मोबाइल में टाइप C चार्जर क्या होता है और इसके क्या लाभ है

दोस्तों अगर आप भी आज के समय के लेटेस्ट स्मार्टफोन इस्तेमाल करते है तो आपके देखा होगा आज के अधिकतर मोबाइल फ़ोन में टाइप C चार्जर देखने को मिलता है लेकिन क्या आपको पता है मोबाइल में टाइप C चार्जर क्या होता है?

वर्तमान समय में तकनिकी इतनी बढ़ गयी है की हमे हर नए स्मार्टफोन में कोई ना कोई नया फीचर देखने को मिल जाता है लेकिन यह सिर्फ मोबाइल तक ही सीमित नहीं है। आजकल आने वाले चार्ज में भी हमे अलग-अलग फीचर देखने को मिल जाते है।

जैसे बहुत से मोबाइल फ़ोन टाइप-सी चार्जर देते है और फ़ास्ट चार्जर उपलब्ध करवाते है। आप में से भी बहुत से लोग टाइप सी चार्जर का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन अधिकतर लोगो को इसके महत्त्व और लाभ की जानकारी नहीं होगी।

तो चलिए इस पोस्ट में माध्यम से आज USB Type-C Charger की विशेषताएं, इसके लाभ और वर्तमान में बढ़ रहे इसके महत्त्व के बारे में जान लेते है।

USB टाइप C चार्जर क्या होता है

Type-C Charger आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल किये जाने वाले चार्जर का एक प्रकार होता है जिसे USB-C टाइप के नाम से भी जाना जाता है क्योकि यह USB-C विनिर्देशन का पालन करता है।

टाइप C चार्जर पिछले यूएसबी कनेक्टर टाइप-A और टाइप-B से बिलकुल अलग है क्योकि इसमें रिवर्सिबल डिज़ाइन होता है जिससे चार्जर को किसी भी साइड से डिवाइस में डाला जा सकता है मतलब की अब आपको मोबाइल में प्लग-इन करने से पहले सही ओरिएंटेशन की जाँच करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

पुराने कनेक्टर जैसे टाइप-ए और टाइप-बी जो सीमित प्रतिवर्ती के थे मतलब की उन्हें एक ही तरफ से प्लग इन किया जा सकता था और इसमें डेटा ट्रांसफर दर भी कम होती थी लेकिन आज के टाइप-C चार्जर पुराने चार्जर की तुलना में उच्च शक्ति और डेटा ट्रांसफर दर देने में सक्षम है।

अपने बहुमुखी उपयोगो और विशेषताओं के कारण पिछले कुछ सालो में टाइप-C चार्जर का महत्त्व काफी बढ़ गया है और वर्तमान में सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इसका इस्तेमाल शुरू हो गया है।

Type C Charger की विशेषताएं

टाइप-C चार्जर की कुछ खास खूबियों के कारण यह धीरे धीरे सामान्य चार्जर से ज्यादा इस्तेमाल में आना शुरू ही गया है तो चलिए इसको कुछ खास विशेषताओं के बारे में जान लेते है।

  1. Fast Charging – टाइप-C चार्जर आपके डिवाइस को जल्दी चार्ज करने में सक्षम होते है। पुराने सामान्य चार्जर में केवल 5 वोल्ट तक की पावर सप्लाई हो सकती थी लेकिन टाइप-C में 20 वोल्ट तक की पावर सप्लाई हो सकती है जो आपके मोबाइल को जल्दी चार्ज कर देती है।
  2. Easy to Use – टाइप-C चार्जर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है क्योकि इसे उल्टा या सीधा किसी भी साइड में प्लग-इन किया जा सकता है।
  3. Speed – Type-C में डाटा ट्रांसफर स्पीड भी अधिक होती है जिससे इस प्रकार की केबल की मदद से डाटा को अधिक स्पीड से ट्रांसफर किया जा सकता है।
  4. Safe – यह अन्य कनेक्टर से ज्यादा सुरक्षित है।

इस प्रकार USB Type-C Charger की उपरोक्त विशेषताएं ही इसे अन्य चार्जर से अलग बनाते है।

टाइप-C चार्जर के उपयोग क्या-क्या है

USB Type-C के अलग अलग उपयोग हो सकते है जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  1. यूएसबी टाइप-C को मोबाइल, लैपटॉप, टैबलट इत्यादि इलैक्ट्रोनिक डिवाइस में चार्जिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  2. USB Type-C का उपयोग HeadPhone और Earphones में भी किया जाता है।
  3. USB Type-C का उपयोग Data Transfer करने के लिए भी किया जा सकता है।
  4. Type-C Fast Charging को Support करती है जिससे मोबाइल को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
  5. एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

इस प्रकार USB Type-C का उपयोग आप चार्जर के साथ साथ अन्य कई तरह से कर सकते है जिनके बारे में ऊपर बताया है।

मोबाइल में टाइप C चार्जर का महत्त्व क्यों बढ़ रहा है

अगर आपके पहले के मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल किये है जिनमे Micro USB Charger इस्तेमाल किये जाते थे तो आपको पता होगा उन मोबाइल फ़ोन को पूरा चार्जर होने में लगभग 3 से 4 घंटे लग जाते थे।

लेकिन आज के जमाने के स्मार्टफोन में USB Type C चार्जर इस्तेमाल होने लग गया है जिसे मोबाइल फ़ोन या कोई भी डिवाइस लगभग 30 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है।

इसके अलावा पहले के Micro USB से डेटा ट्रांसफर करने में भी बहुत देर लगती थी लेकिन वर्तमान में USB Type C से डेटा भी फ़ास्ट ट्रांसफर होता है।

इसके अलावा USB Type C के इस्तेमाल से एक ही चार्जर से मोबाइल, लैपटॉप और टैबलट आदि को चार्ज किया जा सकता है जिससे आपको अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग अलग चार्जर की आवश्यकत नहीं होती है।

साथ ही Type-C का इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है क्योकि इसे उल्टा और सीधा किसी भी तरीके से Plug-In किया जा सकता है और इसी कारण यह ख़राब भी कम होता है।

इन्ही उपरोक्त करने की वजह से वर्तमान समय में मोबाइल में टाइप-C चार्जर का महत्त्व बढ़ रहा है और सभी मोबाइल कम्पनिया अपने डिवाइस में टाइप-C चार्जर देने लग गयी है।

इस प्रकार अब तक आपको यह तो समझ में आ गया होगा की USB Type-C क्या होता है और इसके फायदे क्या-क्या है तो चलिए अब हम सामान्य चार्जर और Type-C के बीच का अंतर देख लेते है।

साधारण मोबाइल चार्जर और Type C चार्जर में क्या फर्क होता हैं

निम्न्लिखित सारणी के माध्यम से आप सामान्य Micro Charger और Type-C चार्जर में अंतर पता कर सकते है।

क्र.संख्या Normal Charger Type C Charger
1 नार्मल चार्जर को एक ही साइड से इस्तेमाल किया जा सकता है। टाइप-C चार्जर को उल्टा या सीधा किसी भी तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
2 यह फ़ास्ट चार्जर को सपोर्ट नहीं करता है। इसमें मोबाइल फ़ास्ट चार्जिंग हो जाता है।
3 इसमें डेटा ट्रांसफर की गति धीमी होती है। इसमें डेटा ट्रांसफर तेज गति से होता है।
4 यह पुरानी तकनिकी पर आधारित है। यह लेटेस्ट तकनिकी पर आधारित है।
5 टाइप-C की तुलना में कम सुरक्षित है। सामान्य चार्जर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।
6 इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। इस्तेमाल करने में आसान होता है।

इस प्रकार सामान्य चार्जर और Type-C Charger में काफी अंतर होता है जिसके बारे में हमने उपरोक्त सारणी में जानकारी दी है। चलिए अब हम इस विषय से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to USB Type C

मोबाइल फ़ोन में अब टाइप ‘C’ चार्जिंग पिन क्यों आने लगी है?

मोबाइल फ़ोन में अब सामान्य चार्जर की जगह Type-C चार्जर इस्तेमाल होने लग गए है जिसके मुख्य कारण निम्न्लिखित है।
1. यह इस्तेमाल करने में अधिक आसान होते है।
2. इसमें हुक नहीं होते है जिससे इसे दोनों साइड से इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. जल्दी ख़राब नहीं होते है।
4. फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते है जिससे मोबाइल जल्दी चार्ज हो जाता है।
5. डेटा स्पीड फ़ास्ट ट्रांसफर होता है।

टाइप सी के चार्जर का चलन क्यों बढ़ गया है?

इस चार्जर की मदद से मोबाइल को फ़ास्ट चार्ज किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल करना बहुत यह आसान है इसी कारण टाइप-C चार्जर का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

USB Type-C क्या है?

USB Type-C डेटा केबल का एक प्रकार है जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने में किया जाता है।

Conclusion-

इस प्रकार दोस्तों अब आपको यूएसबी Type-C से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी और यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट टाइप C चार्जर क्या होता है पसंद आयी है तो इसे अपने अन्य सोशल मीडिया दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment