नमस्कार दोस्तों, अगर आप किसी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है Apna App क्या है और यहाँ से आप Job कैसे प्राप्त कर सकते है।
किसी भी व्यक्ति को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सबसे बड़ी जो समस्या आती है वह Job ढूंढने की होती है। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको अपनी समस्या का हल मिलने वाली है।
क्योकि इस पोस्ट में हम आपको जिस Application “अपना ऐप” के बारे में बताने वाले है उसकी मदद से आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की जॉब ढूँढ सकते है और पैसे कमा सकते है।
अगर आप भी जानना चाहते है की Apna App कैसे Download करे, अकाउंट कैसे बनाये और इसके इस्तेमाल से जॉब कैसे प्राप्त करे और क्या अपना ऐप रियल है? आदि तो इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
Table of Contents
Apna App क्या है (What is Apna App in Hindi)
अगर आप अपने लिए एक Perfect Job की तलाश में है तो आपको तलाश यहीं समाप्त होने वाली है क्योकि Apna App भारत का सबसे तेज Grow करने वाला Job Finding Platform है जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपनी मनपसंद जॉब प्राप्त कर सकते है।
Apna App से जॉब प्राप्त करने के लिए आपको केवल Apna Job App Download करके इस पर अकाउंट बनाना है और उसके बाद आपको अपना प्रोफाइल और Resume आदि सबमिट करना है।
उसके बाद आपकी प्रोफाइल के अनुसार कंपनियां स्वयं आपको Recruite करेंगी। Apna App 70 से भी अधिक शहरों में अपनी सेवा प्रदान करता है और इस प्लेटफार्म पर 4 लाख से भी अधिक Brands द्वारा लोगो को Hire किया जाता है।
इस प्लेटफार्म पर आप अपने प्रोफाइल के अनुसार 70 से भी अधिक अलग-अलग केटेगरी में जॉब ढूंड सकते है और अच्छी सैलरी प्राप्त कर सकते है।
Apna App को Google Play Store से 10 मिलियन (1 करोड़) से भी अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है साथ ही इसे प्लेस्टोर पर 4.4 स्टार की रेटिंग भी मिली हुई है और इसी से आप इस प्लेटफार्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है।
Apna App से किस-किस कंपनी में जॉब प्राप्त कर सकते है
अपना जॉब एप्लीकेशन पर 4 लाख से अधिक अलग-अलग बहुराष्ट्रीय कंपनियों और ब्रांड्स के द्वारा लोगो को जॉब पर हायर किया जाता है जैसे-
Flipkart, Uber, Zomato, PayTm, Swiggy, Rapido, Burger King, Big Basket, Relience Jio, HDFC Life, Aditya Birla, Unacedemy, G4S, Urban Company, Teamlease, Shadowfax, Byju’s, Blinkit और कई अन्य।
Apna App से Job कैसे मिलेगा
Apna App से अपना Dream Job प्राप्त करने के लिए आपको मुख्यतः 4 Steps से गुजरना होगा जो की निम्न्लिखित है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Apna App Download करे।
- अकाउंट बनाकर अपना अच्छा सा प्रोफाइल क्रिएट करे।
- अब भर्तीकर्ता (Recruiters) आपको Interview के लिए डायरेक्ट कॉल करेंगे।
- अब आप अपनी प्रोफाइल के अनुसार किसी भी जॉब को सिलेक्ट कर सकते है।
चलिए अब इन स्टेप्स को अच्छे से विस्तार से समझते है।
Apna App कैसे Download करे
Apna App Download करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। आप अपने मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर से Apna App सर्च करके डाउनलोड कर सकते है।
अगर आप चाहे तो डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी Apna App को Mobile में Download कर सकते है।
Apna App पर Account कैसे बनाये
अपना ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको उस पर अकाउंट बनाना होता है। अगर आप एक बार Apna App को अपने मोबाइल में Download कर लेते है तो उसके बाद नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Apna App पर Account बना सकते है।
Step 1 – सबसे पहले Apna App ओपन करे और Terms & Condition को Accept करे।
Step 2 – अब अगले पेज पर अपना Mobile Number डालकर नीचे Countinue पर क्लिक करे।
Step 3 – अब आपके दर्ज किये नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जो की ऑटोमैटिक वेरीफाई हो जायेगा। अगर OTP वेरीफाई नहीं होता है तो आपको मैन्युअली OTP दर्ज करना है।
Step 4 – उसके बाद अगले पेज पर आपको Choose Language का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ से अपनी भाषा सिलेक्ट करकेNext पर क्लिक करे।
Step 5 – अब अगले पेज पर आपको लिखा मिलेगा “चलिए आपका प्रोफाइल बनाते है” Profile बनाने के लिए आपको नीचे Create के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Apna App पर अच्छी प्रोफाइल कैसे बनाये
Step 1 – अब आपको अपनी प्रोफाइल कम्प्लीट करने के लिए 4 चरणों से होकर गुजरना होगा। सबसे पहला Step है About Me जिसमे आपको अपनी निम्न्लिखित सामान्य जानकारी दर्ज करना है।
- Full Name – अपना पूरा नाम लिखे जो आपके दस्तावेजों में है।
- Email – अपना ईमेल आईडी लिखे। (वैकल्पिक)
- Date of Birth – अपनी जन्मतारीख लिखे।
- Gender – अपना जेंडर Male/Female चुने।
उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे Next के ऑप्शन पर क्लिक करे। अब आपको अगले पेज पर वह Location सिलेक्ट करना है जहाँ आप जॉब पाना चाहते है। आप अपनी Current Location Pick कर सकते हैं या Manually भी सर्च कर सकते है।
Step 2 – दूसरा स्टेप है Education यहाँ आपको अपनी एजुकेशन सम्बंधित निम्न्लिखित सामान्य जानकारी दर्ज करे जैसे-
- Apki Highest Education – आपके हाईएस्ट कहाँ तक शिक्षा ग्रहण की है।
- Degree – आपके पास कौनसी डिग्री है।
- Specialisation – आपकी Specialisation किसमे है।
- College Name – अपने College का नाम दर्ज करे।
- Choose Education Type – आपने Regular College किया है या पार्ट टाइम सिलेक्ट करे।
- Completion Year – आपने अपनी डिग्री किस वर्ष पूरी की है।
उपरोक्त जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद नीचे Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step 3 – अगला स्टेप है Experience का। यहाँ आपको पूछा जायेगा की क्या आपके पास कोई Work Eperience है। अगर आपके पास Work Experience है तो Yes पर क्लिक करके कितने वर्ष या महीने का है वह भी दर्ज करे। अन्यथा No पर टिक करके Next पर क्लिक करे।
Step 4 – अब आपको सबसे लास्ट में अपना प्रोफाइल फोटो लगाना है। यहाँ आप Take a Photo पर क्लिक करके अपना फोटो क्लिक कर सकते है या Choose from Gallery पर क्लिक करके अपने मोबाइल की गैलरी से प्रोफाइल फोटो सिलेक्ट करके Next पर क्लिक करे।
Step 5 – अब आपको अगले पेज से अलग-अलग 4 से 10 Skills चुनना है जिससे आप HR की नजरों में आ सके। यहाँ आप उन Skills को चुन सकते है जिनमे आपको इंटरेस्ट है और आपको जिन स्किल के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी है। उसके बाद Next पर क्लिक करे।
Step 6 – अब अपना English Speaking Level सिलेक्ट करे जैसे अगर आपको बिलकुल इंग्लिश नहीं आती है तो आप No English के ऑप्शन को चुन सकते है वही अगर आपको English Speaking अच्छी है तो आप Advanced ऑप्शन चुन सकते है।
उसके बाद आपको नीचे Other Language का विकल्प मिलेगा जिसमे से आपको इन भाषाओं को सिलेक्ट करना है जो आप बोल सकते है। उसके बाद Next पर क्लिक करे।
Step 7 – अब आपको अगले पेज पर कुछ अन्य चीजों को चुनना है जैसे-
- Employment Type- Full Time, Part Time
- Preferred Workplace- Field, Office, Home
- Preferred Shift- Day, Night
उपरोक्त विकल्प पर टिक करने के बाद नीचे Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Step 8 – अब आपको अपनी पसंदीदा जॉब सिटी सिलेक्ट करना है। यहाँ आप 3 सिटी चुन सकते है। आपको कोई भी 3 पसंदीदा शहर चुनने के बाद Next पर क्लिक करना है।
Step 9 – अब आपको अगले स्टेप में सिलेक्ट करना है की आप कैसी जॉब ढूंढ रहे है। यहाँ कुछ Job Dipartment चुन कर Next पर क्लिक करे।
Step 10 – अब अगले पेज पर Upload Resume पर क्लिक करके अपना Resume Upload करे। आप चाहे तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते है।
Tip - अगर आप ज्यादा से ज्यादा जॉब ऑफर्स पाना चाहते है तो अपना Resume जरूर अपलोड करे।
अब Apna App आपकी प्रोफाइल को HR तक शेयर कर देगा। अब आप Apply Job ऑप्शन पर क्लिक करके Apna App के Home Page पर आ जाए। जहां से आप और भी अलग-अलग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
Apna App का इस्तेमाल कैसे करे
Apna App का इंटरफ़ेस बहुत ही सिंपल है जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते है। Apna App पर आपको कुछ मुख्य विकल्प मिलते है जैसे-
Job – इस सेक्शन में आपको बहुत सी अलग-अलग कंपनियां मिल जाती है जिनमे आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है। यहाँ आप Department, Salary, Distance, Work Mode, Work type आदि के अनुसार अलग-अलग फ़िल्टर लगा सकते है।
Applied – इस सेक्शन में आपने जिन-जिन कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया है उन्हें चेक कर सकते है।
Feed – यहाँ आप जॉब के नोटिफिकेशन और अलर्ट से सम्बंधित अलग-अलग पोस्ट देख सकते है। आप चाहे तो अपना खुद का कोई पोस्ट बनाकर भी अपलोड कर सकते है।
Connect – यह सेक्शन आपको अपनी केटेगरी के लोगो से कनेक्ट होने का मौका देता है। इस सेक्शन में आपको आपके प्रोफाइल से सम्बंधित अलग-अलग लोगो की प्रोफाइल मिलती है जिनसे आप कनेक्ट हो सकते है।
Profile – इस सेक्शन से आप अपनी प्रोफाइल देख सकते है और चेंज कर सकते है। आप चाहे तो यहाँ से अपनी प्रोफाइल शेयर भी कर सकते है और कुछ सामान्य सेटिंग्स चेंज कर सकते है।
इस प्रकार Apna App पर आपको मुख्यतः उपरोक्त विकल्प ही मिलते है जिनके बारे में आपको अच्छे से पता चल गया होगा।
Apna App पर Job के लिए Apply कैसे करे
Apna App पर जॉब के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए निम्न्लिखित स्टेप्स फॉलो करे।
- सबसे पहले Apna App मोबाइल में ओपन करे।
- Job वाले सेक्शन में जाए।
- अब यहाँ आपको बहुत ही अलग-अलग कंपनियां और डिपार्टमेंट मिलेंगे।
- अपने पसंदीदा डिपार्टमेंट को चुने।
- अब आप उस डिपार्टमेंट से सम्बंधित जानकारी और सैलरी सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- अच्छे से पूरी जानकारी लेने के बाद Apply for Job विकल्प को चुने।
- अब आपको कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे।
- उसके बाद आपको HR का नंबर मिल जायेगा जिससे आप कॉल करके HR से डायरेक्ट बार कर सकते है।
- हालाँकि आपको HR की तरफ से सामने से इंटरव्यू के लिए कॉल किया जाएगा।
इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से Apna App के माध्यम से अपने लिए अपनी पसंदीदा जॉब ढूढ़ सकते है और अच्छे पैसे कमा सकते है।
Apna App पर Profile कैसे Delete करे
अगर आप Apna App पर अपनी प्रोफाइल या अकाउंट डिलीट करना चाहते है तो नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले Apna App ओपन करके प्रोफाइल सेक्शन में जाए।
- Profile Page पर आपको ऊपर Settings का आइकॉन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
- अब आपको अगले पेज पर सबसे नीचे Logout का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
- अब अगले पेज पर आपको पुनः Logout का ऑप्शन मिलेगा साथ ही Right Side ऊपर कोने में Delete Profile का ऑप्शन मिलेगा।
- अगर आप अकाउंट डिलीट नहीं करना चाहते है तो आप Logout पर क्लिक कर सकते है जिससे आपकी प्रोफाइल सेव रहेगी और आप कभी भी अपने इस नंबर से पुनः लॉगिन कर सकते है।
- वही अगर आपको अकाउंट डिलीट करना है तो Corner में दिए Delete Profile के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Apna App Real है या Froud
बहुत से लोगो का सवाल होता है की क्या Apna App Real है या Froud तो में आपको बताना चाहता हूँ की Apna App एक Genuine Application है जहाँ से आप आसानी से घर बैठे अपनी पसंदीदा जॉब प्राप्त कर सकते है।
लेकिन Apna App बहुत बहुत सी ऐसी Fake Comapnies भी है जो लोगो को जॉब के बहाने पैसे मांगती है और फ्रॉड करती है। तो आपकी यह जिम्मेदारी बनती है की आप जिस भी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर रहे है पहले उसका पूरा डेटा चेक करे।
अगर आपको किसी भी डिपार्टमेंट की तरफ से नौकरी के लिए पैसे मांगे जाते है तो आपको उस कंपनी से दूर रहना है और किसी भी तरह के पैसे जमा नहीं करवाना है। Apna App Froud नहीं है क्योकि यहाँ से लाखों लोगो ने अपनी Dream Job प्राप्त की है।
लेकिन अगर आपको अपनी Dream Job प्राप्त करनी है तो आपको इस तरह की Froud Companies से बचकर रहना होगा जो जॉब के बदले पैसे मांगते है। उम्मीद है आपको अब तक अच्छे से पता चल गया होगा की Apna App से Job कैसे मिलेगा तो चलिए अब Apna App से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।
FAQs:- Apna App क्या है
अपना ऐप जॉब क्या है?
Apna App एक Job Searching मोबइल एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन और ऑफलाइन जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।
Apna App से पैसे कैसे कमाए?
Apna App से पैसे कमाने के लिए आपको इस एप्लीकेशन पर अपनी पसंदीदा जॉब के लिए अप्लाई करना होगा। अगर आपको यहाँ से जॉब मिल जाती है तो आप सैलरी के रूप में यहाँ से पैसे कमा सकते है। इसके अलावा Apna App से पैसे कमाने का और कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।
Apna App किस देश का है?
Apna App एक भारतीय मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके संस्थापक Nirmit Parikh है।
Apna App से Contact कैसे करे?
अपना ऐप पर संपर्क के लिए आप अपना ऐप की ईमेल आईडी पर मेल कर सकते है। अपना ऐप की कस्टमर केयर ईमेल है [email protected]
Conlcusion:-
उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट Apna App क्या है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट के माध्यम से आपको Apna App सम्बंधित पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी साथ ही आपने भी इस प्लेटफार्म पर जॉब के लिए अप्लाई कर दिया होगा और नहीं भी किया है तो जल्दी से जॉब के लिए अप्लाई कर दे।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने उन सभी बेरोज़गार दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करे जिन्हे एक अच्छी जॉब की जरुरत है ताकि उन्हें भी Apna App पर Job के लिए Apply कैसे करे के बारे में जान सके। अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Read More Articles:-
hello sir, my name is manish mishra. I want to talk personally about blogging. plzz reply me on e mail.
ok contact on mail