YouTube पर कितने Subscribe पर पैसे मिलते है ~ 2024

नमस्कार दोस्तों, अगर आपने भी हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है या यूट्यूब चैनल शुरू करने की सोच रहे है तो आपके भी मन में यह सवाल होगा की YouTube पर कितने Subscribe पर पैसे मिलते है?

दोस्तों, जब भी हम यूट्यूब चेंनल शुरू करते है तो इस पर पैसे मिलने को लेकर बहुत से लोगो की अलग अलग राय होती है और इससे बहुत से लोग कंफ्यूज हो जाते है की आखिर यूट्यूब पर पैसे कैसे मिलते है और कितने सब्सक्राइबर्स होने पर मिलते है।

अगर आप नए है तो इस तरह के सवाल आना एक आम बात है और क्योकि आप इस पोस्ट पर आ चुके है तो आपको इस तरह के सभी सवालों के जवाब भी विस्तार से मिलने वाले है।

तो दोस्तों यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर्स होने पर पैसे मिलते है यह जानने से पहले हम YouTube क्या होता है इसके बारे में संक्षिप्त में जान लेते है। अगर आप भी यूट्यूब चेंनल बनाने की सोच रहे है तो यह पोस्ट आपके बहुत से Confusion को दूर करने वाली है इसलिए कृपया इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

YouTube क्या है? (What is YouTube in Hindi)

YouTube दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है जिस पर आप अलग-अलग केटेगरी के वीडियोस को सर्च करके देख सकते है जैसे Games, Entertainment, Education, Make Money, Comedy, Animation आदि।

YouTube पर वीडियो देखने के साथ साथ आप YouTube पर Video Upload करके पैसे भी कमा सकते है। इसके लिए आपको पहले YouTube पर Channel बनाना होता है और उसके बाद आप अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते है।

क्योकि आप इस पोस्ट पर यूट्यूब पर पैसे कैसे मिलते है जानने आये है इसलिए शायद आपको यह तो पता होगा की YouTube पर चेंनल कैसे बनाते है? अगर नहीं पता है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। हम आपको अगली पोस्ट के माध्यम से YouTube Channel बनाने का पूरा प्रोसेस बता देंगे।

अगर आपका पहले से ही YouTube Channel बना हुआ है या हाल ही में आपने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है तो आपके मन में बहुत से अलग अलग सवाल होंगे जैसे यूट्यूब पर पैसे कैसे मिलते है, यूट्यूब पर कितने लाइक्स होने पर पैसे मिलते है, YouTube पर कितने Views आने पर पैसे मिलते है आदि।

इस पोस्ट में हम एक एक करके आपके सभी सवालों का जवाब देने वाले है तो चलिए सबसे पहले YouTube पर पैसे कैसे आते है के बारे में जान लेते है।

YouTube पर पैसे कैसे मिलते है

YouTube पर कितने Subscribe पर पैसे मिलते है

YouTube से पैसे कमाए जा सकते है यह तो लगभग सभी को पता होता है लेकिन यूट्यूब पर पैसे कैसे कमा सकते है इसके बारे में बहुत कम लोगो को जानकारी होती है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी की यूट्यूब हमे वीडियो बनाने के कोई भी पैसे नहीं देता है। YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको YouTube की कुछ Condition को पूरा करना होता है जैसे आपके चैनल पर एक साल में 4 घंटे का Watch Time और 1000 Subscribers पुरे होने चाहिए।

YouTube की इस Condition को पूरा करने के बाद आप अपने चैनल पर Monetization On करने के लिए Google AdSense में Apply कर सकते है। उसके बाद अगर आपका चेंनल पर AdSense Approve हो जाता है तो उसके बाद आपके चेंनल पर Ads आना शुरू हो जाते है और उसके बाद आपको यहाँ से पैसे मिलना शुरू हो जाते है।

अब बहुत से लोग सोच रहे होंगे की क्या 1000 Subscribers पुरे होते ही पैसे मिलना शुरू हो जाते है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। तो फिर कितने Subscribers होने पर YouTube से पैसे मिलते है चलिए जानते है।

YouTube पर कितने Subscribe पर पैसे मिलते है

YouTube पर आपको पैसे Subscribers पर नहीं बल्कि Views के आधार पर मिलते है। YouTube पर ऐसा कोई नियम नहीं है की आपने इतने Subscribers पुरे कर लिए तो अब आपको इतने पैसे मिलेंगे।

YouTube से पैसे कमाने के लिए आपके Videos पर Views आना चाहिए। अगर आपके YouTube Channel पर Monetization On हो गया है तो अब आपका पूरा फोकस Views पर होना चाहिए ताकि आप यहाँ से अधिक पैसे कमा सके।

YouTube पर 1000 Subscribers पर कितने पैसे मिलते है

बहुत से लोगो का सवाल होता है की YouTube पर 1000 Subscribers होने पर कितने पैसे मिलते है? तो इसका सीधा सा जवाब है आपको यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करने के लिए 1000 सब्सक्राइबर्स पुरे करने होते है लेकिन अगर आपको जानना है की 1000 Subscribers पर कितने पैसे आते है?

तो इसका जवाब अलग अलग चैनल के लिए अलग अलग हो सकता है क्योकि एक यूट्यूब चैनल की कमाई अलग अलग फैक्टर पर निर्भर करती है जैसे Views, CPM, CPC आदि। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है।

Views क्या होता है?

जब भी कोई YouTuber अपने यूट्यूब चैनल पर कोई वीडियो अपलोड करता है तो यूट्यूब उस वीडियो को नए नए लोगो तक पहुंचाता है और लोग उस वीडियो को देखते है।

अगर आपका वीडियो लोगो को पसंद आ रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग वीडियो को पूरा देख रहे है तो उसके बाद आपका वीडियो वायरल हो जाता है और आपके वीडियो पर व्यूज भी बढ़ जाते है।

Basically, आपके वीडियो को देखे जाने की संख्या ही व्यूज कहलाती है। जैसे अगर आपने कोई वीडियो अपलोड किया और 1000 लोगो ने उस वीडियो को ओपन करके देखा तो आपके वीडियो पर 1000 Views शो होंगे।

CPC क्या होता है?

CPC किसी भी यूट्यूब चैनल की Earning का एक बहुत बढ़ा फैक्टर है। CPC का फुल फॉर्म Cost Per Click होता है। जब आपके YouTube Channel पर Monetization On हो जाता है तो उसके बाद आपके Videos के बीच में Ads आना शुरू हो जाती है।

और जब भी कोई User आपके Video में आने वाली Ads पर क्लिक करता है तो इससे आपको पैसा मिलता है और CPC का मतलब होता है आपको एक क्लिक पर मिलने वाले पैसे की रेट। जैसे अगर मेरे वीडियो में प्रदर्शित Ads पर 5 क्लिक आते है और मेरा CPC $1 का है तो इसका मतलब है मुझे प्रत्येक क्लिक पर 1$ मिला है जो की लगभग 82 भारतीय रूपए के बराबर होता है।

CPC बहुत से अलग अलग फैक्टर पर निर्भर करती है जैसे Niche, Keywords, Competition आदि। अगर आपका YouTube Channel Finance से सम्बंधित है तो आपको अच्छा CPC मिलेगा लेकिन वही अगर आपका Channel Entertainment से सम्बंधित है तो आपको कम CPC मिल सकता है।

CPM क्या होता है?

CPM भी CPC की तरह ही काम करता है। CPM का फुल फॉर्म Cost Per Mile होता है जिसे Cost Per Thousand भी कहा जाता है। YouTube पर आपके Ads पर आने वाले Clicks का तो पैसा मिलता ही है साथ ही अगर Click नहीं भी आते है तो भी आपको Views के भी पैसे मिलते है।

जैसा की हमने ऊपर देखा CPM का मतलब Cost Per Thousand होता है जिसका मतलब है की आपको प्रत्येक 1000 Views पर कितने पैसे मिल रहे है।

इस प्रकार अब आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की किसी भी यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने के लिए क्या क्या जरुरी होता है। YouTube पर आपको कोई भी Fixed Salary नहीं मिलती है।

YouTube पर कितने Subscribers पर क्या मिलता है?

बहुत से लोगो का सवाल होता है की जब हमारे YouTube Channel पर 1000 Subscribers या 10000 Subscribers हो जाते है तो YouTube से हमे क्या मिलता है तो चलिए जानते है विस्तार से।

100 Subscribers – जब आप YouTube Channel बनाते है तो आपके YouTube Channel के लिंक में आपके यूट्यूब चैनल का नाम नहीं होता है लेकिन जब आपके चैनल पर 100 सब्सक्राइबर्स पुरे हो जाते है तो उसके बाद आप अपने YouTube Channel के नाम का Custom URL बना सकते है।

1000 Subscribers – जब आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 हजार सब्सक्राइबर्स पुरे हो जाते है तो उसके बाद आप अपने चैनल पर Monetization On करने के लिए इसे Google AdSense पर Apply कर सकते है और Approval मिलने पर आप यहाँ से पैसे कमाना शुरू कर सकते है।

1,000,00 Subscribers – जब आपके YouTube Channel पर 1 लाख Subscribers पुरे हो जाते है तो आपको YouTube की तरफ से Silver Play Button दिया जाता है लेकिन इसे पाने के लिए आपको अपने चैनल पर मेहनत करके एक लाख सब्सक्राइबर्स पुरे करने होंगे।

10,000,00 Subscribers – जब आपका चैनल 10 लाख सब्सक्राइबर्स का आँकड़ा पूरा कर लेता है तो आपको YouTube की तरफ से Gold Play Button दिया जाता है।

1,000,00,00 Subscribers – जब आपके चैनल पर एक करोड़ सब्सक्राइबर्स पुरे हो चुके होंगे तो आप यहाँ से महीने के लाखो रूपए कमा रहे होंगे और एक करोड़ सब्सक्राइबर्स पुरे होने पर आपको यूट्यूब से Diamond Play Button दिया जाता है।

10,000,00,00 Subscribers – YouTube Channel पर 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स पुरे होने पर आपको Red Diamond Play Button दिया जाता है।

इस प्रकार YouTube पर कितना पैसा मिलता है, YouTube कितने पैसे देता है, YouTube से कितने पैसे मिलते है आदि का एक ही जवाब है की आप मेहनत करते रहो, YouTube आपको महीने के लाखो रूपए भी देगा। बहुत से ऐसे YouTubes है जो YouTube से महीने के लाखों रूपए कमा रहे है लेकिन इसके पीछे उनके कितने सालो की मेहनत है जो आपको भी करनी होगी।

YouTube पर कितने Views पर कितने पैसे मिलते है

बहुत से लोगो के सवाल होते है की YouTube पर कितने Views पर पैसे मिलते है या YouTube कितने Views पर कितने पैसे देता है तो इसका कोई भी आपको Accurate Answer नहीं बता सकता है।

क्योकि YouTube पर Earning बहुत से अलग अलग Factors पर निर्भर करती है जिसके बारे में हम आपको ऊपर बता चुके है। हालाँकि अगर हम अंदाजा लगाए तो किसी किसी Niche में आपको YouTube पर 1000 Views पर लगभग 1$ से 2$ मिल जाता है।

लेकिन किसी किसी Niche में आपको 1$ से 2$ बनाने के लिए लगभग 3 से 4 हजार Views की जरुरत होती है तो यह सब आपके Niche, Keyword आदि पर निर्भर करता है साथ ही आप किस Country को Target कर रहे है इस पर भी निर्भर करता है।

अगर आप Tier One Country जैसे US, UK जैसी Country को Target करते है तो इसमें आपको India की तुलना में अच्छी Earning देखने को मिल जाती है।

उम्मीद है आपको अब तक अच्छे से समझ में आ गया होगा की यूट्यूब पैसे कैसे देता है या YouTube पर 1000 Views पर कितने पैसे मिलते है आदि। चलिए अब हम इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to this Post

यूट्यूब पर 1000 सब्सक्राइबर मिलने से क्या होता है?

YouTube पर एक हजार सब्सक्राइबर्स पुरे होने पर आप अपने चैनल पर Monetization On करने के लिए Google AdSense में Apply कर सकते है।

यूट्यूब पर 1 वीडियो के कितने पैसे मिलते हैं?

YouTube पर एक वीडियो के कितने पैसे मिलते है यह आपके वीडियो पर आने वाले व्यूज पर निर्भर करता है। अगर आपके वीडियो पर 1000 Views आते है और आपका वीडियो भारत में रैंक है तो आप 1000 व्यूज पर लगभग 0.5$ से 3$ तक की इनकम कर सकते है।

YouTube पर 10,000 Subscribers पर कितने पैसे मिलते है?

YouTube पर आपको पैसे Subscribers के आधार पर नहीं बल्कि Views ओर Ads पर आने वाले Clicks के आधार पर मिलते है। अगर आपके YouTube पर 10 हजार सब्सक्राइबर्स है और आपके वीडियोस पर 500 Views भी नहीं आते है तो आपको कुछ भी पैसा नहीं मिलेगा और मिलेगा भी तो बहुत कम मिलेगा।

YouTube पैसे कब देता है?

जब आपके YouTube Channel पर Monetization On हो जाता है तो उसके बाद आपके AdSense Account में पैसे बनना शुरू हो जाते है और जब आपके AdSense Account में 100$ पुरे हो जाते है तो उसके बाद आपका पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

1000 लाइक पर कितने पैसे मिलते हैं?

YouTube पर Likes का कोई पैसा नहीं मिलता है। Likes केवल यह बताता है की आपके चेंनल पर कितनी एक्टिव ऑडियंस है और उन्हें आपकी वीडियो पसंद आ रही है या नहीं।

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पैसा कौन कमाता है?

YouTube से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले लोगो में सबसे पहले नंबर पर Mr. Beast का नाम आता है जिनके YouTube Channel पर 137 मिलियन Subscribers है और इनके ऐसे कई सारे चैनल है। इसके अलावा इनके प्रत्येक वीडियो पर करोड़ो व्यूज आते है।

Conclusion –

आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा की YouTube पर कितने Subscribe पर पैसे मिलते है और YouTube पर पैसे कैसे मिलते है।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे साथ ही अगर आपको हमारी पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सवाल या Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

5 thoughts on “YouTube पर कितने Subscribe पर पैसे मिलते है ~ 2024”

  1. 500 subscribe par kay milta hai batoo do kay 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔

    Reply
  2. Thanks bro bohot madat ho gai meri mummy ka bhi channel hae👇

    ashirvad fashion

    Please promote kar do mummy bohot khush ho jaygi 🙏

    Reply

Leave a Comment