Zip Code क्या होता है | Zip Code Meaning in Hindi

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम जानने वाले है Zip Code क्या होता है? Zip Code किसे कहते है, Zip Code का Full Form और इससे सम्बंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से।

अगर आपको Online Shopping का शौक है या अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते रहते है तो आपने अक्सर देखा होगा बहुत सी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर कुछ भी आर्डर करने के दौरान Address में हमे एक Zip Code का ऑप्शन देखने को मिलता है।

बहुत से लोग इस बात को लेकर Confuse रहते है की Zip Code क्या है और Zip Code में क्या भरे? बहुत सी जगह हमे Zip Code की जगह Pin Code भी लिखा हुआ मिलता है तो क्या Zip Code और Pin Code एक ही होता है और अगर नहीं तो इनमे क्या अंतर है।

अगर आप भी Zip Code का मतलब और इससे सम्बंधित पूरी जानकारी चाहते है तो कृपया इस पोस्ट को अच्छे से ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

Zip Code क्या होता है (What is Zip Code in Hindi)

Zip Code एक प्रकार का डाक कोड होता है जिसे संयुक्त राज्य डाक सेवा द्वारा किसी भी डाक या पार्सल को सही जगह पहुँचाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

Zip Code की शुरुआत सबसे पहले संयुक्त राज्य में 1 जुलाई 1963 को बेसिक पांच अंको के बेसिक फॉर्मेट से किया गया था और बाद में सन 1983 में एक विस्तारित ज़िप कोड ZIP+4 पेश किया गया था जिसमे पांच अंक तो थे ही साथ में एक हाइफन और चार अंक शामिल थे जो एक विशिष्ट स्थान को संकेतिक या वर्णित करते थे।

वर्तमान में Zip Code का इस्तेमाल United States में किसी भी डाक को कुशलतापूर्वक और जल्दी पहुँचाने के लिए किया जाता है।

हमारे भारत में भी डाक को सही पते पर पहुँचाने के लिए Pin Code का इस्तेमाल किया जाता है जो की बिलकुल Zip Code की तरह ही काम करता है। क्या आपको है Pin Code क्या होता है और इसकी क्या जरुरत होती है?

Pin Code क्या है और इसका क्या उपयोग है

Zip Code क्या होता है

Pin Code भारतीय डाक सेवा द्वारा प्रयुक्त एक डाक कोड होता है जिसका पूरा नाम Postal Index Number Code होता है। Pin Code की शुरुआत सबसे पहले 15 अगस्त 1972 को केंद्रीय संचार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री राम भीकाजी वेलंकर द्वारा की गयी थी।

हमारे भारत में बहुत से ऐसे प्रदेश है जिनके नाम बिलकुल एक समान होते है ऐसे में किसी भी डाक को सही पते पर पहुंचाने के लिए पोस्टल कोड की शुरुआत की गयी जिससे किसी भी पोस्ट ऑफिस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और डाक को कुशलतापूर्वक सही पते पर पहुंचाया जा सकता है।

Zip Code का Full Form क्या होता है

Short Form Full Form
Zip Code Full Form Zonal Improvement Plan Code
Zip Code Full Form in Hindi आंचलिक सुधार योजना कोड

इस प्रकार आपने देखा Zip Code का फुल फॉर्म Zonal Improvement Plan Code होता है जिसे हिंदी में “आंचलिक सुधार योजना कोड” कहते है।

Zip Code को आप भारत में Postal Code और PIN Code के नाम से जानते है। वैसे तो Zip Code और Pin Code दिखने में काफी अलग होते है लेकिन इनका काम एक जैसा ही होता है।

अब तक आपको Zip Code की फुल फॉर्म और इसकी सामान्य जानकारी तो पता चल गयी होगी तो चलिए अब Zip Postal Code Meaning in Hindi और इसके इतिहास के बारे में जान लेते है।

Zip Code का मतलब क्या होता है

Zip Code एक प्रकार का विशिष्ट कोड होता है जो किसी भी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Zip Code का इस्तेमाल मुख्यतः United States Postal Service (संयुक्त राज्य डाक सेवा) द्वारा किया जाता है और इनके द्वारा ही सबसे पहले 1963 में Zip Code की शुरुआत की गयी थी।

उस समय Zip Cod में 5 अंक हुआ करते थे। जिसमे शुरुआत का पहला अंक अमेरिका के किसी क्षेत्र को दर्शाता है, उसके बाद के 2 अंक उस क्षेत्र में उपस्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस को दर्शाते है और उसके बाद के अंतिम 2 अंक उस क्षेत्र के Small Post Office को दर्शाते है और इस प्रकार किसी भी Zip Code से आसानी से किसी भी क्षेत्र के बारे में पता लगाया जा सकता है।

सन 1983 में USPS (United States Postal Service) ने अपने Zip Code में हाइफन के साथ 4 और अंको को जोड़कर Zip+4 प्रदर्शित किया जिससे किसी भी क्षेत्र की और भी सटीक तरीके से जानकारी प्राप्त की जा सकती थी और इससे किसी भी क्षेत्र पर डाक पहुंचाने में और भी आसानी होने लगी।

Note – हमारे भारत में Zip Code को PIN Code और Postal Code के नाम से जाना जाता है जो की 6 अंको का एक विशिष्ट कोड होता है।

Zip Code को कहा इस्तेमाल किया जाता है

अब अगर हम बात करे Zip Code के उपयोग की या Zip Code का इस्तेमाल कहा होता है तो इसकी शायद आपको पहले से ही जानकारी होगी।

जिन लोगो को इसकी जानकारी नहीं है उन्हें बता दे Zip Code का इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों क्षेत्रों में होता है। Online क्षेत्र में आपको किसी भी E-Commerce Website से कुछ भी आर्डर करने के दौरान आपको Zip Code/Pin Code का इस्तेमाल करना पड़ता है।

इसके अलावा आपको Reselling, Online Form भरने और अन्य किसी जगह Online Sign Up करने के दौरान भी Zip/Pin Code की जरुरत पड़ती है।

इसके अलावा अगर हम बात करे Offline क्षेत्र की तो ऑफलाइन आपको किसी भी बैंक पासबुक में, Driving License, Insurance आदि फॉर्म भरने के दौरान आपको अपना Postal Code/Pin Code दर्ज करना है।

Note – अगर आपको किसी भी जगह Zip Code का ऑप्शन मिलता है तो आपको वहाँ अपना Pin Code ही दर्ज करना है क्योकि भारत में Pin Code ही आपका Zip Code होता है।

Pin Code और Zip Code में क्या अंतर है

वैसे तो PIN Code और Zip Code का काम एक समान होता है लेकिन फिर भी इन दोनों के कुछ अंतर है जिनके बारे में निम्न्लिखित सारणी में बताया गया है।

क्र.सं.PIN Code (पिन कोड) ZIP Code (ज़िप कोड)
1 Postal Index Number Code Zonal Improvement Plan Code
2 इसका उपयोग भारतीय डाक सेवा द्वारा किया जाता है। इसे संयुक्त राज्य डाक सेवा द्वारा प्रयुक्त किया जाता है।
3 इसकी शुरुआत सन 1972 में हुई थी। इसकी शुरुआत सन 1963 में हुई थी।
4 भारत में पिन कोड 6 अंको का एक विशिष्ट कोड होता है। ज़िप कोड में पहले 5 अंक जाते थे बाद में इसमें 4 अंक और मिला दिए और अब कुछ 9 अंक होते है।

उम्मीद करते है अब आपको अच्छे से पिन कोड और ज़िप कोड के बीच का अंतर पता चल गया होगा साथ ही आपको यह भी अच्छे से समझ में आ गया होगा की Postal Code क्या होता है, Postal Code का मतलब, What is Postal Code in Hindi, Postal Code Meaning in Hindi आदि। तो चलिए अब Zip Code से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब देख लेते है।

FAQs Related to Zip Code in Hindi

Zip का मतलब क्या होता है?

Zip का पूरा नाम Zonal Improvement Plan होता है जिसे हिंदी में आंचलिक सुधार प्लान कहते है और इसका इस्तेमाल अमेरिकी डाक सेवा द्वारा डाक को कुशलतापूर्वक सही एड्रेस पर पहुंचाने के लिए किया जाता है।

भारत के जिप कोड क्या है?

भारत में ज़िप कोड का इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि भारत में ज़िप कोड के समान ही पिन कोड का इस्तेमाल किया जाता है जो की 6 अंको का होता है।

Zip Code/Pin Code कैसे पता करे?

अपने एरिया का पिन कोड या पोस्टल कोड पता करना बहुत ही आसान होता है। सबसे पहले अपने मोबाइल में ब्राउज़र को ओपन करे और Postal Code of <City Name> लिखकर सर्च करे। जैसे अगर में Mavli से हु तो में Postal Code of Mavli लिखकर सर्च करूँगा। उसके बाद आपको आपका पिन कोड दिख जायेगा।

United States में Zip Code कितने अंक का होता है?

Zip Code में कुछ 9 अंक होते है। ज़िप कोड की शुरुआत के दौरान इसमें केवल 5 अंक ही होते थे लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 9 अंक कर दिए गए।

ज़िप कोड को हिंदी में क्या कहते है?

ज़िप कोड का पूरा नाम ज़ोनल इम्प्रूवमेंट प्लान होता है।

भारत का 5 अंको का ज़िप कोड क्या है?

भारत में 5 अंको का ज़िप कोड नहीं होता है बल्कि भारत में 6 अंको का पिन कोड होता है जिसे पोस्टल कोड या एरिया कोड भी कहा जा सकता है।

भारत में ज़िप कोड की शुरुआत कब हुई और किसने की?

भारत में पिन कोड या ज़िप कोड की शुरुआत सबसे पहले अगस्त 15, 1972 को केंद्रीय संचार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री राम भीकाजी वेलंकर द्वारा की गयी थी।

Conclusion –

तो दोस्तों उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट Zip Code क्या होता है जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा Zip Code Kya Hota Hai in Hindi से सम्बंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सभी सोशल मीडिया दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी Zip Postal Code क्या होता है और इससे सम्बंधित जानकारी का पता चल सके। साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Related Articles :-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment