किसी भी Photo का Size कैसे कम करे [2024] Easy Methods

नमस्कार दोस्तों, हमारे साथ कई बार ऐसा होता है की हम जब कभी भी किसी फॉर्म के लिए अप्लाई करते है या फिर कोई ऐसा काम कर रहे होते है जहां पर फोटो की जरुरत पड़ती है।

लेकिन उस दौरान कई बार ऐसा होता है की हम जो फोटो अपलोड करते है उसका साइज वो वेबसाइट लेती नहीं है या फिर हमारी फोटो का साइज बहुत ज़्यादा होता है।  ऐसे में हमें हमारी फोटो का साइज कम करने की जरुरत पड़ती है। 

यदि आपको भी ये समस्या होती है तो घबराइए नहीं आपने इस समस्या के समाधान के लिए एक दम सही आर्टिकल पर क्लिक किया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Photo का Size कैसे कम करे के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।

साथ ही साथ हम आपको कुछ ऐसे तरीके भी बताने वाले है जिनकी मदद से आप अपनी फोटो का साइज, फोटो की Quality को बिना कम किये छोटा कर सकते हो। यदि आप अपने फोटो का साइज कम करना चाहते हो तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।

Photo का Size कैसे कम करे

Photo का Size कैसे कम करे

यदि आप अपनी अपनी फोटो का साइज बिना किसी की मदद लिए ऑनलाइन ही कम करने की सोच रहे है तो हम आपको बता दे की ऐसे कई तरीके है जिनकी मदद से आप अपनी फोटो का साइज ऑनलाइन ही आसानी से कम कर सकते है। 

आपको इस लेख में ऐसी कई वेबसाइट के बारे में पता लगने वाला है जिनकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन ही अपनी फोटो का साइज आसानी से कम कर सकते है। 

Photo का Size कम कैसे करे Online

ऐसे कई तरिके है जिनसे आप अपनी फोटो का साइज कम कर सकते है। लेकिन हम आपको यहा पर कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएँगे जिनकी मदद से आप अपनी फोटो का साइज तो कम कर ही पाएंगे साथ ही साथ आपकी फोटो की Quality भी कम नहीं होगी।

हम आपको कुछ ऐसी Websites के बारे में बातएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी किसी भी फोटो का साइज कम कर सकते   है। 

1. kraken.io से फोटो का साइज कम करने का तरीका 

ये वेबसाइट फोटो का साइज कम करने की सबसे अच्छी वेबसाइट है इस वेबसाइट का इंटरफ़ेस काफी यूजर फ्रेंडली है। इस वेबसाइट से आप निम्न्लिखित स्टेप्स की मदद से अपनी Photo का साइज कम कर सकते है।

  1. सबसे पहले आपको kraken.io की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना  है। 
  2. यहा  पर आपको Try Free Web Interface का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है। 
  3. इसके बाद में आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। 
  4. यहा  पर आपको फोटो को अपलोड करने का ऑप्शन आएगा जहां पर आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है। 
  5. फोटो अपलोड करने के बाद आपको एंटर दबाना है उसके बाद जो नयी फोटो आपके सामने आएगी आपको उसको डाउनलोड कर  लेना है। 

2. JPEG-Optimizer.com से Photo का Size कैसे कम करे

आप अपनी फोटो का साइज इस वेबसाइट की मदद से भी आसानी से कम कर सकते है। आइये हम आपको इसके कुछ आसान चरणों के बारे में बताते है जो की निम्न प्रकार से है। 

  1. सबसे पहले आपको JPEG-Optimizer.com पर चले जाना है। 
  2. इसके  बाद में आपको यह पर Choose File का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस  करना है। 
  3. इतना करने के बाद आपको जिस फोटो का  साइज कम करना है उसे सेलेक्ट करके अपलोड कर देना है। 
  4. अब आपको Optimize Photo पर क्लिक करना है। 
  5. इतना सब करने के बाद आपके सामने एक नयी फोटो आएगी आपको उसे डाउनलोड है। 

3. Tiny PNG से फोटो का साइज कम कैसे करे 

आपको यदि इस वेबसाइट से अपनी फोटोज का साइज कम करना है तो आप इसकी मदद ले सकते है। आपको अपनी फोटो का साइज कम करने के लिए निम्न्लिखित चरणों का पालन करना होगा। 

  1. सबसे पहले आपको Tiny PNG की वेबसाइट पर चले जाना है। 
  2. यह  जाने के बाद आपको Drop your jpeg or png file पर क्लिक करना है। 
  3. अब आपको अपनी फोटो को इस वेबसाइट पर अपलोड करना है। 
  4. इतना सब करने के बाद आपके फोटो का साइज काम हो जायेगा।
  5. अब आपको यहाँ से अपनी फोटो को डाउनलोड कर लेना है।

इस प्रकार दोस्तों आप ऊपर बताये तीनो तरीको की मदद से अपने मोबाइल, कंप्यूटर और Laptop में Photo का Size कम कर सकते है। अगर आपको मोबाइल में वेबसाइट से फोटो का साइज कम करने में कोई भी समस्या आती है तो आप नीचे बताये तरीके Photo Size कम करने वाला App Download करके भी साइज कम कर सकते है।

Mobile से Photo का Size कैसे कम करे

यदि आप अपने मोबाइल से फोटो का साइज कम करना चाहते है तो आपको अपने फ़ोन में गूगल प्लेस्टोर से Photo Compressor and Resizer App को डाउनलोड करके इनस्टॉल करना होगा।

Photo का Size कैसे कम करे

Photo Compressor App को Download & Install करने के बाद आप नीचे बताये Steps को फॉलो करके आसानी से अपने फोटो का साइज कम कर सकते है।

Step 1 – सबसे पहले Photo Compressor and Resizer App को अपने मोबाइल में ओपन करके Start बटन पर क्लिक करे।

Mobile से Photo का Size कैसे कम करे

Step 2 – अब आपसे कुछ डिवाइस स्टोरेज सम्बंधित परमिशन माँगी जाएगी जिसे आपको Allow कर देना है।

Step 3 – अब आपको बहुत से अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे जैसे Compress Photos, Resize Photos, Crop Photo, Convert Photo आदि। क्योकि आपको फोटो का साइज कम करना है इसलिए सबसे ऊपर Compress Photos के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Mobile से Photo का Size कैसे कम करे

Step 4 – अब आपको आपकी Gallery से सभी Photos दिखाई देंगे। आपको यहाँ से जिस फोटो की साइज कम करना है उसे सिलेक्ट करके Next पर क्लिक करे।

Step 5 – अब आपको अगले पेज पर दो ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप Auto रूप से साइज कम करना चाहते है तो आपको पहला ऑप्शन चुन लेना है वही अगर आप अपने हिसाब से फोटो का साइज कम करना चाहते है तो आपको दूसरे Compressed to the Specified Size ऑप्शन को सिलेक्ट करके नीचे Compress के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Mobile से Photo का Size कैसे कम करे

Step 6 – अब आपके उस फोटो की Size कम हो जाएगी और वह ऑटोमैटिक ही आपके मोबाइल में डाउनलोड भी हो जायेगा जिसे आप अपने फ़ोन की Gallery में चेक कर सकते है।

Mobile से Photo का Size कैसे कम करे

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल से Photo Compressor App की मदद से किसी भी फोटो की साइज को कम कर सकते है। इसके अलावा आप इस एप्लीकेशन के अन्य फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते है जैसे Photo को क्रॉप करना, Resize करना, Rotate करना इत्यादि।

Computer में Photo का Size कम कैसे करे

अगर आप कंप्यूटर की मदद से अपनी किसी भी फोटो का साइज कम करना चाहते है तो आप ऊपर बताये किसी भी वेबसाइट की मदद से अपनी फोटो का साइज कम कर सकते है।

जिन Websites के बारे में हमने आपको अभी बताया है आप उन सब की सहायता से अपनी फोटो का साइज कम कर सकते है। लेकिन आप इन वेबसाइट की मदद नहीं लेना चाहते है तो आप फोटोशॉप की मदद से अपनी फोटोज के साइज को कम कर ले। इसके लिए आपके कंप्यूटर में फोटोशॉप होना जरुरी है।

FAQs:- Photo का KB कैसे कम करे

कंप्यूटर में फोटो का साइज कम करने के लिए फोटोशॉप का कैसे प्रयोग करें?

फोटोशॉप के माध्यम से फोटो का साइज कम करने के लिए, सबसे पहले फोटोशॉप खोलें, फोटो लोड करें, “Image” मेनू से “Image Size” चुनें, आवश्यक बदलाव करें और फिर “Save As” के माध्यम से फोटो को डाउनलोड करें।

JPG से फोटो साइज कैसे कम करें?

JPG फोटो का साइज कम करने के लिए ऑनलाइन फोटो साइज कम्प्रेस करने की वेबसाइटों जैसे kraken.io, JPEG-Optimizer.com, Tiny PNG का उपयोग करें। फोटो अपलोड करें, कम्प्रेस करें और डाउनलोड करें। या मोबाइल ऐप या कंप्यूटर में फोटो एडिटिंग टूल उपयोग करें।

फोटो MB को Kb में कैसे बदलें?

फोटो का आकार MB से KB में कम करने के लिए ऑनलाइन तरीकों जैसे kraken.io, JPEG-Optimizer.com, Tiny PNG का प्रयोग करें। या मोबाइल ऐप या कंप्यूटर के सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें। इनमें फोटो अपलोड करें, साइज चुनें और फोटो को बदलकर डाउनलोड करें।

Conclusion:-

इस पोस्ट में हमने देखा कि कैसे हम आसानी से अपनी फोटो के साइज को कम कर सकते हैं, चाहे वो ऑनलाइन तरीकों से हो या मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से। ऑनलाइन तरीकों में, हमने विभिन्न वेबसाइटों का उल्लेख किया जैसे kraken.io, JPEG-Optimizer.com और Tiny PNG, जिनकी मदद से हम अपनी फोटो का साइज कम कर सकते हैं।

इसके अलावा, हमने मोबाइल और कंप्यूटर में फोटो का साइज कम करने के लिए एप्लीकेशन और फोटोशॉप के बारे में भी जानकारी दी है । इस पोस्ट से हमने सीखा कि फोटो के साइज को कम करने के विभिन्न तरीकों से हम फोटो की Quality को कम किए बिना उसका साइज कम कर सकते हैं। 

उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट Photo का Size कैसे कम करे जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपको अभी भी हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

Read More Articles:-

मैं kamaikarle.com का Author और Content Writer हूँ। यहाँ हम आपको Online और Offline पैसे कमाने के तरीको के साथ ही तकनिकी, शिक्षा और फाइनेंस से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Leave a Comment