WhatsApp Group Link कैसे बनाये 2 मिनट में

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम WhatsApp Group Link कैसे बनाये और इसे अपने दोस्तों के साथ कैसे शेयर करे साथ ही लिंक से ग्रुप ज्वाइन करने के बारे में विस्तार से जानने वाले है।

WhatsApp Group व्हाट्सएप का एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप एक साथ कई लोगो से बात कर सकते है लेकिन अगर आप अपना कोई WhatsApp Group बनाना चाहते है तो आपको पहले सभी Members के नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा तभी आप उन्हें ग्रुप में ऐड कर सकते है।

लेकिन अगर आप इतनी मश्कत करना नहीं चाहते है तो आप अपना WhatsApp Group बनाकर उसका इनविटेशन लिंक जनरेट कर सकते है ताकि कोई भी व्यक्ति आपके उस ग्रुप लिंक से डायरेक्ट आपके ग्रुप में ज्वाइन हो जाये।

अगर आपको WhatsApp Group Link बनाने का तरीका नहीं पता है तो इस पोस्ट में आपको लिंक बनाने से लेकर लोगो को ज्वाइन करवाने तक की पूरी जानकारी शेयर की गयी है इसलिए कृपया पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

WhatsApp Group Invite Link क्या है?

WhatsApp Group Invite Link एक प्रकार का लिंक होता है जिसके माध्यम से आप उस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है।

अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन है या आपका अपना कोई ग्रुप है तो आप उसका Invite Link बना सकते है और उसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों या फिर आप उन लोगो के साथ शेयर कर सकते है जिन्हे आप अपने WhatsApp Group में ज्वाइन करना चाहते है।

इससे आपका समय भी बच जायेगा क्योकि आपको एक एक व्यक्ति का नंबर सेव करके उसे ग्रुप में ज्वाइन नहीं करना पड़ेगा और सभी लोग आसानी से अपने आप ही ग्रुप में ज्वाइन हो जायेंगे।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

आपको अब तक यह तो अच्छे से समझ में आ गया होगा की व्हाट्सएप ग्रुप लिंक क्या होता है और यह भी पता चल गया होगा की व्हाट्सएप ग्रुप लिंक बनाने के लिए आपका कोई ग्रुप होना आवश्यक है।

अब अगर आपका भी कोई WhatsApp Group है जिसका Invitation Link जनरेट करना चाहते है तो निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना व्हाट्सएप ग्रुप लिंक बना सकते है।

Step 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करे।

Step 2 – अब उस Group Name को Long Press करके सिलेक्ट करले जिसका आपको इनविटेशन लिंक बनाना है और उसके बाद ऊपर दायी तरफ कोने में 3 Dots पर क्लिक करे।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

Step 3 – अब आपको यहाँ कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Group Info के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

Step 4 – अब आपको उस Group की जानकारी दिखाई देगी जहाँ थोड़ा स्क्रॉल डाउन करने पर Invite Via Link का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

Step 5 – अब आपको अगले पेज पर WhatsApp Group का लिंक मिल जायेगा जिसके नीचे आपको उसे शेयर करने के भी अलग अलग ऑप्शन मिल जायेंगे। आप चाहे तो उस लिंक को कॉपी करके भी शेयर कर सकते है और इसके अलावा आप शेयर करने के दूसरे तरीको का भी इस्तेमाल कर सकते है।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

Step 6 – अगर आप अपने WhatsApp Group Link को QR के रूप में शेयर करना चाहते है तो आपको QR Code के ऑप्शन पर क्लिक करके QR Code का स्क्रीनशॉट ले लेना है और उसके बाद आप उसे मनपसंद लोगो के साथ शेयर कर सकते है साथ ही आपको QR Code को Direct Share करने का भी ऑप्शन मिल जाता है।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

इस प्रकार अब आपको WhatsApp Group Link जनरेट करने और इसे शेयर करने से सम्बंधित जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी तो चलिए अब जानते है व्हाट्सएप ग्रुप लिंक ज्वाइन कैसे करे?

Link से WhatsApp Group कैसे Join करे

अगर आपको किसी भी प्लेटफार्म के माध्यम से WhatsApp Group ज्वाइन करने का लिंक प्राप्त होता है और आपको उसे ज्वाइन करने का तरीका पता नहीं है तो आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  1. सबसे पहले WhatsApp Group Link पर क्लिक करे।
  2. अब अगर आपको वह व्हाट्सएप ग्रुप लिंक व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हुआ है तो आपको डायरेक्ट Join Group का ऑप्शन मिल जायेगा जिस पर क्लिक करके आप उस ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है।
  3. लेकिन अगर आप WhatsApp Group Link किसी अन्य प्लेटफार्म या SMS पर प्राप्त हुआ है तो सबसे पहले उस लिंक को कॉपी करले।
  4. अब आपको अपने मोबाइल में ब्राउज़र ओपन करना है और सर्च बॉक्स में उस लिंक को पेस्ट कर देना है।
  5. अब आपको उस Group के नाम के नीचे Join Chat का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  6. अब अगर आपके मोबाइल में दो WhatsApp है तो उसे सिलेक्ट करे जिससे आप उस ग्रुप को ज्वाइन करना चाहते है।
  7. अब आपको Join Group का ऑप्शन मिल जायेगा जिस पर क्लिक करते ही आप उस ग्रुप में ज्वाइन हो जायेंगे
Link से WhatsApp Group कैसे Join करे

इस प्रकार आप उपरोक्त स्टेप्स का अनुसरण करते हुए आसानी से किसी भी व्हाट्सएप लिंक की मदद से उस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है आशा है आपको अब तक की जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी तो चलिए अब QR Code से WhatsApp Group Join करने का तरीका जान लेते है।

QR Code से WhatsApp Group कैसे Join करे

अगर आपको कोई व्यक्ति WhatsApp Group में ज्वाइन होने के लिए लिंक की जगह QR Code भेजता है और आपको पता नहीं है की QR Code से WhatsApp Group Join कैसे करे तो आप निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  1. सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करे और किसी भी व्यक्ति की चैट ओपन करे।
  2. अब Message Box में Camera के ऑप्शन पर क्लिक करके उस QR Code को सिलेक्ट करले।
  3. अब आपका QR Code स्वतः ही स्कैन हो जायेगा और आपको Join Group का ऑप्शन मिल जायेगा।
  4. Join Group के विकल्प पर क्लिक करके आप उस ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है।

अब आपको अच्छे से QR Code की मदद से WhatsApp Group Join करने का तरीका भी पता चल गया होगा और आप इसे अच्छे से समझ भी गए होंगे।

WhatsApp Group Link Reset कैसे करे

अगर आपके ग्रुप का लिंक किसी ऐसी जगह शेयर हो गया जहाँ से अनचाहे लोग आपके ग्रुप को ज्वाइन कर रहे है तो आप अपने Group Link को Reset करके इसे रोक सकते है।

क्योकि Group Link Reset करने से आपका पुराना ग्रुप लिंक एक्सपायर हो जाता है और कोई भी व्यक्ति अब उस पुराने लिंक से ज्वाइन नहीं कर सकता है तो अगर आप भी अपने किसी ग्रुप का लिंक रिसेट करना चाहते है तो निम्न्लिखित स्टेप्स को फॉलो करे।

  1. आपको सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करके उस ग्रुप को ओपन करना है जिसका लिंक रिसेट करना है।
  2. अब आपको सबसे ऊपर Group Name पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको थोड़ा स्क्रॉल डाउन करके Invite Via Link के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. अब एक नए पेज पर आपको WhatsApp Group Link के साथ उसे शेयर करने के कुछ ऑप्शन मिलेंगे साथ ही सबसे लास्ट में Reset Link का ऑप्शन भी मिलेगा।
WhatsApp Group Link Reset कैसे करे

अब आपको Reset Link के ऑप्शन पर क्लिक करना है और इतना करते ही आपके WhatsApp Group का Link Reset हो जायेगा और अब आप अपने नए लिंक को लोगो के साथ शेयर कर सकते है।

उम्मीद है आपको अब तक की शेयर की गयी जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी और WhatsApp पर Group Link बनांने और इससे सम्बंधित पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गयी होगी तो चलिए अब इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to WhatsApp Group Link

बिना नंबर सेव किये किसी को व्हाट्सएप ग्रुप में कैसे जोड़े?

किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए आपको उसका नंबर सेव करना पड़ता है लेकिन अगर आप ऐसा करना नहीं चाहते है तो आप WhatsApp Group Link बनाकर उस व्यक्ति को शेयर कर सकते है जिससे वह डायरेक्ट की आपके ग्रुप में ज्वाइन हो जायेगा और आपको उसका नंबर भी सेव नहीं करना पड़ेगा।

व्हाट्सएप ग्रुप लिंक कैसे भेजते है?

WhatsApp Group लिंक भेजने के लिए आपको पहले उस ग्रुप में जाकर Group Info में जाना है और यहाँ आपको Invite Via Link का ऑप्शन मिल जाता है जिस पर क्लिक करके आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप लिंक को अलग अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते है।

व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकतम कितने लोगो को जोड़ा जा सकता है?

व्हाट्सएप में पहले Group Members की अधिकतम सीमा 256 लोगो की थी जिसे व्हाट्सएप ने अब बढाकर 512 कर दी है मतलब की अब आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकतम 512 लोगो को ऐड कर सकते है।

Conclusion –

आशा है आपको हमारी यह पोस्ट WhatsApp Group Link कैसे बनाये जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी भी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Read More:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment