Swift Code Full Form | Swift Code क्या होता है और कैसे पता करे [2024]

दोस्तों क्या आपको पता है Swift Code क्या होता है और किसी भी बैंक का Swift Code कैसे पता करे? शायद आप में से बहुत ही कम लोगो को इसके बारे में सही जानकारी होगी।

क्योकि में एक Blogger हूँ तो मुझे हर महीने AdSense का पेमेंट आता है जो की एक International Transection है मतलब मेरा पेमेंट इंडिया से नहीं बल्कि विदेश से आता है और इस पेमेंट को प्राप्त करके के लिए मुझे कई बार Swift Code की आवश्यकता होती है।

मेरी तरह अगर आपका भी कोई International Payment अटका हुआ है या आपको कोई Payment विदेश भेजना है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

इस पोस्ट में हम आपको Swift Code Full Form, Swift Code क्या है, Swift Code का उपयोग और Swift Code कैसे पता करे सम्बंधित जानकारी विस्तार से देने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Swift Code क्या होता है (What is Swift Code in Hindi)

Swift Code क्या होता है

दोस्तों आप सभी लोगो को IFSC Code के बारे में तो जरूर पता होगा जिसका इस्तेमाल हम भारत में एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए करते है। ठीक इसी तरह अगर हमे भारत से बाहर यानी की किसी अन्य देश से कोई ट्रांसेक्शन करना है तो हमे एक कोड की आवश्यकता होती है जिसे Swift Code कहा जाता है।

Swift Code 8 से 11 Characters का एक Code होता है जो बैंक और बैंक की ब्रांच को प्रदर्शित करता है और इसका इस्तेमाल मुख्यतः International Transection के लिए किया जाता है।

यह एक प्रकार का Messaging Network है जिसका इस्तेमाल Securely Information & Transection के लिए Financial और Non-Financial दोनों Institution द्वारा किया जाता है। Swift Code को ISO 9362, SWIFT ID, SWIFT-BIC, आदि अन्य नामो से भी जाना जाता है।

अगर आपको Swift Code की जगह ऊपर बताये नामों में से कोई भी नाम दिखाई देता है तो इसका मतलब भी Swift Code ही होता है।

क्योकि Swift Code और IFSC Code दोनों दिखने में लगभग एक जैसे होते है इसलिए बहुत से लोग दोनों को एक ही समझ लेते है लेकिन आपको बता दे Swift Code और IFSC Code दोनों अलग-अलग होते है। IFSC Code का इस्तेमाल घरेलु ट्रांसेक्शन यानि देश के अंदर ही इस्तेमाल होता है जबकि Swift Code का इस्तेमाल इंटरनेशनल ट्रांसेक्शन के लिए होता है।

Swift Code Full Form | Swift Code का फुल फॉर्म क्या होता है

Short Form Swift Code Full Form
S Society For
W Worldwide
I Interbank
F Financial
T Telecommunications

इस प्रकार Swift Code का Full Form “Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंसियल टेलीकम्यूनिकेशन) होता है।

Swift Code कितने अंको का होता है

Swift Code 8 से 11 Characters का एक Unique Code होता है जो चार अलग-अलग भागों में विभाजित होता है और इस कोड का प्रत्येक भाग अलग-अलग जानकारी प्रदर्शित करता है। Swift Code के चार अलग-अलग भाग (Bank Code, Country Code, Location Code, Branch Code) होते है।

किसी भी बैंक के Swift Code से आप उस बैंक का नाम, वह किस देश में है और उसकी लोकेशन और ब्रांच आदि जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Swift Code दिखने में निम्न्लिखित प्रकार का होता है। इसका प्रत्येक भाग एक अलग जानकारी प्रदान करता है जिसके बारे में नीचे बताया गया है।

Swift Code Example:- BARB-IN-BB-JAI

ऊपर बताये Swift Code (BARB-IN-BB-JAI) के चार अलग-अलग भाग निम्न्लिखित सारणी में बताई जानकारी प्रदर्शित करते है।

Swift Code क्या होता है
Swift Code Information
BARBBank Code
INCountry Code
BBLocation Code
JAIBranch Code
  • Bank code:- पहला 4 Letter Code, A-Z होता है जो किसी बैंक के नाम का Short Version होता है।
  • Country Code:- A-Z दूसरा 2 Letter Code इसके बैंक किस देश का है जानकारी मिलती है।
  • Location Code:- 0-9, A-Z तीसरा 2 Digit Location Code होता है जो 2अंको या 2 Letters का हो सकता है और इससे बैंक के Head Office सम्बंधित जानकारी होती है।
  • Branch Code:- 0-9, A-Z ये Optional 3 Digit Code होता है। इससे किसी Particular Branch के बारे में पता चलता है।

इस प्रकार अब तक आपको Swift Code क्या है, Swift Code की फुल फॉर्म और इसके Charecters के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब हम किसी भी बैंक का Swift Code पता करने का तरीका पता कर सकते है।

किसी बैंक का Swift Code कैसे पता करे

बहुत से बैंक में आपको Swift Code बैंक की पासबुक पर ही प्रिंट मिल जाते है लेकिन अगर आपके बैंक पासबुक पर Swift Code नहीं है तो आप पता करने के लिए बैंक ब्रांच में पता कर सकते है। अगर आप बैंक ब्रांच में नहीं जाना जाता है तो आप नीचे बताये प्रोसेस को फॉलो करके घर बैठे अपनी बैंक का Swift Code पता कर सकते है।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में Swift Code Finder लिखकर सर्च करे और सर्च रिजल्ट से किसी एक वेबसाइट को ओपन करे। आप चाहे तो लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट भी वेबसाइट पर जा सकते है।

Step 2 – अब Swift Code डालने के लिए आपको यहाँ कुछ निम्न्लिखित डिटेल्स दर्ज करना होगा।

किसी बैंक का Swift Code कैसे पता करे
  • Select Country – अपने देश का नाम सर्च करके सिलेक्ट करे।
  • Select Bank – अपने बैंक का नाम सर्च करके सिलेक्ट करे।
  • Select City – अपना सिटी सिलेक्ट करे जहाँ आपके बैंक की मुख्य ब्रांच स्थित है।
  • Select Swift Code – अब आपको उस सिटी में स्थित बैंक की मुख्य ब्रांच का Swift Code मिल जायेगा उस पर क्लिक करे।
किसी बैंक का Swift Code कैसे पता करे

इस प्रकार उपरोक्त सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको उस अपने Bank का Swift Code, Address, Post Code आदि जानकारी देखने को मिल जाएगी। इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपनी बैंक का Swift Code पता कर सकते है।

Swift Code कैसे काम करता है

स्विफ्ट कोड के जरिये Financial Institution (Banks) एक दूसरे को Fast & Secure Messages भेजते है जिनमे Money Transfer करने और Recieve करने सम्बंधित जरुरी जानकारी शामिल होती है।

इसके अगर एक उदाहरण के माध्यम से समझे तो मान लीजिये आपका कोई दोस्त राम, अमेरिका में रहता है और आपको उसे पैसे ट्रांसफर करने है तो आपको अपने दोस्त से उसका Account Number और Swift Code लेना होगा और उसके बाद आप अपने बैंक में जाकर अपने दोस्त के बैंक में पैसे जमा करवा सकते है।

उसके बाद आपका बैंक पैसे को Swift Message के माध्यम से आपके दोस्त के बैंक में Transfer कर देते है और जब आपके दोस्त के बैंक वाले यह मैसेज प्राप्त कर लेते है तो वह Confirm करने के बाद उस पेमेंट को आपके दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर कर देते है।

Swift System का इस्तेमाल कौन-कौन करता है

वर्तमान समय में बहुत सी जगहों पर Swift System का इस्तेमाल किया जा रहा है और दिन-प्रतिदिन इसका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। निम्न्लिखित संस्थान है जो वर्तमान समय में Swift System का इस्तेमाल करते है।

  • Banks
  • Exchanges
  • Depositories
  • Securities Dealers
  • Clearing Houses
  • Corporate Business Houses
  • Asset Management Companies
  • Foreign Exchange and Money Brokers
  • Brokerage Institutes and Trading Houses
  • Treasury Market Participants and Service Providers

FAQs:- Swift Code Meaning in Hindi

क्या हम SWIFT Transfer को Track कर सकते हैं?

नहीं, एक Customer को Swift Transection Track करने या Access करने की अनुमति नहीं होती है और नहीं आप Swift Transfer को Track कर सकते है। यह काम सिर्फ Respected Bank ही कर सकते है। अगर आपको Transection में कोई भी समस्या आ रही है तो आप बैंक में संपर्क कर सकते है।

बैंक ऑफ इंडिया का स्विफ्ट कोड क्या है?

भारत में बैंक ऑफ़ इंडिया का Swift Code: BKIDINBBXXX होता है। अगर आपको अपने बैंक का Swift Code पता करना है तो आप पोस्ट में बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

स्विफ्ट कोड कितने अंको का होता है?

Swift Code 8 से 11 Characters का होता है। इसमें Number और Letters शामिल होते है।

स्विफ्ट कोड के अंतिम 3 अंक क्या हैं?

Swift Code के अंतिम 3 अंक किसी भी बैंक शाखा को दर्शाते है।

पासबुक में स्विफ्ट कोड कहां होता है?

बैंक खाता पासबुक में आपको पासबुक के पहले पन्ने पर ही Swift Code देखने को मिल जाता है। अगर आपकी पासबुक पर Swift Code नहीं है तो आप पोस्ट में बताये प्रोसेस को फॉलो कर सकते है।

Swift Code कैसे पता कर सकते है?

Swift Code पता करने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जा सकते है। अगर आप घर बैठे अपने बैंक का Swift Code पता करना चाहते है तो आपको अपने मोबाइल में ब्राउज़र ओपन करके Swift Code Finder सर्च करना है और कोई भी एक साइट ओपन करके पूछी गयी डिटेल्स दर्ज करके आप अपने बैंक का Swift कोड पता कर सकते है।

Conclusion:-

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Swift Code क्या होता है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में शेयर की गयी जानकारी के माध्यम से आपको Swift Code का पूरा ज्ञान अच्छे से मिल गया होगा।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया पर अन्य दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करे। अगर आपको हमारी इस पोस्ट से संबंधित कोई भी Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment