OYO क्या है और OYO में क्या होता है (2024)

नमस्कार दोस्तों, आज की हमारी इस पोस्ट में हम जानने वाले है OYO Room के बारे में। जिसके अंतर्गत हम बात करेंगे OYO Room क्या है और OYO में क्या होता है, Oyo Meaning in Hindi और इसके फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से।

OYO शब्द सुनते ही बहुत से लोगो के मन में एक गलत मानसिकता पैदा हो जाती है क्योकि लोगो ने सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से पॉपुलर किया हुआ है।

लोगो को यही लगता है की OYO में केवल Couples ही जाते है और इसी कारण कई लोगो के मन में अलग-अलग सवाल रहते है जैसे OYO में क्या होता होगा? क्या OYO में सिर्फ कपल्स ही जाते है? OYO Book करना कितना सेफ है आदि और इसलिए वह OYO Room Book करने से भी घबराते है।

अगर आपके मन में भी इसी तरह के कुछ सवाल है या OYO Room से सम्बंधित कुछ Doubts है तो इस पोस्ट में आपके सारे सवालों के जवाब मिलने वाले है।

इसलिए कृपया इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े और इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद भी आपका कोई सवाल रह जाता है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। तो चलिए सबसे पहले शुरुआत करते है OYO क्या है? से।

OYO Room क्या है (What is OYO Room in Hindi)

OYO Room क्या है

OYO Room का पूरा नाम है On Your Own Room जिसका मतलब होता है अपने कमरे पर। मतलब की आप OYO की मदद से बहुत ही सस्ते दामों में अपने लिए कमरा किराये पर ले सकते है और उसके बाद अपने कमरे पर आप अपनी मर्जी के अनुसार कुछ भी काम कर सकते है।

Basically, OYO एक होटल कंपनी है जिसकी शुरुआत रितेश अग्रवाल द्वारा सन 2013 में की गयी थी और आज के समय में यह एक बहुत ही पॉपुलर बहुराष्ट्रीय कंपनी बन चुकी है।

यह Company मुख्यतः एक Mobile Application पर आधारित है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति घर बैठे आसानी से अपने लिए कमरा बुक कर सकता है वो भी बहुत ही कम दाम में।

अगर हम इसके Structure को समझे तो मुख्यतः होटल को अपने Room के लिए कस्टमर की जरुरत होती है जोकि OYO उन्हें उपलब्ध करवाता है और इसके बदले OYO प्रत्येक रूम बुकिंग पर कुछ कमिशन अपने पास रख लेता है।

अब चूकी कस्टमर को सस्ते दाम में कमरा मिल रहा है वो भी घर बैठे बुकिंग करके बिना किसी झंझट के तो उनका फायदा ही है, साथ ही होटल को भी अपने कस्टमर मिल रहे है और OYO को भी कमिशन तो एक तरह से सभी को इससे फायदा हो रहा है।

OYO का Full Form क्या है

OYO का फुल फॉर्म जानने के लिए हम निम्न्लिखित सारणी की मदद लेने वाले है जिसकी मदद से आप OYO का पूरा नाम और उसका हिंदी मीनिंग जान सकते है।

Short Name Full Form
OOn
YYour
OOwn Room

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको पता चल गया होगा की OYO की Full Form “On Your Own Room” होती है और अगर OYO Full Form in Hindi की बात करे तो हिंदी में ओयो का पूरा नाम होता है “अपने कमरे पर” या अपना कमरा।

शायद आपको यह पढ़कर थोड़ा अजीब लगे की आखिर OYO का पूरा नाम अपने कमरे पर या अपना कमरा क्यों है और इसका क्या मतलब हो सकता है तो चलिए जानते है OYO का मतलब क्या है?

OYO Meaning in Hindi

OYO Meaning in Hindi

जैसा की हमने ऊपर देखा OYO Room का पूरा नाम On Your Own Room या “ऑन योर ओन रूम्स” होता है जिसका हिंदी मतलब है “अपना कमरा या अपने कमरे पर”।

अब अगर इसके मतलब की बात करे तो मुख्यतः OYO Company किसी भी होटल में रूम बुक करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है और इसके नाम का मतलब यही है की आप ओयो की मदद से अपना कमरा बुक कर सकते है या किराये पर ले सकते है।

आप इस कमरे पर एक Couples के रूप में भी रह सकते है और अपनी मर्जी के अनुसार कुछ भी कर सकते है फिर चाहे आप अविवाहित भी हो बस ध्यान रहे आपके द्वारा किया गया कोई भी काम गैर क़ानूनी नहीं हो और आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।

इस प्रकार अब आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की OYO Meaning in Hindi, OYO क्या है और यह कैसे काम करता है तो चलिए अब OYO Room बुक करने के कुछ नियम कानून जान लेते है।

OYO Room Booking के लिए Rules और Policies

अगर आप OYO Room बुक करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ नियमों की पालना करनी होती तभी आप यहाँ से रूम बुकिंग कर सकते है तो चलिए जानते है OYO Rules for Room Booking in Hindi.

  1. रूम बुक करने के लिए कम से कम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है।
  2. रूम बुकिंग के लिए आपके पास कोई भी वैद्य ID Prof (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट) होना चाहिए।
  3. एक रूम में केवल अधिकतम 3 लोग ही रह सकते है।
  4. OYO Hotel आपको आपके बजट के हिसाब से अलग-अलग Facility के रूम उपलब्ध करवाता है।
  5. होटल में पालतू जानवर को ले जाना मना होता है।
  6. OYO Hotel में बुकिंग के लिए आपको अपनी सही आइडेंटिटी बताना होगा।
  7. अगर आप Couples है तो आप दोनों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  8. आप दोनों ही एक ही सिटी से होना आवश्यक है।
  9. अगर होटल में ठहरने के दौरान रूम में कोई नुकसान होता है तो उसका पूरा जिम्मेदार गेस्ट ही होता है।
  10. कोई भी Unmarried Couples ओयो रूम में बुकिंग कर सकते है बिना किसी झिझक के।

इस प्रकार अगर आप इन सभी नियमो को अच्छे से समझ गए है और अपने लिए OYO Room बुक करना चाहते है लेकिन आपको बुकिंग की सही जानकारी नहीं है तो आप OYO Room कैसे Book करे पोस्ट को पढ़ सकते है।

OYO Room में क्या होता है

oyo क्या है oyo में क्या होता है

बहुत से लोगो के मन में इस तरह का सवाल रहता है की ओयो रूम्स में क्या होता है या OYO में केवल गलत काम ही होता होगा या इसे केवल Unmarried Couples द्वारा रोमांस करने के लिए ही बुक किया जाता है लेकिन लोगो की यह अवधारणा पूरी तरह से गलत है।

क्योकि OYO Rooms की अधिकतर बुकिंग घूमने फिरने वाले लोगो द्वारा की जाती है जो एक शहर से दूसरे शहर में घूमने के लिए गए होते है और उन्हें रात को रुकना होता है।

हालाँकि OYO Room को Unmarried Couples भी अकेले में समय बिताने के लिए बुक करते है लेकिन इसका इस्तेमाल अन्य कामो के लिए भी किया जा सकता है और कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह OYO Room बुक करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।

OYO Room भी एक सामान्य रूम ही होता है जिसमे वही सब होता है जो दूसरे अन्य सामान्य रूम में होता है मतलब की अगर आपने अपने लिए कोई रूम बुक किया है तो आप उसमे सो सकते है, खाना आर्डर कर खा सकते है, आराम कर सकते है या अपने पार्टनर के साथ है तो वह सब भी कर सकते है जो आप सोच रहे है।

क्या Unmarried Couples OYO Room Book कर सकते है

OYO Room क्या है

हां, कोई भी Unmarried Couples अपने लिए OYO Room बुक कर सकता है। हमारे देश में ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो किसी भी Unmarried Couples को होटल में रूकने के लिए मना कर सके हालाँकि Couples को रूम देना होटल के मैनेजर पर निर्भर करता है।

कोई भी Unmarried Couple अपनी मर्जी के अनुसार रूम बुक कर सकता है और एक साथ रह सकता है अगर उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है।

अगर आपको Unmarried Couple के लिए रूम बुक करना है तो आपको अपनी सिटी में होटल सर्च करते समय Filters में “OYO Welcomes Couples” के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और उसके बाद नीचे प्रदर्शित आप किसी भी होटल में रूम बुक कर सकते है।

क्या OYO Room में Hidden Cameras होते है

बहुत से लोगो को इस बात का भी डर बना रहता है की OYO Rooms में Hidden Cameras लगे रहते है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है।

OYO Company का कहना है की उनकी तरफ से रूम में कोई भी Hidden Camera नहीं लगाया जाता है और यह पूरी तरह से कस्टमर के लिए सुरक्षित होता है लेकिन फिर भी होटल है तो कोई भी कैमरा लगा भी सकता है।

इसलिए चेकइन करते ही सबसे पहले आप अपने रूम को अच्छे से चेक जरूर करे और Hidden Camera का पता लगाने के लिए बहुत बहुत से मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप अपने Rooms की Lights बंद करें जिससे अगर कोई कैमरा लगा हुआ होगा तो उसके पास में Light Blink करती दिख जाएगी।

आशा है आपको अब तक की शेयर की गयी जानकारी पसंद आ रही होगी अब आप यहाँ तक पहुँच गए है तो चलिए OYO Room के कुछ फायदों और नुकसान के बारे में भी जान ही लेते है।

OYO Room Book करने के फायदे और नुकसान

किसी भी चीज का अगर कुछ फायदा है तो उसका कुछ न कुछ नुकसान भी होता ही है तो चलिए अब OYO Room को बुक करने के आपको क्या क्या फायदे और नुकसान हो सकते है उनके बारे में चर्चा कर लेते है।

OYO के फायदे

  • ओयो से बहुत ही आसानी से ऑनलाइन होटल रूम बुक कर सकते है।
  • ओयो की मदद से आपको अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से रूम मिल जाता है।
  • ओयो एक बहुत बड़ी कंपनी बन चूकी है जिससे आप भारत के किसी भी कोने में रूम बुक कर सकते है।
  • कस्टमर रिव्यु और रेटिंग के अनुसार ओयो सर्विस को होटल बुकिंग के लिए काफी अच्छा बताया जाता है।
  • ओयो से बुकिंग के लिए आपको केवल एक आईडी प्रूफ की जरुरत पड़ती है।
  • OYO से कोई भी Unmarried Couples भी आसानी से रूम बुक कर सकता है।
  • OYO आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है।

OYO के कुछ नुकसान

वैसे तो अगर आप सावधानी बरतते है और किसी भी इलीगल एक्टिविटी से बचते है तो आपको कुछ भी नुकसान नहीं है फिर भी आप निम्न्लिखित बिंदुओं को ध्यान में रख सकते है।

  1. मीडिया और न्यूज़ के अनुसार ओयो में बहुत सी इलीगल एक्टिविटी होती है।
  2. बहुत सी बार सुनने में आया है की ओयो रूम में Hidden Camera लगे होते है।
  3. कई बार Hotel Owners की भी शिकायत रहती है की उन्हें उनकी पेमेंट समय पर नहीं मिलती है।
  4. किसी किसी Hotel में स्टाफ द्वारा सही तरीके से व्यवहार नहीं करने और प्राइवेसी भंग करने के भी आरोप है।

इस प्रकार अब आपको अच्छे से ओयो के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs:- OYO में क्या होता है

Oyo Room के अंदर क्या होता है?

ओयो में आप अपने लिए किसी भी होटल में एडवांस बुकिंग कर सकते है फिर चाहे आप किसी भी अनजान शहर में ही क्यों ना हो। इसके साथ ही आपको यहाँ पर आपकी जरुरत की सभी प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती है

क्या पुलिस Oyo Rooms पर छापा मारती है?

हां, पुलिस किसी भी होटल पर छापा मार सकती है और अगर आप कोई भी गलत एक्टिविटी करते हुए पकडे जाते है तो आपको गिरफ्तार भी कर सकती है लेकिन अगर आप कपल्स है, आपकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है और अपनी मर्जी के अनुसार कर रहे है तो आपको डरने की कोई जरुरत नहीं है।

Oyo में लोग क्या करते हैं?

बहुत से धूमने फिरने वाले लोग आराम करने के लिए ओयो रूम की बुकिंग करते है इसके अलावा बहुत से Unmarried Couples भी अकेले में समय बिताने के लिए ओयो रूम की बुकिगं करते है।

Oyo अविवाहित जोड़ों के लिए क्यों प्रसिद्ध है?

ओयो अविवाहित जोड़ो के लिए काफी प्रसिध्द है क्योकि ओयो किसी भी अविवाहित जोड़े को केवल पहचान पत्र के माध्यम से बिना किसी परेशानी के रूम प्रदान करता है और उनकी प्राइवेसी को बनाये रखता है।

ओयो होटलों में क्या खास है?

ओयो एक प्रकार का वैश्विक मंच है जो छोटे से बड़े सभी प्रकार के होटल व्यवसायों की इनकम को बढ़ाता है और उन्हें सही कस्टमर प्रदान करता है। साथ ही यह लोगो को भी घर बैठे सस्ते दामों में होटल रूम बुकिंग की सर्विस प्रदान करता है और उनकी जरुरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाता है।

OYO का मालिक कौन है?

OYO Company के मालिक रितेश अग्रवाल जी है जिन्होंने सन 2013 में Oyo की शुरुआत की थी।

Conclusion –

तो दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट पढ़ने के बाद अच्छे से पता चल गया होगा की “OYO में क्या होता है” और Oyo का मतलब क्या होता है।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित और कुछ भी सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

3 thoughts on “OYO क्या है और OYO में क्या होता है (2024)”

  1. Sir good afternoon
    Me Bihar se hu aur me jise pyar krta hu wo Delhi se hai
    Aur hm dono ko Oyo room chahiye
    But ladki ka age 18 years 3 month ho rha hai aur mera age 20 years 5 month ho rha lekin hum dono alag alag city se hai. Koi problem to nhi hoga na

    Reply
  2. Oyo me क्या होता है लोग गलत क्यों मानते हैं

    Reply
    • आप इस पोस्ट को पढ़ कर पता कर सकते है की ओयो में क्या होता है?

      Reply

Leave a Comment