Bank में पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरे 1 मिनट में सीखे [2024]

दोस्तों, अगर आप कभी अपने अकाउंट से पैसे निकालने के लिए बैंक गए है तो आपको बता होगा बैंक से पैसे निकलवाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है। क्या आपको पता है Bank में पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरे?

शायद आपको इस विषय से सम्बंधित जानकारी नहीं है इसलिए आप इस पोस्ट तक आये है। दोस्तों हमने बहुत से अलग-अलग बैंको में पैसे जमा करने का फॉर्म भरा हुआ है और उस दौरान मेने नोटिस किया की सभी बैंको में पैसे जमा करने के फॉर्म में लगभग एक समान डिटेल्स भरनी होती है।

हालाँकि अलग-अलग बैंको में पैसे जमा करने का फॉर्म अलग-अलग होता है लेकिन उसके जानकारी एक समान होती है। तो अगर आपको भी बैंक में पैसे जमा करने का फॉर्म भरने सम्बंधित जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में आपको पूरी जानकारी विस्तार से मिलने वाली है इसलिए कृपया पोस्ट को अच्छे ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Cash Deposite Slip (जमा पर्ची) क्या होता है

Bank में पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरें

वैसे तो आजकल अकाउंट में पैसे जमा करवाने के लिए आपको बैंक जाने की कोई जरुरत नहीं होती है। आप डायरेक्ट Cash Deposite Machine या Mini Bank में जाकर अपना पैसा जमा करवा सकते है जहाँ आपको पैसे जमा करवाने के लिए किसी भी प्रकार का फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती है।

लेकिन अगर आप बैंक में जाकर पैसे जमा करवाते है तो आपको एक Deposite Slip (जमा पर्ची) भरना होता है जिसमे आपको सामान्य बैंकिंग डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म बैंक कर्मचारी को जमा करवाना होता है। उसके बाद बैंक कर्मचारी Cash Amount को आपके बैंक खाते में जमा कर देता है।

उसी तरह अगर आपको अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकलवाना भी है तो आपको Bank से पैसे निकालने का Form भरकर बैंक कर्मचारी को जमा करवाना होता है।

बैंक में पैसे जमा करने वाले फॉर्म के क्या-क्या जानकारी भरनी होती है

बैंक में पैसे जमा करने वाले फॉर्म को भरने के दौरान आपको कुछ सामान्य जानकारी भरना होता है जो की निम्न्लिखित है।

  1. बैंक शाखा का नाम
  2. दिनांक
  3. खाता संख्या
  4. खाता धारक का नाम
  5. मोबाइल नंबर
  6. जमा करने वाली कुल राशि (अंको और शब्दों में)
  7. पैन कार्ड नंबर (वैकल्पिक)
  8. जमाकर्ता का नाम व हस्ताक्षर

इस प्रकार पैसे जमा करने के फॉर्म में आपको उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होती है। साथ ही आपको फॉर्म भरने के दौरान कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना होता है जिसके बारे में पोस्ट में आगे आगे चर्चा की गयी है।

Bank में पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरे | पूरा प्रोसेस

बैंक में पैसे जमा करने और जमा करने का फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है। आप नीचे बताये गए Steps को फॉलो करके आसानी से बैंक में पैसे जमा करने का फॉर्म भर सकते है।

Bank से पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरें
  1. सबसे पहले अपने बैंक में जाए और बैंक कर्मचारी से Cash Deposite Slip (जमा पर्ची) प्राप्त करे।
  2. पर्ची में सबसे ऊपर पैसे जमा करने की दिनांक डाले।
  3. अब बैंक शाखा के सेक्शन में अपने बैंक की शाखा का नाम डाले।
  4. अब आपको जिस भी बैंक खाते में पैसे जमा करना है उसकी खाता संख्या दर्ज करे।
  5. अब आप जिसके खाते में पैसे जमा करवा रहे है उसका नाम लिखे। जैसे अगर आप अपने स्वयं के खाते में पैसे जमा करवा रहे है तो अपना स्वयं का नाम लिखे।
  6. खाता धारक का मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  7. PAN Card Number दर्ज करे। (वैकल्पिक)
  8. आप आपको किसने पैसे जमा करना है वह दर्ज करना है। Amount (राशी) आपको शब्दों और अंको दोनों में लिखना होगा। साथ ही आपको नोटो का क्रम भी लिखना होगा।
  9. जैसे अगर आपके पास 100 रूपए के 10 नोट है यानि आपको कुल 1000 रूपए जमा करवाना है तो आपको शब्दों में लिखना होगा “एक हजार रूपए मात्र” वही आपको नोट का क्रम भी लिखना होगा 100*10 आदि।
  10. उसके बाद आपको अपना नाम लिखकर हस्ताक्षर करना है।

उपरोक्त जानकारी अच्छे से भरने के बाद आपको जमा पर्ची को बैंक कर्मचारी के पास जमा करवाना है और बैंक कर्मचारी वेरीफाई करने के बाद उन पैसो को सम्बंधित बैंक खाते में जमा कर देगा और आपको प्रमाण के तौर पर एक Slip देगा।

इस प्रकार आप आसानी से उपरोक्त स्टेप्स का अनुसरण करते हुए किसी भी बैंक में पैसे जमा करने का फॉर्म कर सकते है और पैसे जमा करवा सकते है। चलिए अब इस विषय से सम्बंधित उन सवालों के बारे में जान लेते है जो अक्सर इंटेरटनेट पर पूछे जाते है।

FAQs:- Bank में पैसे कैसे जमा करे

Conclusion:-

उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट Bank में पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरे जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में शेयर जानकारी के आधार पर आपको बैंक में पैसे जमा करने के लिए फॉर्म भरने का प्रोसेस अच्छे से समझ में आ गया होगा।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करे ताकि उन्हें भी Bank की Slip कैसे भरे की जानकारी मिल सके। अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment