दोस्तों अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है तो आपने कभी ना कभी RDX शब्द के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन बहुत ही कम लोगो को RDX का पूरा नाम या RDX Full Form in Hindi के बारे में जानकारी होगी।
हमारे दैनिक जीवन में बहुत से ऐसे शब्द होते है जिन्हे हम उनके शार्ट नाम से जानते है लेकिन उनका पूरा नाम हमे पता नहीं होता है। RDX भी ऐसे ही शब्दों में से एक होगा जिसके फुल फॉर्म के बारे में आप में से बहुत से लोगो को जानकारी नहीं होगी।
लेकिन आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि इस पोस्ट में हम आपको RDX का Full Form तो बताने वाले ही है साथ ही RDX क्या होता है और इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है इसलिए कृपया इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।
RDX Full Form in Hindi
Short Name | Full Form | RDX Meaning in Hindi |
---|---|---|
R | Royal | रॉयल |
D | Demolition | विध्वंश |
X | Explosive | विस्फोटक |
इस प्रकर दोस्तों उपरोक्त सारणी के माध्यम से आपको पता चला गया होगा की RDX की फुल फॉर्म “Royal Demolition Explosive” होता है जिसे हिंदी में “रॉयल विध्वंश विस्फोटक” कहते है।
इसी क्षेत्र से सम्बंधित RDX की एक और फुल फॉर्म होती है “Research Department Explosive” होता है और RDX का फुल फॉर्म इन हिंदी “अनुसन्धान विभाग विस्फोटक” होता है।
इसके अलावा RDX शब्द के अलग अलग क्षेत्रों में और भी अलग-अलग फुल फॉर्म होती है जिसके बारे में हम पोस्ट में आगे जानने वाले है लेकिन उससे पहले चलिए Royal Demolition Explosive (RDX) क्या है के बारे में जान लेते है।
RDX क्या होता है? (What is RDX in Hindi)
जैसा की आरडीएक्स के फुल फॉर्म से ही पता चल रहा है आरडीएक्स एक कार्बनिक यौगिक है जिसका इस्तेमाल विस्फोटक हथियार के रूप में किया जाता है। आरडीएक्स को साइक्लोनाइट के नाम से भी जाना जाता है इसका अणुसूत्र (O₂N₂CH₂)₃ होता है।
आरडीएक्स सफ़ेद रंग का ठोस होता है जो रंगहीन और गंधहीन होता है। RDX का IUPAC नाम 1,3,5-Trinitroperhydro-1,3,5-triazine होता है।
RDX किसी भी देश का एक महत्वपूर्ण हथियार होता है जिसका अधिकतर इस्तेमाल केवल ट्रायल के लिए ही किया जाता है। युद्ध की स्थिति में भी बहुत से देशो द्वारा RDX का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार आतंगवादियो द्वारा भी आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
RDX को जर्मनी में हेक्सोजन के नाम से जाना जाता है और United States of America में RDX को साइक्लोनिट के नाम से जाना जाता है। RDX का इस्तेमाल सेना के अलावा आतंवादियो द्वारा भी किया जाता है और बहुत से खदानों और कंस्ट्रक्शन साइट पर भी आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
RDX की खोज किसने की और कब
RDX की खोज Georg Friedrich Henning द्वारा की गयी जो की जर्मनी के रहने वाले है और इन्होने सन 1898 में RDX का पेटेंट अपने नाम करवा लिया था लेकिन RDX का इस्तेमाल सबसे पहले दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ही किया गया था।
Georg Friedrich Henning का जन्म 15 October 1863 को पोलैंड में हुआ था और 21 फरवरी 1945 को जर्मनी में इनकी मृत्यु हो गयी थी।
RDX के विशेष गुण (RDX Properties in Hindi)
जैसा की हमने ऊपर बताया RDX एक कार्बनिक यौगिक होता है जिसके कुछ भौतिक और रासायनिक गुण होते है जो इस प्रकार है।
- RDX एक सफ़ेद कठोर क्रिस्टल ठोस प्रदार्थ है।
- RDX में किसी भी प्रकार की गंध नहीं होती है।
- आरडीएक्स को 213 डिग्री सेल्सियस पर विघटित किया जा सकता है।
- RDX पानी और किसी भी प्रकार के कार्बनिक तरल प्रदार्थो में अघुलनशील है।
- RDX का आणविक भार 222.26 ग्राम/मोल होता है।
- RDX का गलनांक बिंदु 204-206 डिग्री सेल्सियस होता है।
RDX का उपयोग कहा कहा होता है
आरडीएक्स एक विस्फोटक प्रदार्थ है जिसका इस्तेमाल करने के लिए हर प्रकार की क़ानूनी अनुमति और लाइसेंस लेना आवश्यक है। RDX का इस्तेमाल निम्न्लिखित जगहों पर किया जाता है।
- दो देशो के बीच आपसी युद्ध के दौरान मिलिट्री द्वारा किया जा सकता है।
- बम और अन्य विस्फोटक प्रदार्थ बनाने में टेस्टिंग के दौरान किया जाता है।
- बहुत सी खदानों में भी RDX का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन तभी जब उसका लाइसेंस हो।
- बहुत से आतंगवादी संगठनों द्वारा भी बम ब्लास्टिंग में RDX का इस्तेमाल किया जाता है।
उम्मीद है अब तक आपको अच्छे से RDX(Research Department Explosive) से सम्बंधित जानकारी मिल गयी होगी तो चलिए अब हम इस विषय से सम्बंधित कुछ सवाल-जवाब देख लेते है।
FAQs Related to RDX
RDX का अविष्कार किसने किया?
RDX का अविष्कार जर्मनी के एक वैज्ञानिक Georg Friedrich Henning ने सन 1898 में किया था।
आरडीएक्स का दूसरा नाम क्या है?
आरडीएक्स का दूसरा नाम “साइक्लोनाइट” होता है। इसके अलावा RDX को हेक्सोजन के नाम से भी जाना जाता है।
आरडीएक्स का मतलब क्या होता है?
RDX का मतलब Research Department Explosive और Royal Demolition Explosive होता है जिसके हिंदी मतलब की बात करे तो क्रमशः विस्फोटक अनुसन्धान विभाग और रॉयल विध्वंश विस्फोटक होता है।
TNT का पूरा नाम क्या होता है?
TNT भी RDX की तरह ही एक पीले रंग का रासायनिक यौगिक होता है जिसका पूरा नाम ट्रिनिट्रोटोल्यूने (टीएनटी), या 2,4,6-ट्रिनिट्रोटोलुइन होता है।
Conclusion –
आशा करते है आपको हमारी यह पोस्ट RDX Full Form in Hindi जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा जानकारी के माध्यम से आपको आरडीएक्स की फुल फॉर्म और इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी पता चल गयी होगी।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसे अपने सोशल मीडिया पर सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे साथ ही अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
Related Articles :-
- VIBGYOR Full Form in Hindi
- Science Full Form in Hindi
- GK Full Form in Hindi
- OMR Full Form in Hindi
- HP Full Form in Hindi
- DP Full Form in Hindi
- MBC Full Form in Hindi
- Jio Full Form in Hindi
- OYO Full Form in Hindi
- Computer Full Form in Hindi
- SLC Full Form in Hindi
- FCI Full Form in Hindi
- CRPF Full Form in Hindi
- UG & PG Full Form in Hindi
- UPI Full Form in Hindi