Uber Cab कैसे Book करते है विस्तार से जाने ~ 2024 New Method

नमस्कार दोस्तों, क्या आपको पता है Uber Cab कैसे Book करते है? अगर नहीं तो इस पोस्ट में हम आपको Uber Cab Book कैसे करे की विस्तार से जानकारी देने वाले है।

वैसे तो बहुत से लोगो को पता होगा की Uber से Cab कैसे बुक करते है लेकिन जिन लोगो को इसके बारे में जानकारी नहीं है उनके लिए यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

दोस्तों जब भी हमे कहीं बाहर जाना होता है तो ऑटो रिक्शा या टैक्सी ढूँढ़ते है लेकिन ओला और उबर जैसी कंपनियों के आने के बाद अब आप घर बैठे कुछ ही मिनट में अपने स्मार्टफोन से अपने लिए टैक्सी, कैब बुक कर सकते है।

इससे पहले हमने Ola Cab कैसे Book करे से सम्बंधित जानकारी दी थी अगर आपने अभी तक वह पोस्ट नहीं पढ़ी तो जरूर पढ़े।

साथ ही अगर आप उबर कैब बुक करना चाहते है तो इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े क्योकि इस पोस्ट में हम आपको Uber Cab Book करने का तरीका स्टेप बय स्टेप बताने वाले है तो चलिए सबसे पहले जान लेते है Uber Cab क्या होता है?

Uber Cab क्या है

What is Uber Cab in Hindi – Uber एक कैब टेक्सी प्रोवाइडर कंपनी है जिससे आप घर बैठे आसानी से अपने स्मार्टफोन की सहायता से कैब बुक कर सकते है।

आपको बता दे उबर एक अमेरिकी कंपनी है जिसकी शुरुआत सबसे पहले सन 2008 में अमेरिका में हुई थी और वर्तमान में उबर 50 से भी अधिक देशो में अपनी सेवा दे रही है।

उबेर पर आप आसानी से कोई भी कार, बाइक या ऑटो बुक कर सकते है और अपनी राइड पूरी कर सकते है मतलब की Uber Cab आपको आपकी लोकेशन पर लेने आ जाती है और आपकी डेस्टिनेशन लोकेशन तक पहुंचा भी देती है।

इसलिए अगर आप भी बसों और ऑटो रिक्शा की भीड़भाड़ से बचकर अपनी यात्रा पूरी करना चाहते है तो आपको Uber Cab Book करने का तरीका पता होना चाहिए तो चलिए अब जानते है Uber Cab Booking कैसे करे?

Uber Cab कैसे Book करते है

Uber Cab कैसे Book करते है

अगर आपको Uber Cab Book करना है तो आपको पहले Uber Application को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके अकाउंट सेटअप करना होगा और उसके बाद आप यहाँ से Cab Book कर सकते है।

अगर आप Uber पर Cab Book करना चाहते है तो सबसे पहले निचे दिए गए Download Button से Uber App को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इनस्टॉल करले और उसके बाद Uber पर अकाउंट बनाने के लिए निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करे।

Uber पर Account कैसे बनाये

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Uber App ओपन करे और Location Permission को Allow करे।

Uber पर Account कैसे बनाये

Step 2 – अब अगले पेज पर आपको Get Started का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Uber पर Account कैसे बनाये

Step 3 – अब आपको अपना Mobile Number दर्ज करना है और उसके बाद नीचे Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप चाहे तो नीचे बताये अनुसार अपने Google और Facebook Account से भी Sign Up कर सकते है।

Uber पर Account कैसे बनाये

Step 4 – अब आपको अपने दर्ज किये गए नंबर पर प्राप्त 4 – अंकीय OTP दर्ज करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Uber पर Account कैसे बनाये

Step 5 – अब आपको अपना First Name और Last Name दर्ज करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Uber पर Account कैसे बनाये

Step 6 – अब Uber Terms & Review Privacy Notice Page ओपन होगा जहाँ आपको नीचे I Agree के बॉक्स को Tick करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Uber पर Account कैसे बनाये

इस प्रकार अब Uber पर आपका सफलतापूर्वक अकाउंट बन गया है और अब आप Uber App के Home पेज पर आ जायेंगे जहाँ से आप अपने लिए कैब बुक कर सकते है तो चलिए जानते है Uber से Cab कैसे बुक करे?

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

Uber से Cab Book करने के लिए आपको पहले उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करके Uber App पर आप अकाउंट बना लेना है और उसके बाद निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करे।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल की Location/GPS ऑन करे।

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

Step 2 – अब अपने मोबाइल में Uber App ओपन करके होमपेज पर Ride के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 3 – अब अगले पेज पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

  1. Enter Pickup Location – अपनी Current Location दर्ज करे जहाँ आप कैब बुलाना चाहते है।
  2. Where to – Destination location दर्ज करे जहाँ आप पहुँचना चाहते है।
Uber Cab कैसे Book कैसे करे

Step 4 – जैसे ही आप अपनी Pickup और Destination लोकेशन दर्ज करेंगे आपके सामने Map Route के साथ अलग-अलग Cabs के ऑप्शन होंगे जिसमे से कोई एक चुनने के बाद नीचे Confirm के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

Step 5 – अब अगले पेज पर आपको अपना Pickup Spot Confirm करके Confirm Pickup के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

Step 6 – अब आपको अगले पेज पर Add Payment Methods का ऑप्शन मिलेगा जहां से आप अपना पेमेंट मेथड सिलेक्ट कर सकते है जैसे Cash, Credit or Debit Card, Paytm, Amazon Pay या Gift Card आदि।

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

Step 7 – अब आपकी Ride Request भेजी जाएगी और कुछ देर Loading होने के बाद आपके सामने Uber Driver की डिटेल्स जैसे मोबाइल नंबर, गाडी नंबर आदि दिख जायेगा और Uber Driver की ओर से आपको कॉल या मैसेज प्राप्त हो जायेगा।

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

यहाँ आपको एक PIN Number प्राप्त होगा जिसे आपको Uber Driver को Pickup के समय बताना होगा और उसके बाद आप अपनी Ride का आनंद ले सकते है।

Step 8 – अगर आप किसी कारण से अपनी Ride Cancel करना चाहते है तो नीचे आपको Cancel का भी ऑप्शन मिल जाता है जिस पर क्लिक करने के बाद आप Ride Cancel का Reason सिलेक्ट करके अपनी राइड को कैंसिल कर सकते है।

Uber Cab कैसे Book कैसे करे

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करते हुए Uber Cab Book कर सकते है और अपनी यात्रा पूरी कर सकते है।

Uber App में आपको एक Rentals का ऑप्शन भी मिलता है जहां से आप अपनी यात्रा के लिए किलोमीटर या घंटे के हिसाब से Cab Rent पर ले सकते है और अपनी यात्रा पूरी कर सकते है। चलिए अब उबेर से कैब बुक करने के कुछ फायदों के बारे में जान लेते है।

Uber Cab के फायदे

Uber Cab से Taxi बुक करने के बहुत से अलग-अलग फायदे है जिसमे से कुछ फायदे निम्न्लिखित है।

  • आप घर बैठे कैब बुला सकते है आपको कही भी बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • आपको यहाँ पर पेमेंट करने के बहुत से अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते है जैसे कैश और ऑनलाइन।
  • अगर आप अकेले अपनी यात्रा पूरी करना चाहते है तो आप अपने अकेले के लिए भी कैब बुक कर सकते है।
  • Uber पर आप बहुत ही सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा को पूरी कर सकते है।
  • उबर पर आपको टैक्सी सिलेक्ट करने के भी अलग-अलग ऑप्शन मिलते है जिससे आप अपनी मर्जी के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।
  • यहाँ से आप Rent पर भी Cab Book कर सकते है जो की समय या किलोमीटर के हिसाब से हो सकती है।
  • आप Uber Pool Feature का इस्तेमाल करके अपनी कैब को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी शेयर कर सकते है और अपना पैसा बचा सकते है।
  • Uber App का इंटरफ़ेस बहुत ही सिंपल है जिससे कोई बीच व्यक्ति आसानी से यहाँ से अपनी कैब बुक कर सकता है।

इस प्रकार अब आपको Uber Cabs के फायदों के बारे में तो अच्छे से समझ में आ गया होगा तो चलिए अब Uber से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सलाह के बारे में भी जान लेते है।

Uber Cabs से सम्बंधित कुछ जरूर सलाह

Uber से Cab Book करते समय या इसका इस्तेमाल करने के दौरान आपको कुछ मत्वपूर्ण बातो का ध्यान रखना चाहिए जो की निम्न्लिखित है।

  1. Cab Book करने के बाद Driver Information को थोड़ा Swipe Up करने पर आपको Cancel का ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करके आप अपनी Ride Cancel कर सकते है।
  2. अगर आप किसी भी तरह की Cancellation Fees से बचना चाहते है तो Ride Book करने के 5 मिनट के भीतर ही पुनः Ride Cancel करदे।
  3. किसी भी कैब में सफर करने से पूर्व उनकी रेटिंग्स और उनके रिव्यु जरूर पढ़े ताकि आपको राइड के दौरान किसी भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़े।
  4. अगर आपको किसी भी व्यक्ति के साथ कैब में सफर करना सुरक्षित नहीं लग रहा है तो आप बेझिझक बैठने से मना कर सकते है या नीचे उतर सकते है।
  5. Cab Book करने के बाद अपनी Pickup Location पर ही खड़े रहे और कैब आने का इंतजार करे अन्यथा कैब ड्राइवर को आपकी लोकेशन पता करने में परेशानी हो सकती है।
  6. Uber Drivers असल में उबर के लिए काम नहीं करते है बल्कि यह अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत Uber को देते है और इसी कारण यह उबर की लिस्ट में शामिल होते है।

आशा है आपको अब तक की शेयर की गयी जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी तो चलिए अब Uber Cab Book करने से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

इसके साथ ही अगर आप Uber के साथ काम करना चाहते है या उबेर में अपनी कोई कार या बाइक लगाकर पैसे कमाना चाहते है लेकिन आपको इसकी सही जानकारी नहीं है तो आप हमारी Uber में Bike कैसे लगाए पोस्ट को पढ़ सकते है।

FAQs Related to Uber Cabs Booking

Uber Cab Book करने के लिए क्या करे?

Uber Cab बुक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Uber App डाउनलोड करके अकाउंट बनाये और उसके बाद इस पोस्ट में बताये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आप अपने लिए कैब बुक कर सकते है।

Uber Cab कैसे बुक किया जाता है?

Uber Cab बुक करने के लिए आप उबर एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है इसके अलावा आप उबर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी कैब बुक कर सकते है।

क्या एक बार कैब बुक करने के बाद पुनः कैंसिल कर सकते है ?

हां, आप कैब बुक करने के पश्चात उसे पुनः कैंसिल कर सकते है लेकिन अगर आप किसी भी प्रकार की Cancellation Fees से बचना चाहते है तो आप राइड बुक करने के 5 मिनट के भीतर ही अपनी राइड कैंसिल कर दे।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Uber Cab कैसे Book करते है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी भी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment