नमस्कार दोस्तों, आज की हमारी इस पोस्ट OYO Meaning in Hindi में हम जानने वाले है OYO का Full Form in Hindi, OYO का मतलब और इससे जुडी कुछ ख़ास जानकारी के बारे में।
बहुत से ऐसे शब्द होते है जो अक्सर हमारे सुनने में आते है लेकिन उनका फुल फॉर्म यानि की पूरा नाम हम बहुत ही कम सुनते है लेकिन आप जैसे कुछ जिज्ञासु लोग इस तरह के फुल फॉर्म के बारे में जानना चाहते है जैसे आप OYO की फुल फॉर्म जानने के लिए इस पोस्ट पर आये है।
दोस्तों OYO का नाम भी आपने पहले जरूर सुना हुआ होगा क्योकि यह भारत की एक पॉपुलर कंपनी है और आज के समय में विदेशो में भी जोरों शोरों से अपना डंका बजा रही है।
लेकिन क्या आपको पता है इस कंपनी का जो नाम है OYO उसका मतलब क्या है या OYO का पूरा नाम क्या है? शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी और इसीलिए तो आप इस पोस्ट पर आये है।
और अगर आप इस पोस्ट तक पहुँच चुके है तो में वादा करता हूँ की आपको हमारी यह पोस्ट बहुत ही पसंद आने वाली है और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको OYO Full Form और इसके हिंदी मीनिंग के बारे में तो पूरी जानकारी मिलेगी ही साथ ही आपको OYO से सम्बंधित कुछ और महत्वपूर्ण रोचक जानकारी पढ़ने को मिलने वाली है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
OYO का Full Form क्या है
OYO का फुल फॉर्म जानने के लिए हम निम्न्लिखित सारणी की मदद लेने वाले है जिसकी मदद से आप OYO का पूरा नाम और उसका हिंदी मीनिंग जान सकते है।
Short Name | Full Form |
O | On |
Y | Your |
O | Own Room |
इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको पता चल गया होगा की OYO की Full Form “On Your Own Room” होती है और अगर OYO Full Form in Hindi की बात करे तो हिंदी में ओयो का पूरा नाम होता है “अपने कमरे पर” या अपना कमरा।
शायद आपको यह पढ़कर थोड़ा अजीब लगे की आखिर OYO का पूरा नाम अपने कमरे पर या अपना कमरा क्यों है और इसका क्या मतलब हो सकता है तो चलिए जानते है OYO का मतलब क्या है?
OYO Meaning in Hindi
जैसा की हमने ऊपर देखा OYO Room का पूरा नाम On Your Own Room या “ऑन योर ओन रूम्स” होता है जिसका हिंदी मतलब है “अपना कमरा या अपने कमरे पर”।
अब अगर इसके मतलब की बात करे तो मुख्यतः OYO Company किसी भी होटल में रूम बुक करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है और इसके नाम का मतलब यही है की आप ओयो की मदद से अपना कमरा बुक कर सकते है या किराये पर ले सकते है।
आप इस कमरे पर एक Couples के रूप में भी रह सकते है और अपनी मर्जी के अनुसार कुछ भी कर सकते है फिर चाहे आप अविवाहित भी हो बस ध्यान रहे आपके द्वारा किया गया कोई भी काम गैर क़ानूनी नहीं हो और आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
अब अगर आपको और ज्यादा जानना है की OYO क्या है और OYO में क्या होता है तो इसके लिए हमने अलग से एक पोस्ट लिख रखी है जिसे आप लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते है। चलिए अब आगे हम OYO के मालिक और इसकी शुरुआत के बारे में थोड़ा बहुत जान लेते है।
OYO का मालिक कौन है
OYO Company के फाउंडर श्री रितेश अग्रवाल जी है जो एक भारतीय उद्यमी है और वर्तमान में ऑनलाइन होटल व्यवसाय से जुड़ी कंपनी OYO Rooms के CEO भी है।
रितेश अग्रवाल जी का जन्म 16 नवंबर 1993 को हुआ था और यह ओडिशा के बिसम कटक गाँव के रहने वाले है। इन्होने OYO Rooms की शुरुआत से पहले सिम बेचने का काम किया था और उसके बाद अपना College Dropout करके सन 2013 में OYO Company की शुरुआत की।
सन 2020 की Hurun Rich List के अनुसार फरवरी 2020 में रितेश अग्रवाल सबसे Youngest Self Made Billionaire बन चुके थे जिनकी 2020 में कुल सम्पति $1.1 billion (₹7253 crore) आंकी गयी थी।
इस प्रकार अब आपको अच्छे से OYO और इसके मालिक के बारे में जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब इसे शुरुआत करने के उद्देश्य या मकसद के बारे में जान लेते है।
OYO का उद्देश्य क्या है
अगर हम कुछ साल पीछे जाए तो आपको पता होगा OYO की शुरुआत के पहले हमरे भारत में कमरा किराये पर मिलना एक बहुत ही मुश्किल काम होता था।
किसी दूसरे शहर में घूमने जाने वालो के लिए रात को रुकने के लिए कमरा नहीं मिलता था, खासकर उन अविवाहित कपल को बहुत परेशानी होती थी जो कुछ समय अकेले में गुजारना चाहते है।
क्योकि घर में वह मिल सकते नहीं और अगर किसी पार्क में जाए तो भी विभिन्न प्रकार के लोग परेशान करने आ जाते और किसी होटल में जाए तो पुलिस का खतरा, इसी कारण से देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा परेशानी में था।
लेकिन OYO की शुरुआत के बाद जैसे यह सब परेशानी ख़तम सी हो गयी क्योकि OYO की शुरुआत के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी प्राइवेसी को मेन्टेन रख सकता है और अपने बजट के अनुसार ऑनलाइन कमरा बुक कर सकता है।
अगर आप कहीं बाहर घूमने गए हुए है और आपको वही ठहरना है तो आप आसानी से OYO Room बुक कर सकते है, अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना चाहते है तो भी आप OYO Room बुक कर सकते है और इसके लिए आपको केवल एक Original ID (Aadhar, Voter, Pan card) की जरुरत होती है।
अगर आप भी अपने लिए OYO Room Book करना चाहते है तो आप हमारी OYO Room कैसे Book करे पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसमे बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
OYO से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य
अब तक की जानकारी आपको बहुत ही पसंद आयी होगी और आगे की जानकरी और भी अच्छी लगने वाली है क्योकि आगे हम OYO से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्यों के बारे में जानने वाले है।
- OYO Group के भारत में 10 हजार से भी अधिक होटल है।
- रितेश अग्रवाल ने मात्रा 19 साल की आयु में OYO की शुरुआत की थी।
- OYO का Market Price 10 अरब डॉलर से भी अधिक है।
- आज OYO का नेटवर्क 80 से भी अधिक देशो में फेल चूका है।
- OYO एक ऑनलाइन होटल कंपनी है और इसके मोबाइल एप्लीकेशन को गूगल प्लेस्टोर से 50 मिलियन से भी अधिक लोगो द्वारा डाउनलोड किया गया है।
- रितेश अग्रवाल एक सामान्य मिडिल क्लास परिवार से थे जिन्होंने आज इतनी बड़ी कंपनी खड़ी कर दी।
- OYO पर आपको 500 से लेकर 5000 तक के बजट के रूम उपलब्ध है।
- OYO का मुख्यालय भारत के हरियाणा, गुड़गांव में स्थित है।
इस प्रकार यह कुछ ओयो से सम्बंधित रोचक तथ्य थे जो आपको काफी पसंद आये होंगे और आपको अब तक की पूरी जानकारी इंट्रेस्टिंग लगी होगी तो चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।
FAQs Related to OYO Rooms
ओयो में लोग क्या करते हैं?
ओयो रूम पर लोग वह सभी काम कर सकते है जो आप अपने घर पर करते है मतलब की ओयो रूम किराये पर लेने के बाद चेकआउट करने तक अपना रूम हो जाता है जिसमे लोग अपनी मर्जी के अनुसार कुछ भी काम कर सकते है वह भी जो अभी आपके दिमाग में है।
Oyo का मतलब क्या होता है?
OYO का मतलब होता है On Your Own Room या अपना रूम। क्योकि ओयो रूम किराये पर लेने के बाद आप उसमे कुछ भी काम कर सकते है वह भी अपने रूम पर।
Oyo के मालिक कौन है?
OYO के मालिक का नाम रितेश अग्रवाल है जो भारत के बहुत बड़े उद्यमी है और ऑनलाइन होटल कंपनी ओयो के वर्तमान सीईओ भी है।
क्या ओयो रूम सेफ है?
हां, ओयो रूम पूरी तरह से सेफ होता है और यह आपकी प्राइवेसी को बनाये रखता है लेकिन फिर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
होटलों पर ओयो का क्या मतलब है?
बहुत से होटल पर आपने OYO लिखा हुआ देखा होगा तो इसका क्या मतलब है क्या वह होटल ओयो का होता है? नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है जिन भी होटल पर OYO लिखा होता है वह स्वयं ओयो का नहीं होता है लेकिन OYO में रजिस्टर्ड होता है जिसमे कोई भी OYO App से रूम बुक कर सकता है।
क्या पुलिस ओयो में कपल्स को परेशान कर सकती है?
बिलकुल नहीं, अगर आप OYO Room में अपनी दोनों की मर्जी से रह रहे है और आप दोनों ही बालिग है मतलब की आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है तो आप बेझिझक रह सकते है बस आपको सही कानून का पता होना चाहिए क्योकि हमारे देश में ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो किसी भी अविवाहित जोड़े को साथ रहने से मना करता हो।
Conclusion –
उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट OYO Meaning in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा ओयो से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिन्हे इसकी जरुरत हो सकती है साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Read More:-