दोस्तों, क्या आपको पता है 1 इंच में कितने सूत होते है? शायद आप में से बहुत से लोगो को इस सवाल का जवाब नहीं पता होगा लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको इंच और सूत से सम्बंधित सभी सवालों के जवाब मिलने वाले है।
अक्सर आपने मकान बनाने वाले कारीगर और मजदूरों द्वारा दीवारों का नाप लेते समय इंच और सूत शब्द का इस्तेमाल करते हुए जरूर सुना होगा और अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आपने इनके बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर जरूर सर्च किया होगा।
अगर आप भी इसी तरह के किसी सवाल को सर्च करते हुए इस पोस्ट तक आये है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आ चुके है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको एक सूत में कितने इंच होते है या इंच को सूत में कैसे बदले आदि से सम्बंधित जानकारी विस्तार से बताने वाले है।
इंच और सूत क्या होता है
इंच और सूत दोनों ही किसी भी वस्तु की लम्बाई-चौड़ाई या दुरी मापने की छोटी मापन इकाइयां है।
इंच(Inch) – इंच मुख्य रूप से USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) और पहले ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रह चुके कुछ अन्य देशो में उपयोग की जाने वाली माप की एक इकाई है। एक इंच का मान 1/12 फुट के बराबर या 2.54 सेंटीमीटर के बराबर होता है। अगर बात करे सूत की तो 1 इंच में 8 सूत होता है।
सूत(Sut) – सूत भी लम्बाई और चौड़ाई आदि नापने की एक छोटी इकाई है जो इंच से भी छोटी इकाई होती है। सूत का इस्तेमाल अक्सर घर बनाने वाले कारीगर और मजदूरों या कॉर्पोरेटर द्वारा घर नापते समय किया जाता है। अगर बात करे 1 सूत में कितना इंच होता है तो आपको बता दे एक सूत में 1/8 इंच होता है। सूत को अक्सर डोरा के नाम से भी जाना जाता है।
इस प्रकार अब आपको सूत और इंच के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो गयी होगी तो चलिए अब 1 Inch में कितना सूत होता है के बारे में जान लेते है।
1 इंच में कितने सूत होते है
जैसा की हमने ऊपर बताया 1 इंच में 8 सूत या डोरा होते है। इसका मतलब यह है की इंच माप की सबसे छोटी इकाई नहीं होती है बल्कि इससे छोटी इकाई सूत होती है।
अगर आपने इंची टेप देखा हुआ है तो इंची टेप पर दो इंच के बीच में जो रेखाएं होती है उन्हें ही सूत कहा जाता है। अगर आप इन रेखाओं को गिनते है तो एक से दो इंच के बीच कुल 8 रेखाएं होती है मतलब की एक इंच में 8 सूत होते है।
ठीक इसी तरह अगर आपसे कोई पूछे की 10 इंच में कितने सूत होते है तो आपको 10 को 8 से गुना कर देना है। इस प्रकार 10 इंच में 80 सूत होते है।
चलिए अब ऐसे ही कुछ इंच के मानो को सूत में बदलकर देखते है जिससे आपको और भी अच्छे से इंच और सूत के बारे में समझ में आ सके।
इंच (Inch) | सूत (Sut) |
---|---|
1 इंच | 8 सूत |
2 इंच | 16 सूत |
3 इंच | 24 सूत |
4 इंच | 32 सूत |
5 इंच | 40 सूत |
6 इंच | 48 सूत |
7 इंच | 56 सूत |
8 इंच | 64 सूत |
9 इंच | 72 सूत |
10 इंच | 80 सूत |
20 इंच | 160 सूत |
50 इंच | 400 सूत |
100 इंच | 800 सूत |
200 इंच | 1600 सूत |
500 इंच | 4000 सूत |
इस प्रकार उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको दर्शाये गए इंच के मान सूत में पता चल गए होंगे। इसी तरह आप भी किसी भी संख्या को इंच से सूत में बदल सकते है तो चलिए अब इंच को सूत में कैसे बदले या सूत को इंच में बदलने का तरीका देख लेते है।
इंच को सूत में कैसे बदलते है
इंच को सूत में बदलना बहुत ही आसान है जैसा की हमने ऊपर बात की एक इंच में 8 सूत होते है तो अब आपको जितने भी इंच को सूत में बदलना है उस संख्या को 8 से गुना कर देना है।
उदाहरण के लिए अगर आप 12 इंच को सूत में बदलना चाहते है तो आपको –
- 1 इंच = 8 सूत
- 12 इंच = 12×8 = 96 सूत
इस प्रकार 12 इंच में 96 सूत होते है। ठीक इसी तरह अगर आपको सूत को इंच में बदलना है तो आपको उस संख्या में 8 का भाग दे देना है।
उदाहरण के लिए अगर आपको 120 सूत को इंच में बदलना है तो आपको 120 में 8 का भाग देना होगा। मतलब की 120 में 15 इंच होते है।
आशा है अब आपको इंच और सूत के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा तो चलिए अब हम इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब देख लेते है।
FAQs Related to Inch & Sut
1 सूत में कितने mm होते है?
1 सूत में कुल 3 mm होते है।
1 इंच में कितना सेंटीमीटर होता है?
एक इंच में 2.54 cm (सेंटीमीटर) होता है।
1 फुट में कितने सेंटीमीटर होते हैं?
एक फुट में 30.48 cm होते है।
1 मीटर में कितने इंच होते हैं?
एक मीटर में 39.37 इंच होते है।
2 इंच में कितने सूत होते हैं?
2 इंच में कुल 16 सूत होते है।
1 फुट में कितने सूत होते हैं?
1 फुट में 12 इंच होते है और क्योकि एक इंच में 8 सूत होते है तो इस हिसाब से 12 इंच या 1 फुट में कुल 96 सूत होंगे।
Conclusion –
तो दोस्तों उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट 1 इंच में कितने सूत होते है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा इंच और सूत से सम्बंधित जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण रही होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सभी सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles:-