नमस्कार दोस्तों, क्या आपको पता है Oppo किस देश की कंपनी है? शायद आपको नहीं पता तो इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है Oppo कहाँ की कंपनी है और Oppo के मालिक कौन है साथ ही Oppo Company से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से।
दोस्तों बहुत से लोग Oppo का स्मार्टफोन तो इस्तेमाल करते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता है की वह जो स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे है वह कंपनी किस देश की है।
इस पोस्ट से पहले हमने बताया था की Nokia किस देश की कंपनी है और Tecno किस देश की कंपनी है? अगर आपने अभी तक इन पोस्ट को नहीं पढ़ा है तो आप लिंक पर क्लिक करके इसे पढ़ सकते है।
इस पोस्ट में हम बात करने वाले है Oppo Company के बारे में जिसमे हम आपको बताने वाले है की Oppo Company कहा की है और इसके इतिहास से जुडी ख़ास जानकारी के बारे में विस्तार से इसलिए कृपया पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
Oppo Company के बारे में संक्षिप्त जानकारी
Company Name | Oppo Mobile |
Parent Company | BBK Electronics |
Founded | 2004 |
Founder | Tony Chen |
Headquarter | Dongguan, Guangdong, China |
Oppo Website | www.oppo.com |
Oppo Slogan | Follow Your Dreams |
Oppo किस देश की कंपनी है
Oppo कंपनी चीन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय चीन के डोनगुआंग, गुआंगडोंग में स्थित है। Oppo मुख्य रूप से मोबाइल फ़ोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली चीनी कंपनी है।
Oppo Company का पूरा नाम Guangdong Oppo Mobile Telecommunications corporation limited है। सन 2001 में सबसे पहले चीन में Oppo नाम को रजिस्टर करवाया गया था और बाद में सन 2004 में इस कंपनी की शुरुआत की गयी थी।
सन 2008 में Oppo Company ने अपना पहला फ़ोन लांच किया था जो की एक कीपैड फ़ोन था। आज ओप्पो कंपनी चीन के अलावा 40 अन्य देशो में भी अपना व्यापार कर रही है। भारत में भी Oppo Company के मोबाइल फ़ोन को बहुत पसंद किया जाता है।
Oppo Company का मालिक कौन है?
Oppo Company के फाउंडर और सीईओ Tony Chen है जिन्होंने इस कंपनी की स्थापना की है। Tony Chen ने ही सन 2001 में Oppo Company की शुरुआत की और इसे यहाँ तक पहुँचाया है।
Oppo Company के मालिक की बात की जाए तो Oppo के मालिक BBK Electronics है जो की Oppo की Parent Company है वही Tony Chen, ओप्पो कंपनी के संस्थापक है।
Oppo Company 2016 में चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गयी थी और सन 2019 में Oppo दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी बन चुकी थी और इनकी इतनी बड़ी सफलता का सबसे अधिक श्रेय Tony Chen को ही जाता है जो की Oppo Company के फाउंडर है।
Oppo Company का भारत में भी एक Manufacturing Plan है जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के Noida शहर में स्थित है। यह प्लांट लगभग 110 एकड़ में फैला हुआ है। भारत में Oppo Company के CEO, Charles Wong है।
बहुत से Oppo Company के मोबाइल फ़ोन पर आपने Made in India लिखा हुआ देखा होगा जिसका मतलब है की उस मोबाइल को भारत में बनाया गया है लेकिन इसके सभी पार्ट्स चीन से ही इम्पोर्ट किये जाते है।
Oppo Company के CEO कौन है?
Oppo Company के CEO, Tony Chen ही है जो ओप्पो के फाउंडर भी है। इन्होने ही 2001 में ओप्पो कंपनी की शुरुआत की थी। भारत में Oppo Company के सीईओ Charles Wong (चार्ल्स वोंग) है।
Oppo Company अपने शुरूआती दिनों में इतनी ज्यादा लोकप्रिय नहीं थी लेकिन आज ओप्पो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों में से एक है तो चलिए जानते है Oppo Company के इतिहास के बारे में।
Oppo Company का इतिहास
Oppo Company की शुरुआत सन 2004 में हुई थी लेकिन इसके नाम को सन 2001 में ही चीन में रजिस्टर कर लिया गया था। Tony Chen इस Company के संस्थापक है जिन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी।
अपने शुरूआती समय में Oppo कंपनी Blue Ray Disc बनाने का काम करती थी उसके बाद सन 2008 में Oppo Company में अपना पहला मोबाइल फ़ोन Find 7 लांच किया था जो की एक कीपैड मोबाइल फ़ोन था लेकिन इससे कंपनी को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली।
उसके बाद कंपनी ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए बहुत सी जगह अपना ब्रांड प्रमोशन भी करवाया जैसे सन 2010 में थाईलैंड में, सन 2015 में Barcelona Football Club द्वारा और सन 2016 में Philippines Basketball Association द्वारा Oppo Brand का प्रमोशन किया गया था।
इसके बाद सन 2017 में Oppo Company ने भारत देश में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने प्रमोशन का समझौता किया और इसके बाद सन 2019 में यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी बन गयी।
Oppo की Parent Company, BBK Electronics है जो की China की एक बहुत ही प्रसिद्ध कंपनी है। यह कंपनी बहुत से अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स जैसे पावर बैंक, स्मार्टफोन, ऑडियो-वीडियो डिवाइस आदि को बनाकर दुनियाभर में सेल करती है।
Oppo Company क्या क्या सामान बनाती है?
बहुत से लोग Oppo को एक स्मार्टफोन कंपनी के रूप में ही जानते है लेकिन यह कंपनी स्मार्टफोन के अलावा भी बहुत से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाती है जो की निम्न्लिखित है।
- Sound
- Earphones
- Smart Phones
- Blue Ray Disc
- Music Device
- Power Banks
- Electronic Goods
इस प्रकार Oppo Company इस तरह के बहुत से अलग अलग इलेक्ट्रोनिकस उपकरण बनाती है और उसे दुनियाभर में बेचती है। इस प्रकार अब तक की जानकारी से आपको Oppo Company के मालिक और इसके राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी हो गयी होगी तो चलिए अब इससे सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।
FAQs Related to Oppo Company
ओप्पो की कंपनी कौन से देश की है?
Oppo Company चीन देश की है और इसका मुख्यालय गुआंगडांग, चीन में स्थित है। भारत में भी उत्तर प्रदेश के नोएडा में ओप्पो कंपनी का एक मैन्युफैक्चरर प्लांट स्थित है।
सबसे अच्छी कंपनी का मोबाइल कौन सा है?
भारत में बहुत सी मोबाइल कंपनी अपना व्यापार कर रही है लेकिन उनमे से सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले मोबाइल फ़ोन Oppo, Vivo, Mi और Samsung कंपनी के होते है।
ओप्पो की कंपनी का मालिक कौन है?
Oppo Company के मालिक इसकी Parent Company, BBK Electronics है जो चीन की एक प्रसिद्ध कंपनी है। Oppo के फाउंडर Tony Chen है जो कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत है।
ओप्पो एक भारतीय कंपनी है?
नहीं, Oppo Company एक भारतीय कंपनी नहीं है बल्कि यह एक चाइनीस कंपनी है जिसका मुख्यालय चीन के गुआंगडांग में है। भारत में भी ओप्पो कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है लेकिन भारत में केवल फ़ोन बनाये जाते है इसके सारे पार्ट्स चीन से ही इम्पोर्ट किये जाते है।
भारत में Oppo कंपनी के सीईओ कौन है?
भारत में Oppo Company के सीईओ Charles Wong है।
Oppo का Full Form क्या है?
Oppo Company का पूरा नाम Guangdong Oppo Mobile Telecommunications corporation limited है।
Conclusion –
तो दोस्तों उम्मीद करते है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको अच्छे से पता चल गया होगा की Oppo किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है साथ ही इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी भी रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।
Related Articles :-