Ola Cab क्या है | Ola में Bike कैसे लगाए [2024] पूरा प्रोसेस

दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Ola Cab क्या हैं? और Ola में Bike कैसे लगाए या कार कैसे लगाए से सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से साथ देने वाले हैं।

दोस्तों अगर आपके पास भी कोई टैक्सी या कार हैं या Bike हैं तो आप उससे भी एक अच्छा पैसा कमा सकते हैं और इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं।

आपने Ola का नाम तो सुन ही रखा होगा लेकिन क्या आपने कभी इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की हैं या कभी आपके मन में भी ख्याल आया होता की आप अपनी गाड़ी ओला में लगाकर पैसे कमाए लेकिन जानकरी के अभाव के कारण यह संभव नहीं हो सका होगा।

अगर आपके मन में भी ऐसा ख्याल आया हैं तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं क्योकि इस आर्टिकल में हम आपको Ola में कार या बाइक कैसे लगाए और पैसे कैसे कमाए इसकी पूरी जानकारी देने वाले तो पहले हम जान लेते हैं की Ola Cab क्या हैं?

Table of Contents

Ola Cab क्या है (What is Ola Cab in Hindi)

Ola में Bike कैसे लगाए

Ola एक टेक्सी सर्विस कंपनी हैं जिसकी शुरुआत 2010 में हुई। यह एक मोबाइल कैब बुकिंग पर आधारित कंपनी हैं जिसके माध्यम से आप घर बैठे कैब बुक कर सकते हैं। Ola का ऑफिसियल एप्लीकेशन आप प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

पहले लोगो को टेक्सी के लिए बाहर स्टैंड पर जाना पड़ता था और टैक्सी ड्राइवर को भी अपने लिए कस्टमर ढूंढने पड़ते थे लेकिन वर्तमान में घर बैठे Cab Book की जा सकती हैं और इससे कैब ओनर और कस्टमर दोनों को मुनाफा हो जाता हैं यानी की Ola इन दोनों को मिलाने का एक जरिया हैं।

वर्तमान में Ola Cab 250 से ज्यादा शहरो में अपनी सर्विस उपलब्ध करवाती हैं। अब आगे हम जानेंगे की आप किस तरह से Ola में अपनी Bike या Car लगाकर पैसे कमा सकते हैं।

Ola के साथ बिज़नेस कैसे करे

Ola के साथ Business करने के लिए आपके पास बाइक, कार या Rickshaw आदि होना चाहिए इसके अलावा आप Ola Driver के रूप में भी पैसे कमा सकते हैं। क्या आपको पता है Ola में Driver कैसे बने?

सबसे पहले आपको अपनी कार या बाइक Ola के साथ रजिस्टर करना हैं और उसके बाद आप Ola से कस्टमर प्राप्त कर सकते हैं और उनको उनके destination तक पंहुचा कर पैसे कमा सकते हैं।

Ola में Bike कैसे लगाए ऑनलाइन

Ola ने अपना एक नया फीचर ऐड किया हैं जिसके अंतर्गत अब अगर आपके पास कार का बजट नहीं हैं तो आप अपनी बाइक भी ओला के साथ लगाकर पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए अब हम जान लेते हैं की Ola में हम अपनी बाइक कैसे लगा सकते हैं।

तो समझते हैं स्टेप बय स्टेप Ola में अपनी Bike kaise lagaye, ओला में बाइक कैसे लगाए Online, या बाइक को Ola में कैसे लगाए, how to become ola bike driver, ओला में बाइक कैसे लगाएं आदि।

Ola Bike Registration Process in Hindi

Step 1 – सबसे पहले Ola Partner की Official Website पर विजिट करे। उसके बाद आपको आपको language पूछे जाएगी तो अपनी भाषा सेलेक्ट करे।

Step 2 – उसके बाद आपको पेज को स्क्रॉल करके सबसे निचे जाना हैं जहाँ आपको Send Your Enquiry का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Ola में Bike कैसे लगाए

Step 3 – उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलता हैं जिसमे आपको कुछ जानकारी सबमिट करनी होती हैं।

  • Your Name – अपना पूरा नाम दर्ज करे।
  • Your Mobile Number – अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  • Your Vehicle Type – अपना व्हीकल टाइप सेलेक्ट करे।
  • Your City – अपनी सिटी सेलेक्ट करे।

यह सब करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना हैं उसके बाद आपको Ola की तरफ से कॉल के द्वारा अपडेट आएगा जिसमे आपको कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ नजदीकी Ola Office में जाना पड़ सकता हैं या Ola के कर्मचारी आपके पास आएंगे।

उसके बाद ओला से कर्मचारी द्वारा वेरिफिकेशन किया जायेगा और उसके बाद आपकी बाइक Ola के साथ जुड़ जाएगी और उसके बाद आप भी ओला बाइक सर्विस से पैसे कमा सकते हैं।

अब अगर आपके पास कार हैं तो आगे हम जानेंगे Car को Ola में कैसे लगाए या Ola में गाड़ी कैसे लगाए और Ola में कार लगाने सम्बंधित पूरी जानकारी देंगे। इसलिए अंत तक हमारे साथ बने रहे।

Ola में Car कैसे लगाए (kaise lagaye ola car)

अगर आप भी जानना चाहते है ola cab me car kaise lagaye या कार से पैसे कैसे कमाए तो Ola में कार लगाने से पहले आपको कुछ बिन्दुओ का ध्यान होना आवश्यक हैं जिनके बारे में हम नीचे बता रहे हैं।

  1. आप Ola में अपनी नयी या पुरानी कार लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आपकी कार अच्छी कंडीशन में होनी चाहिए
  2. इसके अलावा कार आप स्वयं चलाएंगे या आप इसके लिए ड्राइवर रख रहे हैं।
  3. क्योकि अगर आप अपनी Cab के लिए ड्राइवर रख रहे हो तो उसके पास Commercial License होना आवश्यक हैं।
  4. लेकिन अगर आप खुद अपनी कार को ड्राइव करने वाले हैं तो आपको लाइसेंस की जरुरत नहीं होती हैं।

अब हम जान लेते हैं की Ola में कार लगाने के लिए हमे क्या क्या दस्तावेज चाहिए होंगे जिससे हम अपनी कार को आसानी से Ola के साथ Registered कर सके।

Ola में कार लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ola में कार लगाने के लिए हमे निम्न्लिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं।

वाहन मालिक के आवश्यक दस्तावेज –

  • Pan Card
  • Aadhar Card
  • Address Prof
  • रद्द किया हुआ चेक या पासबुक।

वाहन के आवश्यक दस्तावेज –

  • वाहन आर सी
  • वाहन बीमा
  • वाहन परमिट

चालक या ड्राइवर के आवश्यक दस्तावेज –

  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • एड्रेस प्रूफ।

तो अगर आपके पास भी यह डाक्यूमेंट्स उपलब्ध हैं तो आप भी अपनी कार को Ola के साथ अटैच कर सकते हैं और Ola के साथ बिज़नेस शुरू करते हैं।

Ola पर अपनी कार कैसे अटैच करे

Ola पर कार अटैच करने के लिए हमारे बताये Instruction को फॉलो करे।

  • सबसे पहले लिंक पर क्लिक करके Ola की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे।
  • उसके बाद आपको मेरी कार अटैच करे के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसके आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर और अपना शहर दर्ज करके आवेदन सबमिट करदे।
Ola में कार कैसे अटैच करे

उसके बाद Ola की टीम अगले 24 घंटे के अंदर आपसे कांटेक्ट करेंगे और आपको आगे की जानकारी दी जाएगी।

OLA Driver सैलरी कितनी होती हैं

अगर आप Ola कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करना चाहते हैं तो आपको बता दे की आप यहाँ से महीने का लगभग 30 हजार रूपए तक कमा सकते हैं और यह सब आपके पुरे किये गए ट्रिप पर निर्भर करता हैं।

अगर आप यहाँ पर एक्स्ट्रा टाइम भी काम करते हैं तो आप यहाँ से 50 हजार रूपए महीना से भी ज्यादा कमा सकते हैं लेकिन यह सब डिपेंड करता हैं आपकी मेहनत और आपके काम के ऊपर। इस प्रकार ओला ड्राइवर सैलरी उसके द्वारा उसके द्वारा किये काम पर निर्भर करता है।

FAQs:- Ola में Bike कैसे लगाए

Ola में पैसे कैसे Pay किये जाते हैं?

Ola में आपको आपके दिन के आखिर का पूरा आउटस्टैंडिंग पेमेंट अगले 2 दिनों के भीतर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता हैं।

Ola पर अपनी Earning कैसे देख सकते हैं?

Ola पर अपनी Earning देखने के लिए आप Ola Partner App का इस्तेमाल कर सकते हैं और उसमे आप अपने Earning की सारी डिटेल्स देख सकते हैं।

Registration प्रक्रिया पूरी करने में कितना समय लगता हैं?

Registration की प्रक्रिया पूरी करने में आपको लगभग 2 घंटे लग सकते हैं।

Earning के बारे में पूछताछ के लिए किससे संपर्क कर सकते हैं?

पूछताछ के लिए आप Ola के कस्टमर केयर नंबर टोल फ्री नंबर  080-67350900 पर कॉल कर सकते हैं।

Ola से पैसे कैसे कमाए?

Ola में आप अपनी कार या बाइक अटैच कर सकते हैं या ड्राइवर कके रूप में Ola में काम कर सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

ओला कैब बुकिंग कैसे करे?

अगर बात करे Ola कैसे बुक करते है या Ola बुक कैसे करे तो आपको बता दे Ola में टेक्सी बुक करने के लिए आपको Ola का App इनस्टॉल करना पड़ता है।
उसके बाद आप आसानी से अपने लिए टेक्सी बुक कर सकते है।

how much ola bike driver earn?(ओला बाइक ड्राइवर सैलरी)

एक Ola Bike Driver आसानी से महीने का 20 से 30 हजार रूपए कमा सकता है।

क्या मैं अपनी बाइक ओला के साथ अटैच कर सकता हूं?

हां, बिलकुल आप अपनी बाइक ओला के साथ अटैच कर सकते है और पैसे कमा सकते है।

ओला बाइक कितने रुपए किलोमीटर चलती है?

ओला बाइक की सवारी आप बहुत ही कम खर्चे के साथ कर सकते है, यहाँ आप ओला किलोमीटर रेट Bike केवल 3 से 4 रूपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से अपनी यात्रा पूरी कर सकते है।

ओला कार मालिक को कितना भुगतान करती है?

ओला में कार लगाकर आप महीने का लगभग 15 हजार तक का मुनाफा कमा सकते है, यहाँ हमने आपको मुनाफे की जानकारी दी है कमाई की नहीं।

Conclusion:-

आशा है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा ओला कैब से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट Ola में Bike कैसे लगाए पसंद आयी हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर जरूर करे। जिससे उन्हें भी इस जानकारी के बारे में पता चल सके और वह भी इस तरीके से पैसे कमा सके। अगर आपको हमारे इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

6 thoughts on “Ola Cab क्या है | Ola में Bike कैसे लगाए [2024] पूरा प्रोसेस”

  1. Meri Bike Ola mein lgi thi. But aaj kl morning se Sham tk Koi booking nahi aa rhi hai. Iska kya solution hai. Meri Bike ki nayi ID banwani hai. Taki booking aana shuru ho jaaye.

    Please help me 🙏

    Reply
    • booking nhi aa rhi hai to ap location change kar skte hai. iske alava agar aap naya id bnana chahte hai to post me btaye process ko follow karke naya account bna skte hai.

      Reply

Leave a Comment