विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है और उससे सम्बंधित इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से।

खेलना किसे पसंद नहीं होता है? आप सभी लोगो ने अपने बचपन में अलग-अलग तरह के बहुत से खेल खेले होंगे जैसे क्रिकेट, फूटबाल, दौड़, कबड्डी आदि। वर्तमान समय में बच्चे मैदानी खेल खेलने की जगह ऑनलाइन गेम खेलना ज्यादा पसंद करते है।

लेकिन अगर आप बाहर मैदान में खेले जाने वाले खेल खेलना पसंद करते है तो आपको यह जानने की जिज्ञासा जरूर होगी की दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है? अगर हां तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आ चुके है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको इस विषय से सम्बंधित पूरी जानकारी देने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है

मुख्य रूप से खेलो को दो भागों में बाँट दिया गया जिसमे पहला है Outdoor Game और दूसरा है Indoor Game. आउटडोर खेल मुख्य रूप से बड़े मैदान में खेले जाने वाले खेल होते है जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल, हैंडबॉल आदि।

वही इंडोर खेल वह होते है जो घर के अंदर भी आसानी से खेले जा सकते हो जैसे केरम, चेस, टेबल टेनिस, लूडो, कार्ड गेम, बोर्ड गेम्स आदि।

इनमे से बहुत से खेल ऐसे है जो आज खेले जाते है लेकिन पहले के समय में इन खेलो का कोई अस्तित्व नहीं था या बहुत से ऐसे खेल भी थे जिन्हे पुराने समय में बहुत पसंद किया जाता था लेकिन वर्तमान में उन खेलो की पॉपुलैरिटी कम हो गयी है।

अगर बात की जाए दुनिया के सबसे पुराना खेल की तो विश्व का सबसे पुराना खेल “कुश्ती” को माना गया है और इसके कई सारे वैज्ञानिक तथ्य और प्रमाण भी उपलब्ध है।

वैज्ञानिको या खोजकर्ताओं द्वारा यह पता किया गया की दुनिया का सबसे पुराना खेल कौनसा है तो उन्हें कुछ ऐसे पुराने प्रमाण मिले जिसे यह कहा जा सकता है की कुश्ती ही सबसे पुराना खेल है।

सन 1800 ईस्वी में की गयी रिसर्च के अनुसार वैज्ञानिको को मिस्र के पाठ में कुश्ती के नियमो का उल्लेख मिला जो की लगभग 100 200 AD के समय का था।

इसके साथ ही फ्रांस में भी लगभग 15000 साल पुरानी गुफाओं में कुश्ती के कुछ चित्र उकेरे हुए मिले जो दर्शाते है की उस समय भी कुश्ती का खेल खेला जाता था।

इसके अलावा और भी कई जगहों पर कुश्ती के प्रमाण मिले जिससे यह यह साबित होता है की कुश्ती एक प्राचीन समय का सबसे पुराना खेल है लेकिन यह आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना पहले के समय था। कुश्ती के खेल को आज भी हमारे भारत और बाहर के देशो में बहुत पसंद किया जाता है।

इस प्रकार यह तो बात हो गयी विश्व के सबसे पुराने खेल की लेकिन ऐसा नहीं है की केवल पुराने समय में कुश्ती खेल को ही खेला जाता है। और भी बहुत से ऐसे खेल है जिन्हे पुराने समय से खेला जा रहा है तो चलिए इन्ही में से कुछ खेलो के बारे में नीचे जान लेते है।

दुनिया के 5 सबसे पुराने खेल

जब वैज्ञानिको द्वारा पुराने खेलो के बारे में रिसर्च की गयी तो उन्हें कुश्ती के साथ साथ और भी कुछ खेलो के बारे में पता चला जिनके बारे में हम नीचे बात करने वाले है। तो चलिए जानते है दुनिया के सबसे पुराने खेल कौन से है?

1. कुश्ती (Wrestling)

कुश्ती एक बहुत ही प्राचीनतम खेल है जिसे सबसे पुराने खेलो की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। यह खेल पुराने समय से लेकर आज भी उतना ही लोकप्रिय बना हुआ है। इसे हमारे भारत के साथ साथ अन्य देशो में भी बहुत अधिक पसंद किया जाता है।

कुश्ती को पहलवानी के नाम से भी जाना जाता है और जो व्यक्ति पहलवानी करता है उसे पहलवान कहा जाता है, कुश्ती की शुरुआत पुराने समय में होने वाले मलयुद्ध से हुई है।

कुश्ती खेल को खेलने के भी अलग अलग नियम होते है और अगर आप टीवी पर Wrestling Matches देखते है तो आपको इन नियमो के बारे में पता भी होगा। कुश्ती का खेल दो व्यक्तियों के मध्य खेला जाता है लेकिन कई बार इस खेल में दो से अधिक खिलाडी भी भाग लेते है।

2. दौड़ (Race)

पुराने खेल की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है दौड़। दौड़ना का सामान्य खेल है जिसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। हम अक्सर अपने बचपन में दौड लगाते है और आपस में पकड़म-पकड़ाई खेलते है।

मुख्यतः बच्चो को यह खेल काफी पसंद आया है लेकिन इस खेल को बच्चो के साथ साथ अन्य लोगो द्वारा भी उतना ही पसंद किया जाता है। सन 776 ईसा पूर्व हुए ओलंपिक में भी सबसे पहले केवल फुट रेस खेल का आयोजन किया गया था और इसी से यह माना जाता है की दौड़ भी एक प्राचीन खेल है।

दौड़ को आज भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इस खेल में अलग अलग तरह की प्रतियोगिता देखने को मिलती है जैसे 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 1000 मीटर, 2500 मीटर आदि।

3. भाला फेक (Javelin Throw)

भाला फैक भी एक प्राचीन खेल है और इस खेल की प्रतियोगिताएं पुराने से समय से चली आ रही है। अगर आप पुराने राजा महाराजाओं के इतिहास को देखते है या पुरानी फिल्म इत्यादि देखते है तो उनमे भाला फैकने की प्रतियोगिताएं देखने को मिलती है।

जैसा की इस खेल के नाम से ही पता चल रहा है इस खेल में आपको जहाँ तक संभव हो सके भला फैकना होता है और जिसका भाला सबसे ज्यादा दुरी पर गिरता है उसे ही विजेता माना जाता है।

भाला फेंक प्राचीन ओलम्पिक खेलो में शामिल एक खेल है जिसे वर्तमान में भी बहुत पसंद किया जाता है और वर्तमान में भी यह खेल ओलंपिक खेलो में शामिल है।

4. पोलो

पोलो खेल को पहली बार फारसी साम्राज्य के दौरान मध्य एशिया में खेला गया था। पोलो खेल घोड़ो पर बैठकर खेला जाने वाला एक टीम खेल है जिसमे दोनों टीम घोड़ो पर बैठकर एक गेंद को गोल करने की कोशिश करते है।

इस खेल का मुख्य उदेश्य प्रतिद्वंदी टीम के विरुद्ध गोल करना होता है। इस खेल में खिलाड़ी घोड़े पर सवार होकर एक लकड़ी या प्लास्टिक की गेंद को हॉकी स्टिक की मदद से सामने वाली टीम के गोल में डालने की कोशिश करते है। इस खेल को एक बड़े खुले मैदान में खेला जाता है और प्रत्येक टीम में चार खिलाडी होते है।

पोलो खेल का पहला प्रलेखित प्रमाण 316 ईसा पूर्व का है। आधुनिक पोलो को भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान विकसित किया गया था।

5. हॉकी (Hockey)

ग्रीस में बहुत से छवियाँ प्राप्त हुई जिसमे लोग किसी घुमावदार छड़ी और गेंद से खेलते हुए अंकित किये गए थे और यह छवियाँ लगभग 600 ईसा पूर्व की है जिससे साबित होता है की हॉकी भी एक प्राचीनतम खेल है।

हॉकी को मूल रूप से शिंटी कहा जाता है। यह खेल मुख्य रूप से दो टीमों के मध्य खेला जाता है जिसमे प्रत्येक टीम में 11 खिलाडी शामिल होते है।

इसमें खिलाडी एक लकड़ी से बड़ी छड़ी की मदद से प्लास्टिक या कठोर धातु की गेंद को प्रतिद्वंदी टीम के गोल में डालने का प्रयास करते है और तय समय के अंत में जिस भी टीम द्वारा ज्यादा गोल किये गए होते है वह विजेता होती है।

इस प्रकार यह पांच सबसे पुराने खेल थे जो आपको जरूर पसंद आये होंगे। चलिए अब हम इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल-जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Post

भारत में सबसे पुराना खेल कौन सा है?

भारत का सबसे पुराना खेल कुश्ती को माना जाता है और वैज्ञानिको के पास इसके पुख्ता प्रमाण भी है।

सबसे पुराना खेल कौन सा है जो आज भी खेला जाता है?

कुश्ती भारत और दुनिया का सबसे पुराना खेल है और इसे आज भी बहुत लोगो द्वारा पसंद किया जाता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी से आपको पता चल गया होगा की विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इस जानकारी को अपने सभी सोशल मीडिया दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे साथ ही आप कौनसा खेल खेलना पसंद करते है हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment