Zomato से खाना कैसे आर्डर करे | Zomato से Order कैसे करे 5 मिनट में

नमस्कार दोस्तों। आज की इस पोस्ट में हम आपको Zomato से खाना कैसे आर्डर करे या Zomato से Order करने का पूरा तरीका विस्तार से बताने वाले है।

क्या आपको भूख लगी है? ऐसा इसलिए पूछ रहे है क्योकि इस पोस्ट में हम खाना आर्डर करना सिखने वाले है और अगर आपको भूख नहीं भी लगी है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको बहुत जोर से भूख लगने वाली है।

और जब आपको भूख लगेगी और घर में कुछ खाने को नहीं मिलेगा तो आप क्या करेंगे? खाना बनाएंगे या बाहर से कुछ आर्डर करने वाले है। अगर आपका कुछ चटपटी खाने का मन है और आप खाना बनाना नहीं चाहते है तो आप बाहर से खाना मंगवा सकते है।

लेकिन कैसे? हमे तो इसकी जानकारी ही नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं है क्योकि इस पोस्ट में आपको Zomato से खाना आर्डर करने की पूरी जानकारी स्टेप बय स्टेप मिलने वाली है इसलिए पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े लेकिन एक मिनट उससे पहले यह Zomato क्या होता है कैसे काम करता है इसके बारे में जान लेते है।

Zomato क्या है? (What is Zomato in Hindi)

Zomato एक बहुराष्ट्रीय भारतीय कंपनी है जो ऑनलाइन रेस्टोरेंट खोजने और खाना मंगवाने में आपकी मदद करती है। इस पोस्ट से पहले हमने OYO के बारे में जाना था जिसमे हम ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन से रूम बुक कर सकते है।

ठीक उसी तरह Zomato Application की मदद से भी आप घर बैठे खाना आर्डर कर सकते है जिससे आपका समय और पैसा दोनों बच सकता है क्योकि Zomato से खाना आर्डर करने पर अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है।

Zomato की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की गूगल प्लेस्टोर से Zomato App को 10 करोड़ से भी अधिक लोगो द्वारा डाउनलोड किया जा चूका है साथ ही इसे 4.4 स्टार की रेटिंग भी मिली हुई है।

ज़ोमाटो की स्थापना सन 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा द्वारा की गयी थी और वर्तमान समय में यह 24 से भी अधिक देखो में अपनी सर्विस उपलब्ध करवा रही है।

चलिए अब आपको यह तो समझ में आ गया होगा की जोमाटो एक मोबाइल एप्लीकेशन पर आधारित कंपनी है जो फ़ूड डिलीवरी का काम करती है लेकिन अभी भी आपके मन में कुछ सवाल होंगे जैसे –

क्या Zomato के खुद के रेस्टोरेंट है, ज़ोमाटो काम कैसे करता है, क्या ज़ोमाटो खुद खाना बनाकर डिलीवर करता है आदि तो चलिए अब जल्दी से आपके इन सभी सवालों का जवाब देख लेते है।

Zomato कैसे काम करता है

Basically, Zomato अपने मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सभी प्रकार के रेस्टोरेंट को ज़ोमाटो के साथ रजिस्टर्ड होने का मौका देता है और इस प्रकार जोमाटो पर देश के अलग अलग कोने से जोमाटो पर बहुत से रेस्टोरेंट रजिस्टर्ड है जो खाना पकाते है।

उसके बाद जब भी कोई कस्टमर जोमाटो से कोई फ़ूड आर्डर करता है तो उसका नोटिफिकेशन नजदीकी या सिलेक्टेड रेस्टोरेंट ओनर तक पहुँच जाता है और वह आपके आर्डर को एक्सेप्ट करके आपको समय बता देते है की कितने समय में आपके पास खाना पहुंचने वाला है।

उसके बाद जोमैटो का डिलीवरी बॉय आप तक खाना पहुंचा देता है और इसका पेमेंट आप डिलीवरी के समय कर सकते है और अगर आप चाहे तो खाना आर्डर करने के दौरान भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।

इस प्रकार जो भी रेस्टोरेंट ओनर जोमाटो के साथ रजिस्टर्ड होता है उसे प्रत्येक सफल आर्डर पर ज़ोमाटो को कुछ कमीशन देना पड़ता है और इससे जोमाटो की भी कमाई हो जाती है और रेस्टोरेंट ओनर को भी अच्छे आर्डर मिल जाते है।

इस प्रकार अब आपको जोमाटो के काम करने का तरीका अच्छे से समझ में आ गया होगा और अगर आपका भी कोई रेस्टोरेंट है और आप उसे जोमाटो के साथ रजिस्टर्ड करना चाहते है तो आप हमारी Zomato से पैसे कैसे कमाए पोस्ट को अच्छे से पढ़ सकते है।

चलिए यहाँ तक पढ़ते पढ़ते आपको भूख भी लगने लग गयी होगी तो चलिए अब जोमाटो से खाना कैसे मंगवाये या जोमाटो से आर्डर करने का तरीका जान लेते है।

Zomato से Order कैसे करे

जोमाटो से कुछ भी खाना आर्डर करने के लिए आपको पहले जोमाटो एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके अकाउंट बनाना होता है और उसके बाद आप यहाँ से कुछ भी खाना आर्डर कर सकते है तो चलिए पहले इसे डाउनलोड करने और अकाउंट बनाने के बारे में जान लेते है।

Zomato App कैसे Download करे

Zomato Application को डाउनलोड करना बहुत ही आसान है आप अपने मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर पर जाकर इसे सर्च करे और इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही यह ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड होकर इनस्टॉल हो जायेगा।

Zomato App कैसे Download करे

लेकिन अगर आप इतनी मश्कत नहीं करना चाहते है तो आप उपरोक्त Download Button पर क्लिक करके भी डायरेक्ट जोमाटो एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है।

Zomato App पर अकाउंट कैसे बनाये

अब तक आपने जोमाटो एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर लिए होगा तो चलिए अब निम्न्लिखित स्टेप्स के माध्यम से जान लेते है जोमाटो पर अकाउंट कैसे बनाये या जोमाटो में रजिस्टर कैसे करे?

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Zomato App ओपन करे और Location Access Permission को Allow करके अपने मोबाइल में नोटिफिकेशन बार से Location/GPS ऑन कर दे।

Zomato App पर अकाउंट कैसे बनाये

Step 2 – अब आपके सामने Enter Mobile Number का बॉक्स होगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और नीचे Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Zomato App पर अकाउंट कैसे बनाये

Step 3 – अब आपके दर्ज किये नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड (OTP) प्राप्त होगा और वह ऑटोमेटिक ही वेरीफाई हो जायेगा।

Step 4 – अब अगले पेज पर आपको अपना Name दर्ज करना है और अगर आप जोमाटो से सम्बंधित सभी अपडेट अपने व्हाट्सएप पर चाहते है तो नीचे के बॉक्स को टिक करने Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Zomato App पर अकाउंट कैसे बनाये

Step 5 – अब आपके सामने एक पॉपअप मैसेज ओपन होगा जहाँ अगर आप Veg खाना पसंद करते है तो पहले ऑप्शन पर टिक करे और Veg & Non Veg दोनों पसंद है तो दूसरे विकल्प को सिलेक्ट करके Proceed पर क्लिक करे।

Zomato App पर अकाउंट कैसे बनाये

अब जोमाटो पर आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन चूका है और अब आप फ़ूड आर्डर करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है तो चलिए अब जानते है जोमाटो से आर्डर कैसे करते है?

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

अब तक बताई गयी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद अब आप जोमाटो एप्लीकेशन के होम पेज पर होंगे और अब आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप यहाँ से खाना आर्डर करने वाले है।

लेकिन ध्यान रहे होम पेज पर आपको पता दिया जायेगा की आपकी Current Location पर जोमाटो डिलीवरी उपलब्ध है या नहीं। अगर उपलब्ध नहीं है तो आप कोई दूसरा एड्रेस दर्ज कर सकते है।

आप क्या जानना चाहते है Zomato से Pizza कैसे Order करे, Zomato से Burger कैसे Order करे या कुछ और भी आर्डर करना है तो आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना मनपसंद खाना आर्डर कर सकते है।

Step 1 – Zomato Application के होम पेज पर आपको ऊपर की ओर Search का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे और आपको जो भी खाना आर्डर करना है उसे सर्च करे। जैसे अगर आपको Pizza पसंद है तो Pizza लिखकर सर्च करे। (जैसा की नीचे इमेज में दिखाया गया है)

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 2 – अब आपको अपने नजदीकी सभी रैस्टोरेंट दिख जायेंगे जो Pizza की डिलीवरी करते है साथ ही आपको उनकी रेटिंग, पिज़्ज़ा की प्राइस, आपसे रेस्टोरेंट की दुरी और पिज़्ज़ा को पहुंचने में लगने वाला समय भी दिख जायेगा। यहाँ से आपको जो भी पसंद है उस पर क्लिक करे।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 3 – अब आपको अगले पेज पर उस रेस्टोरेंट का पूरा Menu दिख जायेगा जिससे आप जो भी आर्डर करना चाहते है आपको केवल उसके आगे Add के ऑप्शन पर क्लिक करके नीचे Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 4 – अब आपको अगले पेज पर कुल प्राइस और डिलीवरी चार्जेज देखने को मिल जायेंगे साथ ही आपको यहाँ Coupon Code भी मिलेगा जिसे अप्लाई करने पर आपको अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है और उसके बाद सबसे नीचे Add Address at Next Step पर क्लिक करे।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 5 – अब आपको अगले पेज पर अपनी लोकेशन कन्फर्म करने के लिए Enter Complete Address का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 6 – अब अगले पेज पर आपको अपना पूरा एड्रेस दर्ज करना है जैसे आपका मकान नंबर, गली नंबर, एरिया, बिल्डिंग आदि। आप चाहे तो अपने आस पास का Landmark भी इस्तेमाल कर सकते है जो की ऑप्शनल है और सही एड्रेस दर्ज करने के बाद नीचे Save Address के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 7 – अब आपको Add Payment Method का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप अपना पेमेंट मेथड ऐड कर सकते है और अगर आप डिलीवरी के समय Pay करना चाहते है तो Cash on Delivery के ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते है।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

Step 8 – अब आपको Place Order का ऑप्शन मिल जायेगा उस पर क्लिक करते ही आपका आर्डर Placed हो जायेगा और आपको इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Zomato से खाना कैसे आर्डर करे

इस प्रकार आप उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करते हुए बहुत ही आसानी से जोमाटो से अपना खाना आर्डर कर सकते है और ध्यान रहे एक बार खाना आर्डर करने के बाद आर्डर कैंसिल करने के बहुत ही कम चांस होते है क्योकि इससे फ़ूड की वेस्टिंग होती है इसलिए आपको जो भी आर्डर करना है सही से सोच समझ कर ही आर्डर करे।

हालाँकि आप कस्टमर सपोर्ट में जाकर आर्डर कैंसिल करने की Request कर सकते है लेकिन अगर आपका आर्डर बनना शुरू हो चूका है तो किसी भी कंडीशन में आप उसे कैंसिल नहीं कर सकते है।

उम्मीद है अब तक की शेयर की गयी जानकारी की मदद से आपको जोमैटो से खाना आर्डर करने में मदद मिली होगी और आपको अब तक की पोस्ट पसंद भी आयी होगी तो चलिए अब आगे हम Zomato से Food Order करने के फायदे जान लेते है।

Zomato से आर्डर करने के फायदे

जोमाटो से खाना आर्डर करने के बहुत से अलग अलग फायदे है जिनके बारे में हम बात करने वाले है।

  1. जोमाटो से आप ऑनलाइन घर बैठे अपने लिए खाना आर्डर कर सकते है।
  2. जोमाटो आपको बहुत ही फ़ास्ट डिलीवरी सर्विस उपलब्ध करवाता है जिससे आपका खाना बहुत ही कम समय में आप तक पहुँच जाता है।
  3. जोमाटो पर डिलीवरी चार्जेज बहुत कम लगता है और किसी किसी परिस्थिति में नहीं भी लगता है।
  4. जोमाटो पर आपको खाना सस्ते दामों में मिल जाता है जो की आपके लिए फायदेमंद है।
  5. जोमाटो पर आपको बहुत से कूपन कोड भी मिलते है जिन्हे अप्लाई करने पर आपको अच्छा ख़ासा डिस्काउंट मिल जाता है।
  6. जोमाटो आपको पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है।
  7. जोमाटो पर खाने के साथ साफ़ सफाई का अच्छे से ध्यान रखा जाता है।
  8. जोमाटो की सर्विस आपको 24 घंटे उपलब्ध मिलती है।

इस प्रकार आप देख सकते है की जोमाटो से कितने फायदे है जो आपको अच्छे लगे होंगे तो चलिए अब आगे हम इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Zomato

जोमैटो से खाना कैसे मांगे?

जोमाटो से खाना मंगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में जोमाटो एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है और उसके बाद आप इसमें रजिस्टर करके अपने मनपसंद खाने का आर्डर Placed कर सकते है।

मैं zomato पर दूसरे शहर से खाना कैसे मंगवाऊं?

जोमाटो से आप जब भी कोई खाना आर्डर करते है तो सर्च में आपको आपके नजदीक के रेस्टोरेंट ही दिखाए जाते है ताकि आपको जल्दी और ताजा खाना मिल सके और इसी कारण जोमाटो से आप दूसरे शहर से खाना आर्डर नहीं कर सकते है।

जोमैटो में कैसे ऑर्डर किया जाता है?

जोमाटो से खाना आर्डर करने का तरीका इस पोस्ट में स्टेप बय स्टेप बताया गया है जिसे फॉलो करके आप आसानी से कोई भी अच्छा सा खाना अपने लिए आर्डर कर सकते है।

मैं zomato के माध्यम से खाना कैसे पहुंचाऊं?

जोमाटो के माध्यम से खाना पहुँचाने के लिए आप जोमाटो डिलीवरी बॉय की जॉब कर सकते है और इसमें ज्वाइन होने के लिए आपको केवल मोबाइल में Zomato Food Delivery App को इनस्टॉल करके खुद को रजिस्टर करके जोइनिंग कर सकते है।

Conclusion –

आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट Zomato से खाना कैसे आर्डर करे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप भी जोमाटो से खाना आर्डर करने में सक्षम रहे होंगे साथ ही यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी Food Lover दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Read More :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment