APL BPL Full Form in Hindi | APL और BPL में अंतर [2024]

नमस्कार दोस्तों, अगर आप Middle Class Family से Belong करते है तो आपने एपीएल और बीपीएल के बारे में तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपको APL BPL Full Form in Hindi के बारे में पता है?

हमारे भारत में देश की गरीब जनता को सरकारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारत की जनता को मुख्य रूप से दो श्रेणी में विभाजित किया गया है जो है APL व BPL.

इसी श्रेणी के आधार पर परिवारों का एपीएल और बीपीएल कार्ड भी बनवाया जाता और लोगो को आवश्यक सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती है जैसे कम दाम में सरकारी राशन की दुकान से अनाज प्रदान करना, किसी भी प्रकार की फीस में छूट प्रदान करना या छात्रवत्ति प्रदान करना आदि।

अगर आप भी मध्यवर्ती परिवार से है तो आपके घर में भी एपीएल या बीपीएल कार्ड जरूर होगा। लेकिन अगर आपको APL और BPL की जानकारी नहीं है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आ चुके है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको APL और BPL का फुल फॉर्म, एपीएल और बीपीएल क्या होता है और इनके मध्य अंतर के साथ साथ अन्य भी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से पूरा जरूर पढ़े।

APL BPL Full Form in Hindi

सबसे पहले हम APL का फूल फॉर्म और BPL का फुल फॉर्म जान लेते है साथ ही इसके हिंदी मीनिंग के बारे में भी जान लेते है।

Short Form Full Form Hindi Meaning
APL Full Form in Hindi Above Poverty Line गरीबी रेखा से ऊपर
BPL Full Form in Hindi Below Poverty Line गरीबी रेखा से नीचे

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के अनुसार APL की Full Form “Above Poverty Line” होती है और इसका हिंदी मतलब होता है “गरीबी रेखा से ऊपर”

APL Meaning in Hindi - एपीएल (अबोव पोवेर्टी लाइन) का हिंदी मतलब "गरीबी रेखा से ऊपर" होता है। 

इसी तरह BPL की फुल फॉर्म “Below Poverty Line” होता है वही बात करे इसके हिंदी मतलब की तो इसका हिंदी मतलब “गरीबी रेखा से नीचे” होता है।

BPL Meaning in Hindi - बीपीएल (बिलो पोवेर्टी लाइन) का हिंदी मीनिंग "गरीबी रेखा से नीचे" होता है।

अब तक आपको APL और BPL का पूरा नाम और इसके हिंदी मतलब के बारे में तो अच्छे से पता चल गया होगा तो चलिए अब APL और BPL क्या होता है के बारे में जान लेते है।

APL क्या है (What is APL in Hindi)

हमारे भारत में सरकार द्वारा लोगो को उनकी वार्षिक आय के आधार पर अलग अलग श्रेणी में विभाजित किया गया है और APL व BPL उन्ही में से दो अलग अलग श्रेणियाँ है।

सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार की वार्षिक आय की एक निश्चित सीमा तय की गयी है और अगर आपके परिवार की वार्षिक आय उस सीमा से अधिक है तो आप APL (गरीबी रेखा से ऊपर) की श्रेणी में आते है।

जैसा की हमने ऊपर बात की APL का पूरा नाम Above Poverty Line होता है मतलब गरीबी रेखा से ऊपर। अगर आप इस श्रेणी के अंदर आते है तो आपको एक नीला या सफेद रंग का राशन कार्ड बनता है जिससे आप सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते है। हालाँकि इसमें आपको BPL की तुलना में कम लाभ होता है।

APL Category का मतलब उस परिवार से है जिसकी वार्षिक आय BPL Category में आने वाले परिवार की तुलना में अधिक है।

BPL क्या है (What is BPL in Hindi)

BPL का पूरा नाम Below Poverty Line होता है जिसका मतलब होता है गरीबी रेखा से नीचे। इस केटेगरी में वह लोग आते है जिनके पुरे परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा से कम है या Above Poverty Line में आने वाले परिवार से कम है।

इन परिवारों को एक पीले रंग का राशन कार्ड Issue किया जाता है और इन्हे सरकार की तरफ से APL परिवार की तुलना में लाभ भी ज्यादा प्राप्त होते है।

बहुत से लोग एपीएल और बीपीएल के मध्य कंफ्यूज रहते है की किस राशन कार्ड का ज्यादा फायदा है और वह किस केटेगरी में आते है? तो चलिए अब BPL और APL के बीच का अंतर देख लेते है जिससे आपका सारा Confusion दूर हो जायेगा।

APL और BPL में क्या अंतर है

निम्न्लिखित सारणी के माध्यम से आप एपीएल और बीपीएल के बीच अंतर को अच्छे से जान सकते है।

S.no.APL (एपीएल) BPL (बीपीएल)
1.Above Poverty Line (गरीबी रेखा से ऊपर) Below Poverty Line (गरीबी रेखा से नीचे)
2.इनके परिवार की वार्षिक आय बहुत कम होती है। BPL की तुलना में इनके परिवार की वार्षिक आय अधिक होती है।
3.APL का राशन कार्ड सफेद रंग का होता है। BPL वालो को पीले रंग का राशन कार्ड Issue किया जाता है।
4.BPL की तुलना में APL परिवारों को कम लाभ दिए जाते है। BPL Card वाले परिवारों को सरकार द्वारा बहुत से लाभ प्रदान किये जाते है।
5. इस श्रेणी के परिवारों की स्थिति सामान्य होती है। इस श्रेणी में आने वाले परिवार बहुत ही पिछड़े और गरीब होते है।

इस प्रकार सरकार द्वारा एक वार्षिक आय सीमा तय की गयी है जो की 27 हजार रूपए प्रतिवर्ष है। अगर किसी परिवार की वार्षिक आय 27 हजार रूपए से अधिक है तो उसे APL Category में रखा जाता है वही अगर किसी परिवार की वार्षिक आय 27 हजार रूपए से कम है तो उसे BPL की श्रेणी में रखा जाता है।

BPL राशन कार्ड के फायदे क्या क्या है?

BPL राशन कार्ड वाले परिवारों को बहुत से अलग अलग फायदे मिलते है। इन परिवारों के लिए सरकार द्वारा अलग से नयी नयी योजनाए चलाई जाती है। BPL कार्ड धारक किसी भी सरकारी राशन की दुकान से सरकारी दामों से भी कम दाम में राशन का कोई भी सामान खरीद सकते है।

इसके अलावा अगर आपके परिवार का BPL Card बना हुआ है तो आपको अपने कॉलेज की फीस में भी छूट मिल जाती है और कई बार पूरी फीस पुनः छात्रवत्ति के रूप में वापस प्राप्त हो जाती है। इसी तरह APL कार्ड धारको को भी बहुत से लाभ होते है हालाँकि यह लाभ बीपीएल परिवारों की तुलना में कम होते है।

FAQs Related to APL और BPL का फुल फॉर्म

APL कार्ड क्या है?

एपीएल एक सफेद रंग का राशन कार्ड होता है जिसे भारत सरकार के खाद्य विभाग द्वारा सभी Above Poverty Line (गरीबी रेखा से ऊपर) जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए जारी किया जाता है।

एपीएल को हिंदी में क्या कहते हैं?

APL का फुल फॉर्म Above Poverty Line होता है जिसे हिंदी में गरीबी रेखा से ऊपर कहा जाता है।

एपीएल राशन कार्ड का क्या मतलब है?

भारत के जो परिवार APL की श्रेणी में आते है उनके एपीएल कार्ड जारी किया जाता है। मतलब की जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन गुजार रहे है उनके सफ़ेद रंग का एपीएल कार्ड जारी होता है।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट APL BPL Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी के माध्यम से आपको एपीएल और बीपीएल की पूरी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment