App Vault क्या है इसे कैसे हटाए जाने पूरी जानकारी [2024]

दोस्तों, क्या आपको पता है App Vault क्या है? अगर आप Xiaomi Company का मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करते है तो आपने अपने मोबाइल सेटिंग्स में इस फीचर्स को जरूर देखा होगा।

Xiaomi Mobiles में App Vault का Featurs पहले से ही Enable मिलता है। बहुत से लोग इस फीचर को बंद करना चाहते है लेकिन जानकारी के अभाव में वह असफल रहते है।

लेकिन क्योकि अब आप हमारी पोस्ट पर आ चुके है तो हम आपको विश्वास दिलाते है की इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ने के बाद आप App Vault क्या होता है और इसे Disable करने सम्बंधित पूरी जानकारी अच्छे से जान जायेंगे।

Android Mobile में App Vault क्या है

App Vault क्या है

App Vault मुख्यतः Xiaomi या MI के मोबाइल फ़ोन में दिया जाने वाला एक शानदार फीचर है जिसकी मदद से आप अपने डेली इस्तेमाल करने वाले सभी Apps and Widgets को एक ही स्वाइप में एक्सेस कर सकते है।

App Vault के अंतर आप अपने पसंदीदा Widgets शामिल कर सकते है। यहाँ से आप जरुरी न्यूज़ पढ़ सकते है। ट्रेंडिंग चीजों के बारे में जान सकते है और अन्य महत्वपूर्ण Apps को एक्सेस कर सकते है।

App Vault का इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल अपने मोबाइल स्क्रीन पर Left Side (बायीं ओर) स्वाइप करना होता है। सामान्यतयाः सभी MI Phones में यह फीचर ऑटोमेटिक ही Enable होता है जिसे कुछ आसान स्टेप्स में बंद किया जा सकता है।

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो आप अपने मोबाइल में इस फीचर को Disable कर सकते है। App Vault बंद करने का तरीका हम पोस्ट में आगे जानने वाले है।

App Vault Meaning in Hindi

App Vault एंड्राइड फ़ोन में या MI Phones में आने वाला एक डिफ़ॉल्ट एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप बहुत से App शॉर्टकट्स और Widgets का एक ही स्थान से उपयोग कर सकते है।

App Vault एक प्रकार से आपके Wallet की तरह काम करता है। जैसे आप अपने Wallet में जरुरी चीजे और पैसे रखते है उसी तरह App Vault में आप अपने मोबाइल के जरूर Apps, Shortcuts Widgets आदि शामिल कर सकते है।

App Vault को Delete कैसे करे

MI या Xiaomi के Mobile में App Vault डिफ़ॉल्ट रूप से Enable होता है जो की बहुत से यूजर को पसंद नहीं होता है और वह इसे डिलीट या Disable भी करना चाहते है। अगर आपको भी जानना है App Vault कैसे हटाए तो नीचे बताये गए Steps को फॉलो करे।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Settings ओपन करे।

Step 2 – अब थोड़ा स्क्रोल डाउन करके Home Screen के ऑप्शन पर क्लिक करे।

App Vault क्या है

Step 3 – अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको -1 Screen का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

App Vault क्या है

Step 4 – अब अगले पेज पर आपको निम्न्लिखित तीन ऑप्शन मिलेंगे।

  • App Vault
  • Google Discover
  • None
App Vault क्या है

अगर आपको App Vault फीचर को बंद करना है तो आप यहाँ None ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते है वही Google Discover के ऑप्शन पर क्लिक करके आप App Vault की जगह डिस्कवर का ऑप्शन Enable कर सकते है।

इस प्रकार उपरोक्त स्टेप्स की मदद से आप आसानी से अपने मोबाइल में App Vault को disable कर सकते है।

App Vault इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है

App Vault का इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित है और आप बिना किसी झिझक के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते है।

Xiaomi ने अपने Users की सुविधा के लिए और उनके Experience को अच्छा बनाने के लिए इस फीचर को लांच किया है और आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करके अपने सभी Apps और Widgets को एक ही जगह से एक्सेस कर सकते है।

FAQs:- App Vault से क्या होता है

App Vault से क्या होता है?

App Vault एक प्रकार का Android Feature है जो अलग-अलग कंपनी के मोबाइल डिवाइस में अलग-अलग नाम से उपलब्ध होता है। Xiaomi के मोबाइल डिवाइस में इस फीचर को App Vault का नाम दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप अपने सभी महत्वपूर्ण Apps को एक स्वाइप से एक्सेस कर सकते है।

Conclusion:-

उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट App Vault क्या है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में शेयर जानकारी के आधार पर आपको App Vault और इससे सम्बंधित जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment