2024 में OYO Room कैसे Book करे | 3 Best Methods

नमस्कार दोस्तों, क्या आपने OYO Rooms के बारे में सुना हुआ है? शायद हां लेकिन अगर आपने नहीं भी सुना है तो इस पोस्ट में हम आपको OYO Rooms क्या होता है और OYO Room कैसे Book करे की पूरी जानकारी देने वाले है।

अक्सर जब भी हम बाहर कही घूमने के लिए जाते है तो हमे रहने के लिए रूम लेने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना होता है लेकिन OYO Rooms ने आपकी इस समस्या का समाधान कर दिया है।

क्योकि अब आप घर बैठे या जिस भी जगह है वहाँ पर आसानी से केवल 5 मिनट में मोबाइल से अपने लिए रूम बुक कर सकते है।

बहुत से लोगो के मन में यह भी गलत अवधारणा है की OYO Rooms केवल Couples के लिए होते है लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है OYO Rooms को कोई भी व्यक्ति बुक कर सकता है फिर चाहे वह अकेला हो या अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ हो।

बहुत से लोगो के मन में OYO Room में Safety को लेकर डर बना रहता है तो इसके बारे में भी हम पोस्ट के अंत में बात करने वाले है इसलिए पोस्ट को ध्यानपूर्वक शुरु से अंत तक पूरा जरूर पढ़े। चलिए अब सबसे पहले ओयो रूम क्या होता है जान लेते है।

OYO Room क्या है (What is OYO in Hindi)

OYO मुख्यतः एक कंपनी है जो मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से आपको अपने नजदीकी होटल से रूम बुक करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है।

OYO की शुरुआत सन 2013 में रितेश अग्रवाल द्वारा की गयी और हाल ही के कुछ सालो में OYO Rooms काफी पॉपुलर हो गया है और वर्तमान में यह भारत के अलावा अन्य देशो में भी अपनी सेवा प्रदान कर रहा है।

OYO Rooms का इस्तेमाल आप किसी भी अनजान शहर में ठहरने के लिए कर सकते है और यहाँ आपको आपकी जरुरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।

उदाहरण के लिए अगर आप कहीं बाहर घूमने जाते है और आपको उसी शहर में रुकने की जरुरत पड़ जाती है तो आप आसानी से अपने मोबाइल से अपने आस-पास के OYO Rooms का पता लगाकर बुक कर सकते है।

सामान्य तरीके से समझे तो आपको किसी भी अनजान शहर में Hotels या Rooms को ढूँढना नहीं पड़ता है आप डायरेक्ट उसे मोबाइल से ही बुक कर सकते है। तो चलिए अब जल्दी से OYO Room Book करने का तरीका भी जान लेते है।

OYO Room कैसे Book करे

इस पोस्ट में हम OYO Room बुक करने के मुख्यतः तीन तरीको के बारे में जानने वाले है जिसमे हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको के बारे में बात करने वाले है।

OYO से रूम बुक करने के लिए आप नीचे बताये गए तीनो तरीको में से किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते है तो चलिए सबसे पहले हम OYO : Hotel Booking App की मदद से रूम बुक करने का तरीका देख लेते है।

1. OYO App से Room Book कैसे करे

ऑनलाइन अपने मोबाइल से OYO Room बुक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से OYO App को डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लेना है। आप चाहे तो नीचे दिए गए डाउनलोड बटन से भी OYO App Download कर सकते है।

OYO Room कैसे Book करे

OYO : Hotel Booking App को डाउनलोड करके इनस्टॉल करने के बाद नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप आसानी से OYO Room Book कर सकते है।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में OYO App ओपन करे और Continue के ऑप्शन पर क्लिक करे जैसा की नीचे इमेज में दिखाया गया है और उसके बाद Location Access की परमिशन माँगी जाएगी जिसे आपको Allow कर देना है।

OYO Room कैसे Book करे

Step 2 – अब आपके सामने Sign Up करने के अलग-अलग ऑप्शन होंगे जिसमे आपको सबसे ऊपर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके नीचे Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। (आप चाहे तो Sign Up करने के लिए नीचे बताये दूसरे तरीको का भी इस्तेमाल कर सकते है।)

OYO Room कैसे Book करे

Step 3 – अब आपके दर्ज किये नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा और ऑटोमेटिक ही वेरीफाई होकर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।

Step 4 – यहाँ आपको अपना Full Name दर्ज करना है और नीचे Create Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है। (यहाँ आपको Referral Code और Email दर्ज करने का भी ऑप्शन मिलता है जो की ऑप्शनल है)

OYO Room कैसे Book करे

Step 5 – अब आपके सामने OYO App का होम पेज ओपन हो जायेगा जहां आपको ऊपर की ओर Nearby का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके अपना Location ऑन करे।

OYO Room कैसे Book करे

Step 6 – अब आपको अपने नजदीक के सभी OYO Registered Hotels दिखेंगे साथ ही Rooms की प्राइस और पूरा एड्रेस भी लिखा होगा। आपको यहाँ से जो भी होटल पसंद आता है उस पर क्लिक करे।

Step 7 – अब आपको उस होटल से सम्बंधित बहुत सी जानकारी मिल जाएगी साथ ही आपको यहाँ से रेटिंग और रिव्यु भी देखने को मिल जायेंगे। अब आपको स्क्रॉल डाउन करने पर Your Booking Details के सेक्शन में कुछ ऑप्शन मिलेंगे जो की निम्न्लिखित है।

  • Dates – यहाँ पर आपको अपनी Check-In और Check-Out की तारीख दर्ज करना है।
  • Guest – यहाँ आपको बताना है की आप कितने रूम बुक करना चाहते है और आप कितने लोग है। क्योकि मुख्यतः एक रूम में अधिकतम 3 लोगो के रुकने की परमिशन होती है।
  • Booked For – यहाँ आप किसके लिए रूम बुक कर रहे है उसका नाम और नंबर दर्ज करना है।
OYO Room कैसे Book करे

इन सभी डिटेल्स को सही तरीके से भरने के बाद आपको नीचे दिख रहे Book Now & Pay at Hotel के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 8 – इस प्रकार अब आपका बुकिंग कन्फर्म हो जायेगा और अब आप दर्ज किये समय पर होटल में चेक इन कर सकते है और रूम का पेमेंट भी आप होटल में जाकर कर सकते है और अगर आप पहले करना चाहते है तो भी आपको इसका ऑप्शन मिल जाता है।

Step 9 – Booking करने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करने पर बुकिंग आईडी और बुकिंग से सम्बंधित कुछ जानकारी मिलेगी साथ ही अगर आप बुकिंग से सम्बंधित सभी Updates WhatsApp पर चाहते है तो नीचे WhatsApp Updates के ऑप्शन को इनेबल कर देना है।

इस प्रकार थोड़ा और नीचे स्क्रॉल करने पर आपको OYO Rooms के कुछ Rules & Restrictions देखने को मिल जायेंगे साथ ही आपको Cancellation Policy और Manage Your Booking का सेक्शन भी देखने को मिलेगा।

अगर आप अपनी बुकिंग में कोई भी Changes करना चाहते है तो Manage Your Booking के सेक्शन में जाकर Changes कर सकते है साथ ही अगर आप अपनी बुकिंग कैंसिल करना चाहते है तो आपको Cancellation Policy में आपको जानकारी मिल जाएगी की आप कितनी बजे से पहले Free Cancellation कर सकते है।

OYO Room Booking Cancel कैसे करे

अगर आपने OYO पर कोई रूम बुक किया है और अब आप पुनः उसे कैंसिल करना चाहते है तो आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  1. सबसे पहले OYO App ओपन करे।
  2. नीचे Booking के ऑप्शन में जाए।
  3. अपने बुकिंग के ऊपर क्लिक करे।
  4. अब अगले पेज पर स्क्रोल डाउन करके सबसे नीचे Cancel Booking के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  5. अब बुकिंग कैंसिल करने के लिए कोई सटीक कारण सिलेक्ट करे।
  6. अब आपको Continue to Cancel के ऑप्शन पर क्लिक करके पुनः Confirm Cancel के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
OYO Room बुकिंग कैंसिल कैसे करे

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपनी बुकिंग को कैंसिल कर सकते है लेकिन किसी भी प्रकार के Cancellation Fees से बचने के लिए आपको तय समय से पहले ही अपनी बुकिंग कैंसिल करना होगा।

2. ऑफलाइन OYO Room कैसे बुक करे (दूसरा तरीका)

अगर आप ऊपर बताये तरीके से ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन से OYO Room बुक करना नहीं चाहते है तो आप इस दूसरे तरीके का इस्तेमाल कर सकते है और निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना OYO Room बुक कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल पर OYO Hotel Near Me लिखकर सर्च कर लेना है। (ध्यान रहे सर्च करने के दौरान आपके मोबाइल का लोकेशन ऑन होना चाहिए)
  2. अब आपको गूगल पर आपके आस पास के सभी OYO Hotels देखने को मिल जायेंगे जिसमे से आपको जिस भी होटल की रेटिंग अच्छी लगती है उसका एड्रेस देख ले।
  3. अब आप उस एड्रेस पर जाकर उस होटल के मैनेजर से बात कर सकते है या रिसेप्शन से उस होटल में अपने लिए रूम बुक कर सकते है।

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से ऑफलाइन तरीके से अपनी जरुरत के हिसाब से कोई भी रूम बुक कर सकते है और अगर आप इस तरीके का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो आप निम्न्लिखित तरीके की मदद से घर बैठे ऑफलाइन तरीके भी OYO Room बुक कर सकते है।

3. घर बैठे ऑफलाइन OYO रूम कैसे बुक करते है

अगर आप घर बैठे बिना किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड किये डायरेक्ट ऑफलाइन तरीके से OYO Room बुक करना चाहते है तो आपको नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल पर OYO Rooms Near Me लिखकर सर्च करना है।
  2. अब आपको गूगल में बहुत से रिजल्ट देखने को मिल जायेंगे जिसमे से आपको किसी भी होटल को सिलेक्ट कर लेना है।
  3. अब आपको गूगल पर उस होटल से सम्बंधित कुछ जानकारी देखने को मिल जाएगी साथ ही आपको उस होटल का नंबर भी मिल जायेगा।
  4. आपको गूगल से उस नंबर को कॉपी कर लेना है और अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल करना है।

कॉल करने के बाद आप उनसे बात कर सकते है और अपनी डिटेल्स देकर अपने लिए कोई भी रूम बुक कर सकते है और तय समय पर चेक इन कर सकते है।

इस प्रकार आशा है आपको OYO Rooms बुक करने के उपरोक्त सभी तरीके अच्छे से समझ में आ गए होंगे तो चलिए अब जान लेते है की OYO Rooms सुरक्षित है या नहीं?

क्या OYO Room Safe है

बहुत से लोग या Couples जिनकी शादी नहीं हुई है मतलब की Unmarried Couples OYO Rooms को बुक करने से सम्बंधित कंफ्यूज रहते है की उनके लिए OYO Room सेफ है या नहीं?

तो आपको बता दे OYO Rooms बिलकुल सेफ है आप बेझिझक होकर OYO Rooms बुक कर सकते है और उसमे ठहर सकते है इसके लिए आप पर कोई भी पाबंधी नहीं है फिर चाहे आप Unmarried Couples ही क्यों ना हो।

क्योकि हमारे देश में ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो अविवाहित जोड़े को एक साथ रूकने की अनुमति नहीं देता हो लेकिन शर्त यही है की दोनों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तभी आप OYO Rooms बुक कर सकते है।

इस प्रकार अब आपको OYO Room Booking से सम्बंधित पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी और आपको यह पसंद भी आयी होगी तो चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to OYO Room Booking

क्या अविवाहित जोड़े ओयो रूम बुक कर सकते हैं?

हां, अविवाहित जोड़े बिना किसी झिझक के ओयो रूम बुक कर सकते है लेकिन ध्यान रहे कपल्स में दोनों की आयु 18 वर्ष से अधिक होने चाहिए और दोनों एक ही शहर के होने चाहिए और उनके पास कोई भी Valid Identity Proof होना चाहिए।

क्या पुलिस ओयो रूम्स पर छापा मारती है?

पुलिस किसी भी ओयो रूम पर बिना किसी विशेष परिस्थिति और ठोस कारण के कहीं पर भी छापा नहीं मारती है लेकिन अगर उन्हें किसी भी अपराधिक घटना की सुचना मिलती है तो वह छापा मार सकती है

क्या हम ओयो रूम्स में 12 बजे से पहले चेक इन कर सकते हैं?

हां, आप OYO Rooms में 12 बजे से पहले भी चेक इन कर सकते है और 11 बजे के बाद भी चेकआउट कर सकते है लेकिन यह रूम की उपलब्धता पर निर्भर करता है साथ ही इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ सकता है।

ओयो को कमरा कैसे दें?

OYO Room बुक करने के लिए कुछ नियम व शर्ते निम्न्लिखित है।
1. आपकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
2. आपके पास कोई भी ओरिजिनल आईडी प्रूफ होना चाहिए जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी।
3. एक कमरे में 3 से अधिक लोग नहीं रह सकते है।
4. आपको कोई भी Original ID देना होगा जहाँ पैन कार्ड भी मान्य रहेगा।
5. अगर आप चेकइन करने के लिए देरी से पहुँचते है तो आपकी बुकिंग कैंसिल हो सकती है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट OYO Room कैसे Book करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके OYO Room की बुकिंग के लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित और कुछ भी सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1 thought on “2024 में OYO Room कैसे Book करे | 3 Best Methods”

Leave a Comment