5 मिनट में Swiggy से Order कैसे करे | Swiggy से खाना मंगाने का Easy तरीका

नमस्कार दोस्तों। आज की हमारी इस पोस्ट में हम जानने वाले है Swiggy क्या है और Swiggy से Order कैसे करे या Swiggy से खाना मंगाने का तरीका विस्तार से।

एक पहले का समय था जब हमे अगर किसी भी चीज की जरुरत है जैसे खाना, पीना, कपड़े या अन्य कोई सामान तो उसके लिए हमे बाहर जाकर उसे खरीदना पड़ता था जिससे हमारा समय और एनर्जी दोनों ख़तम होते थे।

लेकिन पिछले कुछ सालो में हमारे देश में इतनी तरक्की हो चुकी है आज हम घर बैठे कोई भी सामान ऑनलाइन आर्डर कर सकते है फिर चाहे वह खाना हो, कपडे हो या कोई इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान या अन्य कोई प्रोडक्ट।

आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल की मदद से किसी भी प्रोडक्ट को ऑनलाइन अपने घर तक मँगवा सकते है और आज की इस पोस्ट में भी हम इसी तरह के एक एप्लीकेशन की मदद से जानने वाले है ऑनलाइन खाना कैसे आर्डर करे या Swiggy से खाना कैसे आर्डर करे?

तो अगर आप भी खाने के शौकीन है तो आपको हमारी यह पोस्ट काफी पसंद आने वाली है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े। चलिए शुरुआत करते है स्विग्गी क्या है से।

Swiggy क्या है (What is Swiggy in Hindi)

Swiggy से Order कैसे करे

Swiggy एक ऑनलाइन फ़ूड कंपनी है जो मोबाइल एप्लीकेशन पर आधारित है और यह आपको ऑनलाइन खाना आर्डर करने की सुविधा उपलब्ध करवाती है ठीक उसी तरह जैसे जोमाटो आपको खाना उपलब्ध करवाता है।

Swiggy की शुरुआत सन 2014 में की गयी थी और वर्तमान में यह भारत के 600 से भी अधिक शहरों में अपनी सर्विस उपलब्ध करवा रहा है।

Swiggy App को गूगल प्लेस्टोर से 10 करोड़ से भी अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है साथ ही 57 लाख से भी अधिक लोगो ने इसे 4.5 स्टार की बेहतरीन रेटिंग भी दी है जिससे आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है।

स्विग्गी मुख्यतः भारत के अलग अलग शहरों के रेस्टोरेंट के साथ जुड़ा हुआ है और यह कस्टमर को और रेस्टोरेंट को आपस में जोड़ने का एक जरिया है।

मतलब की जब भी आप स्विग्गी से कोई भी खाना आर्डर करते है तो उसका एक नोटिफिकेशन उस रेस्टोरेंट ओनर को जाता है जहाँ से आपने खाना आर्डर किया है ताकि वह आपका आर्डर तैयार कर सके और एक नोटिफिकेशन स्विग्गी डिलीवरी बॉय को जाता है ताकि वह आपका आर्डर उस रेस्टोरेंट से कलेक्ट करके आप तक पहुँचा सके।

और इस प्रोसेस के बीच स्विग्गी को भी कमीशन मिल जाता है और रेस्टोरेंट ओनर को भी अच्छे आर्डर मिल जाते है जिससे दोनों का फायदा हो जाता है और डिलीवरी बॉय को भी इनकी सैलरी मिल जाती है।

Swiggy कैसे काम करता है

Swiggy और Zomato के काम करने का तरीका बिलकुल ही एक समान है। दोनों ही अपने कस्टमर को घर बैठे खाना मंगवाने की सुविधा उपलब्ध करवाते है।

जब भी आप Swiggy से कोई Food Order करते है तो उसका नोटिफिकेशन सिलेक्टेड रेस्टोरेंट ओनर के पास जाता है और वह आपके आर्डर को Accept करके आपका आर्डर तैयार करता है।

साथ ही एक नोटिफिकेशन आपके क्षेत्र के नजदीकी डिलीवरी बॉय को भी जाता है जो उस रेस्टोरेंट पर जाकर आपका आर्डर कलेक्ट करता है और उसे आप तक पहुंचाता है।

इस प्रकार यह पूरा सिस्टम काम करता है और आपके केवल एक क्लिक में एकदम ताजा और स्वादिष्ट खाना आपके घर के द्वार तक पहुँच जाता है।

इस प्रकार अब तक आपको यह तो अच्छे से समझ में आ गया होगा की Swiggy क्या होता है और कैसे काम करता है तो चलिए अब आगे जानते है Swiggy से Food Order कैसे करे?

Swiggy से Order कैसे करे

Swiggy से किसी भी प्रकार का खाना आर्डर करने के लिए पहले आपको स्विग्गी ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करना होगा और उसके बाद आप इस पर अकाउंट बनाकर यहाँ से खाना मंगवा सकते है तो चलिए जानते है पूरा प्रोसेस विस्तार से।

Swiggy App Download कैसे करे

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर पर Swiggy लिखकर सर्च करना है और इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लेना है। आप चाहे तो निम्न्लिखित Download Button से भी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है।

Swiggy से Order कैसे करे

Swiggy पर Account कैसे बनाये

अब तक आपने स्विग्गी ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर लिया होगा तो चलिए अब निम्न्लिखित स्टेप्स के माध्यम से इस पर अकाउंट बनाने का प्रोसेस जान लेते है।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Swiggy App ओपन करे और Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Swiggy पर Account कैसे बनाये

Step 2 – अब अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Swiggy पर Account कैसे बनाये

Step 3 – अब आपके दर्ज किये नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जो की ऑटोमेटिक ही वेरीफाई हो जायेगा। अगर ऑटोमेटिक वेरीफाई नहीं होता है तो आप प्राप्त ओटीपी को दर्ज करे।

Swiggy पर Account कैसे बनाये

Step 4 – अब अगले पेज पर आपको पूछा जायेगा What’s Your Name? अपना नाम दर्ज करे और Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Swiggy पर Account कैसे बनाये

Step 5 – अब आपको आपकी ईमेल आईडी दर्ज करना है और उसके बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Swiggy पर Account कैसे बनाये

Step 6 – अब अगला पेज What’s Your Location का ओपन होगा जहाँ आपको दो ऑप्शन मिलेंगे पहला जिस पर क्लिक करके आप अपनी Currant Location Access को Allow कर सकते है और दूसरा जिस पर क्लिक करने आप Manually अपनी लोकेशन दर्ज कर सकते है। आप इसमें से किसी भी एक विकल्प का चयन कर सकते है।

अगर आप पहले विकल्प को चुनते है तो आपको अपने मोबाइल में लोकेशन को ऑन करना होगा और उसके बाद ऑटोमेटिक ही आपकी करंट लोकेशन एक्सेस कर ली जाएगी और अगर आप दूसरे विकल्प को चुनते है तो आपको अपना पूरा एड्रेस मैन्युअली दर्ज करना होगा।

लोकेशन को सेट करते ही आपका स्विग्गी पर अकाउंट बनकर तैयार हो जायेगा और उसके बाद आप Swiggy App के होम पेज पर आ जायेंगे जहाँ आपको अलग अलग Food और Offers के विकल्प देखने को मिलेंगे। अब आप Swiggy से खाना आर्डर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है तो चलिए जानते है Swiggy से Food Order कैसे करते है?

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

Swiggy के होम पेज पर पहुँचने के बाद यहाँ पर बहुत से अलग अलग Food Picture देखकर शायद आपके भी मुँह में पानी आ गया होगा तो चलिए निम्न्लिखित आसान से स्टेप्स के माध्यम से हम Swiggy से खाना आर्डर करने का तरीका जान लेते है।

Step 1 – Swiggy App में होम पेज पर आपको सबसे ऊपर सर्च का ऑप्शन मिलता है उस पर क्लिक करे और आपको जो भी आर्डर करना है वह सर्च करे। जैसे अगर मुझे समोसा आर्डर करना है तो में Samosa लिखकर सर्च करूँगा।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

Step 2 – अब आपको आपके नजदीकी Samosa Shop और Restaurants की लिस्ट मिल जाएगी साथ ही आपको अलग अलग वैरायटी और प्राइस के समोसे देखने को मिल जायेंगे। यहाँ से आपको जो भी समोसा पसंद आता है उसके नीचे Add के ऑप्शन पर क्लिक करदे।

Step 3 – अब अगर आप उस शॉप से और भी कुछ आर्डर करना चाहते है तो आप See Full Menu के ऑप्शन पर क्लिक करके पूरा मेनू देख सकते है और जो भी आपको पसंद आता है Add के ऑप्शन पर क्लिक करदे अन्यथा नीचे Checkout के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 4 – अब अगले पेज पर आपको आपके आर्डर से सम्बंधित बहुत से अलग अलग ऑप्शन मिलेंगे जैसे कूपन कोड जहाँ आप कोई भी कूपन कोड दर्ज करके डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही आपको यहाँ पर आपकी बिल डिटेल्स भी मिल जाएगी जिसे अच्छे से पढ़ने के बाद नीचे Add Address to Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

Step 5 – अब अगर आप अपनी लोकेशन बदलना चाहते है तो Change के ऑप्शन पर क्लिक करे अन्यथा Confirm Location के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

Step 6 – अब अगले पेज पर आपको अपना डिटेल्ड एड्रेस दर्ज करना है जैसे आपका House, Flat No./Block और Apartment, Road Area आदि। आप चाहे तो अपनी Voice Record करके भी डायरेक्शन बता सकते है और उसके बाद नीचे Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

Step 7 – अब आपको अगले पेज पर आपके आर्डर का Total Amount दिख जायेगा जिसके आगे Proceed to Pay का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

Step 8 – अब आपको अगले पेज पर पेमेंट के अलग अलग ऑप्शन मिल जायेंगे जैसे Google Pay, Phone Pe, Paytm, Credit Card, Wallet, Net Banking साथ ही आपको Cash on Delivery का ऑप्शन भी मिलता है।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

अगर आप डिलीवरी के समय पैसा देना चाहते है तो आपको Cash on Delivery के ऑप्शन पर क्लिक करके नीचे Pay With Cash के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और इतना करते ही आपका आर्डर Successfully Placed हो जायेगा।

Swiggy से खाना आर्डर कैसे करे

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से स्विग्गी से कोई भी खाना बहुत ही आसानी से आर्डर कर सकते है और अपनी भूख को शांत कर सकते है। आशा है आपको अब तक की जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी तो चलिए अब Swiggy पर आर्डर कैंसिल करने का तरीका भी जान लेते है।

Swiggy Order Cancel कैसे करे

अगर आपने स्विग्गी पर गलती से कोई आर्डर Placed कर दिया है तो अब आप उसे कैंसिल करना चाहते है तो आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

Step 1 – Order Placed होने के बाद आपको उसी पेज पर ऊपर Help का ऑप्शन मिलता है उस पर क्लिक करे।

Swiggy Order Cancel कैसे करे

Step 2 – अब आपको अगले पेज पर कुछ और अलग अलग ऑप्शन मिलेंगे जिसमे से आपको I Want to Cancel My Order के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Swiggy Order Cancel कैसे करे

Step 3 – अब आपके सामने एक चैट ओपन होगा जहाँ आपको पुनः Yes, Cancel My Order पर क्लिक करना है और उसके बाद आपका आर्डर कैंसिल कर दिया जायेगा।

Swiggy Order Cancel कैसे करे
Note - ध्यान रहे अगर आप किसी भी प्रकार की Cancellation Fee से बचना चाहते है तो आपको Order Placed करने के 1 मिनट के भीतर उसे पुनः कैंसिल करना होगा अन्यथा आपको आर्डर कैंसिल करने का कुछ चार्ज देना पड़ सकता है। 

अब आपको स्विग्गी से खाना आर्डर करने और आर्डर कैंसिल करने से सम्बंधित पूरी जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब हम स्विग्गी से खाना मंगाने के कुछ फायदों के बारे में जान लेते है।

Swiggy से आर्डर करने के फायदे

बहुत से लोगो को लगता है की मै स्विग्गी से खाना आर्डर क्यों करू? मुझे इससे क्या फायदा हो सकता है तो चलिए एक इसके कुछ फायदों के बारे में जान लेते है।

  1. आपको खाना खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है आप घर पर ही मनपसंद खाना आर्डर कर सकते है।
  2. यहाँ पर आपको एकदम ताजा और स्वादिष्ट खाना डिलीवर किया जाता है।
  3. स्विग्गी से खाना आर्डर करने पर आपको बहुत ही कम प्राइस में अच्छा खाना मिल जाता है।
  4. यहाँ आपको अलग अलग डिस्काउंट कूपन भी मिलते है जिसका इस्तेमाल करके आप कम प्राइस में खाना आर्डर कर सकते है।
  5. स्विग्गी की डिलीवरी बहुत फ़ास्ट है जो आपको आर्डर करने के कुछ समय में ही आपका आर्डर डिलीवर कर देते है।
  6. स्विग्गी पर आप अपने आर्डर को ट्रैक कर सकते है की वह कहाँ तक पहुंचा है।
  7. यहाँ से आप अगर 60 सेकंड के अंदर आर्डर कैंसिल कर देते है तो आपको कोई Cancellation Fee नहीं देना पड़ता है।
  8. आप अपने पसंदीदा खाने को बिना बाहर जाए एक क्लिक में अपने घर तक मंगवा सकते है।

इस प्रकार अब आपको इसके फायदों के बारे में पता चल गया होगा और आपको पसंद भी आये होंगे तो चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs:- Swiggy से Order कैसे करे

स्विग्गी से खाना ऑर्डर कैसे करें?

स्विग्गी से खाना आर्डर करने के लिए प्लेस्टोर से स्विग्गी ऐप को इनस्टॉल करके अकाउंट बनाये। अपना मनपसंद आर्डर सर्च करे, अपना एड्रेस दर्ज करे और पेमेंट सिलेक्ट करके अपना Order Placed कर दे।

मैं स्विगी पर ऑर्डर कैसे बुक करूं?

आप स्विग्गी पर अपना आर्डर स्विग्गी ऐप के माध्यम से कर सकते है और अगर आपको यहाँ से आर्डर करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप इस पोस्ट में बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

क्या मैं स्विगी पर खाना भेज सकता हूं?

हां, अगर आपका कोई Food Stall या रेस्टोरेंट है तो आप उसे स्विग्गी के साथ रजिस्टर कर सकते है और उसके बाद स्विग्गी से ऑनलाइन फ़ूड आर्डर प्राप्त कर सकते है और स्विग्गी पर खाना भेज सकते है।

स्विगी में सेल्फ पिकअप कैसे ऑर्डर करूं?

स्विग्गी से सेल्फ पिकअप आर्डर के लिए आपको अपनी सबसे नजदीकी रेस्टोरेंट से खाना आर्डर करना होगा और खाना तैयार होने तक आपको वहां पहुंचना होगा और उसके बाद आप अपने नंबर पर प्राप्त कोड दिखाकर अपना आर्डर प्राप्त कर सकते है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Swiggy से Order कैसे करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment