2023 में फ़ोन पे KYC कैसे करे घर बैठे 2 मिनट में सीखे

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी एक और पोस्ट पर जिसमे हम आपको फ़ोन पे KYC कैसे करे या फ़ोन पे पर केवाईसी कैसे करते है की पूरी जानकारी विस्तार से।

वर्तमान की कैशलेस दुनिया में डिजिटल भुगतान के लिए आप भी फ़ोन पे का इस्तेमाल तो जरूर करते होंगे और अगर आप फ़ोन पे का इस्तेमाल करते है तो आपको यह भी पता होगा की फ़ोन पे पर केवाईसी करना कितना जरुरी होता है।

वैसे तो Phone Pe पर बिना KYC किये भी ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है लेकिन अगर आप फ़ोन पे पर केवायसी की प्रक्रिया को पूरा कर देते है तो आपको और भी फायदे देखने को मिल जाते है जिनके बारे में हम इस पोस्ट में जानने वाले है।

तो अगर आपने अभी तक अपने फ़ोन पे अकाउंट पर केवाईसी नहीं की है या आपको इसकी जानकारी नहीं है तो में दावा करता हु की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप बहुत ही आसानी से घर बैठे अपनी फ़ोन पे केवायसी प्रोसेस पूरी कर लेंगे तो चलिए सबसे पहले जानते है Phone Pe KYC क्या होता है?

Phone Pe KYC क्या है? (What is KYC in Hindi)

क्या आपको पता हैं फ़ोन पे केवाईसी क्या होता है? अगर नहीं तो चलिए इसे आसान तरीके से समझने का प्रयास करते है।

दोस्तों जब भी हम कोई ऑनलाइन ट्रांसेक्शन करते है तो अपने उस ट्रांसेक्शन की जानकारी भारत सरकार के पास होना जरुरी है।

इसके अलावा KYC के जरिये ही रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया आपकी Identity को वेरीफाई करता है। KYC का फुल फॉर्म Know Your Customer होता है जिसका हिंदी मीनिंग अपने ग्राहक को जानना होता है।

KYC करने के लिए आप अपने PAN Card को लिंक कर सकते है जिससे सरकार आपके हर ट्रांसेक्शन की सटीक जानकारी रख सकते है।

ऐसा नहीं है की हमे केवल Phone Pe इस्तेमाल करने के लिए ही KYC की जरुरत होती है। हमे हर तरह के ऑनलाइन ट्रांसेक्शन के लिए केवाईसी करनी होती है।

इस प्रकार अब आपको अच्छे से पता चल गया होगा की Phone Pe KYC क्या होती है तो चलिए अब जान लेते है की यह कितनी या क्यों जरुरी है?

फ़ोन पे KYC क्यों जरुरी है?

अगर आप बात करे फ़ोन पे केवाईसी क्यों जरुरी है तो इसका सीधा सा जवाब हो सकता है अपने अपने Phone Pe Wallet का पूर्ण इस्तेमाल करने के लिए।

बिना KYC कम्पलीट किये हम किसी भी Digital Wallet की कुछ ही सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है और बहुत सी जगहों पर प्रतिबन्ध देखने को मिलता है।

बिना केवाईसी किये आप अपने फ़ोन पे वॉलेट से पैसो को सीधे अपने बैंक में ट्रांसफर नहीं कर सकते है साथ ही आप अपने वॉलेट से किसी दूसरे के फ़ोन पे वॉलेट में भी पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते है।

इसके अलावा बिना केवाईसी किये आप बहुत से ऑफर्स का भी इस्तेमाल करने में असमर्थ होते है लेकिन Phone Pe पर KYC करके आप आसानी से इन सभी सर्विसेज का फायदा उठा सकते है।

अब आपको यह बात क्लियर हो गयी होगी की फ़ोन पे केवाईसी क्यों जरुरी है तो चलिए अब आगे जानते है Phone Pe KYC करने के क्या क्या फायदे हो सकते है?

फ़ोन पे KYC के फायदे क्या है?

क्या आपको पता है फ़ोन पे केवाईसी करने के क्या क्या फायदे होते है? अगर नहीं तो आप नीचे इसके फायदों के बारे में जान सकते है।

  1. आपने अपने Wallet से पैसा सीधा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है।
  2. बहुत से Rewards और Offers का लाभ उठा सकते है।
  3. आप अपने ऑनलाइन ट्रांसेक्शन जैसे रिचार्ज, बिल जमा करने, टिकट बुकिंग करने के लिए फ़ोन पे वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते है।
  4. Phone Pe KYC करने के बाद आप एक दिन में 20 हजार तक की लेनदेन कर सकते है।
  5. KYC करने के बाद आप पुरे साल में अनलिमिटेड ट्रांसेक्शन कर सकते है।

इस प्रकार अब आप फ़ोन पे केवाईसी करने के फायदों के बारे में अच्छे से जान गए होंगे तो चलिए अब जान लेते है फ़ोन पे केवाईसी कैसे करते है?

फ़ोन पे KYC कैसे करे?

फ़ोन पे पर KYC करने के लिए आपको सबसे पहले Phone Pe App पर अपना अकाउंट क्रिएट करना पड़ता है। अगर आपको नहीं पता है Phone Pe पर अकाउंट बनाने की जानकारी नहीं है तो आप Phone Pe पर Account कैसे बनाये पढ़ सकते है।

अगर आपका फ़ोन पे पर पहले से ही अकाउंट बना हुआ है तो आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके Phone Pe पर KYC कर सकते हैं।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Phone Pe App ओपन करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन कर ले।

Step 2 – अब आपको होम स्क्रीन पर ऊपर बायीं तरफ कोने में प्रोफाइल दिखेगी उस पर क्लिक करे।

फ़ोन पे KYC कैसे करे?

Step 3 – अब सबसे ऊपर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दिखेगा उस पर क्लिक करे जहाँ आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स मिलेगी।

फ़ोन पे KYC कैसे करे?

Step 4 – पर्सनल डिटेल्स के नीचे आपको KYC Details का एक ऑप्शन मिलेगा। अगर आपने अपनी KYC पूरी नहीं की होगी तो आपको Complete Now का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

फ़ोन पे KYC कैसे करे?

Step 5 – जैसे ही आप Complete Now के ऑप्शन पर क्लिक करते है आपको KYC करने के लिए अपनी PAN Card Details दर्ज करने को कहाँ जाता है।

Step 6 – यहाँ आपको अपना PAN Number और PAN Holder Name दर्ज करके Submit पर क्लिक कर देना है।

फ़ोन पे KYC कैसे करे?

Step 7 – जैसे ही आप Submit पर क्लिक करते है आपकी KYC पूरी हो जाएगी और अब आप आसानी से अपने Phone Pe Wallet में पैसे Add कर सकते है और उनका इस्तेमाल कर सकते है।

फ़ोन पे KYC कैसे करे?

इस प्रकार उपरोक्त स्टेप्स का अनुसरण करके आप मात्र 5 मिनट में घर बैठे अपनी Phone Pe KYC पूरी कर सकते है और KYC करने के बाद मिलने वाले फीचर्स का लाभ उठा सकते है।

Phone Pe Full KYC कैसे करे

जब हम अपने फ़ोन पे अकाउंट में केवाईसी करने के लिए अपना PAN Number वेरीफाई करते है तो हमारा Half KYC ही होता है जिसकी मदद से हम Phone Pe Wallet का इस्तेमाल कर सकते है।

लेकिन आपको बता दे Half KYC करने के बाद भी आप अपने Phone Pe Wallet से पैसो को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते है। इसके लिए आपको Full KYC करना जरुरी होता है लेकिन वर्तमान में इसके लिए कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।

इसलिए अपने फ़ोन पे वॉलेट में उतना ही पैसा ऐड करे जितने की आपको जरुरत हो अन्यथा उस पैसे को आपको अपने रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए ही इस्तेमाल करना होगा।

Some FAQs Related to Phone Pe KYC

Phone Pe KYC के लिए किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

Phone Pe KYC करने के लिए वैसे तो PAN Card का होना जरुरी होता है साथ ही आधार कार्ड का होना भी आवश्यक है। इसके अलावा आप Passport, Voter ID Card, Driving License आदि की मदद से भी KYC कर सकते है।

क्या बिना KYC किये फ़ोन पे का इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, आप बिना KYC किये भी Phone Pe का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन बिना KYC किये आप फ़ोन पे के बहुत से फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते है जैसे Phone Pe Wallet .

Phone Pe पर KYC करने की जरुरत क्यों है?

Phone Pe पर ही नहीं अगर आप किसी भी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन के सभी फीचर्स और ऑफर्स का लाभ लेना चाहते है तो आपको KYC करना जरुरी होता है तभी आप इन ऑफर्स और कैशबैक का लाभ ले सकते है और अपने लेनदेन की लिमिट को भी बढ़ा सकते है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट फ़ोन पे KYC कैसे करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी की मदद से आप आसानी से अपनी Phone Pe KYC करने में सक्षम होंगे।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इस अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment