नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले है Snapdeal क्या हैं? और Snapdeal से पैसे कैसे कमाए जा सकते है विषय की पूरी जानकारी विस्तार से।
वर्तमान में हर व्यक्ति बाहर बाज़ार में जाने से ज्यादा बेहतर ऑनलाइन शॉपिंग करने को मानता हैं और इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे समय की बचत, पैसो की बचत, और अपना मनपसंद प्रोडक्ट आदि।
आज हमे इंटरनेट पर ऑनलाइन शॉपिंग की बहुत सी E-Commerce वेबसाइट मिल जाती हैं जैसे Flipkart, Amazon और आज हम जिस प्लेटफार्म की बात कर रहे हैं वह है Snapdeal.
क्या आपको पता है स्नैपडील क्या है या स्नैपडील से पैसे कैसे कमाए? अगर नहीं तो इस पोस्ट में हम आपको Snapdeal पर अकाउंट बनाने से लेकर इससे पैसे कमाने तक की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।
Snapdeal क्या है?
Snapdeal भी फ्लिपकार्ट की तरह ही एक भारतीय E-Commerce Website हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और अपनी पसंद की कोई भी चीज आर्डर कर सकते हैं। Snapdeal पर आपको बहुत सी केटेगरी के अलग अलग प्रोडक्ट मिल जाते हैं।
Snapdeal Website की शुरुआत 14 फरवरी 2010 में कुनाल बहल और रोहित बंसल द्वारा की गयी और 27 अप्रैल 2012 में Snapdeal App भी लांच किया गया और वर्तमान में आप Snapdeal को वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों तरीको से इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लेस्टोर पर Snapdeal App के 10 करोड़ से भी ज्यादा Downloads हैं और 4.2 स्टार की रेटिंग मिली हुई हैं और इन आकड़ो से आप Snapdeal की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।
Snapdeal पर शॉपिंग करने के लिए आप अपने प्लेस्टोर से Snapdeal App डाउनलोड कर सकते हैं या वेबसाइट पर विजिट करके बड़ी आसानी से अपना अकाउंट बना सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं।
Snapdeal किस देश की कंपनी हैं - अगर बात करे Snapdeal कहा की कंपनी हैं तो आपको बता दे यह एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी हैं जिसे दो भारतीयों कुनाल बहल और रोहित बंसल ने मिलकर शुरू किया था।
चलिए अब हम Snapdeal की मदद से पैसे कमाने के बारे में चर्चा कर लेते हैं और चूकी Snapdeal से पैसे कमाने के लिए आपको पहले Seller Account बनाना होता हैं तो पहले हम Seller Account बनाना सीख लेते हैं।
Snapdeal सेलर अकाउंट कैसे बनाये
Snapdeal पर Seller Account बनाना बहुत ही आसान हैं। आप नीचे बताये आसान से Steps को फॉलो करके Snapdeal Seller Account बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं Snapdeal पर कैसे बेचे।
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट Snapdeal.com पर विजिट करे।
- उसके बाद सबसे ऊपर Sell on Snapdeal ऑप्शन पर क्लिक करे।
- उसके बाद अपना GST Number दर्ज करके आगे बढे।
- उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करे।
- अपना एक स्ट्रांग पासवर्ड दर्ज करे जिसे आप याद रख सके।
- उसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।
अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने बिज़नेस या व्यापार सम्बंधित कुछ जानकारी देनी होती हैं जैसे
- Company Name/Business Name
- PAN Number
- Email & Mobile Number
- TIN/VAT Number
- Pick up Pin Code
- अब आपको Sell Now पर क्लिक करे।
- उसके बाद अपने नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करे।
- ईमेल वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करे।
- अब आपको Product Category सेलेक्ट कर लेनी हैं।
- Order Pick up Address दर्ज करे।
- उसके बाद अपनी Bank Details Add करे और सबमिट करदे।
Note – Snapdeal Seller Account पर रजिस्टर करते समय आपसे कुछ डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होता हैं जैसे पैन कार्ड और टैक्स आदि जिन्हे आप ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार आप इन सभी Steps को पूरा करके Snapdeal पर अपना Seller Account बना सकते हैं और Snapdeal पर अपने प्रोडक्ट लिस्ट कर सकते हैं और Snapdeal के साथ अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
Snapdeal से पैसे कैसे कमाए
अब अगर बात करे की Snapdeal के साथ बिज़नेस करके पैसे कैसे कमाए तो आप बड़ी आसानी से Snapdeal पर सेलर अकाउंट बना सकते हैं जिसकी जानकारी ऊपर दी गयी हैं।
उसके बाद आप अपने प्रोडक्ट को Snapdeal पर लिस्ट कर सकते हैं यानि की Snapdeal Website में ऐड कर सकते हैं और उसके बाद धीरे धीरे आपके प्रोडक्ट Customers को दिखने लग जायेंगे और Snapdeal वेबसाइट में शो होने लग जायेंगे।
उसके बाद जब आपके प्रोडक्ट Snapdeal Website पर शो होंगे तो आपको आर्डर मिलने शुरू हो जायेंगे और आपके प्रोडक्ट सेल होने शुरू हो जायेंगे और इस प्रकार आप Snapdeal के साथ बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
इसके अलावा आप snapdeal refer and earn program की मदद से भी अच्छे पैसे कमा सकते है जिसमे आपको अपने दोस्तों के साथ स्नैपडील ऍप को रेफर करना है और आप रेफरल प्रोग्राम से पैसे कमा सकते है।
Snapdeal के साथ जुड़कर कितना पैसा कमा सकते हैं
अब अगर बात करे की हम Snapdeal के साथ जुड़कर कितना पैसा कमा सकते हैं तो यह आप ही decide करते हैं की हम कितना पैसा कमा सकते हैं। अगर आपके प्रोडक्ट अच्छे हैं और लोगो को पसंद आ रहे हैं तो आपको अच्छे आर्डर मिलने लगेंगे और आप ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।
एक औसतन आप यहाँ से 50 से 60 हजार रूपए महीना आसानी से मुनाफा कमा सकते हैं और उसके बाद आपके प्रोडक्ट की लोकप्रियता और आपके काम के ऊपर निर्भर करता हैं की आप कितना बिज़नेस कर सकते हैं।
Snapdeal Affiliate Program से पैसे कमाए
Snapdeal से पैसे कमाने का दूसरा तरीका हैं Affiliate Marketing यानि की आप Snapdeal का Affiliate Program ज्वाइन कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
Snapdeal Affiliate Program ज्वाइन करने के लिए आप Snapdeal की वेबसाइट पर जाकर एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं और उसके बाद Snapdeal के प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक बनाकर उसे अपने वेबसाइट या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
उसके बाद अगर कोई व्यक्ति आपके शेयर किये गए लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता हैं तो आपको उस प्रोडक्ट पर Snapdeal की तरफ से कमीशन मिलता हैं तो इस प्रकार आप Snapdeal से Affiliate program से भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
Snapdeal Owner कौन हैं?
Snapdeal का owner इसकी पैरेंट कंपनी Jasper Infotech कंपनी हैं जिसके फाउंडर कुनाल बहल और रोहित बंसल हैं।
Snapdeal के फाउंडर कौन हैं?
Snapdeal के फाउंडर कुनाल बहल और रोहित बंसल हैं जिन्होंने 2010 में Snapdeal की शरुआत की थी।
स्नैपडील कंपनी कहां है?
Snapdeal एक Indian E-commerce Company है जिसका मुख्यालय New Delhi, India में स्थित है।
तो दोस्तों अब आपको Snapdeal की अच्छी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी और आशा करते हैं आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट Snapdeal Kya hai पसंद हैं तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और साथ ही साथ पोस्ट सम्बंधित किसी भी प्रकार के Doubts के लिए हमे कमेंट करके बता सकते हैं।
Related Articles:-