प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में टेक्स्ट को ऐड नहीं किया जा सकता है क्योकि यह प्रक्रिया को जटिल बनाता है।

इस प्रकार यह कुछ नुकसान थे जिन्हे आप ध्यान में रख सकते है।

OMR का उपयोग कहा कहा किया जाता है?

  • लॉटरी
  • बहुविकल्पीय परीक्षा
  • चुनाव
  • सर्वेक्षण
  • बैंकिंग और बीमा अनुप्रयोग
  • मूल्यांकन और प्रतिक्रिया प्रपत्र आदि।

यह कुछ जगह है जिनमे ओएमआर का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है।

OMR के कुछ अन्य फुल फॉर्म

यहाँ OMR संक्षिप्त रूप के कुछ और विस्तारित रूप के बारे में बताया गया है।

Short Form (संक्षिप्त रूप)Full Form (विस्तारित रूप)
OMR Optical Mark Reader
OMR Optical Music Recognizer
OMR One More Round
OMR Old Man Racing
OMR Office of Mental Retardation
OMR Ontario Medical Review
OMR Outer Most Regions
OMR Old Mahabalipuram Road
OMR Omani Rial

FAQs Related to OMR

ओएमआर शीट का पूरा नाम क्या है?

OMR Sheet का पूरा नाम ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन शीट है।

OMR को हिंदी में क्या कहते है?

OMR यानि Optical Mark Recognition को हिंदी में भी ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन या ऑप्टिकल निशान मान्यता भी कहा जाता है।

ओएमआर का उपयोग क्या है?

ओएमआर प्रकिया का इस्तेमाल किसी ऐसे डाटा को कलेक्ट करने के लिए किया जाता है जिसमे एक से अधिक ऑप्शन उपलब्ध हो और उसमे से जवाब चुनना हो। अगर आप सिंगल डाटा कलेक्ट करना चाहते है तो इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

Optical Mark Reader क्या है?

Optical Mark Reader एक प्रकार का इनपुट डिवाइस होता है जिसका इस्तेमाल काजग की ओएमआर शीट के डाटा को कलेक्ट करने के लिए किया जाता है। जब शीट को इस डिवाइस में इन्सर्ट किया जाता है तो यह शीट पर लेज़र लाइट डालती है और उसी से हमे कंप्यूटर में डाटा प्राप्त होता है।

OMR Sheet को कैसे चेक किया जाता है?

OMR Sheet को OMR Scanner की मदद से चैक किया जाता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट OMR Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा OMR Sheet से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment