निलावन्ती ग्रंथ | Nilavanti Granth PDF Download Free (2023)

दोस्तों क्या आपको निलावन्ती ग्रन्थ के बारे में पता है? निलावन्ती ग्रन्थ एक शापित ग्रन्थ है जिसका रहस्य अभी तक बहुत ही कम लोग जान पाए है। आज की इस पोस्ट में हम आपको इस ग्रन्थ के सभी रहस्यों से अवगत करवाने वाले है साथ ही हम आपको इस पोस्ट में Nilavanti Granth PDF in Hindi भी उपलब्ध करवाने वाले है।

लोगो का मानना है की इस शापित ग्रन्थ को निलावन्ती नामक एक शापित यक्षिणी के द्वारा लिखा गया है और अगर कोई मनुष्य इस ग्रन्थ को पूरा पढ़ लेता है तो वह काल का ज्ञाता बन सकता है।

लेकिन ऐसा कहा जाता है की जिन मनुष्यो ने लालचवश इस ग्रन्थ को हथियाने या पढ़ने की कोशिश की है उनमे से बहुत से लोगो की मृत्यु हो गयी और बहुत से लोग पागल हो गए।

आप में से बहुत से लोगो को इस निलावन्ती ग्रन्थ PDF की आवश्यकता होगी और आप भी इस ग्रन्थ के रहस्य के बारे में जानना चाहते होंगे तो उसके लिए पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े। पोस्ट में हम आपको निलावन्ती ग्रन्थ से संबंधित पूरी कहानी और इसके रहस्य विस्तार से बताने वाला हूँ साथ ही Original Nilavanti Granth PDF भी उपलब्ध करवाने वाला हूँ।

Nilavanti Granth PDF Overview

इस पोस्ट में उपलब्ध निलावन्ती ग्रन्थ पीडीऍफ़ से संबंधित कुछ संक्षिप्त जानकारी आप नीचे दी सारणी में देख सकते है।

Nilavanti Granth PDF
PDF Title Nilavanti Granth in Hindi
PDF Size 9.9 MB
Total Pages 49
PDF Language Hindi
PDF Source Kamaikarle.com
Download Link Available
ध्यान दे - Nilavanti Granth PDF Free Download करने के लिए आप नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर सकते है साथ ही आप Buy Now के बटन पर क्लिक करके अमेज़न से Nilavanti Hindi Book भी मंगवा सकते है। 
Original Nilavanti Book in Hindi

Nilavanti Granth Hindi Book PDF

निलावन्ती ग्रन्थ एक शापित यक्षिणी को समर्पित है जिसका नाम निलावन्ती था और इसी कारण इस ग्रन्थ का नाम भी निलावन्ती रखा गया। इस ग्रन्थ में तंत्र-मंत्र, रोगनिदान, समुन्द्र विज्ञान, आयुर्वेद, वास्तु, ज्योतिष, दैवज्ञान, यात्रा, रत्न, रत्न निपुणता और अन्य विषयों के बारे में जानकारी मिलती है।

ऐसा कहा जाता है की निलावन्ती ग्रन्थ को पढ़कर कोई भी व्यक्ति काल का ज्ञाता बन सकता है लेकिन आज तक कोई भी व्यक्ति इस ग्रन्थ को पूरा सुलझा नहीं पाया है। ४

साथ ही जिन लोगो ने लालचवश इस ग्रन्थ को पढ़ने की कोशिश की है उनमे से कुछ की मृत्यु हो गयी और कुछ लोग पागल हो गए इसी कारण भारत सरकार द्वारा इस ग्रन्थ को भारत में बैन कर दिया गया।

उम्मीद है आपको अब तक पोस्ट में शेयर की जानकारी पसंद आयी होगी आगे हम आपको इस ग्रन्थ की पूरी कहानी बताने वाले है इसलिए कृपया आगे की पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

निलावन्ती एक शापित ग्रन्थ की अनसुनी कहानी

बहुत समय पहले की बात है भारत के उत्तरप्रदेश के एक गाँव में एक छोटा सा परिवार रहता था जिसमे एक व्यक्ति उसकी पत्नि और एक छोटी बच्ची रहती थी जिसका नाम निलावन्ती था। निलावन्ती जब पांच साल की थी तो उसकी माँ गुजर गयी।

निलावन्ती की माँ की मृत्यु के बाद उसके पिता निलावन्ती को लेकर किसी दूसरे गांव में चले गए। निलावन्ती के पिता को वेदो का बहुत अच्छा ज्ञान था इसलिए निलावन्ती अपने पिता से वेदो का ज्ञान भी लेती थी। निलावन्ती बहुत से अलग अलग जानवरो और पेड़-पौधों की भाषा को समझ कर उनसे बात करने की शक्ति थी।

निलावन्ती को कई बार सपने में भुत-प्रेत भी दिखाई देते थे जो उसे जमीन में गड़े खजाने की जानकारी देते थे। लेकिन निलावन्ती ने कभी भी उसे निकालने की कोशिश नहीं की। धीरे धीरे समय बीतता गया और निलावन्ती जवान हो गयी।

बचपन में उसके सपने में जो भूत-प्रेत आते थे वह अब हकीकत में उसके सामने आने लगे और कुछ समय बाद निलावन्ती को भी यह पता लगा चूका था की वह एक शापित यक्षिणी है जो किसी श्राप के कारण इस दुनिया में आ गयी है।

निलावन्ती ने इस विषय में अपने पिता से चर्चा की और उसके पिता ने उसे अपनी दुनिया में जाने की सहमति प्रदान कर दी। निलावन्ती जब उस गांव को छोड़कर जा रही थी तो रास्ते में उसे एक व्यापारी मिला जो निलावन्ती पर पूरी तरह से मोहित हो गया और उसके प्यार में पड़ गया।

व्यापारी ने निलावन्ती को उसकी दुनिया में पहुंचाने का वादा किया लेकिन एक शर्त भी रखी की इसके लिए निलावन्ती को उससे शादी करनी होगी। निलावन्ती व्यापारी की बातो से सहमत हो गयी और फिर दोनों ने शादी कर ली।

व्यापारी की शर्त मानने के बाद निलावन्ती ने भी व्यापारी से एक शर्त रखी के शादी के बाद वह कभी भी निलावन्ती से नहीं पूछेगा की रात के समय में वह कहा जाती है और क्या करती है? व्यापारी इस शर्त को मान गया।

शादी के बाद निलावन्ती रोज रात को गांव के एक बरगद के पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र करने जाती थी एक रात गांव के लोगो ने निलावन्ती को बरगद के पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र करते देख लिए और उन्होंने यह पूरा वृतांत उस व्यापारी को बता दिया।

व्यापारी ने जब यह बात सुनी तो वह भी अगली रात चुपके से निलावन्ती के पीछे पीछे चला गया। उस रात व्यापारी ने देखा की निलावन्ती बरगद के पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र कर रही थी और बहुत से जानवरों की बलि चढ़ा रही थी। व्यापारी यह सब देखकर घर आ गया लेकिन उसने निलावन्ती को कुछ भी नहीं कहा।

अगले दिन निलावन्ती के सपने में एक शैतान आता है और उससे कहता है की कल जब तुम बरगद के पेड़ के पास जाओगी तो उस समय पेड़ के बगल में बहने वाली नदी में तुमको एक लाश बहती दिखेगी। उस लाश के गले में एक ताबीज होगा जिसे तोड़ लेना होगा।

उसके बाद तुमको उसी नदी में एक नाव दिखेगी जिसमे एक नाविक होगा जिसे वह ताबीज देने पर वह तुमको तुम्हारी दुनिया में पहुँचाने में मदद करेगा। अगर तुम अपनी दुनिया में पहुँचना चाहती हो तो तुम्हारे पास यह पहला और आखिरी मौका है।

अगले दिन जब निलावन्ती उस बरगद के पेड़ के पास गयी तो शैतान के बताये अनुसार उसे नदी में बहती हुई एक लाश दिखी। निलावन्ती उस लाश के गले से ताबीज को तोड़ने की कोशिश करती है लेकिन उसी समय निलावन्ती का पति वहां आ जाता है।

असल में निलावन्ती का पति कोई व्यापारी नहीं बल्कि एक शैतान था जो निलावन्ती द्वारा लिखी गयी पुस्तक प्राप्त करना चाहता था जिससे निलावन्ती अन्य पशु पक्षियों और पेड़-पौधो की भाषा समझती थी।

लेकिन निलावन्ती ने सोचा की इस पुस्तक को देने से इस पुस्तक का दुरूपयोग हो सकता है इसलिए निलावन्ती ने उस पुस्तक को शापित कर दिया और कहा की अगर कोई व्यक्ति इस पुस्तक पूरा पढ़ लेगा तो वह मर जाएगा साथ ही अगर किसी ने इसे आधा भी पढ़ लिया तो वह पागल हो जायेगा।

यह कहते हुए निलावन्ती उस पुस्तक को लेकर वहां से भाग गयी और आज तक उस पुस्तक और निलावन्ती के बारे में कोई भी कुछ नहीं जान पाया है। बहुत से लोगो ने अपनी पूरी जिंदगी उस किताब को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिशे नाकाम रही।

FAQs Related to Nilavanti Granth PDF

नीलवंती ग्रन्थ पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करे?

निलावन्ती ग्रन्थ पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए आप पोस्ट को पूरा पढ़े और पोस्ट में दिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके निलावन्ती ग्रन्थ बुक को अपने डिवाइस में डाउनलोड करे।

निलावन्ती ग्रन्थ में ऐसा क्या है?

इंटरनेट पर वर्तमान समय में निलावन्ती ग्रथ की मांग काफी बड़ी हुई है क्योकि नीलवन्ती ग्रन्थ में बहुत सी विद्याओं का उल्लेख है जिसे पढ़कर कोई भी व्यक्ति पशु पक्षियों और पेड़-पोधो की भाषा को समझ सकता है और इस तरह वह काल का ज्ञाता बन सकता है।

Conclusion-

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में बताई निलावन्ती ग्रन्थ की कहानी आपको अच्छी लगी होगी। साथ ही इस पोस्ट में शेयर की गयी Nilavanti Granth PDF को डाउनलोड करने में भी सक्षम रहे होंगे।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया पर अन्य दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करे ताकि उन्हें भी इस शापित ग्रन्थ की जानकारी मिल सके।

More PDFs Download

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment